जसवंतनगर/इटावा। जैन बाज़ार स्थित रामचरित्र मिश्रा के आवास पर आज होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “जन जागरण अभियान, शराबबंदी आंदोलन, लोक समिति” संस्था के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन नासवी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद ने किया। सभी वक्ताओं ने समुदायों के बीच सद्भाव, भाईचारा और सहयोग बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। इसमें प्रमुख रूप से हरदयाल पाल, सुरेश चंद्र गुप्ता, विनीता जादौन, कृष्ण मुरारी मिश्रा, प्रेमलता मिश्रा, सुलेखा मिश्रा, मुकेश कुमार, नितिन कुमार, सुमन मिश्रा, अर्चना मिश्रा, मज़हरुद्दीन फारूखी, इक़बाल कुरैशी शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था। सभी उपस्थित लोगों ने रंगों और मिठाइयों के साथ होली और ईद की खुशियाँ साझा की।

- Post by Rohit Kumar1
- Post by PK Crime Story1
- Post by Urvashi singh1
- इटावा में पुलिस वाहन पर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र में पुलिस के सरकारी वाहन पर अनधिकृत रूप से रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में युवक वाहन पर बैठकर आपत्तिजनक और भ्रामक ऑडियो के साथ रील बनाता दिखाई दे रहा था, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोशल मीडिया सेल ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के बाद आरोपी की पहचान रूद्र प्रताप, निवासी कल्याणपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बकेवर में धारा 356 बीएनएस व 66E आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इटावा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और कानून का पालन करें।1
- *(RY) उत्तराखंड-* *ऋषिकेश में कुछ लड़के गंगा में बैठकर बियर पी रहे थे, राफ्टिंग ग्रुप ने उन्हें वहां से भगाया और माफी मंगवाई......!!* वाराणसी गंगा में नाव पर रोजा इफ्तार करने वाले 11 मुस्लिम लड़के अभी भी जेल में बंद हैं।1
- भिंड जिले की गोहद विधानसभा एवं लहार क्षेत्र के देवरहा सहित पूरे जिले में भारी बादल छाए हुए हैं हाल ही में हुई भीषण ओलावृष्टि एवं असमय बेमौसम बारिश से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। यह किसानों के लिए अत्यंत कठिन समय है। ऐसी संकट की घड़ी में भिंड जिला कांग्रेस कमेटी पूरी मजबूती के साथ किसान भाइयों के साथ खड़ी है। हम सभी प्रभावित किसानों के साथ हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। शासन एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द प्रभावित फसलों का सर्वे कराया जाए और किसानों को उचित मुआवजा एवं सहायता प्रदान की जाए,ताकि वे इस संकट से उबर सकें।2
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Rohit Kumar1