logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुनगा व्यापारी पर दबंगों का हमला, दुकान में घुसकर मारपीट व लूट – CCTV में कैद वारदात.... शहडोल। कोतवाली थाना क्षेत्र के विचारपुर इलाके में सोमवार रात मुनगा व्यापारी गोविंद प्रसाद पटेल पर दबंगों ने हमला कर दिया। पुराना बकाया को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने पिकअप वाहन से पहुंचकर दुकान में घुसते ही व्यापारी को घेरकर लात-घूंसों से पीटा और जेब में रखे 20 हजार रुपए छीन लिए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने कल्लू पटेल समेत दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.....

2 hrs ago
user_Anil Tiwari
Anil Tiwari
बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

मुनगा व्यापारी पर दबंगों का हमला, दुकान में घुसकर मारपीट व लूट – CCTV में कैद वारदात.... शहडोल। कोतवाली थाना क्षेत्र के विचारपुर इलाके में सोमवार रात मुनगा व्यापारी गोविंद प्रसाद पटेल पर दबंगों ने हमला कर दिया। पुराना बकाया को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने पिकअप वाहन से पहुंचकर दुकान में घुसते ही व्यापारी को घेरकर लात-घूंसों से पीटा और जेब में रखे 20 हजार रुपए छीन लिए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने कल्लू पटेल समेत दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.....

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शहडोल। बुढार वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम गिरवा में सोमवार को राजस्व वसूली के दौरान बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ। कनिष्ठ अभियंता (JE) विकाश गोन्दुडे की खड़ी शासकीय बोलेरो को एक कार चालक ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। घटना के समय JE वाहन में ही मौजूद थे और बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार आरोपी पवन यादव ने कार (MP18C6225) से सरकारी वाहन को निशाना बनाया और टक्कर के बाद फरार हो गया। पीछा करने पर उसके साथी नितिन रजक ने लाठी लेकर कर्मचारियों को धमकाया कि दोबारा बिरुहुली क्षेत्र में आने पर गाड़ी चढ़ा देगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए अमलाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं 281, 132, 351(3) और 324(4) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। JE ने कहा कि ऐसी घटनाएं कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं।....
    1
    शहडोल। बुढार वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम गिरवा में सोमवार को राजस्व वसूली के दौरान बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ। कनिष्ठ अभियंता (JE) विकाश गोन्दुडे की खड़ी शासकीय बोलेरो को एक कार चालक ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। घटना के समय JE वाहन में ही मौजूद थे और बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार आरोपी पवन यादव ने कार (MP18C6225) से सरकारी वाहन को निशाना बनाया और टक्कर के बाद फरार हो गया। पीछा करने पर उसके साथी नितिन रजक ने लाठी लेकर कर्मचारियों को धमकाया कि दोबारा बिरुहुली क्षेत्र में आने पर गाड़ी चढ़ा देगा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अमलाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं 281, 132, 351(3) और 324(4) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। JE ने कहा कि ऐसी घटनाएं कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं।....
    user_Anil Tiwari
    Anil Tiwari
    बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शहडोल जिला में अवैध रेत खनन का तांडव जारी, प्रशासन की कार्यवाही पर उठे सवाल नरवर बिजौरी में रेत माफियाओं का तांडव, ऐसा लगता शासन प्रशासन इन्हें मौन स्वीकृति दे दी गई है शहडोल। नरवर बिजौरी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिले में अभी तक रेत का वैध ठेका नहीं हुआ है, इसके बावजूद खुलेआम रेत का अवैध खनन और परिवहन जारी है। बताया जा रहा है कि नरवर बिजौरी क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 20 से 25 डंपर (डगी) रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इस अवैध गतिविधि से शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है। प्रशासन की निष्क्रियता के चलते यह अवैध कारोबार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में इस अवैध खनन से जुड़ा एक बड़ा हादसा भी सामने आया। दो दिन पहले रेत से भरा एक ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें दो नाबालिग मजदूर सवार थे। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना ने अवैध खनन में बाल मजदूरी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध रेत खनन में लिप्त माफियाओं के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।
    1
    शहडोल जिला में अवैध रेत खनन का तांडव जारी, प्रशासन की कार्यवाही पर उठे सवाल
नरवर बिजौरी में रेत माफियाओं का तांडव, ऐसा लगता शासन प्रशासन इन्हें  मौन 
स्वीकृति दे दी गई है 
शहडोल। नरवर बिजौरी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिले में अभी तक रेत का वैध ठेका नहीं हुआ है, इसके बावजूद खुलेआम रेत का अवैध खनन और परिवहन जारी है।
बताया जा रहा है कि नरवर बिजौरी क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 20 से 25 डंपर (डगी) रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इस अवैध गतिविधि से शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है। प्रशासन की निष्क्रियता के चलते यह अवैध कारोबार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
हाल ही में इस अवैध खनन से जुड़ा एक बड़ा हादसा भी सामने आया। दो दिन पहले रेत से भरा एक ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें दो नाबालिग मजदूर सवार थे। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना ने अवैध खनन में बाल मजदूरी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध रेत खनन में लिप्त माफियाओं के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by India news Reporter
    1
    Post by India news Reporter
    user_India news Reporter
    India news Reporter
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शहडोल सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई है,बैठक में जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समय सीमा पर निराकरण के निर्देश दिए इस दौरान जिले के अधिकारी कर्मचारी विराट सभागार में मौजूद रहे हैं।
    1
    शहडोल सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई है,बैठक में जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समय सीमा पर निराकरण के निर्देश दिए इस दौरान जिले के अधिकारी कर्मचारी विराट सभागार में मौजूद रहे हैं।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    13 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट  अमरपाटन सतना मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Pushparajgarh, Anuppur•
    20 hrs ago
  • Post by जुनैद खान jk न्यूज
    1
    Post by जुनैद खान jk न्यूज
    user_जुनैद खान jk न्यूज
    जुनैद खान jk न्यूज
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शहडोल। जिले में अवैध रेत उत्खनन का कारोबार अब जानलेवा साबित हो रहा है। सोहागपुर थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव में माइनिंग टीम की दबिश की सूचना मिलते ही भगदड़ मच गई, इसी दौरान रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित हकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से की हालत नाजुक बताई जा रही है।.....
    1
    शहडोल। जिले में अवैध रेत उत्खनन का कारोबार अब जानलेवा साबित हो रहा है। सोहागपुर थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव में माइनिंग टीम की दबिश की सूचना मिलते ही भगदड़ मच गई, इसी दौरान रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित हकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से  की हालत नाजुक बताई जा रही है।.....
    user_Anil Tiwari
    Anil Tiwari
    बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.