logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्राध्यापक भर्ती-2022 पेपर लीक मामला: आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा सहित तीन गिरफ्तार जयपुर। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल माफिया के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने वर्ष 2022 की प्राध्यापक (स्कूल व्याख्याता) कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा, उसके भांजे विजय डामोर और पेपर माफिया अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को गिरफ्तार किया है। मामले में कई अन्य अभ्यर्थियों और बिचौलियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि इस मामले की जांच की शुरुआत स्कूल व्याख्याता (कृषि) अनिता चौधरी के खिलाफ दर्ज प्रकरण से हुई थी। जांच में सामने आया कि अनिता चौधरी ने ओपीजेएस विश्वविद्यालय, चूरू से बैक डेट की फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी हासिल की थी। अनिता के फरार होने के बाद एसओजी ने तकनीकी विश्लेषण और दस्तावेजों की जांच के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। आईजी अजय लांबा, डीआईजी परिस देशमुख और एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देशन में की गई जांच में चौमूं निवासी अशोक कुमार यादव का नाम सामने आया। अशोक यादव वर्तमान में सीकर जिले के दिवराला स्कूल में व्याख्याता पद पर कार्यरत है। जांच में खुलासा हुआ कि उसने भी ओपीजेएस यूनिवर्सिटी से बैक डेट में फर्जी बीएड और एमएससी डिग्रियां बनवाई थीं। एसओजी के अनुसार परीक्षा परिणामों के विश्लेषण में कई संदिग्ध तथ्य सामने आए। सामान्य ज्ञान के प्रथम प्रश्न पत्र में अशोक यादव ने 150 में से केवल 68 अंक प्राप्त किए, जबकि कृषि विज्ञान के द्वितीय प्रश्न पत्र में उसने 300 में से 239 अंक हासिल कर मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे संदेह गहराने पर एसओजी ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में अशोक यादव ने स्वीकार किया कि उसने पेपर माफिया शेर सिंह मीणा के गुर्गे विनोद रेवाड़ से सात लाख रुपए में सॉल्व्ड पेपर खरीदा था। उसने बताया कि परीक्षा से एक दिन पहले 10 अक्टूबर 2022 को उसे पूरा पेपर रटवाया गया था। जांच में सामने आया कि कृषि विज्ञान का प्रश्न पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी तत्कालीन आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा के पास थी। आरोप है कि कटारा प्रश्न पत्र को अपने सरकारी आवास पर ले गया, जहां उसके भांजे विजय डामोर ने पूरे पेपर को हाथ से रजिस्टर में उतारा। बाद में यह हस्तलिखित पेपर अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को सौंप दिया गया। शेर सिंह ने यह पेपर विनोद रेवाड़, भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका के जरिए अभ्यर्थियों तक पहुंचाया और बदले में मोटी रकम वसूली गई। एसओजी जांच में यह भी सामने आया कि बाबूलाल कटारा ने अपने भांजे विजय डामोर को भूगोल और सामान्य ज्ञान का पेपर उपलब्ध कराने की शर्त पर शेर सिंह मीणा से सौदा किया था। शेर सिंह ने परीक्षा से पहले विजय डामोर के मोबाइल पर लीक पेपर भेज भी दिए थे, लेकिन विजय ने परीक्षा से पहले मोबाइल नहीं देखा, जिससे वह पेपर का लाभ नहीं उठा सका। एसओजी की टीम अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि बाबूलाल कटारा के कार्यकाल में अन्य किन-किन भर्ती परीक्षाओं में भी इसी प्रकार पेपर लीक हुआ। साथ ही फर्जी डिग्रियों और पेपर लीक के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वाले अन्य अभ्यर्थियों तथा पूरे नेटवर्क से जुड़े बिचौलियों की भी तलाश की जा रही है।

2 hrs ago
user_लवकुमार चौधरी
लवकुमार चौधरी
Court reporter आंधी, जयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago
ea038756-8d15-468a-bcbc-b967a9354324

More news from राजस्थान and nearby areas
  • #बंगाल में आजादी के बाद पहली बार बना भाजपा का मुख्यमंत्री अब बंगाल में लगेंगे जय श्री राम के नारे #suvenduadhikari #बंगाल में आजादी के बाद पहली बार बना भाजपा का मुख्यमंत्री अब बंगाल में लगेंगे जय श्री राम के नारे #suvenduadhikari #yogiadityanath #bangal #bangalelection #modi #pmmodi #amitshah #bhajanlalsharma #mamtabanerjee #tmc #tmcvsbjp #tmcnews #rahulgandhi #chiragpaswan #tejashwiyadav
    1
    #बंगाल में आजादी के बाद पहली बार बना भाजपा का मुख्यमंत्री अब बंगाल में लगेंगे जय श्री राम के नारे #suvenduadhikari
#बंगाल में आजादी के बाद पहली बार बना भाजपा का मुख्यमंत्री अब बंगाल में लगेंगे जय श्री राम के नारे #suvenduadhikari 
