*शिक्षा की गुणवत्ता सुधार को लेकर मंथन,ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित* *अजीतमल,औरैया।* विकास खंड अजीतमल में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने और विद्यालयों में चल रही शैक्षिक योजनाओं की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय शिक्षा उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन राज शक्ति गेस्ट हाउस, बाबरपुर में किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों को संयुक्त रूप से आमंत्रित किया गया, जिससे शिक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष ऋतुराज दुबे ने किया, जबकि कार्यशाला के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी अजीतमल प्रवीण कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से शिक्षा विभाग की योजनाओं, नवाचारों और विद्यालयों में संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की जाती है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के कई विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, इंटरलॉकिंग और अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे भी कराया जाएगा। नगर पंचायत अटसू के अध्यक्ष स्वदेश पोरवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों के विकास के लिए अलग से धनराशि उपलब्ध करा रही है, जिसका उपयोग विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। वहीं नगर पंचायत अजीतमल के अध्यक्ष अखिलेश चक ने कहा कि नगर क्षेत्र के विद्यालयों में भी शीघ्र ही विकास कार्य कराए जाएंगे, जिनके प्रस्ताव तैयार किए जा चुके हैं। जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे ने कहा कि यदि शिक्षा की अलख को वास्तव में प्रज्वलित करना है तो सबसे पहले बीहड़ क्षेत्रों के विद्यालयों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों में कायाकल्प के अंतर्गत व्यापक कार्य कराए जा रहे हैं। .उन्होंने शिक्षकों से मनोयोग के साथ शिक्षण कार्य कर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय भदसान के विद्यार्थियों ने धूम्रपान की बढ़ती प्रवृत्ति पर जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जबकि प्राथमिक विद्यालय न्यामतपुर के बच्चों ने योग प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी, मंत्री दीपक दुबे, विक्रम दत्त, श्याम सुंदर, ग्राम प्रधान जगतपुर साधना सरगम, एसआरजी अलका यादव, एआरपी अरुण तोमर, अनुपम शुक्ला, विनीत गुप्ता, शैलेंद्र पाल, जितेंद्र गुर्जर, नरेंद्र कुशवाहा, महेश शर्मा, मीना सेंगर, रामजीवन, हर्ष पांडेय, अरुण दीक्षित, राघवेंद्र राजपूत, बृजेंद्र दीक्षित सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुआ और अपराह्न 2 बजे तक विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श और संवाद का क्रम जारी रहा। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया।

- *जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन यूनिट-1 के पांच समूहों अध्यक्ष गण ने समाज सेवार्थ ली शपथ इटावा। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5, यूनिट -1के पांच समूहों दतावली डायमंड, राइजिंग स्टार, तेजस्विनी और शाइनिंग स्टार द्वारा 8मार्च को सामूहिक अधिष्ठापन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया साथ ही प्रथम यूनिट काउंसिल मीट, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव (सदस्य केंद्रीय समिति जायंट्स)अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती ऊषा यादव (सदस्य विशेष समिति जायंट्स) विपिन मित्तल(अध्यक्ष फेडरेशन -5), कैलाश यादव (प्रधानाचार्य)विशिष्ट अतिथि श्रीमती अपर्णा सिंह(फेडरेशन वित्त अधिकारी), श्रीमती आशा अवस्थी(कोऑर्डिनेटर ),डॉ प्रशांत मिश्रा (प्लास्टिक सर्जन) एवं नीतू पुरवार (यूनिट डॉयरेक्टर -1),राजदा खातून (फेडरेशन ऑफिसर), संगीता अग्रवाल (फेडरेशन ऑफिसर), मनीष सहाय (फेडरेशन ऑफिसर) श्रीमती ऋतु चौहान (फेडरेशन ऑफिसर)आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि यादव(अध्यक्ष -दतावली समूह) द्वारा की गई।इस अवसर पर जायंट्स दतावली की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि यादव, दतावली डायमंड की अध्यक्ष श्रीमती स्नेह अग्रवाल, राइजिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बाजपेई, शाइनिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गुप्ता, तेजस्विनी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान एवं सभी समूहों के निदेशक मंडल तथा नवीन सदस्यों द्वारा शपथ ली गई। मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 'दीन सेवा ही ईश सेवा है' यही जायंट्स परिवार का मूल मंत्र है। श्रीमती ऊषा यादब डॉ कैलाश यादव ने जायंट्स परिवार द्वारा संपादित सेवयों को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया श्रीमती ऊषा यादव ने भव्य चतुरंगी आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जायंट्स की श्रीमती कृष्णा चौधरी, कृष्णा शर्मा, संगीता तिवारी, केशवती गोयल, कमला देवी, कुसुम गुप्ता श्रीमती अंजू दुबे आदि आठ वरिष्ठ जायँट्स महिला सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भैंट कर सम्मानित किया फेडरेशन अध्यक्ष श्री विपिन मित्तल जी द्वारा समूह अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण को दायित्व वोध कराते हुए समस्त समूहों के अध्यक्ष , प्रशासनिक निदेशक तथा वित्त निदेशक को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। श्रीमती आशा अवस्थी फेडरेसन कोऑर्डिनेटर ने प्रशासनिक निदेशक गण को दायित्व बोध कराया, श्रीमती अपर्णा सिंह फेडरेसन वित्त अधिकारी ने वित्त निदेशक गण को दायित्व बोध कराया अतिथियों का स्वागत भाषण श्रीमती स्वीटी मथुरिया (निवर्तमान अध्यक्ष राइजिंग स्टार) द्वारा तथा धन्यवाद श्रीमती सोनिया गुप्ता (अध्यक्ष शाइनिंग स्टार) द्वारा दिया गाया| नीतू पुरवार द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को अंगवस्त्र पहनाकर एवं रोज़ स्टिक भेंट की गई|कार्यक्रम का मनोहारी एवं सफल संचालन श्रीमती ऋतु चौहान फेडरेसन ऑफिसर द्वारा किया गया। श्रीमती राजदा खातून एवं श्री राम सजीवन सिंह ने होली गीत की गायन प्रस्तुति की अनन्या गुप्ता ने होली गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति की होली मिलन केअवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा फूलों की होली खेली। अंत में सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन किया2
