logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री रामचन्द्र पीडवा बने श्री विश्वकर्मा जांगिड समाज सेवा समिति, पाली के अध्यक्ष* *श्री रामचन्द्र पीडवा बने श्री विश्वकर्मा जांगिड समाज सेवा समिति, पाली के अध्यक्ष* पाली 10 मार्च। श्री विश्वकर्मा जांगिड समाज सेवा समिति, पाली के अध्यक्ष पद के चुनाव संशोधित विधान के अनुसार करवाने हेतु अधिकृत सूचना 06.03.2026 द्वारा कर सत्यनारायण बुढल, चम्पालाल वाणेचा, नरेन्द्र जांगिड, पुखाराम सुथार, गणपतलाल सायल एवं हरिकिषन जोपिंग को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनाव सूचना जारी कर चुनाव कार्य 7.3.2026 को प्रारम्भ कर 10.03.2026 को मतदान एवं मतगणना का कार्य करना निर्धारित किया गया। निर्धारित दिनांक को 6 प्रत्याशियों ने नांमाकन भरा एवं 4 प्रत्याशियों ने नामांकन वापिस लेने पर शेष 2 प्रत्याषियों चुनावी मैदान मे रहे। आज प्रातः 9.00 बजे से 3.00 बजे तक हुए मतदान मे 271 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना मे रामचन्द्र पीडवा को 171 मत एवं प्रवीण कुमार बेगड को 68 मत मिलें, 32 वोट खारीज हुए। चुनाव अधिकारियों द्वारा श्री विष्वकर्मा जागिड समाज सेवा समिति, पाली के अध्यक्ष पद पर श्री रामचन्द्र पिडवा के निर्वाचित होने पर निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया एवं श्री विश्वकर्मा भगवान के सामने नवनियुक्त अध्यक्ष को अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, लगन, मेहनत, ईमानदारी व अनुषासन के साथ करते हुए समाज का गौरव बनाये रखने की शपथ दिलाई गई। चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु चुनाव अधिकारियों एवं विजय प्रत्याषी ने समाजबन्धुओं का पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

3 hrs ago
user_Nagendra Agarwal
Nagendra Agarwal
बाली, पाली, राजस्थान•
3 hrs ago
aa48d75f-6b91-4050-9c6e-005b1449accc

श्री रामचन्द्र पीडवा बने श्री विश्वकर्मा जांगिड समाज सेवा समिति, पाली के अध्यक्ष* *श्री रामचन्द्र पीडवा बने श्री विश्वकर्मा जांगिड समाज सेवा समिति, पाली के अध्यक्ष* पाली 10 मार्च। श्री विश्वकर्मा जांगिड समाज सेवा समिति, पाली के अध्यक्ष पद के चुनाव संशोधित विधान के अनुसार करवाने हेतु अधिकृत सूचना 06.03.2026 द्वारा कर सत्यनारायण बुढल, चम्पालाल वाणेचा, नरेन्द्र जांगिड, पुखाराम सुथार, गणपतलाल सायल एवं हरिकिषन जोपिंग को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनाव सूचना जारी कर चुनाव कार्य 7.3.2026 को प्रारम्भ कर 10.03.2026 को मतदान एवं मतगणना का कार्य करना निर्धारित किया गया। निर्धारित दिनांक को 6 प्रत्याशियों ने नांमाकन भरा एवं 4 प्रत्याशियों ने नामांकन वापिस लेने पर शेष 2 प्रत्याषियों चुनावी मैदान मे रहे। आज प्रातः 9.00 बजे से 3.00 बजे तक हुए मतदान मे 271 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना मे रामचन्द्र पीडवा को 171 मत एवं प्रवीण कुमार बेगड को 68 मत मिलें, 32 वोट खारीज हुए। चुनाव अधिकारियों द्वारा श्री विष्वकर्मा जागिड समाज सेवा समिति, पाली के अध्यक्ष पद पर श्री रामचन्द्र पिडवा के निर्वाचित होने पर निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया एवं श्री विश्वकर्मा भगवान के सामने नवनियुक्त अध्यक्ष को अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, लगन, मेहनत, ईमानदारी व अनुषासन के साथ करते हुए समाज का गौरव बनाये रखने की शपथ दिलाई गई। चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु चुनाव अधिकारियों एवं विजय प्रत्याषी ने समाजबन्धुओं का पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

More news from Sirohi and nearby areas
  • सरूपगंज । मांडवाड़ा खालसा गांव में देर रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने सोहनलाल प्रजापत, सवाराम प्रजापत और शंकरलाल माली के घर में घुस गए और पीडत के अनुसार करीब 1 लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया ।
    1
    सरूपगंज । मांडवाड़ा खालसा गांव में देर रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने सोहनलाल प्रजापत, सवाराम प्रजापत और शंकरलाल माली के घर में घुस गए और पीडत के अनुसार करीब 1 लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया ।
    user_Journalist arif Pathan
