logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत जमुआ में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दावों के बीच नालियों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। गाँव की अधिकांश नालियाँ गाद और कूड़े से पटी पड़ी हैं, जिससे उनमें पानी जमा हो गया है। इस जलभराव के कारण पूरे गाँव में तेज दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। गाँव के निवासी प्रमोद यादव, मनोज यादव, विकास तिवारी, सुमित यादव, संतराम यादव और अमन तिवारी का आरोप है कि तैनात सफाई कर्मी यहाँ केवल औपचारिकता निभाते हैं। वे नालियों की ऊपर-ऊपर से तो सफाई कर देते हैं, लेकिन उनके भीतर जमी गाद और कचरा बाहर नहीं निकालते। इससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित है और बदबू व मच्छरों की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नालियों की पूरी और समुचित सफाई कराई जाए तो जलभराव समाप्त होगा और बीमारी फैलने का खतरा घटेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से गाँव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है ताकि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्देश्य जमीन पर दिख सके। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति विपिन चन्द्र वर्मा ने बताया कि बीते करीब एक महीने से सफाई कर्मी का रोस्टर दूसरे क्षेत्र में होने के कारण ग्राम पंचायत में नियमित सफाई का काम नहीं हो सका था। उन्होंने कहा कि अब सफाई कर्मी का रोस्टर पुनः जमुआ ग्राम पंचायत में लगा दिया गया है और अगले दिन से ही सभी नालियों की व्यापक स्तर पर सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

1 hr ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत जमुआ में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दावों के बीच नालियों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। गाँव की अधिकांश नालियाँ गाद और कूड़े से पटी पड़ी हैं, जिससे उनमें पानी जमा हो गया है। इस जलभराव के कारण पूरे गाँव में तेज दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। गाँव के निवासी प्रमोद यादव, मनोज यादव, विकास तिवारी, सुमित यादव, संतराम यादव और अमन तिवारी का आरोप है कि तैनात सफाई कर्मी यहाँ केवल औपचारिकता निभाते हैं। वे नालियों की ऊपर-ऊपर से तो सफाई कर देते हैं, लेकिन उनके भीतर जमी गाद और कचरा बाहर नहीं निकालते। इससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित है और बदबू व मच्छरों की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नालियों की पूरी और समुचित सफाई कराई जाए तो जलभराव समाप्त होगा और बीमारी फैलने का खतरा घटेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से गाँव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है ताकि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्देश्य जमीन पर दिख सके। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति विपिन चन्द्र वर्मा ने बताया कि बीते करीब एक महीने से सफाई कर्मी का रोस्टर दूसरे क्षेत्र में होने के कारण ग्राम पंचायत में नियमित सफाई का काम नहीं हो सका था। उन्होंने कहा कि अब सफाई कर्मी का रोस्टर पुनः जमुआ ग्राम पंचायत में लगा दिया गया है और अगले दिन से ही सभी नालियों की व्यापक स्तर पर सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा हत्याकांड में एक पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की वारदात सामने आई है। इस घटना के बाद आरोपी का रोने का ड्रामा फेल हो गया और पुलिस ने हत्या की इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। इस हत्याकांड का राज एक बंद कुंडी की वजह से खुला है।
    1
    इटावा हत्याकांड में एक पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की वारदात सामने आई है। इस घटना के बाद आरोपी का रोने का ड्रामा फेल हो गया और पुलिस ने हत्या की इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। इस हत्याकांड का राज एक बंद कुंडी की वजह से खुला है।
    user_Arvind Tiwari patrakar
    Arvind Tiwari patrakar
    Media and information sciences faculty फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अयोध्या में बलिया से सपा सांसद सनातन पाण्डेय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान सपा नेता पवन पाण्डेय ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चढ़ावा चोरों की समर्थक पार्टी है और यह पूरी लड़ाई चढ़ावा चोरों और रामभक्तों के बीच है। अपने संबोधन के दौरान पवन पाण्डेय ने तीखा प्रहार करते हुए कहा, "राम नाम की माला जपते-जपते पूरा माल साफ कर दिया।" इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के अलावा विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
    1
    अयोध्या में बलिया से सपा सांसद सनातन पाण्डेय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान सपा नेता पवन पाण्डेय ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चढ़ावा चोरों की समर्थक पार्टी है और यह पूरी लड़ाई चढ़ावा चोरों और रामभक्तों के बीच है।

