कई बार पकड़ा गया लेकिन कोई ऐसी कार्यवाही नहीं की अपराधी के हौसले पस्त हो यदि यह आरोप आधारित खबर है और अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, तो इसे उसी रूप में लिखना उचित होगा। Writing पुराना गांजा तस्करी नेटवर्क फिर सक्रिय होने का आरोप अंदौली पुलिया से लेकर लखनऊ बायपास तक मादक पदार्थों की बिक्री का दावा, स्थानीय लोगों में नाराज़गी क्षेत्र में एक बार फिर पुराने गांजा तस्करी नेटवर्क के सक्रिय होने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंदौली पुलिया से लेकर लखनऊ बायपास तक कुछ स्थानों पर खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। आरोप है कि इस गतिविधि के चलते युवाओं पर नशे का खतरा बढ़ता जा रहा है और क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि पूरे इलाके में सघन जांच अभियान चलाकर मादक पदार्थों की बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो नशे का कारोबार और फैल सकता है। नोट: यह खबर स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया का इंतजार है।
कई बार पकड़ा गया लेकिन कोई ऐसी कार्यवाही नहीं की अपराधी के हौसले पस्त हो यदि यह आरोप आधारित खबर है और अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, तो इसे उसी रूप में लिखना उचित होगा। Writing पुराना गांजा तस्करी नेटवर्क फिर सक्रिय होने का आरोप अंदौली पुलिया से लेकर लखनऊ बायपास तक मादक पदार्थों की बिक्री का दावा, स्थानीय लोगों में नाराज़गी क्षेत्र में एक बार फिर पुराने गांजा तस्करी नेटवर्क के सक्रिय होने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंदौली पुलिया से लेकर लखनऊ बायपास तक कुछ स्थानों पर खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही
है। आरोप है कि इस गतिविधि के चलते युवाओं पर नशे का खतरा बढ़ता जा रहा है और क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि पूरे इलाके में सघन जांच अभियान चलाकर मादक पदार्थों की बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो नशे का कारोबार और फैल सकता है। नोट: यह खबर स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया का इंतजार है।
- जाति आधारित जनगणना का मुद्दा उठाने के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष माननीय साध्वी निरंजन ज्योति जी को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारत मुक्ति मोर्चा बहुजन क्रांति मोर्चा के माध्यम से भेजा गया ज्ञापन को बहुजन मुक्ति पार्टी समर्थन किया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान जाति आधारित जनगणना का मुद्दा उठाने के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष माननीय साध्वी निरंजन ज्योति जी को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारत मुक्ति मोर्चा बहुजन क्रांति मोर्चा के माध्यम से भेजा गया ज्ञापन को बहुजन मुक्ति पार्टी ने समर्थन किया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान1
- दो दिन पहले खरीदी नई बाइक बनी मौत की सवारी, बाजार आए 11वीं के छात्र को कैंटर ने कुचला, साथी गंभीर हालत में रेफर दो दिन पहले खरीदी नई बाइक बनी मौत की सवारी, बाजार आए 11वीं के छात्र को कैंटर ने कुचला, साथी गंभीर हालत में रेफर रिजोर थाना क्षेत्र के कन्हैया चौराहे पर दर्दनाक हादसा, मुखरना गांव के दो युवक हुए हादसे का शिकार; छह माह पहले हुई थी बहन की शादी, परिवार में मचा कोहराम एटा। जनपद के रिजोर थाना क्षेत्र के कन्हैया चौराहे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाजार करने के लिए एटा आए थे। हादसे के बाद घायल को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शिवम पुत्र उमा (18 वर्ष) निवासी गांव मुखरना, थाना पिलुआ अपने साथी सागर उर्फ रंजीत पुत्र महिपाल (18 वर्ष) के साथ स्प्लेंडर बाइक से एटा बाजार करने आया था। दोनों युवक जैसे ही रिजोर थाना क्षेत्र के कन्हैया चौराहे के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सागर उर्फ रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सागर उर्फ रंजीत को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक शिवम राम बाल भारती इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है और परिजन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में एक छोटा भाई है, जबकि उसकी बहन की शादी करीब छह माह पहले ही हुई थी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के ताऊ कैलाश कुमार ने बताया कि शिवम पढ़ाई के साथ परिवार की जिम्मेदारियां निभाने का सपना देख रहा था। लेकिन एक पल में हुए सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। परिजनों ने बताया कि जिस स्प्लेंडर बाइक पर दोनों युवक सवार थे, उसे महज दो दिन पहले ही खरीदा गया था। नई बाइक की खुशियां अभी परिवार मना भी नहीं पाया था कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रिजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस का पक्ष क्षेत्राधिकारी सकीट नितेश गर्ग ने बताया कि कैंटर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हुई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को एटा मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल थाना स्तर पर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है तथा थाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- दो थानो की पुलिस से चोरी और नकबजनी गैंग से मुठभेड़ दो घायल, तीन गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने की कार्यवाही फतेहपुर पुलिस टीम से दिनांक 05/08/ 2026 की रात में चोरी और नकबजनी गैंग से हुई मुठभेड़ में दो शातिर घायल, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, वही घेराबंदी करके तीन अभियुक्त गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी। मंगलवार की देर रात्रि थाना चांदपुर और थाना जहानाबाद की पुलिस के द्वारा एक चोरी और नकबजनी गैंग से मुठभेड़ हुई। जिसमें दो अभियुक्त जिनका नाम शशांक उर्फ रतन ग्राम श्यामखेड़ा थाना कल्याणपुर और दूसरा छोटे लाल उर्फ छोटू कोरी ग्राम जरारा थाना बकेवर का निवासी है, पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ में इन दोनों के अपराधियों के पैरों में गोली लगी और इनके तीन शातिर साथी जो घटनाओं में इनके साथ रहते थे वह भी गिरफ्तार हुए है। इनकी निशानदेही पर काफी ज्यादा मात्रा में चोरी का सामान पुलिस ने बरामद किया है, केबल के तार, जो अलग-अलग स्थानों में पोल से काटे गए वो, ट्यूबवेल से मोटर-स्टार्टर चोरी हुए वह और चोरी की बाइक सहित कुछ दिनों पूर्व थाना जहानाबाद में जो मंदिर में चोरी हुई थी उसकी दान पेटिका और जो घंटे चोरी हुए वह सब बरामद हुआ हैं। साथ ही साथ जो अन्य गैंग के साथी हैं उनकी भी डिटेल पता की गई है और टीम उनकी तलाश में भी लगी हुई है। चाँदपुर थाना पुलिस क्षेत्रान्तर्गत मदरी नहर पुलिया के पास हुई मुठभेड़ दौरान विभिन्न चौरी की घटनाओं में पंजीकृत अभियोग क्रमशः मु0अ0स0 134/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस0 थाना चांदपुर, मु0अ0स0 142/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस0 थाना चांदपुर, मु0अ0स0 117/2026 धारा 303(2) बीएनएस0 थाना जहानाबाद, मु0अ0स0 186/2026 धारा 303(2) बीएनएस0 थाना बिन्दकी, मु0अ0स0 244/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस0 थाना बिन्दकी, मु0अ0स0 125/2026 धारा 303(2) बीएनएस0 थाना चांदपुर, मु0अ0स0 68/2026 धारा 303(2) बीएनएस0 थाना बकेवर, मु0अ0सं0 96/2026 धारा 303(2) बीएनएस0 थाना बकेवर, मु0अ0स0 81/2026 धारा 303(2) बीएनएस0 थाना बकेवर से संबंधित अभियोगों में प्रकाश में आए अभियुक्तगण शशांक उर्फ रतन पटेल उर्फ गोलू पुत्र महावीर निवासी श्याम खेड़ा थाना कल्याणपुर उम्र करीब 24 वर्ष के दाहिने पैर में तथा छोटेलाल उर्फ छोटू कोरी उर्फ रविशंकर पुत्र ओमप्रकाश कोरी निवासी जरारा थाना बकेवर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 25 वर्ष के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया। मौके से भाग रहे अभियुक्तगण 1. शैलेन्द्र उर्फ दीपू ठोकिया पुत्र जवाहर पाल निवासी न्योरी जलालपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. प्रियांशू कोरी उर्फ बजरंगी पुत्र रामराज निवासी बहरौली थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर उम्र करीब 19 वर्ष 3. लवकुश पुत्र राजाराम कोरी निवासी मवईया थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 18 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन अवैध तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर किए जानलेवा हमले के संबंध में थाना चांदपुर पर मु0अ0सं0 148/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। प्रकरण के संबंध में थाना चाँदपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने व्हाइट जारी करते हुए बताया कि चोरी और नकबजनी सहित बिजली तार काटने तथा बाइक चोरी करने वाले अपराधी गैंग के दो सदस्यों से पुलिस की मुठभेड़ में घायल हुए हैं अन्य तीन साथी भी गिरफ्तार किए गए, साथ ही अन्य शामिल चोरों के साथियों की तलाश जारी है पुलिस के द्वारा विधिक कार्यवाही हो रही है।2
- जंगली हाथी का आतंग देखने को मिला बिजनौर के थाना बढ़ापुर क्षेत्र में जंगली हाथी ने किसानों की खड़ी फसलों में जमकर उत्पात मचाया ! खबर बिजनौर से है जहां जंगली हाथी का आतंग देखने को मिला बिजनौर के थाना बढ़ापुर क्षेत्र में जंगली हाथी ने किसानों की खड़ी फसलों में जमकर उत्पात मचाया ! स्थानीय लोगों का कहना है की ये हाथी काफी दिनों से फसलों को नुकसान पहुंच रहा था किसानों ने जंगली हाथी को फसलों से खदेड़ने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए लेकिन वो ना काम साबित हुए! उसके बाद किसानों ने इसकी सूचना विभाग विभाग को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने किसानों की मदद से जंगली हाथी को जंगल में खदेड़ने का अभियान शुरू किया! बिजनौर के थाना बढ़ापुर क्षेत्र के छायली गाँव का पूरा मामला1
- यूपी के फतेहपुर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में उस समय हंगामा मच गया, जब एक गार्ड और तीमारदार के बीच गुटखा खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। करीब आधे घंटे तक ट्रामा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।4