पत्रकार समन्वय समिति का परिचय पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह 2 अगस्त को सलेमपुर, देवरिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ का परिचय पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आगामी 02 अगस्त रविवार को दिन के 12 बजे से देवरिया वन विभाग के जिला कार्यालय के पास इंदिरा गांधी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनाथ देवरिया में आयोजित किया गया है। उक्त आशय की सूचना संगठन के जिलाध्यक्ष एसएन पाण्डेय एवं जिला सूचना मंत्री संजय गुप्ता ने देते हुए बताया कि इस आयोजन में संगठन के संस्थापक सरदार दिलावर सिंह, केंद्रीय मंत्री मारकंडे मिश्रा, संतोष मिश्रा, सुभाष यादव, बशीर खान सहित अनेक केंद्रीय प्रांतीय मंडलीय पदाधिकारी भाग लेंगे। पदाधिकारी द्वय ने बताया कि जिन सदस्यों और पदाधिकारियों ने अभी तक अपने परिचय पत्र नहीं प्राप्त किए हैं वे इसमें जरूर आएं और अपने परिचय पत्र प्राप्त करें। संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से समय से भाग लेने की अपील की है।
पत्रकार समन्वय समिति का परिचय पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह 2 अगस्त को सलेमपुर, देवरिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ का परिचय पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आगामी 02 अगस्त रविवार को दिन के 12 बजे से देवरिया वन विभाग के जिला कार्यालय के पास इंदिरा गांधी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनाथ देवरिया में आयोजित किया गया है। उक्त आशय की सूचना संगठन के जिलाध्यक्ष एसएन पाण्डेय एवं जिला सूचना मंत्री संजय गुप्ता ने देते हुए बताया कि इस आयोजन में संगठन के संस्थापक सरदार दिलावर सिंह, केंद्रीय मंत्री मारकंडे मिश्रा, संतोष मिश्रा, सुभाष यादव, बशीर खान सहित अनेक केंद्रीय प्रांतीय मंडलीय पदाधिकारी भाग लेंगे। पदाधिकारी द्वय ने बताया कि जिन सदस्यों और पदाधिकारियों ने अभी तक अपने परिचय पत्र नहीं प्राप्त किए हैं वे इसमें जरूर आएं और अपने परिचय पत्र प्राप्त करें। संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से समय से भाग लेने की अपील की है।
- गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात1
- निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई रफ्तार, संकल्प कार्यशाला में शिक्षकों को मिला आधुनिक शिक्षण का प्रशिक्षण डीएम मधुसूदन हुल्गी ने किया शुभारंभ, कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को मजबूत बनाने पर दिया जोर देवरिया। जनपद में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से हासिल करने के उद्देश्य से "कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण एवं पठन संस्कृति के माध्यम से निपुण भारत की ओर" विषय पर निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन एमराल्ड सफारी, गौरा में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने की, जिसमें देवरिया और कुशीनगर के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह तथा सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), गोरखपुर मंडल संगीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान देवरिया के एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय और कुशीनगर के एसआरजी राम प्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि निपुण उत्तर प्रदेश के तहत निर्धारित सभी मानकों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए। उन्होंने एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए जनपद को निपुण जनपद बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति निपुण भारत मिशन की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यालयों में आनंददायक, सुरक्षित और समावेशी शिक्षण वातावरण विकसित करने पर बल देते हुए नियमित अभ्यास, सतत मूल्यांकन, समयबद्ध फीडबैक और 15 दिवसीय कैच-अप अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता बताई। राज्य परियोजना कार्यालय से आए विशेषज्ञ शुभम और करिश्मा ने प्रतिभागियों को निपुण संकल्प की अवधारणा, कक्षा में बदलाव के 10 सूत्र, कैच-अप शिक्षण के 15 सूत्र तथा NIPUN Plus App के माध्यम से आकलन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के जरिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यशाला में विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रीडिंग कॉर्नर, रीडिंग क्लब, डीईएआर अभियान, सुपर-20/30 पाठक पहल, समाचार-पत्र वाचन और चर्चा जैसी गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी टीम ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) आशुतोष शुक्ला, जिला समन्वयक (निपुण) गोरख यादव, मधुरेंद्र शुक्ला सहित दोनों जनपदों के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने 'निपुण संकल्प' लेते हुए प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का संकल्प लिया।1
