Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बाह। नगर के अम्बाह-मुरैना रोड पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के चित्रों के साथ उनके प्रेरणादायी विचार लगाए गए हैं। अम्बाह। नगर के अम्बाह-मुरैना रोड पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के चित्रों के साथ उनके प्रेरणादायी विचार लगाए गए हैं। इन चित्रों और संदेशों का उद्देश्य आमजन को शिक्षा, समानता, भाईचारा और मानवता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरक विचारों से युवाओं में सकारात्मक सोच और सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी। नगरवासियों ने प्रशासन व आयोजकों के इस प्रयास को सराहनीय बताया।
Aditya Sarwan
अम्बाह। नगर के अम्बाह-मुरैना रोड पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के चित्रों के साथ उनके प्रेरणादायी विचार लगाए गए हैं। अम्बाह। नगर के अम्बाह-मुरैना रोड पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के चित्रों के साथ उनके प्रेरणादायी विचार लगाए गए हैं। इन चित्रों और संदेशों का उद्देश्य आमजन को शिक्षा, समानता, भाईचारा और मानवता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरक विचारों से युवाओं में सकारात्मक सोच और सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी। नगरवासियों ने प्रशासन व आयोजकों के इस प्रयास को सराहनीय बताया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- धौलपुर जिले के कोलारी थाना क्षेत्र के गांव बहरावती में आज युवा संगठन बहरावती द्वारा एक नशा मुक्त हो अपना गांव और शिक्षित हो अपना गांव नाम से रैली का आयोजन किया गया जिसमें गांव के विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्रा , ग्रामीण तथा संगठन के सदस्य मौजूद रहे जिनमें रामवीर सिंह, विश्वंभर दयाल अध्यापक, रफीक खान अध्यापक ,श्यामवीर अध्यापक, जीतेन्द्र कुमार AAO, धर्मेंद्र कुमार समाजसेवी , शाकिर खान , रामलखन तथा अन्य सम्माननीय मौजूद थे रैली का मुख्य उद्देश्य गांव के युवाओं नशे की तरफ बढ़ते कदमों को रोककर शैक्षिक माहौल तैयार करना रैली के बाद सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप एक एक पेन भेंट किया1
- खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में करें बेहतर प्रदर्शन - संजीव मागो धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा बार-ब्रांच की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिला जज संजीव मागो ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से बार और ब्रांच के बीच के संबंध ज्यादा मजबूत और माधुर होते हैं ।उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से शरीर को ऊर्जा प्रदान होती है और मानसिक विकास में बढ़ोतरी होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने पसंदीदा खेल को खेलना चाहिए। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश गोयल ने कहा कि अभिभाषक संघ द्वारा यह बहुत ही सुखद पहल की गई है । प्रतियोगिताओं में अधिवक्ताओं को तथा न्यायिक अधिकारी कर्मचारियों को अपने खेल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। एम ए सी टी न्यायाधीश सुश्री प्रीति नायक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष होने चाहिए। इससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है और शारीरिक क्षमता का विकास होता है । खिलाड़ियों को इन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। अभिभाषक संघ धौलपुर के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर जिले की सभी बार और ब्रांच के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा हमारा प्रयास रहेगा इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष होते रहे। इस दौरान 100 मीटर व 200 मी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल मुकाबला 14 फरवरी को होगा। संघ के महासचिव अरविंद सिंह गुर्जर द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान कोर्ट मेनेजर बृजेश शर्मा, मुंसरीफ राजीव शर्मा, अभिभाषक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी, पुस्तकालय सचिव प्रशांत बघेल, कीर्ति राजावत , इंद्रा शर्मा, बीनू शर्मा व अधिवक्ता उपस्थित थे। निर्णायक के रूप में हरिमोहन शर्मा शारीरिक शिक्षक, राकेश परमार ,मनोज कुमार, विमल शर्मा,रवि मोहन त्रिवेदी , मोहम्मद जाकिर हुसैन व हीरा बहादुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे । मंच का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।4
- चीनू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखी में हुआ विदाई समारोह धौलपुर के जाखी गांव स्थित चीनू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशांत हुण्डावाल (प्रिंस) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिनिवास प्रधान उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेन्द्र शर्मा एवं व्यवस्थापक हरिओम शर्मा द्वारा साफा एवं माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया मुख्य अतिथि प्रशांत हुण्डावाल (प्रिंस ) ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय वास्तव में विद्यार्थियों का दूसरा परिवार होता है। ये वो जगह है जहां बच्चे सिर्फ शिक्षा नहीं पाते, बल्कि अनुशासन और नैतिक मूल्यों की भी सीख लेते हैं। हम सभी जानते हैं कि शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबों से नहीं है। एक अच्छे विद्यालय में बच्चे जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य सीखते हैं। अनुशासन, एकता, और सहिष्णुता जैसी बातें उन्हें एक बेहतर इंसान बनाती हैं। प्रशांत हुंडावाल ने बताया कि आज के समय में, जब प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है, हमें विद्यार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन देना बेहद जरूरी है। विद्यालय का वातावरण उन्हें न केवल ज्ञान देता है, बल्कि उन्हें समाज में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करता है। प्रशांत हुंडावाल ने बताया कि हमें यह समझना चाहिए कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं है, बल्कि यह हमारे बच्चों के भविष्य की नींव रखता है। हम सब मिलकर इस बात का ध्यान रखें कि हमारे बच्चे न केवल अच्छे विद्यार्थी बनें, बल्कि अच्छे इंसान भी बनें। पूर्व में इस संस्थान के कई बच्चे जिनका चयन उच्च संस्थानों इंजीनियरिंग मेडिकल या अन्य संस्थाओं के लिए हुआ है उनको भी शुभकामनाएं देता हूं। वहीं विशिष्ट अतिथि हरिनिवास प्रधान ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति की सही उम्र यही होती है, इसलिए विद्यार्थियों को परिश्रम कर अपने जीवन के उद्देश्यों को हासिल करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन धीरज कंसाना ने किया और उन्होंने विदाई समारोह को हर्ष का दिन बताया। प्रधानाचार्य गजेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि 12 फरवरी से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को छात्र धैर्यपूर्वक एवं आत्मविश्वास के साथ दें। विद्यालय के अध्यापकगण — किशोर सर, बजेश सर, पुष्पेंद्र सर एवं प्रियंका मैडम — ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों की भावुक विदाई एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।4
- नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में दिव्यांग बॉडी बिल्डरों ने दिखाया जलवा एंट्री पर बजी तालियां देखें.1
- Post by Tarun Dixit1
- ग्वालियर में आयोजित गेट एंट्रेंस एग्जाम में हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं। परीक्षा को लेकर छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। प्रतिभागियों ने कहा कि यह परीक्षा उनके करियर को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।1
- UGC ऐक्ट ऐसे लोगो के लिए लागु हैना चाहिए जो इस वीडियो मे देखे कैसे एक नेता हाथ लगाने के बाद हाथ धोता है1
- युवा संगठन बहरावती की जिले में नई पहल नशा मुक्त समाज, बनें हमारा संकल्प एक धौलपुर जिले के कौलारी क्षेत्र के गांव बहरावती में युवा संगठन द्वारा क्षेत्र में 'नशा मुक्ति जागरूकता अभियान' का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान में रैली और जनसम्पर्क के माध्यम से हमने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों व उनसे होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान गांव के युवाओं ने गांवो के लोगो से शपथ ली कि न खुद नशा करेंगे और न किसी को करने देंगे। इस दौरान समस्त ग्रामीणजन और युवा जन मौजूद रहे।2
- चीनू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखी में हुआ विदाई समारोह एंकर व्यू2