-कम्पोजिट स्कूल गोठानी वार्षिकोत्सव समारोह व शिक्षा चौपाल आयोजन - लोकेशन -सोनभद्र -कम्पोजिट स्कूल गोठानी वार्षिकोत्सव समारोह व शिक्षा चौपाल आयोजन - चोपन -सोनभद्र के आदिवासी क्षेत्र के रेणुका नदी पार ग्राम पंचायत गोठानी में न्याय पंचायत सिन्दूरीया द्वारा कम्पोजिट स्कूल गोठानी वार्षिकोत्सव समारोह व शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष चोपन संजय केशरी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संचालक मनीष श्रीवास्तव ने किया इस दौरान मां सरस्वती पुजन कर शुभारंभ कराया गया। कम्पोजिट स्कूल के बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नृत्य करते दिखी बच्चे और आदिवासी क्षेत्र कि सरकारी स्कूल के बच्चों का बहुत अच्छा कला देखने को मिला जिसमें बच्चों ने भक्ति गाना व देश भक्ति,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के गाना पर बच्चों डांस प्रस्तुत किए। देखा जा रहा है कि आदिवासी क्षेत्र मे शिक्षा मे अब छात्र छात्राएं किसी भी मामले में कम नहीं है शिक्षा के क्षेत्र में आगे देखने को मिल रहा है। और एक बच्ची ने छात्र वित्तीय परिक्षा में पास हो गई उस बच्ची को इंटर शिक्षा के लिए सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 हजार रूपया मिले गा यह बहुत हि गर्व कि बात है आदिवासी क्षेत्र की बेटी के लिए।इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोठानी धरमू सहीत शिक्षिका व शिक्षक के साथ सैकड़ों ग्रामीण बच्चे मौजूद रहे बाइट - जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी
-कम्पोजिट स्कूल गोठानी वार्षिकोत्सव समारोह व शिक्षा चौपाल आयोजन - लोकेशन -सोनभद्र -कम्पोजिट स्कूल गोठानी वार्षिकोत्सव समारोह व शिक्षा चौपाल आयोजन - चोपन -सोनभद्र के आदिवासी क्षेत्र के रेणुका नदी पार ग्राम पंचायत गोठानी में न्याय पंचायत सिन्दूरीया द्वारा कम्पोजिट स्कूल गोठानी वार्षिकोत्सव समारोह व शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य
प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष चोपन संजय केशरी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संचालक मनीष श्रीवास्तव ने किया इस दौरान मां सरस्वती पुजन कर शुभारंभ कराया गया। कम्पोजिट स्कूल के बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नृत्य करते दिखी बच्चे और आदिवासी क्षेत्र कि सरकारी स्कूल के बच्चों का बहुत अच्छा कला देखने को मिला जिसमें बच्चों
ने भक्ति गाना व देश भक्ति,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के गाना पर बच्चों डांस प्रस्तुत किए। देखा जा रहा है कि आदिवासी क्षेत्र मे शिक्षा मे अब छात्र छात्राएं किसी भी मामले में कम नहीं है शिक्षा के क्षेत्र में आगे देखने को मिल रहा है। और एक बच्ची ने छात्र वित्तीय परिक्षा में पास हो गई
उस बच्ची को इंटर शिक्षा के लिए सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 हजार रूपया मिले गा यह बहुत हि गर्व कि बात है आदिवासी क्षेत्र की बेटी के लिए।इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोठानी धरमू सहीत शिक्षिका व शिक्षक के साथ सैकड़ों ग्रामीण बच्चे मौजूद रहे बाइट - जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी
- पहुंचायाअनपरा, सोनभद्र (हर्ष पाण्डेय, पिपरी): उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अनपरा नगर में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके को हिलाकर रख दिया है। यहां एक स्थानीय इलेक्ट्रीशियन पर महज 9 साल की मासूम बच्ची से 'बैड टच' करने का संगीन आरोप लगा है। ट्यूशन के दौरान पढ़ाई के बीच टीचर द्वारा की गई यह घिनौनी हरकत तब राज खुला जब बच्ची ने घर आकर अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों और आसपास की महिलाओं में आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान पर धावा बोल दिया और उसे पकड़कर जमकर पिटाई की। करीब 1 किलोमीटर तक घसीटते हुए उसे थाने पहुंचाया गया, जहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ ने भरोसा दिलाया कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।घटना की पूरी परिधि बेहद दर्दनाक है। बताया जाता है कि आरोपी इलेक्ट्रीशियन स्थानीय स्तर पर बच्चों को ट्यूशन भी देता था। अनपरा नगर के एक वार्ड में रहने वाली 9 साल की बच्ची नियमित रूप से उसके पास पढ़ने जाती थी। मंगलवार को ट्यूशन के दौरान पढ़ाई के बीच आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। बच्ची ने डरते-डरते घर लौटकर अपनी मां को सारी घटना बताई। मां ने बेटी से पूछताछ की तो 'बैड टच' की आपबीती सुनकर खून का पानी हो गया।यह बात जल्द ही आसपास की महिलाओं तक फैल गई। आक्रोशित परिजन और महिलाएं आरोपी की इलेक्ट्रिकल दुकान पर पहुंचीं। वहां आरोपी को घेर लिया गया और लोगों ने पहले तो उसे लाठियों और जूतों से पीटा। विरोधियों का गुस्सा इतना भड़का कि आरोपी को दुकान से बाहर घसीट लिया गया। करीब 1 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गुस्साए लोग उसे थाने ले गए। रास्ते भर नारेबाजी होती रही और सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। थाने के बाहर हंगामा मच गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।सोशल मीडिया पर भीड़ द्वारा आरोपी को पकड़कर पीटने और घसीटते हुए थाने ले जाने का वीडियो वायरल हो चुका है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे लोग आरोपी को सजा दे रहे थे। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग आरोपी जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।