अपने संबोधन के दौरान पवन पाण्डेय ने तीखा प्रहार करते हुए कहा, "राम नाम की माला जपते-जपते पूरा माल साफ कर दिया।" इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के अलावा विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
    user_Nation 7 TV
    Nation 7 TV
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है। रामनगरी में सरयू का पानी अब चेतावनी बिंदु के काफी करीब पहुंच गया है। वर्तमान में नदी का जलस्तर 91.39 मीटर रिकॉर्ड किया गया है, जो चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर से केवल 34 सेंटीमीटर नीचे है। नदी का जलस्तर हर घंटे आधे सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 24 घंटे के भीतर सरयू नदी चेतावनी बिंदु को पार कर जाएगी। इस उभरती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। बाढ़ से संभावित रूप से प्रभावित होने वाले गांवों की निगरानी बढ़ा दी गई है। हालांकि, प्रशासन के अनुसार अभी क्षेत्र में बाढ़ जैसी कोई स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है।
    1
    अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है। रामनगरी में सरयू का पानी अब चेतावनी बिंदु के काफी करीब पहुंच गया है। वर्तमान में नदी का जलस्तर 91.39 मीटर रिकॉर्ड किया गया है, जो चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर से केवल 34 सेंटीमीटर नीचे है। नदी का जलस्तर हर घंटे आधे सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 24 घंटे के भीतर सरयू नदी चेतावनी बिंदु को पार कर जाएगी।

इस उभरती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। बाढ़ से संभावित रूप से प्रभावित होने वाले गांवों की निगरानी बढ़ा दी गई है। हालांकि, प्रशासन के अनुसार अभी क्षेत्र में बाढ़ जैसी कोई स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अयोध्या के मया बाज़ार में अंजुमन गुलशन-ए-मदीना के तत्वावधान में इमाम हुसैन की शहादत की याद में लंगर-ए-हुसैन एवं मजलिस का कार्यक्रम बड़ी अकीदत, अमन और आपसी भाईचारे के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरआन-ख़्वानी से हुई, जिसमें मुल्क व कौम की सलामती, अमन-चैन और तरक्की के लिए ख़ास दुआएँ की गईं। इसके बाद शाम को आयोजित लंगर-ए-हुसैन में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और तबर्रुक प्राप्त किया। रात्रि में आयोजित जलसा-ए-तक़रीर में बाहर से तशरीफ़ लाए उलेमा-ए-किराम मौलाना मोहम्मद अकील, मौलाना मोहम्मद हसीब, हाफिज परवेज आलम और हेलाल टांडवी ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में नातिया कलाम पेश किए। इसके साथ ही, मुफ्ती मोहसिन रजा, हाफिज व कारी सरताज अहमद और मौलाना शहाबुद्दीन ने इमाम हुसैन की शहादत के बारे में विस्तार से बयानात दिए। उन्होंने अपने ख़िताबत में हज़रत इमाम हुसैन (रज़ि.) की कुर्बानी, इंसानियत, सब्र, अमन, मोहब्बत और दीन-ए-इस्लाम की तालीमात पर रौशनी डाली। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद साजिद, जुम्मन अली, युवा समाजसेवी मास्टर मुबारक अली इदरीशी, मोहम्मद कैफ इदरीशी, शब्बीर सिद्दीकी, मोहम्मद रईस, मुन्ना भाई, राज बाबा और महबूब आलम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, उलेमा-ए-किराम तथा बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। सभी लोगों ने मुल्क में अमन-चैन कायम रहने एवं मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगी और इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में आपसी भाईचारे, एकता और इंसानियत का संदेश देने वाला कार्यक्रम बताया। अंत में, अंजुमन गुलशन-ए-मदीना मया बाज़ार की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी उलेमाओं, मेहमानों, सहयोगियों और उपस्थित जनसमुदाय का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया।
    1
    अयोध्या के मया बाज़ार में अंजुमन गुलशन-ए-मदीना के तत्वावधान में इमाम हुसैन की शहादत की याद में लंगर-ए-हुसैन एवं मजलिस का कार्यक्रम बड़ी अकीदत, अमन और आपसी भाईचारे के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरआन-ख़्वानी से हुई, जिसमें मुल्क व कौम की सलामती, अमन-चैन और तरक्की के लिए ख़ास दुआएँ की गईं। इसके बाद शाम को आयोजित लंगर-ए-हुसैन में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और तबर्रुक प्राप्त किया।