    Journalist arif Pathan
    पत्रकार Pindwara, Sirohi•
    21 hrs ago
  • शीतला माता को लगाया बासोड़ा का भोग। मारवाड़ जंक्शन मारवाड़ जंक्शन के कंटालिया गांव में शीतला सप्तमी को बासोड़ा पर्व के रूप में मनाया गया। मंगलवार को सवेरे 5 बजे से महिलाओ ने बासोड़ा का भोग लगाने को लेकर मंदिर में दर्शन के लिए मंगलगीत गाते हुए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही, जहा व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाये गए। भक्तों ने माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि और बच्चों की लम्बी आयु की कामना की। शीतला माता मेला का आयोजन- शीतला सप्तमी को शीतला माता का विशाल मेला मंगलवार को आयोजित किया गया। मेला का लुफ्त लेने के लिए दूर दराज के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन को लम्बी कतारों में खड़े दिखाई दिये। ढोल नगाड़ों के साथ दोपहर को कलश यात्रा निकाली गई। मेले में गैर दलों द्वारा किये गए नृत्य, झूले ओर सजी दुकाने ग्रामीणो ओर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों और महिलाओं ने झूलो का आंनद लिया।पूरे दिन मंदिर परिसर में भारी आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रकाश माली बेरा अड़बिया वाली की तरफ से मेलार्थियों के लिए 15 मण लापसी महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
    1
    शीतला माता को लगाया बासोड़ा का भोग।
मारवाड़ जंक्शन
मारवाड़ जंक्शन के कंटालिया गांव में शीतला सप्तमी को बासोड़ा पर्व के रूप में मनाया गया। मंगलवार को सवेरे 5 बजे से महिलाओ ने बासोड़ा का भोग लगाने को लेकर मंदिर में दर्शन के लिए मंगलगीत गाते हुए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही, जहा व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाये गए। भक्तों ने माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि और बच्चों की लम्बी आयु की कामना की।
शीतला माता मेला का आयोजन-
शीतला सप्तमी को शीतला माता का विशाल मेला मंगलवार को आयोजित किया गया। मेला का लुफ्त लेने के लिए दूर दराज के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन को लम्बी कतारों में खड़े दिखाई दिये। ढोल नगाड़ों के साथ दोपहर को कलश यात्रा निकाली गई। मेले में गैर दलों द्वारा किये गए नृत्य, झूले ओर सजी दुकाने ग्रामीणो ओर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों और महिलाओं ने झूलो का आंनद लिया।पूरे दिन मंदिर परिसर में भारी आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रकाश माली बेरा अड़बिया वाली की तरफ से मेलार्थियों के लिए 15 मण लापसी महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली, 10 मार्च। राज्य भर और सभी जिलों में राजस्थान दिवस समारोह का 15 मार्च से लेकर 19 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस श्रृंखला में पांच दिवसों में विभिन्न विभागों से सम्बंधित गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में संबंधित विभागों के साथ सफल आयोजन व तैयारियो के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने बारी बारी से प्रत्येक दिन की गतिविधियों व विभागों के साथ चर्चा कर निर्देश दिए। बैठक में बताया कि 15 मार्च राज्य के साथ जिलों में भी राजस्थान दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। इसमें विविध आयोजन होंगे जिनमें 15 मार्च को राज्य के साथ जिलों में भी राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन- जयपुर मुख्यमंत्री द्वारा फ्लेग ऑफ जिला स्तर पर विकसित राजस्थान रन आयोजित होगी जो 15 मार्च को जिला कलक्टर कार्यालय से 8.30 बजे से होगी। इसका नोडल विभाग- युवा एवं खेल विभाग एवं जिला कलेक्टर्स होगे। इसी दिन को राजस्थान दिवस समारोह का औपचारिक शुभारंभ होकर राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज़ का रजिस्ट्रेशन / शुभारंभ होगा। जिसमे नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा/सूचना प्रौद्योगिकी होंगे। साथ ही विश्वविद्यालय एवं कॉलेजो में कार्यक्रम का आयोजन / निबंध /भाषण / चित्रकारी होगे। जिनका नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा व ओ.डी.ओ.