logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरैना में डीजल-पेट्रोल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं – कलेक्टर Lokesh Kumar Jangid, कलेक्टर Morena ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण एक दिन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिससे ईंधन वितरण प्रभावित हुआ था। हालांकि अब सर्वर की समस्या पूरी तरह दूर हो चुकी है और जिले में डीजल, पेट्रोल तथा एलपीजी गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।

on 13 March
user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
on 13 March

मुरैना में डीजल-पेट्रोल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं – कलेक्टर Lokesh Kumar Jangid, कलेक्टर Morena ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण एक दिन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिससे ईंधन वितरण प्रभावित हुआ था। हालांकि अब सर्वर की समस्या पूरी तरह दूर हो चुकी है और जिले में डीजल, पेट्रोल तथा एलपीजी गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।

More news from Gwalior and nearby areas
  • Post by Tarun Dixit
    1
    Post by Tarun Dixit
    user_Tarun Dixit
    Tarun Dixit
    Journalist City Center, Gwalior•
    13 hrs ago
  • नीलाम संपत्ति पर चल रही अवैध रूप से लाइसेंसी शराब दुकान, आबकारी पर मिलीभगत के आरोप। -------------------------------------------------------------------- मुरैना की अम्बाह तहसील में नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है, जहां नीलामी के बाद भी विवादित संपत्ति पर आबकारी विभाग के संज्ञान मे होते हुए शराब दुकान धड़ल्ले से संचालित हो रही है।अम्बाह डाइवर्सन रोड पर राजीव शर्मा के पेट्रोल पंप के सामने स्थित शराब दुकान क्रमांक-1 एवं हाथीगड्डा क्रमांक-3, जो बैंक डिफॉल्टर अंबरीश शिवहरे व अनामिका शिवहरे से जुड़ी है।, बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा SARFAESI अधिनियम के तहत नीलामी के बाद बैंक द्वारा सफल बोलीदाता ओमकार गुर्जर व अजीत, दुशयंत तोमर को विधिवत Sale Certificate जारी कर किया गया।भौतिक कब्जे से सम्बन्धित मामला वर्तमान में DRT जबलपुर में लंबित है, जहां केवल कब्जा प्रक्रिया पर स्टे है, स्वामित्व पर नहीं।इसके बावजूद डिफॉल्टर द्वारा उसी नीलाम संपत्ति को नए ठेकेदार को किराये पर देकर शराब दुकान संचालित कराई जा रही है।जबकि इस संबंध में सफल बोलीदाता द्वारा आबकारी विभाग को लिखित आपत्ति भी दी जा चुकी है,फिर भी आबकारी बिभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी ।सवाल यह खड़ा होता है कि जब संपत्ति नीलाम हो चुकी और स्वामित्व बदल चुका है, तो आखिर किसके संरक्षण में यह संचालन जारी है? सफल बोलीदाता का आरोप है कि यह न्यायिक प्रक्रिया की अवहेलना है और विभागीय मिलीभगत का संकेत है। अगर यदि आबकारी विभाग द्वारा तत्काल दुकान बंद नहीं कराई गई, तो वह संबंधित के खिलाफ DRT जबलपुर में अवमानना सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा।जिसका जिम्मेदार स्वयं सम्बन्धित ही होगा।
    1
    नीलाम संपत्ति पर चल रही अवैध रूप से लाइसेंसी शराब दुकान, आबकारी पर मिलीभगत के आरोप।
--------------------------------------------------------------------
मुरैना की अम्बाह तहसील में नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है, जहां नीलामी के बाद भी विवादित संपत्ति पर आबकारी विभाग के संज्ञान मे होते हुए शराब दुकान धड़ल्ले से संचालित हो रही है।अम्बाह डाइवर्सन रोड पर राजीव शर्मा के पेट्रोल पंप के सामने स्थित शराब दुकान क्रमांक-1 एवं हाथीगड्डा क्रमांक-3, जो  बैंक डिफॉल्टर अंबरीश शिवहरे व अनामिका शिवहरे से जुड़ी है।, बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा SARFAESI अधिनियम के तहत नीलामी के बाद बैंक द्वारा सफल बोलीदाता ओमकार गुर्जर व अजीत, दुशयंत तोमर को विधिवत Sale Certificate जारी कर किया गया।भौतिक कब्जे से सम्बन्धित मामला वर्तमान में DRT जबलपुर में लंबित है, जहां केवल कब्जा प्रक्रिया पर स्टे है, स्वामित्व पर नहीं।इसके बावजूद डिफॉल्टर द्वारा उसी नीलाम संपत्ति को नए ठेकेदार को किराये पर देकर शराब दुकान संचालित कराई जा रही है।जबकि इस संबंध में सफल बोलीदाता द्वारा आबकारी विभाग को लिखित आपत्ति भी दी जा चुकी है,फिर भी आबकारी बिभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी ।सवाल यह खड़ा होता है कि जब संपत्ति नीलाम हो चुकी और स्वामित्व बदल चुका है, तो आखिर किसके संरक्षण में यह संचालन जारी है? सफल बोलीदाता का आरोप है कि यह न्यायिक प्रक्रिया की अवहेलना है और विभागीय मिलीभगत का संकेत है। अगर यदि आबकारी विभाग द्वारा तत्काल दुकान बंद नहीं कराई गई, तो वह संबंधित के खिलाफ DRT जबलपुर में अवमानना सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा।जिसका जिम्मेदार स्वयं सम्बन्धित ही होगा।
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भिंड जिले के आरुषि गांव की रहने वाली छात्रा सुहानी पाठक ने मध्य प्रदेश हाई सेकेंडरी परीक्षा में गणित विषय से सातवां स्थान प्राप्त कर किया जिले का नाम रोशन हम आपको बता दें कि स्वामी पाठक ने 483 अंक अर्जित किए हैं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है
    1
