logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला , भाकियू (अराजनैतिक) ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर घेराव की चेतावनी फतेहाबाद। ग्राम भोगपुरा बाग में एक किसान की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा व निर्माण किए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का एक प्रतिनिधिमंडल थाना निबोहरा पहुंचा। तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार गौतम को पूरे मामले से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ग्राम भोगपुरा बाग निवासी किसान सुरेशचन्द्र पुत्र गुलाब सिंह की निजी भूमि पर कुछ दबंग लोगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। पीड़ित किसान द्वारा विरोध करने पर उसे धमकाया जा रहा है। मामले को गंभीरता से सुनते हुए थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार गौतम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की जांच वह स्वयं करेंगे और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन थाना निबोहरा का घेराव करने को बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के साथ संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
c11e5d7c-5bc0-4fac-851c-ccf67b9a93c1

किसान की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला , भाकियू (अराजनैतिक) ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर घेराव की चेतावनी फतेहाबाद। ग्राम भोगपुरा बाग में एक किसान की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा व निर्माण किए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का एक प्रतिनिधिमंडल थाना निबोहरा पहुंचा। तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार गौतम को पूरे मामले से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ग्राम भोगपुरा बाग निवासी किसान सुरेशचन्द्र पुत्र गुलाब सिंह की निजी भूमि पर कुछ दबंग लोगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। पीड़ित किसान द्वारा विरोध करने पर उसे धमकाया जा रहा है। मामले को गंभीरता से सुनते हुए थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार गौतम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की जांच वह स्वयं करेंगे और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन थाना निबोहरा का घेराव करने को बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के साथ संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा में समाजवादी पार्टी ने जन समस्याओं को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
    1
    आगरा में समाजवादी पार्टी ने जन समस्याओं को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फतेहाबाद कंस मेले में जलपरी का शुभारंभ, ₹50 में मिलेगा रोमांच का आनंद फतेहाबाद। शहर के लोहिया गार्डन में थाने के बगल और जूनियर हाई स्कूल के सामने लगा कंस मेला इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खाने-पीने की स्टॉल और खरीदारी के लिए अलग-अलग दुकानें सजाई गई हैं। मेले के मुख्य आकर्षणों में शामिल जलपरी शो का शुभारंभ हो चुका है। जलपरी देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। शाम होते ही मेले में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है और पूरा मेला परिसर रोशनी एवं मनोरंजन से गुलजार हो रहा है। मेला प्रबंधक सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जलपरी शो की टिकट ₹50 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोगों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया है और अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध हैं। कंस मेले में विभिन्न प्रकार के बच्चों के झूले, बड़े झूले, खान-पान की स्टॉल और मनोरंजन के अन्य साधन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। परिवार के साथ पहुंच रहे लोग मेले में खरीदारी और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं। मेले में जलपरी के शुभारंभ के बाद लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। आयोजकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मेले में और अधिक संख्या में लोग पहुंचेंगे।
    2
    फतेहाबाद कंस मेले में जलपरी का शुभारंभ, ₹50 में मिलेगा रोमांच का आनंद
फतेहाबाद। शहर के लोहिया गार्डन में थाने के बगल और जूनियर हाई स्कूल के सामने लगा कंस मेला इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खाने-पीने की स्टॉल और खरीदारी के लिए अलग-अलग दुकानें सजाई गई हैं।
मेले के मुख्य आकर्षणों में शामिल जलपरी शो का शुभारंभ हो चुका है। जलपरी देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। शाम होते ही मेले में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है और पूरा मेला परिसर रोशनी एवं मनोरंजन से गुलजार हो रहा है।