- औचक निरीक्षण में बड़ा खुलासा, पढ़ाई गायब... कर्मचारी गहरी नींद में! देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में एक संस्कृत महाविद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी कुर्सी पर सोता मिला और महाविद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके बाद सीडीओ ने जांच के आदेश दे दिए। देवरिया के पांडेयचक स्थित श्री विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में महाविद्यालय की व्यवस्था बेहद खराब मिली। एक कर्मचारी कार्यालय में कुर्सी पर सोता मिला, जबकि परिसर में पढ़ाई का माहौल और आवश्यक संसाधन नहीं मिले।1
- सीडीओ के निरीक्षण के दौरान संस्कृत महाविद्यालय के अध्यापक मेज पर सोते हुए मिले। सीडीओ के निरीक्षण के दौरान संस्कृत महाविद्यालय के अध्यापक मेज पर सोते हुए मिले। एंकर - उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शिक्षा के मंदिर में किस तरह से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा हैं इसकी हकीकत उस समय चर्चा में आई जब मुख्यविकास अधिकारी राजेश कुमार ने संस्कृत महाविद्यालय का अचौक निरीक्षण किया। जिसमें मौके पर अध्यापक मेज पर पैर रखकर सोते हुए मिला तो वही विद्यालय मनका के विपरीत बनवा के साथ कोई छात्र विद्यालय में अध्ययनरत नहीं दिखा जिसके बाद शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही साफ देखी जा सकती हैं। सबसे हैरत अंगेज की बात है कि जब विद्यालय में कोई छात्र व छात्रा अध्ययनरत नहीं है तो फिर जिला पंचायत विभाग द्वारा लाखों की खर्च कर कैसे संस्कृत महाविद्यालय के परिसर के अंदर शौचालय बना दिया गया। इसकी जांच कर कार्यवाही के आदेश सीडीओ राजेश कुमार द्वारा निर्देशित किया गया हैं। बाइट -राजेश कुमार सीडीओ देवरिया1
- विद्यालय की भोजन व्यवस्था पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप। बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे हाथ में रोटी लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए खाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे भोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता एवं मंडल महामंत्री सीयर शैलेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।4
- 20 वर्षों की सेवा के बाद अनिरुद्ध प्रसाद को भावभीनी विदाई, जिला सूचना कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित पत्रकारों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं, कर्तव्यनिष्ठ सेवा और आत्मीय व्यवहार को किया याद देवरिया। जिला सूचना कार्यालय में लगभग 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को कार्यालय परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पौहारी शरण राय तथा कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने की। दोनों वक्ताओं ने कहा कि अनिरुद्ध प्रसाद ने अपने पूरे सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ हमेशा आत्मीय एवं मधुर संबंध बनाए रखे, जो उनकी सबसे बड़ी पहचान रही। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, कर्मचारियों और प्रबुद्धजनों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में राजेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, अवनीश शंकर राय, अनील तिवारी, विनय तिवारी, विनय सिंह, वीरेश्वर मिश्र सहित सूचना विभाग के ओंकार पांडेय, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, पंकज धारिया, रामपति, अनिल मिश्रा, प्रदीप पटेल, बृजेंद्र मिश्रा तथा अन्य गणमान्य लोग और उनके परिजन मौजूद रहे। विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए अनिरुद्ध प्रसाद ने कार्यालय परिवार और पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सूचना कार्यालय में बिताया गया समय और यहां का कार्यानुभव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां सभी का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता उन्हें हमेशा याद रहेगी। कार्यक्रम का संचालन ओंकार पांडेय ने किया।1
- देवरिया: थाना खुखुन्दू पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो कथित शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में कलीम शेख, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, के पैर में गोली लगी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरे आरोपी मुसाफिर शाह, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक सोने की माला बरामद करने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। बाइट: अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह। देवरिया: थाना खुखुन्दू पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो कथित शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में कलीम शेख, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, के पैर में गोली लगी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरे आरोपी मुसाफिर शाह, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक सोने की माला बरामद करने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। बाइट: अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह।1