Shuru
Apke Nagar Ki App…
नागौर जिले में शाम को बड़का मौसम का मिज़ाज - तेज हवाओं के साथ जमकर बरसे बादल, आपको बता दे कि यह चक्रवात बंगाल खाड़ी से उठा हे।
झलको मेड़ता
नागौर जिले में शाम को बड़का मौसम का मिज़ाज - तेज हवाओं के साथ जमकर बरसे बादल, आपको बता दे कि यह चक्रवात बंगाल खाड़ी से उठा हे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कालेसरा में आंधी-बारिश से तबाही, हवा में उड़े टीन-चद्दर तो कही विद्युत पोल गिरे...... पीसांगन के कालेसरा गांव में कल शाम हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं से कई घरों, बाड़ों और छप्परों के टीन-चद्दर हवा में उड़ गए। अचानक आए तूफान से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। कई जगह पेड़ गिरने और कच्ची दीवारें ढहने की भी खबर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की मांग की है। साथ ही कालेसरा में कई जगह विद्युत पोल धराशायी हो गए।बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव में अंधेरा पसरा रहा।2
- रियांबड़ी नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार:चुनाव के बाद पहली बार कार्यालय पहुंचे उपाध्यक्ष समेत 10 पार्षद; जनसंपर्क किया रियांबड़ी,(नागौर)रियांबड़ी नगरपालिका में चुनाव के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पहली बार पदभार संभाला। नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश माली समेत 10 पार्षद कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों नागरिक, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों के पहली बार कार्यालय पहुंचने पर नागरिकों में काफी उत्साह दिखा।पदभार संभालने के बाद पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने नागरिकों से मिलकर इलाके की समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। लोगों ने सड़क, नाली, सफाई, पीने का पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतें पार्षदों को बताईं। पार्षदों ने इन समस्याओं को नगर पालिका स्तर पर उठाकर हल कराने का भरोसा दिया।नवगठित नगर पालिका के पहले बोर्ड के गठन के बाद अब कस्बे में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका बनने के बाद सफाई व्यवस्था, सड़कों, नालियों, रोशनी और पीने के पानी जैसी सुविधाओं पर खास ध्यान देने की जरूरत है। जनप्रतिनिधियों ने भी वार्डों में लगातार जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से नगर पालिका तक पहुंचाने की बात कही। पदभार ग्रहण के साथ रिया बड़ी नगर पालिका के नए दौर की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस अवसर पर सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- अजमेर: रात में सोते रहे लोग, 5 घरों में चोरी | गैस सिलेंडर, पाइप और नल ले गया चोर | CCTV में कैद अजमेर के वैशाली नगर में देर रात चोरों ने 4–5 मकानों को निशाना बनाया। CCTV फुटेज में एक संदिग्ध गैस सिलेंडर लेकर जाता दिखाई दिया। कृष्णागंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी का बड़ा कांड! CCTV कैमरा तोड़ा, मुकदमा दर्ज अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी द्वारा CCTV कैमरा तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- विकसित भारत जन सेवा अभियान एवं आँगन मिलन कार्यक्रम के तहत आज आंगनवाड़ी, सेक्टर 2, आठ कोठी, कृष्णा कॉलोनी रेगर बस्ती नागफणी अजमेर में कार्यक्रम आयोजित हुआ- सच की कलम ✍🏻 अजमेर सच की कलम ✍🏻 अजमेर ! 7014121415(m) दिनांक - 26/09/2026 विकसित भारत जन सेवा अभियान एवं आँगन मिलन कार्यक्रम के तहत आज आंगनवाड़ी, सेक्टर 2, आठ कोठी, कृष्णा कॉलोनी रेगर बस्ती नागफणी अजमेर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई।आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता किरण ने बताया कि आंगनवाड़ी में पोषाहार,टीकाकरण,3 साल तक के बच्चों को शाला में शिक्षा तक दी जाती है। मुख्य अतिथि राजकीय प्राथमिक विद्यालय घी मंडी की अध्यापिका नीलम जी रही। सहायिका सुमनलता आशा सहयोगिनी आशा भाटी,समाज सेवी पीयूष सुराणा मौजूद रहे। पीयूष सुराणा ने कहा गर्भवती महिलाओं का हर महीने चेक अप हो और उन्हें सरकार की तरफ से पोष्टिक आहार और ड्राई फ्रूट दिए जाए। और सुराणा ने कहा महिलाओं को जो उड़ान योजना के तहत सेनेट्री पेड नि:शुल्क मिलते थे वो राज्य सरकार पुनः चालू करे। महिलाओं और बच्चों के हित में जो भी योजनाएं लागू है उनका प्रचार प्रसार जोरों से होना चाहिए, ताकि सभी को इन योजनाओं का फायदा मिल सके।4
- टेक्नोलॉजी वीडियो देखें आप जरूर बताइए कैसा लगता है वीडियो देश के प्रधानमंत्री ने एक नया अविष्कार 5G का डा और लागू किया है देश के प्रधानमंत्री बहुत चोर है1
- पीसांगन के भड़सुरी में हाईवोल्टेज से हड़कंप, 15-20 घरों में दौड़ रहा करंट.... पीसांगन के भड़सुरी गांव में 2 दिन से हाईवोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। 220 वोल्ट की जगह ज्यादा सप्लाई आने से मीटर और फ्रिज, टीवी, पंखे सहित कई उपकरण जल गए। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने सिर्फ 6 घरों की बिजली काटकर इतिश्री कर ली, जबकि अब भी IT सेंटर के पास 15-20 घरों में करंट दौड़ रहा है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सरपंच प्रतिनिधि बलदेव गुर्जर ने बताया कि मोहनलाल, सुवालाल, महेंद्र सहित 20 परिवारों को लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सुरक्षित सप्लाई बहाल करने की मांग की है।2
- गोटन में मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने की जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक, प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर नागौर,,गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की अध्यक्षता में शनिवार को ग्राम रामनगर, गोटन स्थित नवीन सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। *कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा* माननीय मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने अपराधों की रोकथाम के साथ आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का भाव और अधिक मजबूत करने के लिए प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर दिया। *आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता* माननीय मंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिससे आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई के साथ आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई ।2
- सरवाड़ में धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन,अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर सरवाड़ में धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर सरवाड़ शहर सहित उपखंड क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इससे पहले गुरुवार रात शहर स्थित पथवारी माता मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। शुक्रवार को भगवान गणेश की आरती के बाद भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में घोड़ी, बग्गी, बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा गोपाल बावड़ी पहुंची, जहां गणेश प्रतिमाओं की महाआरती की गई और इसके बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष भागचंद चांपा और मंत्री अजय पारीक रथ पर सवार रहे। वहीं श्रद्धालु लगातार “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान भाजपा नेता हरिमोहन शर्मा, गोविंद बल्लभ सहित कई गणेश भक्त प्रतिमाओं के साथ मौजूद रहे। शोभायात्रा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोश के साथ स्वागत किया। वहीं श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस उपाधीक्षक, उपखंड अधिकारी गजेंद्र शर्मा, सरवाड़ थाना प्रभारी रामपाल शर्मा, तहसीलदार दिनेश चंद्र दिवाकर सहित अलग-अलग थानों का पुलिस जाप्ता तैनात रहा। गणेश विसर्जन के अवसर पर शहर के अधिकांश प्रतिष्ठान सुबह से बंद रहे और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान सरवाड़ में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।1