मेला प्रबंधक सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जलपरी शो की टिकट ₹50 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोगों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया है और अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध हैं।
कंस मेले में विभिन्न प्रकार के बच्चों के झूले, बड़े झूले, खान-पान की स्टॉल और मनोरंजन के अन्य साधन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। परिवार के साथ पहुंच रहे लोग मेले में खरीदारी और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं।
मेले में जलपरी के शुभारंभ के बाद लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। आयोजकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मेले में और अधिक संख्या में लोग पहुंचेंगे।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • फतेहाबाद में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत फतेहाबाद। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को फतेहाबाद कस्बे में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस मदरसा रजा-ए-मुस्तफा से शुरू हुआ और कस्बे के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों व मस्जिदों से होकर वापस मदरसे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में कस्बे के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पानी, पेटीज, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, समोसे सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। पूरे मार्ग पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और धार्मिक माहौल बना रहा। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालते रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान मखदूम मलिक एडवोकेट, मास्टर जाकिर अहमद, पत्रकार इमरान खान, इकरार मलिक, साकिब मलिक हिंदी,जफर खान मलिक कासिम मलिक आकिब मलिक सलमान खान मलिक साहिल खान, सोहेल, कामिल, अल्तमश, हाफिज मोमिन रजा, मौलाना रिहान रजा, हाफिज मुजम्मिल, हाफिज फरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    2
    फतेहाबाद में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत
फतेहाबाद। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को फतेहाबाद कस्बे में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस मदरसा रजा-ए-मुस्तफा से शुरू हुआ और कस्बे के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों व मस्जिदों से होकर वापस मदरसे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में कस्बे के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पानी, पेटीज, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, समोसे सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। पूरे मार्ग पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और धार्मिक माहौल बना रहा।
जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालते रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस दौरान मखदूम मलिक एडवोकेट, मास्टर जाकिर अहमद, पत्रकार इमरान खान, इकरार मलिक, साकिब मलिक हिंदी,जफर खान मलिक कासिम मलिक आकिब मलिक सलमान खान मलिक साहिल खान, सोहेल, कामिल, अल्तमश, हाफिज मोमिन रजा, मौलाना रिहान रजा, हाफिज मुजम्मिल, हाफिज फरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Rj Mansuri Reporter Fatehabad
    Rj Mansuri Reporter Fatehabad
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पिनाहट चंबल घाट पर जिलाधिकारी मनीष बंसल जी का निरीक्षण पिनाहट चंबल घाट पर जिलाधिकारी का निरीक्षण पिनाहट: चंबल घाट पर बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल निरीक्षण करने पहुंचे। जिलाधिकारी ने चंबल नदी क्षेत्र में खनन वाले स्थानों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी ने पिनाहट पक्के पुल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। पुल पर बनाई जा रही सीढ़ियों के संबंध में उन्होंने निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों से जानकारी ली और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। वहीं, चंबल नदी पर स्टीमर संचालन को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर स्टीमर संचालन शुरू कराने के संबंध में प्रयास किया जाएगा। #पिनाहट #चंबल_घाट #आगरा #जिलाधिकारी #मनीष_बंसल #पक्का_पुल #स्टीमर_सेवा #समाचार_नेशन
    1
    पिनाहट चंबल घाट पर जिलाधिकारी मनीष बंसल जी का निरीक्षण
पिनाहट चंबल घाट पर जिलाधिकारी का निरीक्षण
पिनाहट: चंबल घाट पर बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल निरीक्षण करने पहुंचे। जिलाधिकारी ने चंबल नदी क्षेत्र में खनन वाले स्थानों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
इसके बाद जिलाधिकारी ने पिनाहट पक्के पुल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। पुल पर बनाई जा रही सीढ़ियों के संबंध में उन्होंने निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों से जानकारी ली और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