- *इटावा। जनपद में बिजली विभाग से जुड़े दो अभियंताओं का कथित तौर पर शराब पीते हुए एवं अभद्र भाषा के प्रयोग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि वीडियो में काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) दिखाई दे रहे हैं, जो पेग से पेग मिलाकर बियर पीते हुए नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग विभागीय अनुशासन पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब और कहां का है। हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे संबंधित विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल इस मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।1
- औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में फफूँद रोड पर खनिज परिवहन का कार्य कर रहे डम्परों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने किया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे डम्परों को रोककर उनके कागजात और खनिज से संबंधित वैध दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि बिना वैध अनुमति खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा रहा। वहीं अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।2
- *जरूरतमंद अंजली के विवाह हेतु परिवारीजनों के सामने थी आर्थिक समस्या* *अंजली के विवाह में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम* औरैया --समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे बड़ी माता मंदिर के समीप मोहल्ला दयालपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राजपूत समाज के दर्शन सिंह जोकि मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद अंजली का शुभ विवाह उम्मेद का नगला अछल्दा निवासी चि. अनुज के साथ दिनांक 11 मार्च-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण अंजली की मम्मी उमा देवी ने अपनी लाडली बेटी अंजली के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, समिति परिवार के सदस्यों ने वास्तविक जरूरतमंद अंजली के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 10 मार्च मंगलवार को प्रातः 10 बजे अंजली के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ "सखी ग्रुप" की सदस्यों ने अंजली के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको 20 किलो गेहूं का आटा, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, डिब्बा, परात, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी (मिक्सर ग्राइंडर), सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी, विछिया, कंगन सैट, पुडिंग सेट, दीवाल घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, ज्वेलरी सैट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री, आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित पहल की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 69 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद अंजली की 70 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान-दहेज रूपी सेवा आगे भी जारी रहेगी। मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की विशेष सहयोगी समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, सखी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष एकता गुप्ता, प्रभारी बबिता गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, पिंटू, संध्या देवी आदि मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।4
- औरैया। सक्षम संगठन द्वारा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुबेर धाम गेस्ट हाउस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय बीरबल मेमोरियल स्कूल के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें दिव्यांग महिलाओं और बच्चों को सम्मानित किया गया तथा उनके उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, युग कवि सूरदास और श्री अष्टावक्र जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सीएमएस डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि सक्षम द्वारा दिव्यांग महिलाओं और बच्चों के साथ महिला दिवस मनाकर समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जिले के सभी दिव्यांगजनों के लिए हर संभव सहायता के लिए तैयार है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जूही यादव ने कहा कि दिव्यांग महिलाओं को रोजगारपरक बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। वहीं डॉ. प्रियंका साहू ने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति दया नहीं बल्कि कर्तव्य और मार्गदर्शन की भावना होनी चाहिए। डॉ. राकेश तिवारी ने शिक्षा को दिव्यांगजनों के जीवन में बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि खेल के माध्यम से दिव्यांग प्रतिभाएं जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं, जैसा कि पैरा ओलंपिक में देखने को मिला है। बाल संरक्षण अधिकारी रीना चौहान ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाकर दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाया जा सकता है। डॉ. प्रशांत मिश्रा ने सक्षम संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि जिला प्रचारक अनूप जी ने सक्षम के सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 11 दिव्यांग महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सक्षम की दृष्टिकोण परिकल्पना सुमन चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत अवस्थी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव पंकज तिवारी ने दिया। इस अवसर पर विजय चतुर्वेदी, मोहित परमार, मंजू यादव, सुनीता, ममता, हर्षित यादव, विकास त्रिपाठी, अरुण कुमार, कैलाश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- औरैया जिले के थाना बेला पुलिस ने प्रधानमंत्री का ए.आई. से जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना बेला के थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त सुमित पाल पुत्र वेदराम पाल निवासी पूर्वा भवन थाना बेला जनपद औरैया ने प्रधानमंत्री का ए.आई. से तैयार किया गया आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की है।1
- जहाँ पर यूपी फिल्म सिनेमा प्रोडेक्शन हाउस एवं उनके सहयोगियों के साथ नाटकी, धारावाहिक, फिल्म, आदि के निर्माण पर चर्चायें हुई4
- औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में औरैया सदर तहसील के फफूँद-अछल्दा रोड स्थित ग्राम फतेहपुर बेनी में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। गाटा संख्या 353, 354, 355, 359, 360, 361 व 384 पर “गोविन्द नगर” के नाम से करीब छह एकड़ में की गई प्लाटिंग को फफूँद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्लाटिंग करने वालों को पहले ही नोटिस दी गई थी, लेकिन न तो कोई जवाब दिया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराने की प्रक्रिया अपनाई गई। कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी, नगर पंचायत फफूँद का स्टाफ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।3