Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराबंकी के जहांगीराबाद में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद राजस्व टीम पैमाइश के लिए पहुंची। कब्रिस्तान समिति के सदस्यों के न पहुंचने के कारण यह प्रक्रिया टाल दी गई। अब यह कार्रवाई शनिवार को दोबारा की जाएगी।
Unna news agency
बाराबंकी के जहांगीराबाद में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद राजस्व टीम पैमाइश के लिए पहुंची। कब्रिस्तान समिति के सदस्यों के न पहुंचने के कारण यह प्रक्रिया टाल दी गई। अब यह कार्रवाई शनिवार को दोबारा की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बस मरम्मत कर रहे ड्राइवर की मौत: डीसीएम ने मारी टक्कर, बाराबंकी में हादसा बाराबंकी में देर रात एक सड़क हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई। ड्राइवर अपनी खराब बस की मरम्मत कर रहा था, तभी पीछे से आ रही एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। यह घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रसौली के पास हुई। वैशाली एक्सप्रेस (बस नंबर NL07B0898) के ड्राइवर अमित कुमार विक्की ढाबे के सामने बस के नीचे मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान फैजाबाद की ओर से आ रही डीसीएम (नंबर RJ 11GD 5121) ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के नीचे काम कर रहे ड्राइवर अमित कुमार के सिर पर बस का पहिया चढ़ गया। उनके सिर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना तत्काल सफदरगंज पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अमर चौरसिया, चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल, सीसीटीम प्रभारी प्रवीण सिंह, सब-इंस्पेक्टर जहीर खान और कांस्टेबल हरिकांत यादव टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बस के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीसीएम ड्राइवर को भी चोटें आई थीं, जिसे तुरंत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से आधे घंटे के भीतर सड़क को सुचारू रूप से चालू करा दिया और दोनों वाहनों को किनारे हटवाया।4
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने के विरोध में किया गया, जिसमें हजारों महिलाएँ शामिल थीं। कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर बिल मनमाने तरीके से पास कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है।2
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बौलिया त्रिमुहानी स्थित GT रोड पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया। इसका उद्देश्य सड़क को जाम मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है, जिससे आम लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। कार्रवाई की खबर मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।1
- बाराबंकी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद में विरोध करने पर कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के घर का घेराव करने जा रही महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। इसके बाद उन्होंने धरने पर बैठकर कांग्रेस व सपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए महिला विरोधी रवैये का विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि आगामी विधानसभा चुनाव में नारी शक्ति इसका बदला लेगी।3
- *स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की सुंयक्त पुलिस टीम द्वारा शालीमार पैराडाइज में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए, प्रकाश में आये 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कब्जे/निशांदेही से चोरी किये गये जेवरात, एक अदद पिस्टल, 14,85,000/- रु0 नगद व घटना में प्रयुक्त एक अदद ऑडी कार की बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय की बाइट-1
- लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड के बूथ अध्यक्ष शौनक देव शुक्ल जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन* लखनऊ समीर नक़वी *लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड के बूथ अध्यक्ष शौनक देव शुक्ल जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन* आज दिनांक 10 मई 2026 को लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड के बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय शौनक देव शुक्ल जी के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु पार्षद कार्यालय, लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में वार्ड की विभिन्न आवासीय समितियों के पदाधिकारियों सहित भाजपा महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा पूर्व महानगर महामंत्री श्री त्रिलोक अधिकारी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष जीडी शुक्ला एवं श्रीमती सीता नेगी , वार्ड अध्यक्ष श्री मनोज द्विवेदी , मंडल संयोजक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ किशोर पांडे , एचएएल यूनियन के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप भारद्वाज , पूर्व पार्षद देवेंद्र वर्मा जी, पूर्व मंडल मंत्री श्री अर्जुन कुमार , सेक्टर संयोजक श्री दीपक कश्यप , श्री सुनील श्रीवास्तव , मंडल संयोजिका महिला मोर्चा श्रीमती हेमा डोबरियाल, मंडल मंत्री श्रीमती नीलम त्रिपाठी एवं सह संघ चालक दयानंद नगर आदरणीय मनमोहन अग्रवाल जी सहित सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय शौनक देव शुक्ल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा का संचालन पार्षद भूपेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि सभा का समापन किया गया।4
- *अयोध्या डीआईजी ने फतेहपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया पुलिस व्यवस्था और अभिलेख संवाददाता रवि रावत अयोध्या मंडल के डीआईजी सोमेन वर्मा ने फतेहपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव की गहन समीक्षा की। डीआईजी के पहुंचने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान, डीआईजी ने कोतवाली परिसर में रखे विभिन्न रजिस्टरों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इनमें ग्राम प्रहरी रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, रजिस्टर नंबर आठ, महिला अपराध संबंधी रजिस्टर, जनसूचना रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, मुकदमा पंजीयन रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मीडिया सेल, साइबर हिस्ट्रीशीटर एवं गुंडा रजिस्टर शामिल थे। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव, प्रविष्टियों की शुद्धता और दस्तावेजों के व्यवस्थित संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा की और संबंधित विवेचकों से प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। साथ ही, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और संवेदनशील मामलों में सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की हिदायत दी। डीआईजी ने शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और थाने में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी और जनहितकारी होनी चाहिए, जिससे आमजन में विश्वास मजबूत हो सके।1
- बाराबंकी के अवध एवेन्यू मॉल में 'देसी तड़का एंड टंगड़ी' फूड कोर्ट का शानदार उद्घाटन हुआ है। यहां लखनऊ, दिल्ली और साउथ इंडियन के मशहूर व्यंजन अब किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे, वेज-नॉनवेज के लिए अलग किचन की सुविधा भी है। उद्घाटन ऑफर के तहत छात्रों को एक महीने तक 10% की विशेष छूट मिलेगी।4