सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक बहराइच। सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक कैसरगंज आनन्द यादव, भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे आरडीएसएस, बिजनेस प्लान” एवं एल.ओ.एच. इत्यादि के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत नवीन चन्द्र प्रसाद द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सांसद बहराइच व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन में तीव्रता तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाय। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा सतर्कता (विजिलेंस) विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा करते हुए विद्युत चोरी की रोकथाम, अनधिकृत विद्युत उपयोग के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई एवं विभागीय सतर्कता से संबंधित कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार प्रभावी रूप से कार्यवाही को संचालित करने के निर्देश दिये गये। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया गया कि विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करते हुए जनसामान्य को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अधीक्षण अभियंता श्री प्रसाद द्वारा आश्वस्त किया गया कि बैठक के माध्यम से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप जनपद में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जाए। विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अधिशासी अभियंता बहराइच नवीन चन्द्र प्रसाद, अधिशासी अभियन्ता प्रवेश कुमार, राम शब्द व अनूप कुमार सहित समस्त उपखंड अधिकारी एवं समस्त अवर अभियंता बैठक में उपस्थित रहे।

- नेपाल में आए भयंकर बाढ़ मे सैकड़ों घरों के सामान बहाओ में बह गए। नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में सैकड़ों घर नदी की तेज धारा में बह गए और हजारों परिवारों का जीवनभर का सामान पलभर में उजड़ गया। कई लोग अभी भी सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं, जबकि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में बाढ़ के पानी में बहकर आए गैस सिलेंडरों को कुछ लोग उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आपदा की इस घड़ी में भी कुछ लोग राहत की बजाय गैस सिलेंडर लूटने में जुट गए। हालांकि वायरल वीडियो के सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। आपदा के समय मानवता और संवेदनशीलता सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।1
- बाढ़ का पानी सिर्फ घर और सामान ही नहीं बहाता, बल्कि कई परिवारों के सपने भी उजाड़ देता है। कहीं लोग अपनों को खोने के गम में हैं, तो कहीं जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कुछ लोग बाढ़ में बहकर आए सामान को निकालने के लिए भी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसी तस्वीरें बाढ़ की भयावहता और लोगों की मजबूरी को सामने लाती हैं। एक ओर बाढ़ में जान गंवाने वालों का दर्द है, तो दूसरी ओर अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे परिवारों की बेबसी। मुश्किल हालात में हर गुजरता पल पीड़ितों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और हरसंभव मदद की जरूरत है। #news #nepal #viral #video #instagood1
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 194811.00 क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से नीचे बह रही है सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 194811.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 123073, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है,1
- सपा प्रदेश अध्यक्ष के बहराइच आगमन पर सपा नेता डॉक्टर संतोष ने किया स्वागत सपा प्रदेश अध्यक्ष के बहराइच आगमन पर भव्य स्वागत समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल के बहराइच आगमन पर सपा नेता डॉ. संतोष वर्मा ने अपने साथियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर पूरी तत्परता से जुटने का आह्वान किया। डॉ. संतोष वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से पूरा नानपारा गूंज उठा।1
- नेपाल में मौत का भयानक मंज़र। #nepal1
- आज 26/8/26 को नाक कान गले के डॉक्टर बीo एनo मांझी नव जीवन हॉस्पिटल नानपारा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेंगे जिन मरीजों को नाक कान गले में दिक्कत हो वो आकर हॉस्पिटल में दिखा सकते है1
- नेपाल के वह 10 सेकेंड.... #NepalFloods #NepalFlood #Nepal #FlashFlood #Rasuwa NepalDisaster FloodVideo ViralVideo BreakingNews FloodAlert1
- नेपाल फ्लैश फ्लड हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मरने वालों का आंकड़ा 157 के करीब पहुंचा. देखिए Ashutosh Mishra की रिपोर्ट1
- उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। #ankitbalyan #shamli #haryanvisinger #crimenews …1