पी मेला/प्रदर्शनी का शुभारंभ सभी जिलों होगा जिसका नोडल विभाग उद्योग होगा। इसी प्रकार 16 मार्च, राजस्थानी जनजातिय गौरव दिवस स्थान - बेणेश्वर धाम, बांसवाड़ा में , 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस युवा सम्मेलन- जयपुर (राज्य स्तरीय) विषय रोजगार मेला, स्टार्टअप, युवा सहभागिता, विकास कार्यों का शिलान्यास, रोजगार उत्सव होंगे। इसी दिन जिला स्तर पर राजस्थान को जाने क्विज का जिला स्तरीय आयोजन किया जायेगा कार्यक्रम के नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा विभाग होंगे। इसी दिन सायं 5ः00 बजे उद्योगपतियों के साथ संवाद,, निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तांतरण किया जायेगा जो उधोग विभाग आयोजित करेगा। 18 मार्च को इसी क्रम में किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस किसान एवं पशुपालक जनसभा-भरतपुर में होगा। किसान एवं पशुपालक संवाद, विकास कार्यों का शुभारम्भ/शिलान्यास, योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा व कार्यक्रम का नोडल विभाग- कृषि एवं पशुपालन होगा। इसी दिन सायंकाल को राज्यभर के राजकीय मंदिरों में आरती कार्यक्रम महाआरती की जाएगी पाली में इसका आयोजन सोमनाथ मंदिर में किया जायेगा। देवस्थान विभाग इसका नोडल विभाग होगा। 19 मार्च को राजस्थान दिवस मुख्य समारोह दोपहरः लाभार्थी सम्मेलन - जालोर ,लाभार्थियों के साथ संवाद एवं लाभ हस्तांतरण नोडल विभाग- समाज कल्याण विभाग होगा। इसी दिन सायंकाल को सांस्कृतिक कार्यक्रम - जयपुर में राज्य स्तर पर अतिशबाजी साथ ही जिला स्तर पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम लाखोटिया गार्डन में सांय 7 बजे से विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। इसका नोडल विभाग कला एवं संस्कृति होगा। इसके लिये जिला कलक्टर ने सभी संबधित विभागों को आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिये समय स्थान का निर्धारण बाकि रह गया है वे उच्च स्तर से निर्दैशानुसार उनका आयोजन किया जाने के लिये निर्देश दिये। इस अवसर पर बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल, अति. जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अति. जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, अति. पुलिस अधीक्षक जय सिंह, प्रौधोगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ मनोज पंवार, सहित विभिन्न विभाग के जिलाधिकारी मौजुद रहे।
    4
    पाली, 10 मार्च। राज्य भर और सभी जिलों में राजस्थान दिवस समारोह का 15 मार्च से लेकर 19 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस श्रृंखला में पांच दिवसों में विभिन्न विभागों से सम्बंधित गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में संबंधित विभागों के साथ सफल आयोजन व तैयारियो के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने बारी बारी से प्रत्येक दिन की गतिविधियों व विभागों के साथ चर्चा कर निर्देश दिए।
बैठक में बताया कि 15 मार्च राज्य के साथ जिलों में भी राजस्थान दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। इसमें विविध आयोजन होंगे जिनमें 15 मार्च को राज्य के साथ जिलों में भी राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन- जयपुर मुख्यमंत्री द्वारा फ्लेग ऑफ जिला स्तर पर विकसित राजस्थान रन आयोजित होगी जो 15 मार्च को जिला कलक्टर कार्यालय से 8.30 बजे से होगी। इसका नोडल विभाग- युवा एवं खेल विभाग एवं जिला कलेक्टर्स होगे। इसी दिन को राजस्थान दिवस समारोह का औपचारिक शुभारंभ होकर राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज़ का रजिस्ट्रेशन / शुभारंभ होगा। जिसमे नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा/सूचना प्रौद्योगिकी होंगे। साथ ही विश्वविद्यालय एवं कॉलेजो में कार्यक्रम का आयोजन / निबंध /भाषण / चित्रकारी होगे। जिनका नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा व ओ.डी.ओ.पी मेला/प्रदर्शनी का शुभारंभ सभी जिलों होगा जिसका नोडल विभाग उद्योग होगा। इसी प्रकार 16 मार्च, राजस्थानी जनजातिय गौरव दिवस स्थान - बेणेश्वर धाम, बांसवाड़ा में , 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस युवा सम्मेलन- जयपुर (राज्य स्तरीय) विषय रोजगार मेला, स्टार्टअप, युवा सहभागिता, विकास कार्यों का शिलान्यास, रोजगार उत्सव होंगे। इसी दिन जिला स्तर पर राजस्थान को जाने क्विज का जिला स्तरीय आयोजन किया जायेगा कार्यक्रम के  नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा विभाग होंगे। इसी दिन सायं 5ः00 बजे उद्योगपतियों के साथ संवाद,, निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तांतरण किया जायेगा जो उधोग विभाग आयोजित करेगा। 