वहीं, चंबल नदी पर स्टीमर संचालन को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर स्टीमर संचालन शुरू कराने के संबंध में प्रयास किया जाएगा।
#पिनाहट #चंबल_घाट #आगरा #जिलाधिकारी #मनीष_बंसल #पक्का_पुल #स्टीमर_सेवा #समाचार_नेशन
    user_कृष्णकांत निषाद
    कृष्णकांत निषाद
    Local News Reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • थाना फतेहाबाद में दारोगा पर तीस हजार रुपए मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
    1
    थाना फतेहाबाद में दारोगा पर तीस हजार रुपए मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
    user_Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर निकाले गए जुलूस में शामिल होकर अपनी खुशी और मोहब्बत का इज़हार किया। अल्लाह तआला हमारे मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली कायम फरमाए। आमीन। 🤲 मोहम्मद जावेद रहमी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन महानगर महासचिव #जश्न_ए_ईद_मिलादुन्नबी ﷺ #ईद_मिलादुन्नबी #AIMIM #मोहम्मद_जावेद_रहमी #फिरोजाबाद
    1
    जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर निकाले गए जुलूस में शामिल होकर अपनी खुशी और मोहब्बत का इज़हार किया।
अल्लाह तआला हमारे मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली कायम फरमाए। आमीन। 🤲

मोहम्मद जावेद रहमी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
महानगर महासचिव

#जश्न_ए_ईद_मिलादुन्नबी ﷺ #ईद_मिलादुन्नबी #AIMIM #मोहम्मद_जावेद_रहमी #फिरोजाबाद
    user_Javed khan
    Javed khan
    Local News Reporter फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Mithya Collection: Winged Man Unisex Acid Washed Tshirt Name: Mithya Collection: Winged Man Unisex Acid Washed Tshirt Fabric: Cotton Sleeve Length: Short Sleeves Pattern: Printed Net Quantity (N): 1 Sizes: S (Chest Size: 42 in, Length Size: 27.5 in) M (Chest Size: 44 in, Length Size: 28 in) L (Chest Size: 46 in, Length Size: 28.5 in) XL (Chest Size: 48 in, Length Size: 29 in) XXL (Chest Size: 50 in, Length Size: 29.5 in) Elevate your style with Arya's 240 GSM Premium Acid Wash Oversized T-Shirt, featuring a stunning Kundalini-inspired spiritual graphic. Crafted from 100% pure cotton, it offers exceptional comfort, durability, and a premium heavyweight feel. The unique acid-washed finish adds a vintage look, making it perfect for casual wear, streetwear, yoga, and spiritual fashion. A must-have oversized graphic tee for those who value style, comfort, and meaningful design. Country of Origin: India Mithya Collection: Winged Man Unisex Acid Washed Tshirt Name: Mithya Collection: Winged Man Unisex Acid Washed Tshirt Fabric: Cotton Sleeve Length: Short Sleeves Pattern: Printed Net Quantity (N): 1 Sizes: S (Chest Size: 42 in, Length Size: 27.5 in) M (Chest Size: 44 in, Length Size: 28 in) L (Chest Size: 46 in, Length Size: 28.5 in) XL (Chest Size: 48 in, Length Size: 29 in) XXL (Chest Size: 50 in, Length Size: 29.5 in) Elevate your style with Arya's 240 GSM Premium Acid Wash Oversized T-Shirt, featuring a stunning Kundalini-inspired spiritual graphic. Crafted from 100% pure cotton, it offers exceptional comfort, durability, and a premium heavyweight feel. The unique acid-washed finish adds a vintage look, making it perfect for casual wear, streetwear, yoga, and spiritual fashion. A must-have oversized graphic tee for those who value style, comfort, and meaningful design. Country of Origin: India
    1
    Mithya Collection: Winged Man Unisex Acid Washed Tshirt
Name: Mithya Collection: Winged Man Unisex Acid Washed Tshirt
Fabric: Cotton
Sleeve Length: Short Sleeves
Pattern: Printed
Net Quantity (N): 1
Sizes:
S (Chest Size: 42 in, Length Size: 27.5 in) 
M (Chest Size: 44 in, Length Size: 28 in) 
L (Chest Size: 46 in, Length Size: 28.5 in) 
XL (Chest Size: 48 in, Length Size: 29 in) 
XXL (Chest Size: 50 in, Length Size: 29.5 in) 

Elevate your style with Arya's 240 GSM Premium Acid Wash Oversized T-Shirt, featuring a stunning Kundalini-inspired spiritual graphic. Crafted from 100% pure cotton, it offers exceptional comfort, durability, and a premium heavyweight feel. The unique acid-washed finish adds a vintage look, making it perfect for casual wear, streetwear, yoga, and spiritual fashion. A must-have oversized graphic tee for those who value style, comfort, and meaningful design.
