logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाएंगे केनव्यू के दो नए उत्पाद डायरिया के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन से बचने और रोज़मर्रा की हाइड्रेशन जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों के पास अब और विकल्प होंगे। देश की जानी-मानी हेल्थकेयर कंपनी केनव्यू ने इन जरूरतों को देखते हुए दो नए उत्पाद पेश कर दिए हैं। भारत में अपने हाइड्रेशन पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए केनव्यू ने ओआरएसएल (ORSL) और ईआरजेडएल (eRZL) नाम के दो अलग-अलग ब्रांड पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि देश में डिहाइड्रेशन एक अहम स्वास्थ्य समस्या है और इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कंपनी के मुताबिक, ओआरएसएलल डायरिया के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक फॉर्मूले पर आधारित है और रेडी-टू-ड्रिंक व पाउडर दोनों रूपों में उपलब्ध होगा। वहीं ईआरजेडएल को रोज़मर्रा की हाइड्रेशन जरूरतों को पूरा करने के लिए लॉन्च किया गया है। यह नया ब्रांड थकान, कमजोरी, गर्मी से होने वाली परेशानी या हल्के-मध्यम डिहाइड्रेशन में मदद करेगा। कंपनी के अनुसार, ईआरजेडएल में पहले की तुलना में 1.4 गुना ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स और 8 गुना कम शुगर है, जिससे यह पानी की तुलना में तेजी से हाइड्रेशन देने में सक्षम है। ईआरजेडएल ड्रिंक में सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड, विटामिन सी और असली फलों का रस शामिल है, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी रहे। केनव्यू इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष आनंदानी ने कहा कि कंपनी लंबे समय से हाइड्रेशन के क्षेत्र में काम कर रही है और अब दो-ब्रांड रणनीति के जरिए बीमारी के दौरान और रोज़मर्रा की देखभाल-दोनों जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि भारत में इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और कंपनी इस क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

2 hrs ago
user_Shashi Bhushan
Shashi Bhushan
रिपोर्टर Bodh Gaya, Bihar•
2 hrs ago
849f57d0-ddb0-4eec-ae11-6c4124d03888

डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाएंगे केनव्यू के दो नए उत्पाद डायरिया के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन से बचने और रोज़मर्रा की हाइड्रेशन जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों के पास अब और विकल्प होंगे। देश की जानी-मानी हेल्थकेयर कंपनी केनव्यू ने इन जरूरतों को देखते हुए दो नए उत्पाद पेश कर दिए हैं। भारत में अपने हाइड्रेशन पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए केनव्यू ने ओआरएसएल (ORSL) और ईआरजेडएल (eRZL) नाम के दो अलग-अलग ब्रांड पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि देश में डिहाइड्रेशन एक अहम स्वास्थ्य समस्या है और इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कंपनी के मुताबिक, ओआरएसएलल डायरिया के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक फॉर्मूले पर आधारित है और रेडी-टू-ड्रिंक व पाउडर दोनों रूपों में उपलब्ध होगा। वहीं ईआरजेडएल को रोज़मर्रा की हाइड्रेशन जरूरतों को पूरा करने के लिए लॉन्च किया गया है। यह नया ब्रांड थकान, कमजोरी, गर्मी से होने वाली परेशानी या हल्के-मध्यम डिहाइड्रेशन में मदद करेगा। कंपनी के अनुसार, ईआरजेडएल में पहले की तुलना में 1.4 गुना ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स और 8 गुना कम शुगर है, जिससे यह पानी की तुलना में तेजी से हाइड्रेशन देने में सक्षम है। ईआरजेडएल ड्रिंक में सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड, विटामिन सी और असली फलों का रस शामिल है, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी रहे। केनव्यू इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष आनंदानी ने कहा कि कंपनी लंबे समय से हाइड्रेशन के क्षेत्र में काम कर रही है और अब दो-ब्रांड रणनीति के जरिए बीमारी के दौरान और रोज़मर्रा की देखभाल-दोनों जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि भारत में इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और कंपनी इस क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