#yogiadityanath #bangal #bangalelection  #modi #pmmodi #amitshah #bhajanlalsharma
#mamtabanerjee #tmc #tmcvsbjp #tmcnews 
#rahulgandhi #chiragpaswan #tejashwiyadav
    user_Fact post news
    Fact post news
    Media company जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना में नौ सौ करोड़ का घोटाला, काम संभाल रही एजेंसी के खिलाफ मुकदमा राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना में नौ सौ करोड़ का घोटाला, काम संभाल रही एजेंसी के खिलाफ मुकदमा जयपुर। राजस्थान के साढ़े चार लाख सरकारी कर्मचारियों और करीब आठ लाख पेंशनधारियों को निश्शुल्क उपचार और दवा सहित स्वास्थ्य की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए चलाई जा रही राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रहे अधिकारियों, सरकारी चिकित्सकों, निजी अस्पतालों, दवा विक्रेताओं और लाभान्वितों ने मिलकर 900 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया है। चार साल में हुआ यह घोटाला सामने आने के बाद सरकार ने योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रही अधिकारी शिप्रा विक्रम को पद से हटाने के साथ ही 200 से अधिक चिकित्सकों, दवा विक्रताओं और लाभान्वितों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है
    1
    राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना में नौ सौ करोड़ का घोटाला, काम संभाल रही एजेंसी के खिलाफ मुकदमा
राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना में नौ सौ करोड़ का घोटाला, काम संभाल रही एजेंसी के खिलाफ मुकदमा
जयपुर। राजस्थान के साढ़े चार लाख सरकारी कर्मचारियों और करीब आठ लाख पेंशनधारियों को निश्शुल्क उपचार और दवा सहित स्वास्थ्य की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए चलाई जा रही राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रहे अधिकारियों, सरकारी चिकित्सकों, निजी अस्पतालों, दवा विक्रेताओं और लाभान्वितों ने मिलकर 900 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया है। चार साल में हुआ यह घोटाला सामने आने के बाद सरकार ने योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रही अधिकारी शिप्रा विक्रम को पद से हटाने के साथ ही 200 से अधिक चिकित्सकों, दवा विक्रताओं और लाभान्वितों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • जयपुर मे 9वी क्लास की 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने होटल में किया रेप जयपुर में 9वी क्लास की 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी के होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर होटल ले जाकर उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलकर रेप किया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि 15 साल की लड़की के साथ रेप हुआ है। वह एक निजी स्कूलों में 9वीं क्लास में पढ़ती है। पड़ोसी होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। आरोपी की बातचीत के दौरान पड़ोसी ने उसे मिलने के लिए बुलाया,मिलने जाने पर पड़ोसी युवक ने बहला फुसलाकर उसे होटल ले गया। होटल में काफी के अंदर नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। होश में आने पर विरोध करने पर पड़ोसी ने उसे धमकाया। डरी सहमी पीड़िता जैसे तैसे घर पहुंची तो उसने परिजनों को आप बीती सुनाई उसके बाद परिवार वालों ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
    1
    जयपुर मे 9वी क्लास की 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने होटल में किया रेप
जयपुर में 9वी क्लास की 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी के होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर होटल ले जाकर उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलकर रेप किया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि 15 साल की लड़की के साथ रेप हुआ है। वह एक निजी स्कूलों में 9वीं क्लास में पढ़ती है। पड़ोसी होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। आरोपी की बातचीत के दौरान पड़ोसी ने उसे मिलने के लिए बुलाया,मिलने जाने पर पड़ोसी युवक ने बहला फुसलाकर उसे होटल ले गया। होटल में काफी के अंदर नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। होश में आने पर विरोध करने पर पड़ोसी ने उसे धमकाया। डरी सहमी पीड़िता जैसे तैसे घर पहुंची तो उसने परिजनों को आप बीती सुनाई उसके बाद परिवार वालों ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • केरल