    भिंड जिले के आरुषि गांव की रहने वाली छात्रा सुहानी पाठक ने मध्य प्रदेश हाई सेकेंडरी परीक्षा में गणित विषय से सातवां स्थान प्राप्त कर किया जिले का नाम रोशन हम आपको बता दें कि स्वामी पाठक ने 483 अंक अर्जित किए हैं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य भीम नगरी आगरा में आयोजित बाबा अंबेडकर साहब की भीम नगरी आयोजन में शिरकत की जहां उन्होंने अंबेडकर साहब के अनुयायियों को जयंती के मौके पर शुभकामनाएं व बधाई प्रस्तुत की
    1
    माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य भीम नगरी आगरा में आयोजित बाबा अंबेडकर साहब की भीम नगरी आयोजन में शिरकत की जहां उन्होंने अंबेडकर साहब के अनुयायियों को जयंती के मौके पर शुभकामनाएं व बधाई प्रस्तुत की
    user_शाहरुख बेग मिर्जा
    शाहरुख बेग मिर्जा
    Lawyer खेरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • फतेहाबाद। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कस्बा फतेहाबाद में गुरुवार रात भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। रात करीब 9 बजे शुरू हुई इस यात्रा में पूरे नगर का माहौल “जय भीम” के उद्घोष से गूंज उठा। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की वर्षा और जोश से भरे माहौल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। शोभा यात्रा का शुभारंभ बाह रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से हुआ, जहां समाजसेवी सोनू शर्मा (हॉट वाले) ने बाबा साहब की प्रतिमा पर फीता काटकर यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से बाबा साहब के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। बैंड-बाजों के साथ निकली यह भव्य यात्रा सदर बाजार, गांधी चौक और अंबेडकर चौक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान हजारों की संख्या में अनुयायी शामिल हुए और गौतम बुद्ध के संदेशों के साथ “जय भीम” के नारे गूंजते रहे। यात्रा के समापन पर अंबेडकर चौक पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समिति अध्यक्ष डॉ. रामसेवक अघबारिया ने पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया। तीन दिनों तक चले इस जयंती समारोह के सफल समापन पर आयोजकों ने कस्बे की जनता, सहयोगियों तथा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना फतेहाबाद पुलिस का आभार जताया। कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह अनोटिया, सुभाष चंद्र, राहुल प्रकाश, सुनील, नीलम, मनोज कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    4
    फतेहाबाद। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कस्बा फतेहाबाद में गुरुवार रात भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। रात करीब 9 बजे शुरू हुई इस यात्रा में पूरे नगर का माहौल “जय भीम” के उद्घोष से गूंज उठा। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की वर्षा और जोश से भरे माहौल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
शोभा यात्रा का शुभारंभ बाह रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से हुआ, जहां समाजसेवी सोनू शर्मा (हॉट वाले) ने बाबा साहब की प्रतिमा पर फीता काटकर यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से बाबा साहब के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
यात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। बैंड-बाजों के साथ निकली यह भव्य यात्रा सदर बाजार, गांधी चौक और अंबेडकर चौक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान हजारों की संख्या में अनुयायी शामिल हुए और गौतम बुद्ध के संदेशों के साथ “जय भीम” के नारे गूंजते रहे। यात्रा के समापन पर अंबेडकर चौक पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समिति अध्यक्ष डॉ. रामसेवक अघबारिया ने पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया।
तीन दिनों तक चले इस जयंती समारोह के सफल समापन पर आयोजकों ने कस्बे की जनता, सहयोगियों तथा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना फतेहाबाद पुलिस का आभार जताया। कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह अनोटिया, सुभाष चंद्र, राहुल प्रकाश, सुनील, नीलम, मनोज कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    1
    Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    user_संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    Local News Reporter Rupbas, Bharatpur•
    4 hrs ago
  • *गांव की मिट्टी से उठकर सपनों को सच करने वाली कहानी—श्रुति भदौरिया ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे कोई भी सीमा बड़ी नहीं होती* *दैनिक उदय समाचार/मुकेश सिंह* गोरमी तहसील के ग्राम परोसा, गौरमी की रहने वाली श्रुति भदौरिया पुत्री भूपेन्द्र सिंह भदौरिया ने CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा में 97.4% अंक प्राप्त कर पूरे भिंड जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। छोटे से गांव से निकलकर, सीमित संसाधनों के बीच दिन-रात की मेहनत और मजबूत इरादों के साथ उन्होंने यह शानदार मुकाम पाया। संस्कार शिक्षा अकादमी की इस होनहार छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के संचालक श्री गोकुल सिंह परमार, जण्डेल सिंह परमार, प्राचार्य शिवराज सिंह परमार और समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया स्कूल संचाल गोकुल सिंह परमार कहा कि यह सिर्फ एक परिणाम नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और विश्वास की जीत है। स्तुति की यह सफलता आने वाले हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो हर मंज़िल आसान हो जाती है। स्कूल प्राचार्य शिवराज सिंह परमार ने कहा कि पूरे क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है—हम सभी को श्रुति पर नाज़ है और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    *गांव की मिट्टी से उठकर सपनों को सच करने वाली कहानी—श्रुति भदौरिया ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे कोई भी सीमा बड़ी नहीं होती*