18 मार्च को इसी क्रम में  किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस किसान एवं पशुपालक जनसभा-भरतपुर में होगा। 
किसान एवं पशुपालक संवाद, विकास कार्यों का शुभारम्भ/शिलान्यास, योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा व कार्यक्रम का नोडल विभाग- कृषि एवं पशुपालन होगा। 
इसी दिन  सायंकाल को राज्यभर के राजकीय मंदिरों में आरती कार्यक्रम  महाआरती की जाएगी पाली में इसका आयोजन सोमनाथ मंदिर में किया जायेगा। देवस्थान विभाग इसका नोडल विभाग होगा। 
19 मार्च को राजस्थान दिवस मुख्य समारोह
दोपहरः लाभार्थी सम्मेलन - जालोर ,लाभार्थियों के साथ संवाद एवं लाभ हस्तांतरण  नोडल विभाग- समाज कल्याण विभाग होगा। 
इसी दिन सायंकाल को  सांस्कृतिक कार्यक्रम
- जयपुर में राज्य स्तर पर  अतिशबाजी साथ ही जिला स्तर पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम लाखोटिया गार्डन में सांय 7 बजे से  विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। इसका नोडल विभाग  कला एवं संस्कृति होगा। इसके लिये जिला कलक्टर ने सभी संबधित विभागों को आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिये समय स्थान का निर्धारण बाकि रह गया है  वे उच्च स्तर से निर्दैशानुसार उनका आयोजन किया जाने के लिये निर्देश दिये। 
इस अवसर पर बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल, अति. जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अति. जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, अति. पुलिस अधीक्षक जय सिंह, प्रौधोगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ मनोज पंवार, सहित विभिन्न विभाग के जिलाधिकारी मौजुद रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    2
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • उदयपुर। शहर में बिना सचित्र चेतावनी वाले सिगरेट और तम्बाकू बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर भारी मात्रा में सिगरेट, तम्बाकू और हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी प्रतापनगर की टीम और डीएसटी ने ड्रग इंस्पेक्टर उदयपुर के सहयोग से आदर्श नगर ई-ब्लॉक, पायडा स्थित एक ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मुकेश पुत्र सुजानमल के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के 3260 पैकेट (कुल 65,200 सिगरेट), 60 पैकेट तम्बाकू और 11 हुक्के जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि इन उत्पादों पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी, जो कानूनन अपराध है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 154/2026 दर्ज कर COTPA एक्ट 2003 की धारा 07/20 में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह माल कहां से लाया गया और किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाता था। इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना चेतावनी वाले तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने ऐसे कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Hashtags: #Udaipur #PoliceAction #COTPAAct #TobaccoRaid #UdaipurPolice #BreakingNews #RajasthanNews #LakeCityNews
    1
    उदयपुर। शहर में बिना सचित्र चेतावनी वाले सिगरेट और तम्बाकू बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर भारी मात्रा में सिगरेट, तम्बाकू और हुक्के बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी प्रतापनगर की टीम और डीएसटी ने ड्रग इंस्पेक्टर उदयपुर के सहयोग से आदर्श नगर ई-ब्लॉक, पायडा स्थित एक ठिकाने पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मुकेश पुत्र सुजानमल के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के 3260 पैकेट (कुल 65,200 सिगरेट), 60 पैकेट तम्बाकू और 11 हुक्के जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि इन उत्पादों पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी, जो कानूनन अपराध है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 154/2026 दर्ज कर COTPA एक्ट 2003 की धारा 07/20 में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह माल कहां से लाया गया और किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाता था।
इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना चेतावनी वाले तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने ऐसे कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Hashtags:
#Udaipur #PoliceAction #COTPAAct #TobaccoRaid #UdaipurPolice #BreakingNews #RajasthanNews #LakeCityNews
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली। शहर के श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति के चुनावों को लेकर विवाद गहरा गया है। समाज के एक पक्ष ने वर्तमान चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह नियम विरुद्ध और असंवैधानिक बताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की है। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाज के वरिष्ठ सदस्य मोहन लाल सुथार ने बताया कि वर्ष 2024 की वोटर लिस्ट में शामिल कई समाज बंधुओं के नाम, नियमानुसार चंदा जमा कराने के बावजूद 2026 की नई सूची से गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट प्रकाशन से पहले न तो आपत्तियां मांगी गईं और न ही सुधार की प्रक्रिया अपनाई गई, जो कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। ज्ञापन में बताया गया कि समिति ने बिना किसी आम सभा के और बिना 2/3 बहुमत के गुपचुप तरीके से संविधान में बदलाव कर दिया। विरोध कर रहे पक्ष का कहना है कि यह संशोधन पूरी तरह अवैध है और केवल अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है। समाज के लोगों का कहना है कि 5 मार्च को समाज के बुजुर्गों की मौजूदगी में एक निष्पक्ष चुनाव समिति का गठन किया गया था, जिसकी सूचना अखबारों में भी दी गई थी। लेकिन वर्तमान अध्यक्ष रामचंद्र पिड़वा ने मतदाता सूची में सुधार किए बिना ही अपने करीबियों को चुनाव अधिकारी बनाकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांगिड़ समाज ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अवैधानिक चुनाव प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से रोका जाए। समाज बंधुओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो समाज को मजबूरन बड़े आंदोलन की राह चुननी पड़ेगी।
    3
    पाली। शहर के श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति के चुनावों को लेकर विवाद गहरा गया है। समाज के एक पक्ष ने वर्तमान चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह नियम विरुद्ध और असंवैधानिक बताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की है। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
समाज के वरिष्ठ सदस्य मोहन लाल सुथार ने बताया कि वर्ष 2024 की वोटर लिस्ट में शामिल कई समाज बंधुओं के नाम, नियमानुसार चंदा जमा कराने के बावजूद 2026 की नई सूची से गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट प्रकाशन से पहले न तो आपत्तियां मांगी गईं और न ही सुधार की प्रक्रिया अपनाई गई, जो कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
ज्ञापन में बताया गया कि समिति ने बिना किसी आम सभा के और बिना 2/3 बहुमत के गुपचुप तरीके से संविधान में बदलाव कर दिया। विरोध कर रहे पक्ष का कहना है कि यह संशोधन पूरी तरह अवैध है और केवल अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है।
समाज के लोगों का कहना है कि 5 मार्च को समाज के बुजुर्गों की मौजूदगी में एक निष्पक्ष चुनाव समिति का गठन किया गया था, जिसकी सूचना अखबारों में भी दी गई थी। लेकिन वर्तमान अध्यक्ष रामचंद्र पिड़वा ने मतदाता सूची में सुधार किए बिना ही अपने करीबियों को चुनाव अधिकारी बनाकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जांगिड़ समाज ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अवैधानिक चुनाव प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से रोका जाए। समाज बंधुओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो समाज को मजबूरन बड़े आंदोलन की राह चुननी पड़ेगी।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.