रात्रि में आयोजित जलसा-ए-तक़रीर में बाहर से तशरीफ़ लाए उलेमा-ए-किराम मौलाना मोहम्मद अकील, मौलाना मोहम्मद हसीब, हाफिज परवेज आलम और हेलाल टांडवी ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में नातिया कलाम पेश किए। इसके साथ ही, मुफ्ती मोहसिन रजा, हाफिज व कारी सरताज अहमद और मौलाना शहाबुद्दीन ने इमाम हुसैन की शहादत के बारे में विस्तार से बयानात दिए। उन्होंने अपने ख़िताबत में हज़रत इमाम हुसैन (रज़ि.) की कुर्बानी, इंसानियत, सब्र, अमन, मोहब्बत और दीन-ए-इस्लाम की तालीमात पर रौशनी डाली।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद साजिद, जुम्मन अली, युवा समाजसेवी मास्टर मुबारक अली इदरीशी, मोहम्मद कैफ इदरीशी, शब्बीर सिद्दीकी, मोहम्मद रईस, मुन्ना भाई, राज बाबा और महबूब आलम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, उलेमा-ए-किराम तथा बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। सभी लोगों ने मुल्क में अमन-चैन कायम रहने एवं मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगी और इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में आपसी भाईचारे, एकता और इंसानियत का संदेश देने वाला कार्यक्रम बताया। अंत में, अंजुमन गुलशन-ए-मदीना मया बाज़ार की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी उलेमाओं, मेहमानों, सहयोगियों और उपस्थित जनसमुदाय का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रहने वाले और भाजपा महापौर वाले शहर अयोध्या में थोड़ी देर की बारिश ने ही विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। जिस अयोध्या में हर दूसरे-तीसरे दिन यूपी सरकार के किसी न किसी मंत्री का आना-जाना लगा रहता है, वहाँ की व्यवस्थाओं को चंद मिनटों की बारिश ने पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। इस बदहाली के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब सरकार हर तरह से यहाँ के विकास के लिए तत्पर है और धन भी उपलब्ध करा रही है, तो फिर विकास कार्यों में इतनी लापरवाही और हीलाहवाली क्यों की जा रही है। ऐसे में आम जनता का यह सोचना बिल्कुल स्वाभाविक है कि क्या विकास कार्यों के लिए आए बजट को भ्रष्टाचार का घून खा रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रहने वाले और भाजपा महापौर वाले शहर अयोध्या में थोड़ी देर की बारिश ने ही विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। जिस अयोध्या में हर दूसरे-तीसरे दिन यूपी सरकार के किसी न किसी मंत्री का आना-जाना लगा रहता है, वहाँ की व्यवस्थाओं को चंद मिनटों की बारिश ने पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।

