logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 22 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार 👉अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामपुर और थाना शिवरतनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 22 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 👉पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 👉 इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र और क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना संग्रामपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 16 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें विभिन्न गांवों के आरोपी शामिल हैं, जिनके खिलाफ पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट जारी थे। वहीं थाना शिवरतनगंज पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू की है। 👉पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

1 hr ago
user_Arun kumar Gupta
Arun kumar Gupta
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 22 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार 👉अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामपुर और थाना शिवरतनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 22 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 👉पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 👉 इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र और क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना संग्रामपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 16 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें विभिन्न गांवों के आरोपी शामिल हैं, जिनके खिलाफ पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट जारी थे। वहीं थाना शिवरतनगंज पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू की है। 👉पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,देशी पिस्टल व कारतूस बरामद अमेठी पुलिस को “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पीपरपुर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। 👉पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 👉पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 45/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित आरोपी सचिन पाण्डेय उर्फ नागेन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम गौरामाफी, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। 👉तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल, 01 खोखा कारतूस और 02 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
    1
    अमेठी में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,देशी पिस्टल व कारतूस बरामद
अमेठी पुलिस को “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पीपरपुर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
👉पुलिस अधीक्षक  सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी  मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
👉पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 45/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित आरोपी सचिन पाण्डेय उर्फ नागेन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम गौरामाफी, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है।
👉तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल, 01 खोखा कारतूस और 02 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी भी की गई है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार चार दिन पहले गोलीमार कर की थी युवक की हत्या आपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तार अमेठी में चार दिन पहले दिनदहाड़े युवक को गोली मार कर मौत के घाट उतारने वाले 25 हजार के इनामी हत्यारोंपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देर रात पीपरपुर पुलिस ने आरोपी सचिन पांडेय को रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है। दरसअल यह पूरा मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव का है जहां शुक्रवार की दोपहर दीपक मिश्रा की देसी पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी गई।दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।घटना के बाद आरोपी सचिन पांडेय मौके से फरार हो गया।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी।के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।एसपी ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।घटना के चौथे दिन सपा के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन चक्रव्यूह में देर रात पुलिस ने आरोपी सचिन पांडेय को थाने से महज 1 किलोमीटर दूर पीपरपुर रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल,32 बोर का एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।संचिन पांडेय उर्फ नागेंद्र पांडेय पुत्र स्व राजनारायण पांडेय निवासी गौरामाफी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है।
    4
    25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

चार दिन पहले गोलीमार कर की थी युवक की हत्या

आपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तार

अमेठी में चार दिन पहले दिनदहाड़े युवक को गोली मार कर मौत के घाट उतारने वाले 25 हजार के इनामी हत्यारोंपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देर रात पीपरपुर पुलिस ने आरोपी सचिन पांडेय को रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
दरसअल यह पूरा मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव का है जहां शुक्रवार की दोपहर दीपक मिश्रा की देसी पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी गई।दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।घटना के बाद आरोपी सचिन पांडेय मौके से फरार हो गया।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी।के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।एसपी ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।घटना के चौथे दिन सपा के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन चक्रव्यूह में देर रात पुलिस ने आरोपी सचिन पांडेय को थाने से महज 1 किलोमीटर दूर पीपरपुर रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल,32 बोर का एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।संचिन पांडेय उर्फ नागेंद्र पांडेय पुत्र स्व राजनारायण पांडेय निवासी गौरामाफी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देवापुर आशापुर में 14 मई को होगा भव्य वंदना महोत्सव एवं भंडारा प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर विकास खंड के देवापुर आशापुर गांव में आगामी 14 मई गुरुवार को भव्य वंदना महोत्सव, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। नगर के बाबागंज स्थित होटल स्नेह में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख पति एवं भाजपा नेता डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि गुरुदेव भगवान का क्षेत्र में आगमन सभी श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य की बात है। वहीं स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य मदन मोहन दास ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के प्रसिद्ध संत-महात्मा एवं सांस्कृतिक कलाकार शामिल होंगे। श्रद्धालुओं को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा। महोत्सव में आचार्य रामचंद्र दास, संतोषाचार्य सतुवा बाबा, महंत राजू दास सहित कई संत उपस्थित रहेंगे। भजन संध्या में भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह, दिव्या दुबे, खनिज देव चौहान एवं रितेश पांडे प्रस्तुति देंगे। भाजपा नेता हरिओम मिश्र ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
    1
    देवापुर आशापुर में 14 मई को होगा भव्य वंदना महोत्सव एवं भंडारा
प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर विकास खंड के देवापुर आशापुर गांव में आगामी 14 मई गुरुवार को भव्य वंदना महोत्सव, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। नगर के बाबागंज स्थित होटल स्नेह में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
ब्लॉक प्रमुख पति एवं भाजपा नेता डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि गुरुदेव भगवान का क्षेत्र में आगमन सभी श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य की बात है। वहीं स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य मदन मोहन दास ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के प्रसिद्ध संत-महात्मा एवं सांस्कृतिक कलाकार शामिल होंगे। श्रद्धालुओं को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
महोत्सव में आचार्य रामचंद्र दास, संतोषाचार्य सतुवा बाबा, महंत राजू दास सहित कई संत उपस्थित रहेंगे। भजन संध्या में भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह, दिव्या दुबे, खनिज देव चौहान एवं रितेश पांडे प्रस्तुति देंगे। भाजपा नेता हरिओम मिश्र ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • पीएम मोदी की 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील की .
    1
    पीएम मोदी की 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील की                                                       
.
    user_Sahbaz khan
    Sahbaz khan
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • रायबरेली: आस्तिक बाबा मंदिर से लौटते समय हुआ भीषण हादसा रायबरेली: आस्तिक बाबा मंदिर से लौटते समय हुआ भीषण हादसा दो बाइकों की कार से हुई जोरदार टक्कर जोरदार टक्कर लगने से लगभग आधा दर्जन लोग हुए घायल घायलों में तीन की बच्चे समेत हालत बताई जा रही नाजुक वही तीन अन्य की हालत बताई जा रही स्थिर घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा इलाज हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टांडा के पास की बताई जा रही घटना
    1
    रायबरेली: आस्तिक बाबा मंदिर से लौटते समय हुआ भीषण हादसा