Country of Origin: India
Mithya Collection: Winged Man Unisex Acid Washed Tshirt
Name: Mithya Collection: Winged Man Unisex Acid Washed Tshirt
Fabric: Cotton
Sleeve Length: Short Sleeves
Pattern: Printed
Net Quantity (N): 1
Sizes:
S (Chest Size: 42 in, Length Size: 27.5 in) 
M (Chest Size: 44 in, Length Size: 28 in) 
L (Chest Size: 46 in, Length Size: 28.5 in) 
XL (Chest Size: 48 in, Length Size: 29 in) 
XXL (Chest Size: 50 in, Length Size: 29.5 in) 
Elevate your style with Arya's 240 GSM Premium Acid Wash Oversized T-Shirt, featuring a stunning Kundalini-inspired spiritual graphic. Crafted from 100% pure cotton, it offers exceptional comfort, durability, and a premium heavyweight feel. The unique acid-washed finish adds a vintage look, making it perfect for casual wear, streetwear, yoga, and spiritual fashion. A must-have oversized graphic tee for those who value style, comfort, and meaningful design.
Country of Origin: India
    user_Mystore.91
    Mystore.91
    Salesperson Firozabad, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा टेडी बगिया इस्लाम नगर में निकला जुलूसे मुहम्मदी आगरा में टेडी बगिया क्षेत्र में हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े हर्षोल्लाह के साथ क्षेत्रीय जनता द्वारा अकिदतमंद लोगों ने मुहम्मद मुस्तफा सलल्लाहु व अलेही व सल्लम का जुलूस टेडी बगिया इस्लाम नगर टीले वाले मदरसे से होते हुए रोड़ वाली मस्जिद टेडी बगिया शाह नगर बम्बा से होते हुए और भी कई जगहों से जुलूस टेडी बगिया चौराहे पर इकट्ठे हुए वहां से सभी अकिदतमंद लोग नाते शरीफ पढ़ते हुए जुलूस के साथ वीर अब्दुल हमीद पार्क तक पहुंचे थाना ट्रांस यमुना पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा जिससे यातायात वाहनों के निकलने में कोई समस्या नहीं आई जुलूस में शामिल समाजिक व्यक्ति क्षेत्रीय पार्षद सज्जन अली, शमशेर अब्बास,अवरार अब्बास,ईशाक मोहम्मद, आकिल अब्बास, कुर्बान, परवेस, शोनू भाई मेडिकल वाले, शाहिद अली शाह पत्रकार, मयूर खान पत्रकार, और क्षेत्रीय जिम्मेदार लोग भी शामिल रहे
    1
    आगरा ब्रेकिंग न्यूज़

आगरा टेडी बगिया इस्लाम नगर में निकला जुलूसे मुहम्मदी

आगरा में टेडी बगिया क्षेत्र में हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े हर्षोल्लाह  के साथ क्षेत्रीय जनता द्वारा  अकिदतमंद लोगों ने मुहम्मद मुस्तफा सलल्लाहु व अलेही व सल्लम का जुलूस टेडी बगिया इस्लाम नगर टीले वाले मदरसे से होते हुए रोड़ वाली मस्जिद टेडी बगिया शाह नगर बम्बा से होते हुए और भी कई जगहों से जुलूस टेडी बगिया चौराहे पर इकट्ठे हुए वहां से सभी अकिदतमंद लोग नाते शरीफ पढ़ते हुए जुलूस के साथ वीर अब्दुल हमीद पार्क तक पहुंचे थाना ट्रांस यमुना पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा जिससे यातायात वाहनों के निकलने में कोई समस्या नहीं आई जुलूस में शामिल समाजिक व्यक्ति क्षेत्रीय पार्षद सज्जन अली, शमशेर अब्बास,अवरार अब्बास,ईशाक मोहम्मद, आकिल अब्बास, कुर्बान, परवेस, शोनू भाई मेडिकल वाले, शाहिद अली शाह पत्रकार, मयूर खान पत्रकार, और क्षेत्रीय जिम्मेदार लोग भी शामिल रहे
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.