logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलान पुलिस ने ट्रक चोरी कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, बैटरी बरामद शाहजहांपुर, 14 मार्च। थाना कलान पुलिस को ट्रक चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुए ट्रक से संबंधित बैटरी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में थाना कलान पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कलान के नेतृत्व में पुलिस ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार 9 नवंबर 2025 को वादी प्रदीप कुमार पुत्र रघुवरदयाल शर्मा निवासी मोहल्ला रामलीला ग्राउंड, कस्बा व थाना कलान ने तहरीर देकर बताया था कि रमेश राजपूत निवासी मोहल्ला बिजली घर, कस्बा व थाना कलान ने उनके ट्रक संख्या UP24T6431 को क्रेन से बंधवाकर भेज दिया और चोरी कर लिया। इस मामले में थाना कलान में मुकदमा संख्या 360/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान चोरी हुआ ट्रक पहले ही अकबराबाद (अलीगढ़) पुल के नीचे से बरामद कर वाहन स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया था। जांच के दौरान अभिषेक चौधरी निवासी ग्राम हिसावदा थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत और सुमित यादव निवासी माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी जिला मेरठ का नाम प्रकाश में आया, जबकि नामजद रमेश राजपूत को विवेचना में निर्दोष पाया गया। शनिवार को थाना कलान पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम नानकपुर जाने वाले रास्ते पर करीब 100 कदम की दूरी से अभिषेक चौधरी (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी हुए ट्रक से संबंधित एक बैटरी बरामद की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार और कांस्टेबल वसु आर्य थाना कलान शामिल रहे।

2 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खुटार। थाना खुटार क्षेत्र के नरौठा देवीदास गांव में देवस्थल के पास रास्ते की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर शनिवार को थाने में विवाद की स्थिति बन गई। हिंदू युवा संगठन के प्रदेश संरक्षक व सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी एडवोकेट पीड़ित पक्ष के साथ थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वार्ता के दौरान सीओ प्रवीण मलिक ने पीड़ित पक्ष को ही हड़काना शुरू कर दिया, जिस पर राजेश अवस्थी नाराज हो गए और उनकी सीओ से तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ थाने से लौट गए। #ShahjahanpurPolice #ShahjahanpurNews #शाहजहांपुर #UttarPradesh #shahjahanpur #उत्तर__भारत DM Shahjahanpur Pankaj Yadav Meera Yadav Khabr Shahjahanpur Abhishek
    1
    खुटार। थाना खुटार क्षेत्र के नरौठा देवीदास गांव में देवस्थल के पास रास्ते की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर शनिवार को थाने में विवाद की स्थिति बन गई। हिंदू युवा संगठन के प्रदेश संरक्षक व सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी एडवोकेट पीड़ित पक्ष के साथ थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वार्ता के दौरान सीओ प्रवीण मलिक ने पीड़ित पक्ष को ही हड़काना शुरू कर दिया, जिस पर राजेश अवस्थी नाराज हो गए और उनकी सीओ से तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ थाने से लौट गए।
#ShahjahanpurPolice #ShahjahanpurNews #शाहजहांपुर #UttarPradesh #shahjahanpur #उत्तर__भारत DM Shahjahanpur Pankaj Yadav Meera Yadav Khabr Shahjahanpur Abhishek
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    6
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 14 मार्च। मंदिर से लौट से बाइक सवार युवको की बाइक खंबे से टकरा गई हादसे में तीन युवक घायल हो गए। तीनो युवक नगर क्षेत्र के रहने वाले है, जो की कछियानी खेड़ा स्थित मंदिर पर पूजा अर्चना कर बापस घर जा रहे थे। इसी बीच तिलहर क्षेत्र में राइखेड़ा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंबे से टकरा गई। बाइक पर सवार तीनो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से घायलो में भर्ती कराया गया।
    2
    शाहजहांपुर, 14 मार्च। मंदिर से लौट से बाइक सवार युवको की बाइक खंबे से टकरा गई हादसे में तीन युवक घायल हो गए। तीनो युवक नगर क्षेत्र के रहने वाले है, जो की कछियानी खेड़ा स्थित मंदिर पर पूजा अर्चना कर बापस घर जा रहे थे। इसी बीच तिलहर क्षेत्र में राइखेड़ा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंबे से टकरा गई। बाइक पर सवार तीनो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से घायलो में भर्ती कराया गया।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़ों का हुआ विवाह
    2
    शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़ों का हुआ विवाह
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रिपोर्टर अमित दीक्षित धराना घाट या 'डेथ ट्रैप'? ⚠️ पीलीभीत के पूरनपुर में आए दिन धराना घाट पर बेजुबान जानवर गहरे दलदल में गिर रहे हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? 😠🛑
    1
    रिपोर्टर अमित दीक्षित 
धराना घाट या 'डेथ ट्रैप'? ⚠️
पीलीभीत के पूरनपुर में आए दिन धराना घाट पर बेजुबान जानवर गहरे दलदल में गिर रहे हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? 😠🛑
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • #LPG_गैस_की&मारामारी #गोली_मार_दी_जाएगी। LPG Inden gas एजेंसी #तिलहर_गैस_एजेंसी_तिलहर स्थित NH 24/30 तिलहर #highlightseveryonefollowers
    1
    #LPG_गैस_की&मारामारी
#गोली_मार_दी_जाएगी।
LPG Inden gas एजेंसी #तिलहर_गैस_एजेंसी_तिलहर
स्थित NH 24/30 तिलहर
#highlightseveryonefollowers
    user_Imran Sagar
    Imran Sagar
    Lawyer तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने सोलर पैनल चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सोलर पैनल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। स्वामी विवेकानंद आश्रम अकर्रा रसूलपुर निवासी टेक्नीशियन ओम प्रकाश सिंह की तहरीर पर थाना रोजा में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 14 मार्च को गश्त के समय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बिलिन्दापुर गोटिया निवासी मुनीश (24) पुत्र रामाधीन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से एक सोलर पैनल (Saatvik Green Energy) बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 21 जनवरी को ग्राम बिलिन्दापुर के बाहर रविन्द्र के खेत से दो सोलर पैनल चोरी किए थे। एक पैनल बरेली-सीतापुर हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति को तीन हजार रुपये में बेच दिया था, जबकि दूसरा अपने घर में छिपाकर रख लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    1
    शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने सोलर पैनल चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सोलर पैनल बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
स्वामी विवेकानंद आश्रम अकर्रा रसूलपुर निवासी टेक्नीशियन ओम प्रकाश सिंह की तहरीर पर थाना रोजा में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 14 मार्च को गश्त के समय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बिलिन्दापुर गोटिया निवासी मुनीश (24) पुत्र रामाधीन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से एक सोलर पैनल (Saatvik Green Energy) बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 21 जनवरी को ग्राम बिलिन्दापुर के बाहर रविन्द्र के खेत से दो सोलर पैनल चोरी किए थे। एक पैनल बरेली-सीतापुर हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति को तीन हजार रुपये में बेच दिया था, जबकि दूसरा अपने घर में छिपाकर रख लिया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर में 14 मार्च 2026, शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में और माननीय जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान अधिकारियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लगभग 2 लाख वाद चिन्हित किए गए थे, जिनमें से करीब डेढ़ लाख मामलों के निस्तारण की उम्मीद जताई गई है। लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से मामलों का त्वरित समाधान कराना है, जिससे लोगों को लंबी अदालती प्रक्रिया से राहत मिल सके और न्याय व्यवस्था का बोझ भी कम हो सके। वीडियो में देखें लोक अदालत से जुड़ी पूरी जानकारी। #Shahjahanpur #LokAdalat #NationalLokAdalat #UPNews #CourtNews #LegalServices #NewsUpdate
    1
    शाहजहांपुर में 14 मार्च 2026, शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में और माननीय जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान अधिकारियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लगभग 2 लाख वाद चिन्हित किए गए थे, जिनमें से करीब डेढ़ लाख मामलों के निस्तारण की उम्मीद जताई गई है। लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से मामलों का त्वरित समाधान कराना है, जिससे लोगों को लंबी अदालती प्रक्रिया से राहत मिल सके और न्याय व्यवस्था का बोझ भी कम हो सके।
वीडियो में देखें लोक अदालत से जुड़ी पूरी जानकारी।
#Shahjahanpur #LokAdalat #NationalLokAdalat #UPNews #CourtNews #LegalServices #NewsUpdate
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    4
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.