logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपा सांसद पप्पू निषाद पर जानलेवा हमला, भीड़ ने गाड़ी पर किया पथराव संतकबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी में भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी। भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया और उसका शीशा तोड़ दिया। पुलिस सांसद को भीड़ से बचाकर सुरक्षित बाहर ले गई। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। विसर्जन यात्रा अमरडोभा चौराहे पर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस डीजे को थाने ले जाने लगी। इससे नाराज लोग सड़क पर बैठकर विरोध करने लगे। तभी सांसद की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। गुस्साई भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। घटना बखिरा थाना क्षेत्र की है। सांसद ने कहा केि मेरी तीनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और पत्थर चलाए गए। सांसद की गाड़ी पर हमले के बाद उसमें सवार लोग भी नाराज हो गए। उन्होंने सड़क पर बैठकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सांसद ने कहा केि मैं बाढ़ पीड़ितों और अन्य लोगों से मिलकर लौट रहा था। चौराहे पर जाम में खड़ा था। तभी ‘पप्पू निषाद मुर्दाबाद’ के नारे लगने लगे। पार्टी का झंडा देखकर लोगों ने गाड़ी पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। मैं गाड़ी से निकलकर जान बचाने बाजार की तरफ भागा। पुलिस ने गाड़ियां तोड़ते देखा तो लाठीचार्ज किया। किसी तरह थाने पहुंचा और वहां से घर चला आया।

11 hrs ago
user_अनूप शुक्ला
अनूप शुक्ला
Gorakhpur, Uttar Pradesh•
11 hrs ago

सपा सांसद पप्पू निषाद पर जानलेवा हमला, भीड़ ने गाड़ी पर किया पथराव संतकबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी में भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी। भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया और उसका शीशा तोड़ दिया। पुलिस सांसद को भीड़ से बचाकर सुरक्षित बाहर ले गई। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। विसर्जन यात्रा अमरडोभा चौराहे पर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस डीजे को थाने ले जाने लगी। इससे नाराज लोग सड़क पर बैठकर विरोध करने लगे। तभी सांसद की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। गुस्साई भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। घटना बखिरा थाना क्षेत्र की है। सांसद ने कहा केि मेरी तीनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और पत्थर चलाए गए। सांसद की गाड़ी पर हमले के बाद उसमें सवार लोग भी नाराज हो गए। उन्होंने सड़क पर बैठकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सांसद ने कहा केि मैं बाढ़ पीड़ितों और अन्य लोगों से मिलकर लौट रहा था। चौराहे पर जाम में खड़ा था। तभी ‘पप्पू निषाद मुर्दाबाद’ के नारे लगने लगे। पार्टी का झंडा देखकर लोगों ने गाड़ी पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। मैं गाड़ी से निकलकर जान बचाने बाजार की तरफ भागा। पुलिस ने गाड़ियां तोड़ते देखा तो लाठीचार्ज किया। किसी तरह थाने पहुंचा और वहां से घर चला आया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोरखपुर में हत्या का खुलासा! पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार | Bansgaon
    1
    गोरखपुर में हत्या का खुलासा! पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार | Bansgaon
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पंजाब में बरसीं रेखा गुप्ता: "केजरीवाल ढोंगी और मक्कार, दिल्ली को लूटकर पंजाब पर किया कब्जा"
    1
    पंजाब में बरसीं रेखा गुप्ता: "केजरीवाल ढोंगी और मक्कार, दिल्ली को लूटकर पंजाब पर किया कब्जा"
    user_जय हिन्द न्यूज़
    जय हिन्द न्यूज़
    पत्रकार Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • गोरखपुर हत्याकांड का पर्दाफाश: अवैध संबंध के शक में पट्टीदार भाई ने ही की थी छात्र शुभम की हत्या गोरखपुर: बांसगांव थाना पुलिस ने व्यापारी के बेटे कार्तिकेय मिश्र उर्फ शुभम (20) की सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पट्टीदारी में बड़े भाई लगने वाले संतोष मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के संदेह में शुभम की धारदार हथियार से काटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आला-ए-कत्ल (हत्या में इस्तेमाल हथियार) बरामद कर लिया है। सोते समय सिर पर किया था वार जयंतीपुर गांव निवासी शुभम बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार की रात वह अपने घर से करीब 100 मीटर दूर बरामदे में सो रहा था। गुरुवार तड़के लगभग पांच बजे आरोपी संतोष मिश्रा ने सोते हुए शुभम के सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। 17 लोगों से पूछताछ के बाद खुला राज घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। चचेरे भाई विवेकानंद मिश्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। शुभम के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) खंगालने के बाद पुलिस ने कुल 17 संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी संतोष मिश्रा का नाम सामने आया। पुलिस फिलहाल हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपी के संदेह से संबंधित तथ्यों की गहराई से जांच कर रही है।
    2
    गोरखपुर हत्याकांड का पर्दाफाश: अवैध संबंध के शक में पट्टीदार भाई ने ही की थी छात्र शुभम की हत्या
गोरखपुर:
बांसगांव थाना पुलिस ने व्यापारी के बेटे कार्तिकेय मिश्र उर्फ शुभम (20) की सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पट्टीदारी में बड़े भाई लगने वाले संतोष मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के संदेह में शुभम की धारदार हथियार से काटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आला-ए-कत्ल (हत्या में इस्तेमाल हथियार) बरामद कर लिया है।
सोते समय सिर पर किया था वार
जयंतीपुर गांव निवासी शुभम बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार की रात वह अपने घर से करीब 100 मीटर दूर बरामदे में सो रहा था। गुरुवार तड़के लगभग पांच बजे आरोपी संतोष मिश्रा ने सोते हुए शुभम के सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
17 लोगों से पूछताछ के बाद खुला राज
घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। चचेरे भाई विवेकानंद मिश्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। शुभम के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) खंगालने के बाद पुलिस ने कुल 17 संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी संतोष मिश्रा का नाम सामने आया।
पुलिस फिलहाल हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपी के संदेह से संबंधित तथ्यों की गहराई से जांच कर रही है।
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मिशन शक्ति के तहत महिला थाना प्रभारी स्कूल का जाना हाल मियां साहब गर्ल्स इंटर कॉलेज। सुनीता सिंह ।
    1
    मिशन शक्ति के तहत महिला थाना प्रभारी स्कूल का जाना हाल
मियां साहब  गर्ल्स इंटर कॉलेज। सुनीता सिंह ।
    user_Ahmad Bashar
    Ahmad Bashar
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सपा अपनी हार मान चुकी है,AI फिल्मों का सहारा ले रही- सासंद रवि किशन सपा अपनी हार मान चुकी है,AI फिल्मों का सहारा ले रही- सासंद रवि किशन
    1
    सपा अपनी हार मान चुकी है,AI फिल्मों का सहारा ले रही- सासंद रवि किशन
सपा अपनी हार मान चुकी है,AI फिल्मों का सहारा ले रही- सासंद रवि किशन
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • संतकबीरनगर- पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा: मंझरिया क्रासिंग से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार। खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के सख्त निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 871/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    संतकबीरनगर- पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा: मंझरिया क्रासिंग से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार।
खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के सख्त निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 871/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोरखपुर में रवि किशन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले—AI के जरिए नैरेटिव फैलाने की कोशिश
    1
    गोरखपुर में रवि किशन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले—AI के जरिए नैरेटिव फैलाने की कोशिश
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, बांसगांव पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष मिश्रा पुत्र जयप्रकाश मिश्रा, निवासी जयन्तीपुर, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके चचेरे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए 8 पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीमों ने 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 300 मोबाइल नंबरों के CDR का विश्लेषण किया। पुलिस का दावा है कि सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी संतोष मिश्रा का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी और मृतक के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते 17 सितंबर को आरोपी ने मृतक के सिर पर लोहे की बांका (दाव) से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की बांका, घटना के समय पहनी गई रक्तरंजित बनियान और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में थाना बांसगांव में मु0अ0सं0 375/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, बांसगांव पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष मिश्रा पुत्र जयप्रकाश मिश्रा, निवासी जयन्तीपुर, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके चचेरे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए 8 पुलिस टीमों का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीमों ने 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 300 मोबाइल नंबरों के CDR का विश्लेषण किया। पुलिस का दावा है कि सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी संतोष मिश्रा का नाम सामने आया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी और मृतक के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते 17 सितंबर को आरोपी ने मृतक के सिर पर लोहे की बांका (दाव) से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की बांका, घटना के समय पहनी गई रक्तरंजित बनियान और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

