Shuru
Apke Nagar Ki App…
रघुनाथगंज में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई जनपद पंचायत अध्यक्ष विकास तिवारी हुए शामिल मुख्य अतिथि के रूप में
Avi Standing with the truth
रघुनाथगंज में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई जनपद पंचायत अध्यक्ष विकास तिवारी हुए शामिल मुख्य अतिथि के रूप में
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सोहागी घाटी में डिलीवरी बैग के अंदर मिला युवक का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका रीवा। रीवा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोहागी घाटी की झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव डिलीवरी बैग के अंदर बंद मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू और त्योंथर चौकी प्रभारी संजू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी हो सकता है। प्राथमिक दृष्टया मामला लूट के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को बैग में बंद कर घाटी की झाड़ियों में फेंक दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी लग रही है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है और उसने काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के जरिए शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। सोहागी घाटी में डिलीवरी बैग के अंदर मिला युवक का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका रीवा। रीवा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोहागी घाटी की झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव डिलीवरी बैग के अंदर बंद मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू और त्योंथर चौकी प्रभारी संजू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी हो सकता है। प्राथमिक दृष्टया मामला लूट के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को बैग में बंद कर घाटी की झाड़ियों में फेंक दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी लग रही है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है और उसने काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के जरिए शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।1
- जय माँ भबानी टेडर्स. MD. एंड पत्रकार सख बरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधानसभा रिपोर्टर अमन पाण्डेय जी के ओर से सभी देश बशीओ और ग्राम बशीओ को 15अगस्त एंड रक्षाबंधन की डेर सारी शुभकामनायें जय माँ भबानी टेडर्स. MD. एंड पत्रकार सख बरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधानसभा रिपोर्टर अमन पाण्डेय जी के ओर से सभी देश बशीओ और ग्राम बशीओ को 15अगस्त एंड रक्षाबंधन की डेर सारी शुभकामनायें1
- बहेरी चौबान से शुकुलगवा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा बहेरी नानकार। बहेरी चौबान से शुकुलगवा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा बहेरी नानकार। आज ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बहेरी नानकार के CMCLDP धीरज कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्राम बहेरी चौबान से शुकुलगवा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राम सुमन चतुर्वेदी सहित ग्राम के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन और ट्रैक्टरों के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” के जयकारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों ने राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया।1
- जिला रीवा हुजूर यस ए एफ ग्राउंड में 80 वा स्वतंत्रता संग्राम दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया रीवा हुजूर मैं बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह यस ए एफ ग्राउंड में मनाया गया जिसकी सलामी उपमुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के श्री राजेन्द्र शुक्ल ने ली2
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह जवा जनपद में धरने पर बैठे1