पुलिस की कार्रवाई और भविष्य की रूपरेखा पिपरी थाने में पीड़िता की मां ने तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पिपरी सीओ हर्ष पाण्डेय ने बताया, "मामला बेहद गंभीर है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलवाएंगे ताकि जल्द से जल्द सजा मिल सके। पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी और जांच पूरी पारदर्शिता से होगी।" सीओ ने आगे कहा कि ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।इलाके में सनसनी और जागरूकता की मांग अनपरा नगर और आसपास के इलाकों में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए ट्यूशन सेंटरों और स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ानी चाहिए। कई महिलाओं ने कहा कि ऐसे अपराधियों को सजा मिलनी ही चाहिए ताकि अन्य लोग सबक लें। पुलिस ने भीड़ को शांत करने के बाद स्थिति नियंत्रण में बता दी है।यह घटना एक बार फिर बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों की ओर ध्यान दिलाती है। जागरूकता अभियान चलाने और सख्त कानूनी कार्रवाई की जरूरत है।बाइट: "मामला POCSO के तहत दर्ज है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा ताकि दोषी को कड़ी सजा मिले।" - हर्ष पाण्डेय, सीओ पिपरी, सोनभद्र।2
- अनपरा, सोनभद्र: जिले के अनपरा नगर पंचायत में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ इलेक्ट्रीशियन टीचर की शर्मनाक हरकत ने इलाके को स्तब्ध कर दिया। ट्यूशन के दौरान 'बैड टच' करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची ने घर लौटकर मां को आपबीती सुनाई, तो गुस्से से आगबबूला परिजन और आसपास की महिलाएं आरोपी की दुकान पर टूट पड़े। घटना मंगलवार को दोपहर में घटी। स्थानीय इलेक्ट्रीशियन पर बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप है। पढ़ाई के बहाने उसने मासूम के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची ने घर आकर मां को सारी घटना बताई। यह सुनते ही परिजन भड़क उठे। गुस्साए लोगों ने आरोपी को दुकान से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर पिटाई की। करीब 1 किलोमीटर तक उसे घसीटते हुए अनपरा थाने पहुंचाया। सूचना मिलते ही थाने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ हर्ष पांडेय ने दी सख्त चेतावनी: पिपरी सीओ हर्ष पांडेय ने बताया, "यह बेहद गंभीर मामला है। आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलेगा। दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है।" इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने आरोपी को सजा देने की मांग तेज कर दी है।1
- Post by कालचिंतन समाचार1
- Post by Ravindra Singh1
- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- आदिवासी युवतियों ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में मंगलवार दोपहर 12 बजे ,चुर्क पुलिस लाइन में स्थित एसपी ऑफिस पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। उनका कहना था कि उन लोगो को वाराणसी में बंधक बनाकर काम कराया गया और नौकरी देने के नाम पर उनसे रुपये वसूले गए, सभी पांचों लड़कियां किसी तरह भागकर सोनभद्र पहुंची और FIR दर्ज कराने बभनी थाने गयीं लेकिन कोई कारर्वाई नहीं हुई। पीड़ितों ने काशी हरबोना एसोसिएट रतनपुरा वाराणसी नामक कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित सावित्री, देवंती, मानमती, अनीता खरवार और राकेश खरवार ने बताया कि उन्हें अच्छी सैलरी का लालच देकर फोन के जरिए वाराणसी बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उनसे फर्जी फॉर्म भरवाए गए और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर मोटी रकम वसूली गई। सावित्री से 21 हजार, देवती से 40 हजार, मानमती से 26 हजार, अनीता खरवार से 26 हजार और राकेश खरवार से 17,050 रुपए लिए गए। युवतियों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें बंधक बनाकर काम कराया। उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए थे और परिजनों से बातचीत पर नजर रखी जाती थी। कुछ दिन बाद मौका मिलते ही सभी वहां से भागकर अपने घर सोनभद्र लौट आईं। पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने अपनी जमा रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनके साथ पीड़ित और परिजन पुलिस लाइन चुर्क पहुंचे और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना वाराणसी की होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला वाराणसी स्थानांतरित किया जा रहा है। अब पूरे प्रकरण की जांच वाराणसी पुलिस करेगी।1
- wyndhamganj saliyadi par hua ha1
- सोनभद्र जनपद के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रम्पाकुरर गांव में एक 23 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान सुकमन (23 वर्ष), पुत्री अमरजीत के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले युवती का फोन पर किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के बाद उसने कथित रूप से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। हालांकि, घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे, जिससे काफी देर तक किसी को इसकी भनक नहीं लग सकी। जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने युवती को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए और परिजनों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल और युवती के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी खंगाल रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं, जिससे माहौल पूरी तरह गमगीन बना हुआ है।2