logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरनी महादेव में गूंजा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, सांसद दामोदर अग्रवाल ने बताया सांस्कृतिक चेतना का महापर्व सोमनाथ पर्व पर श्रद्धालुओं तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भीलवाड़ा = राज्य सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने एवं सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को श्री हरनी महादेव मंदिर ट्रस्ट, भीलवाड़ा (राज.) द्वारा “सोमनाथ विरासत के 75 साल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर विशेष श्रृंगार दर्शन, कलश यात्रा, रुद्राभिषेक एवं सोमनाथ से जुड़ी कथाओं का वाचन जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई गई। इस अवसर पर सांसद श्री दामोदर अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक अस्मिता, श्रद्धा और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति सदैव समाज को जोड़ने, सेवा और लोककल्याण का संदेश देती रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार भी इसी भावना के साथ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आमजन सरकार की योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में लगातार जनहितकारी कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच एवं विकासोन्मुख प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी श्री अरुण जैन, जिला रसद अधिकारी अमरेंद्र जी, लक्ष्मीनारायण पूर्व चेयरमैन यूआईटी, राजेंद्र जी कचोलिया पूर्व बार एसोसियेशन, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जग जितेंद्र सिंह, ट्रस्ट अध्यक्ष नंदकिशोर दरक, सचिव ओमप्रकाश जी दरक, सुभाष बाहेती ट्रस्टी सहित विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Dev karan Mali
Dev karan Mali
Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
2 hrs ago
1edadf71-02e9-4cab-aae6-0737188e46d0

हरनी महादेव में गूंजा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, सांसद दामोदर अग्रवाल ने बताया सांस्कृतिक चेतना का महापर्व सोमनाथ पर्व पर श्रद्धालुओं तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भीलवाड़ा = राज्य सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने एवं सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को श्री हरनी महादेव मंदिर ट्रस्ट, भीलवाड़ा (राज.) द्वारा “सोमनाथ विरासत के 75 साल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में

a8b6b993-0118-42ee-a009-49ca21e9f573

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर विशेष श्रृंगार दर्शन, कलश यात्रा, रुद्राभिषेक एवं सोमनाथ से जुड़ी कथाओं का वाचन जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई गई। इस अवसर पर सांसद श्री दामोदर अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक अस्मिता, श्रद्धा और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति सदैव समाज को जोड़ने, सेवा और लोककल्याण का

395d374a-6f78-4b0c-ae6d-c6a2febb90d2

संदेश देती रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार भी इसी भावना के साथ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आमजन सरकार की योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में लगातार जनहितकारी कार्य कर रही है। कार्यक्रम

