गोवध अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार थाना कन्दवा पुलिस द्वारा गोवध अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार आज गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के बैंक खातों में कुल 22 लाख रूपये का किया गया था लेन-देन *🔷गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा 01 अन्तर्राज्यीय गिरोह बनाकर अवैध फंडिग के जरिए गोतस्करी को दिया जा रहा था बढावा।* *पूर्व की घटना का विवरण:-* दिनांक 17.04.2026 को थाना कन्दवा पुलिस टीम द्वारा बकौडी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान कन्दवा से ककरैत की ओर जा रही एक महिन्द्रा बोलोरो पिकअप (नं0 UP65 JT 3964) को रोकने का प्रयास किया गया। पिकअप चालक ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और भागने लगा। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके से 02 अभियुक्तों (कमलेश बिन्द व शैलेन्द्र बिन्द) को गिरफ्तार किया गया था तथा पिकअप वाहन से क्रूरतापूर्वक बांधकर लादे गए 05 राशि गोवंश (03 बैल व 02 गाय) बरामद किए गए थे। इस संबंध में थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 27/2026 पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही थी। ▪️दिनांक: 21.08.2026 थाना कन्दवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 27/2026 से सम्बंधित विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर 02 वांछित अभियुक्तों 1.जावेद अहमद पुत्र कलाम कुरैशी निवासी उसियाँ थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 42 वर्ष, 2.अतहर कुरैशी पुत्र मोबिन कुरैशी निवासी ग्राम डुमरी थाना दुर्गावती जिला कैमूर बिहार उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था। ▪️दिनाँक 17.04.2026 व दिनांक: 21.08.2026 को गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ व विवेचना के दौरान प्राप्त इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर ( जिसमें बैंकिंग लेन देन की जांच के दौरान) यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनाँक 17.04.2026 को गिरफ्तार अभियुक्त गोवंशों को पश्चिम बंगाल में ले जाकर किसी व्यक्ति को बेचते है जो आनलाइन माध्यम से लगातार गिरफ्तार अभियुक्तों के बैंक खाते में रूपये भेज रहा है। बैंक खाते के जांच के दौरान पाया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के बैंक खातों में अभियुक्त 1.हसनुज्जमान उर्फ जूवेल पुत्र अब्दुल कादिर, निवासी पैकर, थाना पैकर, जिला वीरभूम (पश्चिम बंगाल), उम्र करीब 36 वर्ष व 2.खेताबुल मौलिक उर्फ सिप्पन पुत्र बसिरुद्दीन मौलिक, निवासी पैकर, थाना पैकर, जिला वीरभूम (पश्चिम बंगाल), उम्र करीब 28 वर्ष द्वारा अपनी नजदीकी CSP केन्द्र पर जाकर रूपये भेज रहे थे। प्रकाश में आये दोनों अभियुक्तों की तलाश थाना स्थानीय द्वारा की जा रही थी। *गिरफ्तारी विवरण-* उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन व पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में थाना कन्दवा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 27/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 109(1)/61(2)/111(2)/111(3) बी०एन०एस० से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा 01 अन्तर्राज्यीय गिरोह बनाकर अवैध फंडिग के जरिए गोतस्करी को बढावा दिया जा रहा था जिसमें गोतस्कर गोवंशो को लेकर पश्चिम बंगाल ले जाते थे। *पूछताछ विवरण:-* दोनों अभियुक्त (ममेरे-फुफेरे भाई हसनुज्जमान उर्फ जूवेल व खेताबुल मौलिक उर्फ सिप्पन) वर्ष 2023 से उत्तर प्रदेश, बिहार तथा झारखण्ड से गोवंशों (गाय, बैल) की खरीद-फरोख्त कर उन्हें पश्चिम बंगाल में बेचने व सप्लाई करने के अवैध धंधे में संलिप्त हैं। पशु तस्करों को कैश ले जाने में लूट व छिनैती के भय के कारण वे ग्राहक सेवा केन्द्रों (CSP) के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाते थे। लेन-देन के लिए वे अपने क्षेत्र के ग्राहक सेवा केन्द्रों के खातों का उपयोग कर बिहार व यूपी के तस्करों को पैसे भेजते थे। इस अवैध व्यापार में मिलने वाले मोटे कमीशन व पैसों के लालच में वे अन्य तस्करों से मिलकर गोतस्करी का कार्य करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि पूर्व में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के बैंक खातों में उनके द्वारा कुल 22 लाख रूपये का लेन-देन किया गया था। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-* 1. हसनुज्जमान उर्फ जूवेल पुत्र अब्दुल कादिर, निवासी पैकर, थाना पैकर, जिला वीरभूम (पश्चिम बंगाल), उम्र करीब 36 वर्ष। 