ककरी चौराहे पर भीषण हादसा, साइकिल सवार गंभीर टक्कर मारकर बाइक सवार फरार, परिवार में मचा कोहराम #nanparanews #nanparaaccident #aajkitaazakhabar #latestnewsindia @bahraichpolice @uppolice @up_traffic_police उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में ककरी चौराहे के पास कारी मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 55 वर्षीय मोहरम अली, पुत्र अहमद उमर, गंभीर रूप से घायल हो गए। वह साइकिल से रेडीमेड कपड़ों की फेरी लगाकर गांव-गांव सामान बेचने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। मोहरम अली के परिवार पर इस हादसे का गहरा असर पड़ा है। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और उनके एक बेटे व एक बेटी हैं। पिता की गंभीर हालत की खबर सुनकर दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Post by सकील अहमद1
- बहराइच। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील नानपारा में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित। डीएम ने पुलिस अधीक्षक विष्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई किया। डीएम ने क्षेत्र के व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होनें स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम की एक सराहनीय पहल भी देखने को मिली। उन्होंने क्षेत्र से आये सभी शिकायतकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके बैठने के लिए समुचित कुर्सियों की व्यवस्था कराई। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपस्थित लोगों के लिए ठंडे पानी की भी व्यवस्था कराई गई, जिससे फरियादियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- चुनाव खत्म होते ही महंगाई ने फिर दिखाया अपना असली रंग। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब ₹993 की भारी बढ़ोतरी ने बाजार में हड़कंप मचा दिया है।#महंगाई #GasPriceHike #CommercialCylinder #LPGPrice #InflationIndia1
- बहराइच शहर के पुलिस लाइन मार्ग पर शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सीएनजी कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार ग्राम विकास अधिकारी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन निवासी राकेश कुमार वर्मा, जो श्रावस्ती के इकौना में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं, ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने के सामने पहुंची, उन्हें कार के अंदर असामान्य गर्मी महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और बाहर निकले। तभी अचानक कार से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत दोनों तरफ का यातायात रोक दिया, जिससे बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती बाईपास मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर दमकल टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। शुरुआती अंदाजा शॉर्ट सर्किट का लगाया जा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।3
- 5 din Se pure gaon mein light nahin a rahi hai1
- हम इस गड्ढे में मंदिर बनवाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम विरोध कर रहे हैं प्रशासन से कोई सुनवाई नहीं मिल रही है1
- Post by सकील अहमद1
- जेल रोड स्थित थाना साइबर क्राइम के ठीक सामने खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार का नंबर UP40M2868 है, जो आग लगने के कारण पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- बहराइच जिले के मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे के गायघाट पुल के पास शुक्रवार रात दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में खैरीघाट थाने के पिपरिया निवासी महेश (25) पुत्र रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे सवार रवि (12) पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार गायघाट निवासी हिमांशु सोनी (20) पुत्र गुड्डू सोनी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को मोतीपुर सीएचसी लाया गया, जहां से हिमांशु को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। रवि का मोतीपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है और शवों को मर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।2