इस बदहाली के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब सरकार हर तरह से यहाँ के विकास के लिए तत्पर है और धन भी उपलब्ध करा रही है, तो फिर विकास कार्यों में इतनी लापरवाही और हीलाहवाली क्यों की जा रही है। ऐसे में आम जनता का यह सोचना बिल्कुल स्वाभाविक है कि क्या विकास कार्यों के लिए आए बजट को भ्रष्टाचार का घून खा रहा है।
    user_Patrkar Anoop kumar
    Patrkar Anoop kumar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ओडिशा के पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ की विश्वविख्यात रथ यात्रा में इस वर्ष भी आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने "जय जगन्नाथ" के जयघोष के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दिव्य रथों का दर्शन कर स्वयं को धन्य माना। इस दौरान पूरी नगरी भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के रंगों में सराबोर दिखाई दी। इस पावन अवसर पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों, भजन-कीर्तन, लोक संस्कृति और धार्मिक आयोजनों ने पूरे वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। रथों को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिसे अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए। महाप्रभु की इस पावन रथ यात्रा ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति, सनातन आस्था और सामाजिक एकता का भव्य संदेश दिया है।
    1
    ओडिशा के पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ की विश्वविख्यात रथ यात्रा में इस वर्ष भी आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने "जय जगन्नाथ" के जयघोष के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दिव्य रथों का दर्शन कर स्वयं को धन्य माना। इस दौरान पूरी नगरी भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के रंगों में सराबोर दिखाई दी।

इस पावन अवसर पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों, भजन-कीर्तन, लोक संस्कृति और धार्मिक आयोजनों ने पूरे वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। रथों को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिसे अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए। महाप्रभु की इस पावन रथ यात्रा ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति, सनातन आस्था और सामाजिक एकता का भव्य संदेश दिया है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • अयोध्या के हैरिंग्टनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत निधियांवा में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में रामचरन के घर के सामने लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के बीच इस हैंडपंप के खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए दूसरे स्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी सूचना कई बार ग्राम पंचायत स्तर पर दी गई, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है और उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण रामचरन ने पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा न होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव में सार्वजनिक हैंडपंपों के नियमित रखरखाव न होने से आए दिन ऐसी समस्याएं खड़ी होती रहती हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान सत्रोहन मिश्रा ने बताया कि उन्हें हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिल गई है और आवश्यक कार्रवाई कर जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी ताकि ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान हो सके।
    1
    अयोध्या के हैरिंग्टनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत निधियांवा में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में रामचरन के घर के सामने लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के बीच इस हैंडपंप के खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए दूसरे स्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी सूचना कई बार ग्राम पंचायत स्तर पर दी गई, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है और उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीण रामचरन ने पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा न होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव में सार्वजनिक हैंडपंपों के नियमित रखरखाव न होने से आए दिन ऐसी समस्याएं खड़ी होती रहती हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान सत्रोहन मिश्रा ने बताया कि उन्हें हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिल गई है और आवश्यक कार्रवाई कर जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी ताकि ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान हो सके।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में थाना रूदौली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहाँ पुलिस टीम ने एक अज्ञात हत्या कांड का सफल अनावरण किया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में थाना रूदौली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहाँ पुलिस टीम ने एक अज्ञात हत्या कांड का सफल अनावरण किया है।
    user_Arvind Tiwari patrakar
    Arvind Tiwari patrakar
    Media and information sciences faculty फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अमेठी में श्री कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के तत्वावधान में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरे नगर में "जय जगन्नाथ" और "हरे कृष्ण" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी इस रथ यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ के साथ चलते रहे और पूरी यात्रा के दौरान धार्मिक उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस भव्य आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला, विशाल अग्रहरी और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडे, दिनेश सिंह और कमलकांत यादव सहित पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा। सफल आयोजन के बाद आयोजकों ने सभी का आभार जताते हुए क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
    2
    अमेठी में श्री कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के तत्वावधान में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरे नगर में "जय जगन्नाथ" और "हरे कृष्ण" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी इस रथ यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ के साथ चलते रहे और पूरी यात्रा के दौरान धार्मिक उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

इस भव्य आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला, विशाल अग्रहरी और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडे, दिनेश सिंह और कमलकांत यादव सहित पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा। सफल आयोजन के बाद आयोजकों ने सभी का आभार जताते हुए क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.