- मनगवां मदरसा रजा-ए-मुस्तफा में धूमधाम से हुआ झंडारोहण, अमन-शांति की मांगी दुआ* *रीवा।* जिले के मनगवां स्थित मदरसा रजा-ए-मुस्तफा में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदरसा के संस्थापक एवं पूर्व विधानसभा विधायक प्रत्याशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय सर्व सेवा संगठन *हाफिज मोहम्मद अली* द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर *जलालुद्दीन अंसारी* विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता *मोहम्मद नईम खान* ने की। कार्यक्रम में *मोहम्मद शरीफ छोटे पान सेंटर, मोहम्मद नसीम, सच्चिदानंद सोनी, बदीउद्दीन शाह* जो पूर्व निर्माण कमेटी अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद हैं, *शमा परवीन बानो, निजाम भाई, अनवर अली, मोहम्मद साबिर* सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत *राष्ट्रीय गीतों और देशभक्ति तरानों* से हुई। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में *भारत देश की हिफाजत* एवं *देश में अमन, सुकून और शांति* बनाए रखने के लिए विशेष दुआ की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हैं। *रिपोर्ट: उमेश पाठक रीवा*1
- 15 अगस्त पर केंद्रीय जेल रीवा से 15 आजीवन कारावास के कैदियों की रिहाई, एक महिला कैदी भी शामिल। 15 अगस्त पर केंद्रीय जेल रीवा से 15 आजीवन कारावास के कैदियों की रिहाई, एक महिला कैदी भी शामिल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के जेल विभाग की ओर से केंद्रीय जेल रीवा में सजा में छूट का लाभ पाने वाले 15 आजीवन कारावास के कैदियों को रिहा किया गया। इनमें एक महिला कैदी भी शामिल है। सभी कैदी हत्या के मामले में IPC की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे। जेल प्रशासन के मुताबिक, इन कैदियों की रिहाई के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन द्वारा निर्धारित रिहाई के मानदंड पूरे करने के बाद इन्हें 15 अगस्त के अवसर पर सजा में छूट का लाभ दिया गया। रिहा होने वाले कैदियों में मिठाई लाल कोल, अमरीश नामदेव, बृजेश बैगा, सोनू बर्मन, केमला वासुदेव, सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला, शिवकुमार महारा, राजकुमार, पालन और सबलाल, रंगलाल यादव, महिला कैदी लीलावती गोंड़, उमाशंकर गौतम, शिव संपत निषाद, राम दयाल चौकसे और राम खेलावन शामिल हैं। जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय ने बताया कि सभी कैदी रिहाई के निर्धारित मानदंडों को पूरा कर चुके थे। नियमों के तहत 14 वर्ष की वास्तविक सजा और माफी सहित कुल 20 वर्ष की अवधि पूरी करने के बाद इन्हें रिहाई का लाभ दिया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में रहने के दौरान कैदियों को विभिन्न प्रकार का व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि रिहाई के बाद वे अपने हुनर के माध्यम से जीविकोपार्जन कर सकें। उन्होंने रिहा होने वाले कैदियों से अपील की कि वे जेल से बाहर निकलने के बाद ऐसा कोई कृत्य न करें, जिससे उन्हें दोबारा जेल आना पड़े। वहीं रिहाई के बाद उमाशंकर गौतम ने कहा कि उन्होंने जेल में रहते हुए अपने किए पर प्रायश्चित किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने पूर्व जन्मों के कर्मों के कारण जेल में था, यह विधि का विधान है और मैंने अपने पापों का प्रायश्चित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल रीवा से हुई इन कैदियों की रिहाई उनके लिए नई शुरुआत का अवसर है। अब जेल प्रशासन को उम्मीद है कि प्रशिक्षण के जरिए आत्मनिर्भर होकर ये सभी समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे।1
- देश के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ - साथ अमर सपूतों के नियमों का पालन आवश्यक1
- सतना जिले रामपुर बाघेलान पड़खुरी _शासकीय माध्यमिक शाला पड़खुरी का जर्जर भवन बना समस्या, कार्यालय में टपक रहा पानी, दस्तावेज खराब होने के कगार पर_ सतना - ग्राम पंचायत पड़खुरी में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का कार्यालय भवन जर्जर हालत में है। बारिश के कारण कार्यालय की छत से लगातार पानी टपक रहा है। क्या है स्थिति: 1. *दस्तावेज खतरे में - कार्यालय में रखे छात्र-छात्राओं के रजिस्टर, मार्कशीट, सरकारी फाइलें और जरूरी रिकॉर्ड पानी से भीग रहे हैं। कई दस्तावेज खराब होने की स्थिति में हैं। 2. कामकाज प्रभावित - शिक्षकों और स्टाफ को बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही। फाइलें बचाने के लिए उन्हें प्लास्टिक और टाट से ढकना पड़ रहा है। 3. *सुरक्षा का सवाल* - जर्जर छत कभी भी गिर सकती है, जिससे स्टाफ और बच्चों की सुरक्षा को खतरा है। स्कूल स्टाफ ने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। मांग: BLO रबेन्द्र सिंह जी ने प्रशासन से जल्द से जल्द भवन की मरम्मत या नए भवन की स्वीकृति की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई और सरकारी दस्तावेज सुरक्षित रह सकें।1