गम्भीरिया में 551 कन्याओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा से गूंजा पूरा क्षेत्र कुशीनगर। जनपद के पडरौना तहसील अंतर्गत विकास खण्ड विशुनपुरा के ग्राम सभा गम्भीरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण 551 कन्याओं की सहभागिता रही, जिन्होंने सिर पर मंगल कलश धारण कर आस्था और परंपरा की अद्भुत मिसाल पेश की। यात्रा शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सिंघापट्टी होते हुए बाँसी धाम नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कराया गया। बाँसी नदी तट पर यज्ञाचार्य आनंद कुमार पांडे, अभय श्रीकृष्ण पांडे, अतुल पांडे, अतुल दुबे, रवि पाठक सहित विद्वान ब्राह्मणों की टोली ने पूजन संपन्न कराया। पवित्र जल भरने के बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर की ओर लौटी। पूरे मार्ग में “हर हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे, वहीं ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक ओमप्रकाश सिंह सहित ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा, बीडीसी सरवन जायसवाल, विनोद जायसवाल, पूर्व प्रधान लल्लन यादव, बैद्यनाथ यादव, इंद्रजीत शर्मा, शैलेश सिंह, विकास जायसवाल, मनीष सिंह, विपिन, दिनेश, अमित, गोलू सिंह, दिलीप चौहान, टोनी चौहान, अनिल चौहान, सुनील गोंड, संजय, अमन, अक्षय, फेकू जायसवाल, बिकाऊ शर्मा, सुभाष चौहान, पिंटू, साहेब अली, दयाशंकर, राजू जायसवाल, महेश शर्मा, जितेंद्र कुशवाहा, सुदामा चौहान, विनय जायसवाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाली पडरौना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी व बाँसी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और एकता को सुदृढ़ करते हैं। वर्तमान में पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल है और आगामी प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
गम्भीरिया में 551 कन्याओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा से गूंजा पूरा क्षेत्र कुशीनगर। जनपद के पडरौना तहसील अंतर्गत विकास खण्ड विशुनपुरा के ग्राम सभा गम्भीरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण 551 कन्याओं की सहभागिता रही, जिन्होंने सिर पर मंगल कलश धारण कर आस्था और परंपरा की अद्भुत मिसाल पेश की। यात्रा शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सिंघापट्टी होते हुए बाँसी धाम नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कराया गया। बाँसी नदी तट पर यज्ञाचार्य आनंद कुमार पांडे, अभय श्रीकृष्ण पांडे, अतुल पांडे, अतुल दुबे, रवि पाठक सहित विद्वान ब्राह्मणों की टोली ने पूजन संपन्न कराया। पवित्र जल भरने के बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर की ओर लौटी। पूरे मार्ग में “हर हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे, वहीं ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक ओमप्रकाश सिंह सहित ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा, बीडीसी सरवन जायसवाल, विनोद जायसवाल, पूर्व प्रधान लल्लन यादव, बैद्यनाथ यादव, इंद्रजीत शर्मा, शैलेश सिंह, विकास जायसवाल, मनीष सिंह, विपिन, दिनेश, अमित, गोलू सिंह, दिलीप चौहान, टोनी चौहान, अनिल चौहान, सुनील गोंड, संजय, अमन, अक्षय, फेकू जायसवाल, बिकाऊ शर्मा, सुभाष चौहान, पिंटू, साहेब अली, दयाशंकर, राजू जायसवाल, महेश शर्मा, जितेंद्र कुशवाहा, सुदामा चौहान, विनय जायसवाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाली पडरौना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी व बाँसी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और एकता को सुदृढ़ करते हैं। वर्तमान में पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल है और आगामी प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
- Post by Pramod Rauniyar1
- नगरपालिका परिषद पडरौना में रविवार को बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया। यह कार्यक्रम 132वाँ एपिसोड था जिसे नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में उनके निवास पर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में ज्ञान भारतम् ऐप पर पांडुलिपियों के संग्रहण, युवा शक्ति, खेल, फिटनेस, सोलर एनर्जी, जल संचय, अरब देशों में युद्ध की स्थिति, और वर्तमान में ईंधन आपूर्ति सहित कई अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है, उनकी ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक जागरूकता ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही नए वित्तीय वर्ष में नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी स्वर्णिम यात्रा शुरू कर चुका है और बहुआयामी विकास की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है। कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक के अलावा खेल, अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है और 2047 के अपने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने को आतुर है। पश्चिमी अरब देशों में युद्ध की स्थिति के बावजूद भी ईंधन की प्रचुर आपूर्ति और मूल्य नियंत्रण को एक बड़ी विदेश नीति में विजय बताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा संतोष चौहान, रामू पाण्डेय, सनी मिश्र, अनिल पाण्डेय, अभय मारोदिया, सर्वेश उपाध्याय, राजेश जायसवाल, अभिनव चौरसिया, आकाश वर्मा, जयप्रकाश मद्धेशिया, भास्कर पाठक, संदीप निगम, काशी राजभर, अविनाश कसौधन, शिवगोपाल कुशवाहा, परमजीत चौहान सहित आमजन उपस्थित रहे3
- पडरौना नगर के मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माई प्राचीन मंदिर में रामनवमी पर्व के अवसर पर अलग ही नजारा दिखा।1
- Breaking कुशीनगर - तमकुहीराज में भीषण सड़क हादसा - बाइक और चार पहिया वाहन में आमने-सामने टक्कर - दो युवक गंभीर रूप से घायल - एक युवक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर - दूसरा युवक जिला अस्पताल कुशीनगर भेजा गया - तमकुहीराज के गाज़ीपुर गांव के पास नवनिर्मित सड़क पर हादसा - ओवरस्पीड बनी दुर्घटना की वजह - पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा -4
- 🔵 ठेकेदार बोला“किसी परमिशन की जरूरत नहीं 🔴 कटनरवार पुल के पास खुलेआम अवैध खनन, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। जिले में अवैध मिट्टी खनन का खेल अब खुलेआम चुनौती बन चुका है। नियम-कानून को ठेंगा दिखाते हुए ठेकेदार जेसीबी मशीनों से धड़ल्ले से मिट्टी की खुदाई करवा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि उन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं है।ताजा मामला पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कटनरवार पुल के दाहिने तरफ का है, जहां ‘लबरेज’ नामक ठेकेदार द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन कराया जा रहा है। मौके पर जेसीबी मशीनें लगातार चल रही हैं और प्रशासन पूरी तरह से मौन बना हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब ठेकेदार से इस अवैध खनन के बारे में पूछा गया, तो उसने बेखौफ अंदाज में कहा “मिट्टी खनन के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं पड़ती है ठेकेदार का यह बयान न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि किस बेखौफ अवैध खनन का कारोबार फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात-दिन जेसीबी से हो रही खुदाई के चलते इलाके की जमीन व नहर की पटरिया कमजोर हो रही है और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। 🔴 पत्रकारों को उल्टे फसाने का खेल कहना ना होगा कि अवैध मिट्टी खनन का मामला अब सिर्फ नियमों के उल्लंघन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें पत्रकारों को बदनाम करने की साजिश भी सामने आने लगी है। बताया जा रहा है कि जेसीबी मालिक इश्तेयाक ने अन्य स्थानों पर हो रहे खनन की जानकारी देने के नाम पर पत्रकार से उसका मोबाइल नंबर लिया और जैसे ही अवैध खनन की खबर प्रसारित हुई, ठेकेदार लबरेज और जेसीबी मालिक इश्तेयाक सक्रिय हो गए और खुद को बचाने के लिए पत्रकार के मोबाइल नंबर से जुड़े खाते में पांच सौ रुपये ट्रांसफर कर दिए, ताकि बाद में यह आरोप लगाया जा सके कि पत्रकार ने पैसे की मांग की थी।रकम भेजने के बाद ठेकेदार और जेसीबी मालिक ने उल्टा पत्रकार पर ही पैसे मांगने का आरोप लगाना शुरू कर दिया, जिससे पूरे मामले को भटकाया जा सके। 🔴मौके पर पत्रकारों को डराने की कोशिश कहना ना होगा कि कटनरवार पुल के पास अवैध खनन की खबर कवरेज कर रहे पत्रकारो पर धौस जमाने के लिए मौके पर खुद को अंसारी कान्टेक्शन का मालिक बताने वाला ठेकेदार लबरेज अंसारी ने लखनऊ से एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर “विशाल सिंह” नाम के व्यक्ति से पत्रकारों से बात कराया फोन पर बात करने वाले कथित “पत्रकार” ने मौके पर मौजूद पत्रकारों को खनन में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी, जिससे माहौल में तनाव पैदा हो गया। इसके बाद स्थानीय पत्रकारों ने जब इस पूरे मामले की पड़ताल की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया जिस “विशाल सिंह” को लखनऊ का पत्रकार बताया जा रहा था, वह असल में कोई पत्रकार नहीं बल्कि खुद एक ठेकेदार है, जो खुद को पत्रकार बनकर लबरेज के कारोबार का संरक्षण देते हुए अधिकारियों व पत्रकारो को पर धौंस जमाता है ताकि ठेकेदार लबरेज अंसारी के अवैध खनन पर कोई रुकावट की आंच न आये।1
