Shuru
Apke Nagar Ki App…
Spider-Man workout....................................
Spiderman
Spider-Man workout....................................
More news from बिहार and nearby areas
- पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पटना जंक्शन पर पदस्थापित टीआई(टीटी) विनोद प्रसाद सिन्हा के फ्लैट में चोरों ने ताला काटकर धावा बोल दिया और अलमारी में रखे करीब 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरात तथा 20 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार की ओर से बताया गया कि वे सोमवार की सुबह 11 बजे ननद के घर शादी समारोह में मिलने गए थे। करीब 1 बजे दोपहर में जब वापस लौटे, तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और कमरे की अलमारी खुली पड़ी है। जांच करने पर पता चला कि चोर कीमती जेवरात और नकदी ले जा चुके है. घटना की जानकारी मिलते ही अगमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद FSL टीम को बुलाया गया, जिसने घर से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया। पुलिस का कहना है कि चोरी के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसे चोरों ने मौके का फायदा उठाया।टीटी विनोद प्रसाद सिन्हा की पत्नी रीता देवी ने चोरी की पुष्टि करते हुए बताया कि लौटने पर अलमारी खुली मिली और सारा सामान बिखरा हुआ था। परिवार ने अगमकुआं थाना में लिखित आवेदन दे दिया है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालने में जुटी हुई है,#ApnaCityTakNews #PatnaCity #PatnaPolice #VairlNews #Craime2
- *बिहार में उदय हुआ "कमल युग" मशहूर कलाकार मधुरेंद्र ने तरबूज पर सम्राट को दी यूं बधाई, वीडियो हुई वायरल* *तरबूज पर उकेरी राजनीति की तस्वीर: सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनोखी कला से सीएम सम्राट चौधरी को बधाई* पटना। कला और रचनात्मकता का अद्भुत संगम एक बार फिर देखने को मिला जब देश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी प्रतिभा से सबको चौंका दिया। बिहार में एनडीए विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के चयन के बाद उन्होंने तरबूज पर शानदार कलाकृति बनाकर उन्हें अनोखे अंदाज में बधाई दी हैं। बुधवार को बिहार के नये मुख्यमंत्री के रूप शपथ ग्रहण के पूर्व ही इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने करीब 10 घंटे की कड़ी मेहनत से 6 किलो 800 ग्राम के बड़े तरबूज पर बेहद बारीक नक्काशी की है। उन्होंने अपनी तेज धार वाले चाकू से इतनी सूक्ष्म कला उकेरी कि उसमें बिहार के लिए भाजपा के प्रथम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की स्पष्ट और आकर्षक तस्वीर उभरकर सामने आई। खास बात यह रही कि इस कलाकृति में उन्हें कमल के साथ उदय होते हुए दर्शाया गया, जो भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह भी है। कलाकार मधुरेंद्र द्वारा इस बेहद खूबसूरत कलाकृति पर “बधाई हो सम्राट” संदेश भी उकेरा गया, जिसने इसे और खास बना दिया। यह पहली बार माना जा रहा है कि बिहार में किसी कलाकार ने इस तरह तरबूज पर इतनी राजनीतिक और प्रतीकात्मक कला प्रस्तुत की हो। मधुरेंद्र अक्सर कभी रेत पर तो कभी पीपल के हरे पत्तों पर तो कभी मिट्टी पर लेकिन इस बार अपने नए प्रयोग में एक तरबूज पर अपनी कला के जरिए देश की महान हस्तियों को सम्मान देते हुए नजर आये हैं। इस अनोखी कला का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आम लोगों से लेकर कई राजनीतिक हस्तियों तक ने मधुरेंद्र की इस रचनात्मक पहल की जमकर सराहना की है। मधुरेंद्र कुमार की यह कलाकृति न सिर्फ उनकी कला कौशल का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कला के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक संदेश कितने प्रभावशाली तरीके से दिए जा सकते हैं।3
- Patna #भाकपा माले प्रखंड कमिटी #संपतचक के गांवोंमें #भारत रत्न डॉक्टर भीमराव #अंबेडकर की जयंती मनाई1
- सम्राट चौधरी ने ली बिहार के सीएम पद की शपथ, बीजेपी ने लिखा नया इतिहास बिहार में बुधवार को पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बन गया है। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार ने राज्य सभा सांसद बनने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान हुआ। बिहार की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा गया है। प्रदेश में बीजेपी के कोई नेता ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। सम्राट चौधरी ने प्रदेश के 24वें सीएम के रूप में शपथ ली है। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल रहें।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- my YouTube channel:- dekhiye aur sikhiye 👈1
- Post by Spiderman1
- बिहार का दूसरा मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी #Cm #patna #bihar #smrathchaudhry1