*दैनिक उदय समाचार/मुकेश सिंह*
गोरमी तहसील के ग्राम परोसा, गौरमी की रहने वाली श्रुति भदौरिया पुत्री भूपेन्द्र सिंह भदौरिया ने CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा में 97.4% अंक प्राप्त कर पूरे भिंड जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। छोटे से गांव से निकलकर, सीमित संसाधनों के बीच दिन-रात की मेहनत और मजबूत इरादों के साथ उन्होंने यह शानदार मुकाम पाया।
संस्कार शिक्षा अकादमी की इस होनहार छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के संचालक श्री गोकुल सिंह परमार, जण्डेल सिंह परमार, प्राचार्य शिवराज सिंह परमार और समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया
स्कूल संचाल गोकुल सिंह परमार कहा कि यह सिर्फ एक परिणाम नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और विश्वास की जीत है। स्तुति की यह सफलता आने वाले हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो हर मंज़िल आसान हो जाती है।
स्कूल प्राचार्य शिवराज सिंह परमार ने कहा कि पूरे क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है—हम सभी को श्रुति पर नाज़ है और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • एक वीडियो इस समय तेजी से सामने आ रहा है जिसमें एक गार्ड बच्चों से परेशान पुराने यंत्रों को इस्तेमाल कर मच्छरदानी ओढ़ कर एक जगह बैठ गया जिससे मच्छरों से राहत निर्यात में दिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है
    1
    एक वीडियो इस समय तेजी से सामने आ रहा है जिसमें एक गार्ड बच्चों से परेशान पुराने यंत्रों को इस्तेमाल कर मच्छरदानी ओढ़ कर एक जगह बैठ गया जिससे मच्छरों से राहत निर्यात में दिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है
    user_शाहरुख बेग मिर्जा
    शाहरुख बेग मिर्जा
    Lawyer खेरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक भरा पुर रोड, फतेहाबाद में हज़रत सैयद शेखपीर शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। दरगाह शरीफ पर सुबह से ही ज़ायरीन का तांता लगा हुआ है, जहां लोग दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचकर चादरपोशी कर रहे हैं और अपनी मन्नतें मांग रहे हैं। हर तरफ़ "या हज़रत" की सदा और दरगाह की रौनक देखते ही बन रही है। उर्स के अवसर पर दरगाह को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र एक रूहानी माहौल में डूबा नजर आ रहा है। अकीदतमंद फातिहा पढ़कर अपने और अपने परिवार की सलामती, तरक्की और खुशहाली की दुआ कर रहे हैं। इस दौरान सूफियाना कलाम और कव्वाली का भी विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मशहूर कव्वाल अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और भी खुशनुमा बना रहे हैं। दरगाह परिसर के आसपास मेले जैसा दृश्य बना हुआ है। जगह-जगह खाने-पीने की दुकानें, झूले और अन्य स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह उर्स केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक भी है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ शामिल होकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे हैं। हज़रत सैयद शेखपीर शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हर साल लगने वाला यह उर्स लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत का पैगाम देने का काम करता है।
    3
    फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक 
भरा पुर रोड, फतेहाबाद में हज़रत सैयद शेखपीर शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। दरगाह शरीफ पर सुबह से ही ज़ायरीन का तांता लगा हुआ है, जहां लोग दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचकर चादरपोशी कर रहे हैं और अपनी मन्नतें मांग रहे हैं। हर तरफ़ "या हज़रत" की सदा और दरगाह की रौनक देखते ही बन रही है।
उर्स के अवसर पर दरगाह को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र एक रूहानी माहौल में डूबा नजर आ रहा है। अकीदतमंद फातिहा पढ़कर अपने और अपने परिवार की सलामती, तरक्की और खुशहाली की दुआ कर रहे हैं। इस दौरान सूफियाना कलाम और कव्वाली का भी विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मशहूर कव्वाल अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और भी खुशनुमा बना रहे हैं।
दरगाह परिसर के आसपास मेले जैसा दृश्य बना हुआ है। जगह-जगह खाने-पीने की दुकानें, झूले और अन्य स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह उर्स केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक भी है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ शामिल होकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे हैं। हज़रत सैयद शेखपीर शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हर साल लगने वाला यह उर्स लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत का पैगाम देने का काम करता है।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.