रायबरेली: आस्तिक बाबा मंदिर से लौटते समय हुआ भीषण हादसा
दो बाइकों की कार से हुई जोरदार टक्कर जोरदार टक्कर लगने से लगभग आधा दर्जन लोग हुए घायल
घायलों में तीन की बच्चे समेत हालत बताई जा रही  नाजुक वही तीन अन्य की हालत बताई जा रही स्थिर
घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा इलाज 
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टांडा के पास की बताई जा रही घटना
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    2 hrs ago
  • थाना जयसिंहपुर के ग्राम माधवपुर प्रधान के द्वारा सूचना दी गई है कि ,उनके गांव के बाहर अकबरपुर सुलतानपुर स्टेट हाईवे के बगल में निर्जन आज प्रातः 7 बजे थाना जयसिंहपुर के ग्राम माधवपुर प्रधान के द्वारा सूचना दी गई है कि ,उनके गांव के बाहर अकबरपुर सुलतानपुर स्टेट हाईवे के बगल में निर्जन सुनसान रास्ते पर कुछ मृत व जीवित गौवंश मिले हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मृत गौवंशों को वाहन से यहाँ डम्प किया गया है। घटना ट्रांजिट यानी लाने ले जाते समय घटित हुई है या आस पास कहीं गौवंशों की तबियत ख़राब हुई है और कोई इन्हें यहाँ पर डाल गया है। सभी जीवित गौवंशों का उपचार एवं मृत गौवंशों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आस पास के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। टीम गठित कर दी गई हैं, सर्विलांस के माध्यम से घटना में प्रयुक्त वाहन तथा अपराधियों की तलाश कर शीघ्र कार्यवाही के लिए 4 टीमें एसओजी और पूरे सर्किल जयसिंहपुर की फोर्स लगायी गई है। ससम्मान मृत गौ वंशों के डिस्पोजल की कार्यवाही की जा रही है। किसी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। घटना को वर्कआउट कर गंभीरतम धाराओं में कार्यवाही की जायेगी। *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृजनारायण सिंह की बाइटः-*
    1
    थाना जयसिंहपुर के ग्राम माधवपुर प्रधान के द्वारा सूचना दी गई  है कि ,उनके गांव के बाहर अकबरपुर सुलतानपुर स्टेट हाईवे के बगल में निर्जन
आज प्रातः 7 बजे थाना जयसिंहपुर के ग्राम माधवपुर प्रधान के द्वारा सूचना दी गई  है कि ,उनके गांव के बाहर अकबरपुर सुलतानपुर स्टेट हाईवे के बगल में निर्जन सुनसान रास्ते पर कुछ मृत व जीवित गौवंश मिले हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मृत गौवंशों को वाहन से यहाँ डम्प किया गया है। घटना ट्रांजिट यानी लाने ले जाते समय घटित हुई है या आस पास कहीं गौवंशों की तबियत ख़राब हुई है और कोई इन्हें यहाँ पर डाल गया है। 
सभी जीवित गौवंशों का उपचार एवं मृत गौवंशों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आस पास के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। टीम गठित कर दी गई हैं, सर्विलांस के माध्यम से घटना में प्रयुक्त वाहन तथा अपराधियों की तलाश कर शीघ्र कार्यवाही के लिए 4 टीमें एसओजी और पूरे सर्किल जयसिंहपुर की फोर्स लगायी गई है। 
ससम्मान मृत गौ वंशों के डिस्पोजल की कार्यवाही की जा रही है। किसी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। घटना को वर्कआउट कर गंभीरतम धाराओं में कार्यवाही की जायेगी।
*उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृजनारायण सिंह की बाइटः-*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • सांसद कार्यालय के बाहर महिलाओं का धरना दूसरा दिन भी जारी विपक्षी सांसदों पर नारी शक्ति बंधन अधिनियम पास न करने का आरोप पुलिस बल मौके पर मौजूद अमेठी में विपक्षी सांसदों के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है।आज दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी हुई हैं।महिलाओ का आरोप है कि विपक्षी सांसदों ने संसद में नारी शक्ति बंधन अधिनियम को पारित नहीं होने दिया जिससे महिलाओं को उनका हक नही मिला पाया। फिलहाल धरना प्रदर्शन को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है दरअसल हाल ही में संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम भाजपा द्वारा पेश किया गया जिसे विपक्षी सांसदों ने विरोध किया जिस कारण यह अधिनियम पारित नहीं हो सका उसके बाद भाजपा लगातार विपक्ष पर हमलावर है।रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैठक प्रदर्शन किया तो आज दूसरे दिन भी अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में महिलाये धरने पर बैठी हुई हैं।महिलाओं द्वारा जन आक्रोश के माध्यम।से विपक्ष के सांसदों का विरोध किया जा रहा है।महिलाओं द्वारा लिखा गया है कि नारी शक्ति का स्वाभिमान विपक्ष ने फिर किया अपमान।फिलहाल।धरना प्रदशन को लेकर मौके पर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।
    4
    सांसद कार्यालय के बाहर महिलाओं का धरना दूसरा दिन भी जारी