More news from Bihar and nearby areas
  • जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न से सम्मानित एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गया जी स्थित कर्पूरी भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, बिहार प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनके चित्र पर माला पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन त्याग, संघर्ष और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने सत्ता को कभी व्यक्तिगत लाभ का साधन नहीं बनाया, बल्कि उसे जनसेवा का माध्यम माना। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाया। उनका “कर्पूरी ठाकुर फार्मूला” आज भी सामाजिक समानता की मिसाल माना जाता है। वे सादगी, ईमानदारी और स्पष्टवादिता के प्रतीक थे। उनका जीवन बताता है कि सच्ची राजनीति वही है जो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों की रक्षा करे इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता एवं संतोष ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी विचारधारा समाज में समान अवसर, शिक्षा का प्रसार और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करती है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाया जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उनकी पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का दिन है। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन और उनकी विचारधारा सदैव हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। भाजपा नेताओं ने मांग की जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का गया जी शहर के प्रमुख चौक चौराहा पर आदमखोर प्रतिमा लगाने की मांग की भारतीय जनता पार्टी लगातार मांग करते आ रहा है कि जननायक जी का प्रतिमा शहर के प्रमुख चौराहा पर लगाने की श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा नेता गोपाल प्रसाद यादव मुकेश ठाकुर महेश यादव मंटू कुमार सरजू ठाकुर कृष्ण ठाकुर भागीरथ ठाकुर बबलू गुप्ता कुंदन सिंह राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद गुप्ता उर्फ काला नाग
    1
    जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न से सम्मानित एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गया जी स्थित कर्पूरी भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, बिहार प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य  राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनके चित्र पर माला पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन त्याग, संघर्ष और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने सत्ता को कभी व्यक्तिगत लाभ का साधन नहीं बनाया, बल्कि उसे जनसेवा का माध्यम माना। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाया। उनका “कर्पूरी ठाकुर फार्मूला” आज भी सामाजिक समानता की मिसाल माना जाता है। वे सादगी, ईमानदारी और स्पष्टवादिता के प्रतीक थे। उनका जीवन बताता है कि सच्ची राजनीति वही है जो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों की रक्षा करे इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता एवं संतोष ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी विचारधारा समाज में समान अवसर, शिक्षा का प्रसार और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करती है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका  निभाया जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उनकी पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का दिन है। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन और उनकी विचारधारा सदैव हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। भाजपा नेताओं ने मांग की जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का गया जी शहर के प्रमुख चौक चौराहा पर आदमखोर प्रतिमा लगाने की मांग की भारतीय जनता पार्टी लगातार मांग करते आ रहा है कि जननायक जी का प्रतिमा शहर के प्रमुख चौराहा पर लगाने की श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा नेता गोपाल प्रसाद यादव मुकेश ठाकुर महेश यादव मंटू कुमार सरजू ठाकुर कृष्ण ठाकुर भागीरथ ठाकुर  बबलू गुप्ता कुंदन सिंह राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद गुप्ता उर्फ काला नाग
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    2 hrs ago
  • अतरी प्रखंड में VB-G RAM G योजना मे खुली लूट, पंचायत में फर्जी हाजिरी से सरकारी धन की बंदरबांट
    1
    अतरी प्रखंड में VB-G RAM G योजना मे खुली लूट,  पंचायत में फर्जी हाजिरी से सरकारी धन की बंदरबांट
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    8 hrs ago
  • Post by जन सेवक
    1
    Post by जन सेवक
    user_जन सेवक
    जन सेवक
    Doctor Gaya, Bihar•
    9 hrs ago
  • Post by महेंद्र शर्मा
    1
    Post by महेंद्र शर्मा
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    19 hrs ago
  • गया शहर के माडनपुर शिव लोक पूरी महादेव मंदिर में जलाभिषेक हेतु रुक्मिणी सरोवर से कलश में जल लेने हेतु पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालु।
    1
    गया शहर के माडनपुर शिव लोक पूरी महादेव मंदिर में जलाभिषेक हेतु रुक्मिणी सरोवर से कलश में जल लेने हेतु पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालु।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    23 hrs ago
  • बाराचट्टी में हाथी का आतंक 👀
    1
    बाराचट्टी में हाथी का आतंक 👀
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    Barachatti, Gaya•
    3 hrs ago
  • " केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग " केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के विवादित जेफ्री एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर गयाजी के स्थानीय टावर चौक पर पुतला दहन कर अविलंब इस्तीफे की मांग कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने किया है। पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, राम प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, कुंदन कुमार, टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे, राहुल चंद्रवंशी अशोक राम, रूपेश चौधरी, आदि ने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री कई बार नाबालिग लड़की के साथ घिनौना कुकृत्य करने वाला मानव तस्कर सहित कई अंतरराष्ट्रीय विवादित मुद्दों में शामिल रहने तथा विश्व स्तरीय हज़ारों वी आई पी लोगों से गलत कामों में जुडाव के दोषी जेफ्री एपस्टीन से मिलने के पुख्ता सबूत आने से आज सम्पूर्ण राष्ट्र शर्मशार है। नेताओं ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी से इस्तीफे की मांग बुलंद कर रही है। नेताओं ने कहा हरदीप सिंह पूरी द्वारा इस मामले में दी गई सफाई सरासर गलत है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू
    1
    " केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग "
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के विवादित जेफ्री एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर गयाजी के स्थानीय टावर चौक पर पुतला दहन कर अविलंब इस्तीफे की मांग कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं,  कार्यकर्ताओं ने किया है। 
पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह,  दामोदर गोस्वामी, राम  प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, कुंदन कुमार, टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे, राहुल चंद्रवंशी अशोक राम,  रूपेश चौधरी, आदि ने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री कई बार नाबालिग लड़की के साथ घिनौना कुकृत्य करने वाला मानव तस्कर सहित कई अंतरराष्ट्रीय विवादित मुद्दों में शामिल रहने तथा विश्व स्तरीय हज़ारों वी आई पी लोगों से गलत  कामों  में जुडाव के दोषी जेफ्री एपस्टीन से मिलने के पुख्ता सबूत आने से  आज सम्पूर्ण राष्ट्र शर्मशार  है। 
नेताओं ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी से इस्तीफे की मांग बुलंद कर रही है। 
नेताओं ने कहा हरदीप सिंह पूरी  द्वारा इस मामले  में दी गई सफाई सरासर गलत है। 
भवदीय 
विजय कुमार मिट्ठू
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    19 hrs ago
  • Post by जन सेवक
    1
    Post by जन सेवक
    user_जन सेवक
    जन सेवक
    Doctor Gaya, Bihar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.