में एक नवनिर्वाचित महिला विधायक से एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा जबरन गले मिलने के प्रयास का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं के आचरण और महिलाओं के सम्मान के प्रति उनके दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    केरल में एक नवनिर्वाचित महिला विधायक से एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा जबरन गले मिलने के प्रयास का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं के आचरण और महिलाओं के सम्मान के प्रति उनके दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_दौलत राम शर्मा शास्त्री
    दौलत राम शर्मा शास्त्री
    Voice of people आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • महाराष्ट्र के संभाजीनगर में प्रशासन ने एक विकलांग महिला की मिट्टी के बर्तन की दुकान पर बुलडोजर चला दिया। अतिक्रमण हटाने के नाम पर की गई इस कार्रवाई से महिला का परिवार आर्थिक संकट में आ गया है, क्योंकि यही उसकी आजीविका का एकमात्र सहारा थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में भारी नाराजगी है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    महाराष्ट्र के संभाजीनगर में प्रशासन ने एक विकलांग महिला की मिट्टी के बर्तन की दुकान पर बुलडोजर चला दिया। अतिक्रमण हटाने के नाम पर की गई इस कार्रवाई से महिला का परिवार आर्थिक संकट में आ गया है, क्योंकि यही उसकी आजीविका का एकमात्र सहारा थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में भारी नाराजगी है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • Motercycle Chori RJ52SD7160 यह एक आम अनुभव हो सकता है, लेकिन पुलिस की जिम्मेदारी जनता की सुरक्षा और सहायता करना है। [1]
    2
    Motercycle Chori RJ52SD7160
यह एक आम अनुभव हो सकता है, लेकिन पुलिस की जिम्मेदारी जनता की सुरक्षा और सहायता करना है। [1]
    user_The.jamaluddeenkhanamer
    The.jamaluddeenkhanamer
    आमेर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • प्रहलाद सिंह खटाना ने भजनलाल को बताया कुएं का मेंढक....|| #PrahladSinghKhatana #BhajanlalSharma #RajasthanPolitics #BreakingNews #TrendingNews Vijay Bainsla Bhajanlal Sharma Prahlad Singh
    1
    प्रहलाद सिंह खटाना  ने भजनलाल को  बताया कुएं का मेंढक....||

#PrahladSinghKhatana #BhajanlalSharma #RajasthanPolitics #BreakingNews #TrendingNews Vijay Bainsla Bhajanlal Sharma Prahlad Singh
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • दिव्या मदेरणा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ब्लावातनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में आयोजित एक विशेष सत्र में भाग लिया। दिव्या मदेरणा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ब्लावातनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में आयोजित एक विशेष सत्र में भाग लिया। यह सत्र “भारत में महिलाएं, शक्ति और सार्वजनिक जीवन” विषय पर केंद्रित था, जिसमें उन्होंने भारतीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और बढ़ती भागीदारी पर अपने विचार साझा किए। दिव्या मदेरणा ने कहा कि भारत में महिलाएं अब केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नीतिगत निर्णयों और नेतृत्व में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने ग्रामीण और शहरी राजनीति में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर भी प्रकाश डाला।
    1
    दिव्या मदेरणा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ब्लावातनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में आयोजित एक विशेष सत्र में भाग लिया।
दिव्या मदेरणा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ब्लावातनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में आयोजित एक विशेष सत्र में भाग लिया। यह सत्र “भारत में महिलाएं, शक्ति और सार्वजनिक जीवन” विषय पर केंद्रित था, जिसमें उन्होंने भारतीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और बढ़ती भागीदारी पर अपने विचार साझा किए। दिव्या मदेरणा ने कहा कि भारत में महिलाएं अब केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नीतिगत निर्णयों और नेतृत्व में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने ग्रामीण और शहरी राजनीति में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर भी प्रकाश डाला।
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.