विपक्षी सांसदों पर नारी शक्ति बंधन अधिनियम पास न करने का आरोप

पुलिस बल मौके पर मौजूद
अमेठी में विपक्षी सांसदों के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है।आज दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी हुई हैं।महिलाओ  का आरोप है कि विपक्षी सांसदों ने संसद में नारी शक्ति बंधन अधिनियम को पारित नहीं होने दिया जिससे महिलाओं को उनका हक नही मिला पाया। फिलहाल धरना प्रदर्शन को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है
दरअसल हाल ही में संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम भाजपा द्वारा पेश किया गया जिसे विपक्षी सांसदों ने विरोध किया जिस कारण यह अधिनियम पारित नहीं हो सका उसके बाद भाजपा लगातार विपक्ष पर हमलावर है।रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैठक प्रदर्शन किया तो आज दूसरे दिन भी अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में महिलाये धरने पर बैठी हुई हैं।महिलाओं द्वारा जन आक्रोश के माध्यम।से विपक्ष के सांसदों का विरोध किया जा रहा है।महिलाओं द्वारा लिखा गया है कि नारी शक्ति का स्वाभिमान विपक्ष ने फिर किया अपमान।फिलहाल।धरना प्रदशन को लेकर मौके पर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पीएम मोदी की 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील के ख़िलाफ़ लखनऊ में सोनारों ने किया विरोध प्रदर्शन.
    1
    पीएम मोदी की 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील के ख़िलाफ़ लखनऊ में सोनारों ने किया विरोध प्रदर्शन.
    user_Sahbaz khan
    Sahbaz khan
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • आलमारी का लॉक तोड़कर लाखों की चोरी, सोने, चांदी के जेवरात व नकदी हुए गायब प्रतापगढ़। आलमारी का लॉक तोड़कर लाखों की चोरी, सोने, चांदी के जेवरात व नकदी हुए गायब, शिकायतकर्ता परिवार के साथ लखनऊ गया था, किरायेदार दंपती पर चोरी का लगाया आरोप, चौकी पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप, महिला ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का दिया आदेश, नगर कोतवाली के चिलबिला स्टेट बैंक के पास का मामला,
    1
    आलमारी का लॉक तोड़कर लाखों की चोरी,
सोने, चांदी के जेवरात व नकदी हुए गायब
प्रतापगढ़।
आलमारी का लॉक तोड़कर लाखों की चोरी,
सोने, चांदी के जेवरात व नकदी हुए गायब,
शिकायतकर्ता परिवार के साथ लखनऊ गया था,
किरायेदार दंपती पर चोरी का लगाया आरोप,
चौकी पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप,
महिला ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की,
एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का दिया आदेश,
नगर कोतवाली के चिलबिला स्टेट बैंक के पास का मामला,
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.