eb2ed381-89d7-404f-8bb9-c66489bf1188

में उपस्थित लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच एवं विकासोन्मुख प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी श्री अरुण जैन, जिला रसद अधिकारी अमरेंद्र जी, लक्ष्मीनारायण पूर्व चेयरमैन यूआईटी, राजेंद्र जी कचोलिया पूर्व बार एसोसियेशन, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जग जितेंद्र सिंह, ट्रस्ट अध्यक्ष नंदकिशोर दरक, सचिव ओमप्रकाश जी दरक, सुभाष बाहेती ट्रस्टी सहित विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • परिंडा वितरण एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह सम्पन्न* भीलवाड़ा । भीषण गर्मी के इस दौर मे़ मूक प्राणियों खासकर पक्षियों के लिए दाना,पानी की व्यवस्था करना सनातन धर्म अनुसार अत्यंत पुण्य कार्य है। इसी सेवा भावना को चरितार्थ करते हुए श्री नामदेव समाज सेवा समिति,मेवाड़ महासभा द्वारा सुभाष नगर स्थित संत शिरोमणि श्री नामदेव सर्किल पर मेवाड़ महासभा द्वारा शानदार आयोजन कर लगभग 201 परिंडों का वितरण किया गया। साथ ही “मदर्स डे” के उपलक्ष में उपस्थित मातृशक्ति का स्वागत एवं सम्मान किया गया।* *मेवाड़ महासभा के महामंत्री कृष्ण कुमार टेलर (बुला) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वीर रस के कवि योगेंद्र शर्मा एवं हर्षिता तोलम्बिया अहमदाबाद थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, केशव प्रन्यास सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल टेलर एवं विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बुलिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रधानाचार्य रामप्रकाश डीडवानिया,चैनसुख पोखरा एवं समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा शामिल थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बालमुकुंद तोलम्बिया ने की।* *अपने संबोधन में विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक ने कहा कि यह अवसर हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ मूक प्राणियों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से इस सेवा कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विठ्ठल नामदेव जी के उपर्णा एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया गया। मातृ दिवस के अवसर पर मेवाड़ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राजकुमारी बड़ीवाल, महामंत्री मंजूला बुलिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश बुला, हर्षिता तोलम्बिया एवं रिशिका तोलम्बिया अहमदाबाद आदि का भी सम्मान किया गया।* *इस अवसर पर लादूलाल तेली का पश्चिम बंगाल में भाजपा को सफलता दिलाने में सक्रिय योगदान हेतु, समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा का सम्मान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायलों के प्रति त्वरित सहायता हेतु अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वंदेमातरम,श्री विठ्ठल नामदेव जी का उद्घोष सत्यनारायण ठाड़ा द्वारा किया गया आयोजन में जिलाध्यक्ष उदयलाल छापरवाल, साहित्यिक मंत्री कवि ओमप्रकाश "उज्जवल", सचिव एवं सोशल मिड़िया प्रभारी प्रदीप लुडंर,दिनेश ऊटंवाल(मदर टेरसा स्कूल),नगर शाखा उपाध्यक्ष गोविंद डीडवानिया,देबीलाल कांवलिया,भैरूलाल खती,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील छापरवाल,कवि देवीलाल "दुलारा",युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष द्विव्याशं बड़ीवाल,योगेंद्र घोसलिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम बुलिया का सक्रिय सहयोग रहा।* *उपरोक्त कार्यक्रम गोपाललाल छापरवाल मोड़ का निम्बाहेड़ा,LIC प्रशासनिक अधिकारी अजय मीणा,शिव बाल्दी खाध तेल वाले,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बुलिया,रोशन बुला माडंल,श्यामलाल छापरवाल,राधव शर्मा,आशीष शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।*
    3
    परिंडा वितरण एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह सम्पन्न*
भीलवाड़ा । भीषण गर्मी के इस दौर मे़ मूक प्राणियों खासकर पक्षियों के लिए दाना,पानी की व्यवस्था करना सनातन धर्म अनुसार अत्यंत पुण्य कार्य है। इसी सेवा भावना को चरितार्थ करते हुए श्री नामदेव समाज सेवा समिति,मेवाड़ महासभा द्वारा सुभाष नगर स्थित संत शिरोमणि श्री नामदेव सर्किल पर मेवाड़ महासभा द्वारा शानदार आयोजन कर  लगभग 201 परिंडों का वितरण किया गया। साथ ही “मदर्स डे” के उपलक्ष में उपस्थित मातृशक्ति का स्वागत एवं सम्मान किया गया।*
*मेवाड़ महासभा के महामंत्री कृष्ण कुमार टेलर (बुला) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वीर रस के कवि  योगेंद्र शर्मा एवं हर्षिता तोलम्बिया अहमदाबाद थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में  विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, केशव प्रन्यास सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल टेलर एवं विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बुलिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रधानाचार्य रामप्रकाश डीडवानिया,चैनसुख पोखरा एवं समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा शामिल थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बालमुकुंद तोलम्बिया ने की।*
*अपने संबोधन में विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक ने कहा कि यह अवसर हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ मूक प्राणियों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से इस सेवा कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विठ्ठल नामदेव जी के उपर्णा एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया गया। मातृ दिवस के अवसर पर मेवाड़ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राजकुमारी बड़ीवाल, महामंत्री मंजूला बुलिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश बुला, हर्षिता तोलम्बिया एवं रिशिका तोलम्बिया अहमदाबाद आदि का भी सम्मान किया गया।*