2. खेताबुल मौलिक उर्फ सिप्पन पुत्र बसिरुद्दीन मौलिक, निवासी पैकर, थाना पैकर, जिला वीरभूम (पश्चिम बंगाल), उम्र करीब 28 वर्ष। *आपराधिक इतिहास:-* मु0अ0सं0 27/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 109(1)/61(2)/111(2)/111(3) बी०एन०एस० (BNS), थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-* • थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल, थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली। • रि0का0 शिवकुमार, थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली। • रि0का0 नायब यादव, थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली।

- चकिया इंटर कॉलेज प्रकरण: स्वतंत्रता दिवस पर कथित दुर्व्यवहार के 25 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, छात्रों ने डीएम को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम चन्दौली, 10 सितंबर 2026: चकिया स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रधानाचार्य पर छात्रों के साथ कथित शारीरिक व मानसिक दुर्व्यवहार के आरोपों का मामला फिर गरमा गया है। घटना के करीब 25 दिन बीत जाने के बावजूद प्रधानाचार्य के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज छात्र, अभिभावक और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को 48 घंटे का अंतिम अल्टीमेटम ज्ञापन सौंपा। मूल घटना क्या थी? छात्रों और अभिभावकों का आरोप है कि 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान: एक छात्र को अनुशासनहीनता के आरोप में सार्वजनिक मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कक्षा-9 के छात्र रितेश कुमार राव (अमोली गांव) पर निर्धारित यूनिफॉर्म में न आने का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य द्वारा कथित तौर पर मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि जाति पूछकर और जातिसूचक शब्दों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। प्रधानाचार्य का नाम विभिन्न रिपोर्टों में डॉ. राजेश यादव या राजेश सिंह यादव के रूप में सामने आया है। ये आरोप अभी जांच के अधीन हैं। विरोध और जांच घटना के तुरंत बाद 16 से 19 अगस्त के बीच छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जुलूस निकाला और तहसील परिसर में धरना दिया। प्रधानाचार्य के तत्काल निलंबन की मांग की गई। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति में आकाश पांडेय (वित्त एवं लेखाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा), कृष्ण मुरारी सिंह और सुरेंद्र सिंह शामिल थे। समिति को घटना से जुड़े तथ्यों की निष्पक्ष जांच करने को कहा गया था। 10 सितंबर का अल्टीमेटम 10 सितंबर को छात्र न्याय मंच चकिया और स्थानीय कार्यकर्ताओं (जिनमें बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेश कुमार भी शामिल थे) ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 48 घंटे के अंदर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी गई कि अगर समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 सितंबर 2026 को “Gen-Z और Gen-Alpha” का बड़ा महाआंदोलन होगा और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। विश्लेषण: क्यों बढ़ रहा है असंतोष? राष्ट्रीय पर्व पर कथित अपमान: स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर सार्वजनिक मंच पर किसी छात्र के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप शिक्षा संस्थान की छवि पर सवाल खड़ा करता है। वायरल वीडियो ने मामले को और संवेदनशील बना दिया। जांच में देरी का आभास: जांच समिति गठित होने के बावजूद 25 दिनों में कोई सार्वजनिक रिपोर्ट या निलंबन जैसी कार्रवाई सामने नहीं आई। इससे पीड़ित पक्ष में आक्रोश बढ़ा है। जाति का कोण: पीड़ित पक्ष लगातार जातिगत प्रताड़ना का दावा कर रहा है। इससे मामला सामाजिक रूप से संवेदनशील हो गया है। युवा आक्रोश: “Gen-Z और Gen-Alpha” का जिक्र दर्शाता है कि युवा पीढ़ी बड़े पैमाने पर संगठित प्रदर्शन की तैयारी में है। 15 सितंबर की तारीख घटना के ठीक एक महीने बाद होने के कारण प्रतीकात्मक भी है। प्रशासनिक चुनौती: अल्टीमेटम की समयसीमा पूरी होने पर कानून-व्यवस्था का मुद्दा बन सकता है। वहीं, जांच पूरी होने से पहले किसी कार्रवाई पर प्रधानाचार्य पक्ष की आपत्ति भी संभव है। अभी तक जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से इस अल्टीमेटम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। जांच रिपोर्ट कब आएगी और क्या कार्रवाई होगी, यह तय करेगा कि 15 सितंबर को प्रदर्शन होता है या विवाद शांत होता है। नोट: ये आरोप अभी जांच के अधीन हैं। कोई भी पक्ष दोषी या निर्दोष साबित नहीं हुआ है। खबर उपलब्ध समाचार रिपोर्ट्स, सार्वजनिक पोस्ट और आधिकारिक बयानों पर आधारित है।2