- पडरौना/कुशीनगर/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण नगरपालिका परिषद पडरौना में रविवार को बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया। यह कार्यक्रम 132वाँ एपिसोड था जिसे नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में उनके निवास पर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में ज्ञान भारतम् ऐप पर पांडुलिपियों के संग्रहण, युवा शक्ति, खेल, फिटनेस, सोलर एनर्जी, जल संचय, अरब देशों में युद्ध की स्थिति, और वर्तमान में ईंधन आपूर्ति सहित कई अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है, उनकी ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक जागरूकता ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही नए वित्तीय वर्ष में नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी स्वर्णिम यात्रा शुरू कर चुका है और बहुआयामी विकास की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है। कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक के अलावा खेल, अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है और 2047 के अपने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने को आतुर है। पश्चिमी अरब देशों में युद्ध की स्थिति के बावजूद भी ईंधन की प्रचुर आपूर्ति और मूल्य नियंत्रण को एक बड़ी विदेश नीति में विजय बताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा संतोष चौहान, रामू पाण्डेय, सनी मिश्र, अनिल पाण्डेय, अभय मारोदिया, सर्वेश उपाध्याय, राजेश जायसवाल, अभिनव चौरसिया, आकाश वर्मा, जयप्रकाश मद्धेशिया, भास्कर पाठक, संदीप निगम, काशी राजभर, अविनाश कसौधन, शिवगोपाल कुशवाहा, परमजीत चौहान सहित आमजन उपस्थित रहे1
- कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा गैनहीं में यज्ञ और रामलीला कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने मंच के पास पहुंचकर हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, दूसरे नवरात्रि से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में रामलीला मंचन के बाद बार बालाओं का डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।इसी दौरान एक युवक नशे की हालत में मंच के पास पहुंचा और मन पसंद का गाना लगवाया और असलहे से कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल चर्चा होनी शुरू हो । घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग करने वाला युवक गैरजनपद का निवासी बताया जा रहा है और कार्यक्रम आयोजकों का करीबी भी है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है । बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर कार्यक्रम के दौरान युवक खुलेआम फायरिंग कर रहा है और वहां भारी भीड़ मौजूद है। इस मामले में खड्डा थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- कुशीनगर जनपद के दो तेजतर्रार पत्रकार स्वर्गीय धनंजय पाण्डेय व स्वर्गीय शंभू मिश्र के अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि सुमन कार्यक्रम में देश प्रदेश सहित जनपद कुशीनगर के सम्मानित जनों ने आज उन्हें विनम्र श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में हिंदी पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर के पदाधिकारियों व सदस्यगणों ने संयुक्त रूप से संगठन के जिलाध्यक्ष और सचिव स्वर्गीय शंभू मिश्र व स्वर्गीय धनंजय पांडे जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रार्थना की। गौरतलब हो कि जनपद के ये दोनों पत्रकार पत्रकारिता जगत में अपनी एक अमिट छाप छोड़ कर गए हैं। इन दोनों पत्रकारों का जाना पत्रकारिता जगत में एक अपूर्णीय क्षति है जो हमेशा लोगों के जेहन में रहेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि ये दोनों पत्रकार बहुत अल्प समय में पत्रकारिता जगत में अपना एक अलग स्थान बना लिए थे और उनका इस तरह असामयिक अपने परिवार और साथियों को छोड़ कर चले जाना, कही ना कही श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोगों को रुलाकर चले गए। वहीं हिंदी पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर के दोनों पदाधिकारियों को संगठन के सर्वेश सिंह, नीरज साहा, डॉक्टर वीरेंद्र गुप्त, आशुतोष पाण्डेय, नवीन सिंह, डॉक्टर अरविंद शर्मा, अवनीश कुमार, आनंद मिश्रा, जितेंद्र दत्त पांडे आदि ने अश्रुपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए।1