शादी समारोह से लौट रहे रोजगार सेवक की बेरहमी से हत्या, पुराना पेट्रोल पंप के पास मिला शव सिर पर पीछे से वार कर अपराधियों ने की हत्या, पुलिस जांच में जुटी,जनप्रतिनिधियों ने दोषियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की उठाई मांग चतरा: चतरा शहर में बीती रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। शादी समारोह से अपने घर लौट रहे हंटरगंज प्रखंड के डाहा पंचायत के वर्तमान रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा उर्फ बउला की अज्ञात अपराधियों ने सिर पर पीछे से वार कर हत्या कर दी। घटना चतरा के पुराने पेट्रोल पंप के समीप की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुदरी बाजार निवासी राजू साव के यहां से बारात निकलकर लाइन मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र साहू के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद राजेश शर्मा देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उनके सिर पर पीछे से हमला कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही गंभीर स्थिति हो गई। जब देर रात तक वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान परिजनों ने उन्हें फेमस मेडिकल के समीप सड़क किनारे गिरा हुआ पाया। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राजेश कुमार शर्मा चतरा विंड मोहल्ला निवासी स्व. मनोहर ठाकुर के बड़े पुत्र थे। हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उनके बड़े पापा एवं राजद के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर ठाकुर ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। वहीं चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने भी घटना को अत्यंत विभत्स बताते हुए पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजेश शर्मा बेहद शालीन, हंसमुख और व्यवहार कुशल युवक थे। ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाने चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में इस घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है। घटना स्थल पर लगे सी सी तो वी को खंगालने से कुछ पता चल सकता है युवक का मोबाइल भी लुट कर ले गया मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।

- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Update news 241
- देखिए क्या बोल रहे हैं विवेक कुमार जिसका मोबाइल तोड़ा है जयराम महतो ने sachtakjharkhandnews sonumehta jharkhand jairammahto vivekkumar JBKSS1
- हजारीबाग 20 अप्रैल 2026 को जबरदस्त शानदार शोभा प्रदर्शन के साथ शाही व्याह हुआ। * जय माला के साथ एक दूजे के हुए ऋषभ संग निधि * असरदार जानदार जबरदस्त आतिशबाजी म्यूजिकल विद्युत श्रृंगार प्रदर्शन के साथ स्नेह प्यार आशीष आशीर्वाद का दौर, * स्वादिष्ट व्यंजन के 56 भोग का सभी मेहमानों ने लुप्त उठाएं , रंग बिरंगे बनारसी पान से मुंह किए लाल ।1
- महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज 25 अप्रैल को रांची में भाजपा की ‘जनाक्रोश रैली’ का ऐलान हज़ारीबाग़ में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी भाजपा का कांग्रेस-झामुमो पर तीखा हमला, 595 मंडलों में आक्रोश पदयात्रा और पुतला दहन की रणनीति तैयार1
- नए एसपी का सख्त संदेश: अपराधियों की अब खैर नहीं, तस्करी और अवैध वसूली के खिलाफ चलेगा कड़ा अभियान1
- फ़िल्म स्टार गोविंदा हज़ारीबाग पहुचे जहां एक शादी समारोह में उन्होंने शिरकत किया,1
- Post by Update news 241