- जीएसटी में बहुत समस्याएं आ रही हैं जिसका समाधान सरकार द्वारा कराया जाना बहुत ही जरूरी है माननीय प्रधानमंत्री जी एक भाषण में कहे थे कि 10 साल पुरानी कोई भी फ़ाइल का नोटिस नहीं जाएंगे और आज के डेट में 10 साल पीछे का ही सब फाइल ओपन करके नोटिस भेजा जा रहा हैl1
- *वाराणसी: हेरिटेज हॉस्पिटल के सामने स्कॉर्पियो में युवती को बैठाने का वीडियो निकला पारिवारिक विवाद, ACP ने दी जानकारी* *वाराणसी।* हेरिटेज हॉस्पिटल के ठीक सामने ब्लैक स्कॉर्पियो में युवती के अपहरण का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, उसका सच सामने आ गया है। जांच में पता चला कि गाड़ी में युवती को जबरदस्ती बैठाने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके पिता और परिवार के लोग थे। युवती घर से नाराज होकर चली गई थी, जिसे परिजन समझा-बुझाकर घर वापस ले जा रहे थे। इस मामले पर *ACP रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा* ने बाइट देते हुए कहा- *ACP की बाइट -* "हेरिटेज हॉस्पिटल के सामने स्कॉर्पियो में युवती को बैठाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे अपहरण समझा जा रहा था। जांच में स्पष्ट हुआ है कि वह लड़की के पिता और परिवार वाले ही थे, जो उसे घर ले जा रहे थे। यह पारिवारिक मामला है, इसमें किसी अपहरण जैसी कोई घटना नहीं है।"1
- जस्टिस अतुल श्रीधरन की कड़ी टिप्पणी! बुलडोजर कार्रवाई पर यूपी सरकार से बड़ा सवाल | Awaaz-e-Bharat क्या बुलडोजर कानून से ऊपर हो गया है? इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर की गई कड़ी टिप्पणियां सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने आरोपी के घर पर कार्रवाई और कानून की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस वीडियो में जानिए जस्टिस अतुल श्रीधरन ने क्या कहा, बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विवाद क्यों बढ़ा और इस टिप्पणी के बाद क्या बहस छिड़ गई है। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Awaaz-e-Bharat को Subscribe जरूर करें। #JusticeAtulSreedharan #AtulSreedharan #BulldozerAction #UPGovernment #BulldozerJustice #AllahabadHighCourt #UttarPradesh #UPNews #HindiNews #AwaazEBharat1
- वाराणसी: रामनगर रामपुर में सीवर कार्य ने पकड़ी रफ्ताररामनगर-रामपुर क्षेत्र में सीवर लाइन का काम तेजी से कराया जा रहा है। वाराणसी में सीवर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अधिकारियों ने काम की गति बढ़ाने और निगरानी के निर्देश दिए हैं। रामनगर-रामपुर क्षेत्र में सीवर लाइन का काम तेजी से कराया जा रहा है। वाराणसी में सीवर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अधिकारियों ने काम की गति बढ़ाने और निगरानी के निर्देश दिए हैं।1
- महमूदपुर वार्ड नंबर 4 में जल निगम की पाइपलाइन फटने की शिकायत मुगलसराय के महमूदपुर वार्ड नंबर 4 में जल निगम की पानी की पाइपलाइन फट गई है, जिससे लगातार पानी सड़क पर बह रहा है और पानी की बर्बादी हो रही है। सड़क पर कीचड़ एवं जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। अतः संबंधित विभाग से निवेदन है कि पाइपलाइन की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर पानी की बर्बादी को रोका जाए।3
- मंत्री मोहम्मद जमा खान के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा उनका पुतला भी दहन किया गया कैमूर के खरगांव दुर्गावती पथ मार्ग पर बहुआरा में चार साल से जलजमाव के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, खरगावा-दुर्गावती मार्ग को किया जाम मंत्री मोहम्मद जमा खान के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा उनका पुतला भी दहन किया गया कैमूर के खरगांव दुर्गावती पथ मार्ग पर बहुआरा में चार साल से जलजमाव के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, खरगावा-दुर्गावती मार्ग को किया जाम1
- *वाराणसी: हेरिटेज हॉस्पिटल हाईवे के सामने युवती को स्कॉर्पियो में जबरन बैठाने का वीडियो वायरल* *वाराणसी।* भदैनी मिरर में हेरिटेज हॉस्पिटल हाईवे के ठीक सामने एक सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ युवकों द्वारा एक युवती को जबरदस्ती खींचकर बैठाते हुए देखा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस वीडियो की सत्यता और गाड़ी नंबर के आधार पर जांच में जुट गई है। जपनपद :वाराणसी रिपोर्टर: अंकित सैनी मो: 63882093361