*इस अवसर पर लादूलाल तेली का पश्चिम बंगाल में भाजपा को सफलता दिलाने में सक्रिय योगदान हेतु, समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा का सम्मान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायलों के प्रति त्वरित सहायता हेतु अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वंदेमातरम,श्री विठ्ठल नामदेव जी का उद्घोष सत्यनारायण ठाड़ा द्वारा किया गया आयोजन में जिलाध्यक्ष उदयलाल छापरवाल, साहित्यिक मंत्री कवि ओमप्रकाश "उज्जवल", सचिव एवं सोशल मिड़िया प्रभारी प्रदीप लुडंर,दिनेश ऊटंवाल(मदर टेरसा स्कूल),नगर शाखा उपाध्यक्ष गोविंद डीडवानिया,देबीलाल कांवलिया,भैरूलाल खती,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील छापरवाल,कवि देवीलाल "दुलारा",युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष द्विव्याशं बड़ीवाल,योगेंद्र घोसलिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम बुलिया का सक्रिय सहयोग रहा।*
*उपरोक्त कार्यक्रम गोपाललाल छापरवाल मोड़ का निम्बाहेड़ा,LIC प्रशासनिक अधिकारी अजय मीणा,शिव बाल्दी खाध तेल वाले,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बुलिया,रोशन बुला माडंल,श्यामलाल छापरवाल,राधव शर्मा,आशीष शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।*
    user_Anil Tailor (journalist)
    Anil Tailor (journalist)
    Journalist भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राहुल गांधी की एक वायरल रील को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 7 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    राहुल गांधी की एक वायरल रील को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 7 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • भीलवाड़ा के होलीखेड़ा गांव में एक किसान के खेत पर बिजली की डीपी जल गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
    2
    भीलवाड़ा के होलीखेड़ा गांव में एक किसान के खेत पर बिजली की डीपी जल गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
    user_देबी लाल जाट
    देबी लाल जाट
    Farmer Mandalgarh, Bhilwara•
    9 hrs ago
  • राजस्थान के पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्राम विकास चौपाल' का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और राज्य के विकास पर चर्चा की। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देना और स्थानीय मुद्दों को हल करना है।
    1
    राजस्थान के पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्राम विकास चौपाल' का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और राज्य के विकास पर चर्चा की। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देना और स्थानीय मुद्दों को हल करना है।
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कुछ लोगों की लालच और गलत मानसिकता इतनी खतरनाक हो चुकी है कि पहले पति को रास्ते से हटाओ, फिर उसकी संपत्ति पर कब्जा करो, ऊपर से सरकारी योजनाओं का फायदा उठाओ… और बाद में किसी और के साथ ऐश करो। ऐसी घटनाएं सिर्फ एक परिवार नहीं तोड़तीं, बल्कि समाज का भरोसा भी खत्म करती हैं। रिश्तों की आड़ में धोखा, झूठे कागज़, संपत्ति का लालच और कानून का दुरुपयोग — ये सब गंभीर अपराध हैं। जो लोग प्यार, शादी और विश्वास का इस्तेमाल सिर्फ पैसे और मौज-मस्ती के लिए करते हैं, उन्हें समाज और कानून दोनों से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वरना ईमानदार और मेहनतकश लोगों का परिवार संस्था से विश्वास उठता जाएगा।
    1
    कुछ लोगों की लालच और गलत मानसिकता इतनी खतरनाक हो चुकी है कि
पहले पति को रास्ते से हटाओ, फिर उसकी संपत्ति पर कब्जा करो, ऊपर से सरकारी योजनाओं का फायदा उठाओ…
और बाद में किसी और के साथ ऐश करो।
ऐसी घटनाएं सिर्फ एक परिवार नहीं तोड़तीं, बल्कि समाज का भरोसा भी खत्म करती हैं।
रिश्तों की आड़ में धोखा, झूठे कागज़, संपत्ति का लालच और कानून का दुरुपयोग — ये सब गंभीर अपराध हैं।
जो लोग प्यार, शादी और विश्वास का इस्तेमाल सिर्फ पैसे और मौज-मस्ती के लिए करते हैं, उन्हें समाज और कानून दोनों से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
वरना ईमानदार और मेहनतकश लोगों का परिवार संस्था से विश्वास उठता जाएगा।
    user_प्रताप
    प्रताप
    Taxi Driver चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • शक्ति, भक्ति और बलिदान की पावन नगरी चित्तौड़गढ़ जिले की दिनभर की तमाम बड़ी खबरें एक साथ, सिर्फ हेलो चित्तौड़गढ़ पर
    1
    शक्ति, भक्ति और बलिदान की पावन नगरी चित्तौड़गढ़ जिले की दिनभर की तमाम बड़ी खबरें एक साथ, सिर्फ हेलो चित्तौड़गढ़ पर
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चित्तौड़गढ़ से आए इस भक्तिमय संदेश में भगवान लक्ष्मीनारायण, शिव शंकर और गोविंद सांवरिया सेठ जी सहित कई देवताओं की स्तुति की गई है। यह पोस्ट हरि और श्री राम के प्रति गहन आस्था और अटूट समर्पण को उजागर करता है।
    1
    चित्तौड़गढ़ से आए इस भक्तिमय संदेश में भगवान लक्ष्मीनारायण, शिव शंकर और गोविंद सांवरिया सेठ जी सहित कई देवताओं की स्तुति की गई है। यह पोस्ट हरि और श्री राम के प्रति गहन आस्था और अटूट समर्पण को उजागर करता है।
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजस्थान के पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और राज्य के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
    1
    राजस्थान के पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और राज्य के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.