मामले में थाना बांसगांव में मु0अ0सं0 375/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • गोरखपुर में पिता ने बेटे पर तलवार से किया हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 7 बजे नौसड़ के दवहिंयाँ टोले में पिता ने अपने बेटे पर तलवार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत गंभीर रूप से घायल अमित को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अमित की हालत गंभीर बताई जा रही है। पड़ोसियों ने बताया कि गंगा निषाद बाहर काम करता है और इन दिनों घर आया हुआ था। शुक्रवार रात उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। बेटे अमित ने बीच-बचाव किया और अपनी मां को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया था। शनिवार सुबह करीब 7 बजे गंगा का अपने बेटे अमित से फिर विवाद हो गया। इसी दौरान उसने तलवार से अमित पर ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नौसड़ चौकी इंचार्ज शशि किरण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ ही घंटों के भीतर फरार आरोपी गंगा निषाद को नौसड़ अमरूतानी से गिरफ्तार कर लिया। गीडा इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज शशि किरण सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और घायल का इलाज चल रहा है।
    1
    गोरखपुर में पिता ने बेटे पर तलवार से किया हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 7 बजे नौसड़ के दवहिंयाँ टोले में पिता ने अपने बेटे पर तलवार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत गंभीर रूप से घायल अमित को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अमित की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पड़ोसियों ने बताया कि गंगा निषाद बाहर काम करता है और इन दिनों घर आया हुआ था। शुक्रवार रात उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। बेटे अमित ने बीच-बचाव किया और अपनी मां को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया था। शनिवार सुबह करीब 7 बजे गंगा का अपने बेटे अमित से फिर विवाद हो गया। इसी दौरान उसने तलवार से अमित पर ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नौसड़ चौकी इंचार्ज शशि किरण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ ही घंटों के भीतर फरार आरोपी गंगा निषाद को नौसड़ अमरूतानी से गिरफ्तार कर लिया। गीडा इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज शशि किरण सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और घायल का इलाज चल रहा है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.