Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज सुबह थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पूरब शरीरा में एक महिला ने अपने पति की लाइसेंसी राइफल से खुदको गोली मार ली,उनके पति व बेटे द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि महिला डिप्रेशन में चल रही थी जिसका इलाज़ प्रयागराज में चल रहा था अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाइट।
D.D.NEWS UTTER PRADESH
आज सुबह थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पूरब शरीरा में एक महिला ने अपने पति की लाइसेंसी राइफल से खुदको गोली मार ली,उनके पति व बेटे द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि महिला डिप्रेशन में चल रही थी जिसका इलाज़ प्रयागराज में चल रहा था अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाइट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दिनांक 06.02.2026 को थाना करारी अन्तर्गत ग्राम अगियोना के अनिल पुत्र स्व0 लल्लू प्रसाद द्वारा तहरीर दी गई कि उनके पुत्र को उनके ही परिवार के तीन लोगों द्वारा भूसा भरने को लेकर धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई है, जिसके संबंध में थाना करारी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बाद पूछताछ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर द्वारा दी गई बाइट।1
- कौशाम्बी....आज दिनांक 06.02.2026 को थाना करारी अन्तर्गत ग्राम अगियोना के अनिल पुत्र स्व0 लल्लू प्रसाद द्वारा तहरीर दी गई कि उनके पुत्र को उनके ही परिवार के तीन लोगों द्वारा भूसा भरने को लेकर धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई है, जिसके संबंध में थाना करारी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बाद पूछताछ अग्रिम विधिक कार्यवाही की है ।। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- *अजुहा में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग गृहस्थी का सामान व नगदी जलकर राख* *कौशाम्बी संदेश नेटवर्क* *कौशांबी जनपद* के नगर पंचायत अजुहा स्थित वार्ड नंबर 3 शांति नगर में शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। यह आग पप्पू चौरसिया पुत्र स्वर्गीय बेच्चू चौरसिया के दो मंजिला मकान के एक कमरे में लगी, जहां अचानक निकली चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर कमरे में रखा टीवी, फ्रिज, दो कूलर, गृहस्थी का अन्य कीमती सामान तथा नगदी रुपये पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी संबंधित हल्का लेखपाल को दे दी गई है, जिससे नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा सके। आगजनी से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है और वे सदमे में हैं। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- कौशाम्बी। विकासखंड नेवादा के ग्राम सभा इमली गांव के हरिजन मोहल्ला से समरजीत शुक्ल के घर तक कई साल पहले नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद नाले को खुला छोड़ दिया गया। बंद न होने के कारण यह नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक न तो नाले को ढंका गया और न ही पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की गई। खुले नाले के कारण मोहल्ले के बच्चे आए दिन उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही गंदा पानी जमा रहने से बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है। इसी क्रम में शनिवार को भोले का चार वर्षीय बेटा नितेश खेलते समय नाले में गिर गया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे तुरंत बाहर निकाल लिया, हालांकि गिरने से उसे चोटें आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, जिससे लोगों में डर और आक्रोश है।1
- किसान और जज की आंख खुली1
- कौशाम्बी | पिपरी थाना क्षेत्र अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, शराब की बोतलें और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 27 जनवरी 2026 को कसेन्दा स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान में सेंध लगाकर चोरी की गई थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ससूर खदेरी नदी पुल के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना स्वीकार की। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है। #कौशाम्बी #पुलिसकार्यवाही #चोरीका खुलासा #nonfollowersviewers #facebookreel1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- कौशांबी पुलिस चाइनीस मांझा पर लगाया रोक, जिससे लगातार घटनाएं घट रही थी।1
- चाइनीज मांझा न खरीदें, न बेचें,न भंडारित करें व न ही इसका उपयोग करें... कौशाम्बी पुलिस चाइनीज मांझा के विरुद्ध कौशाम्बी पुलिस का विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/ वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी....शुक्रवार को कौशाम्बी पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाइनीज मांझा की बिक्री, भंडारण एवं उपयोग के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के अन्तर्गत समस्त थानों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान मंझनपुर, भरवारी, सिराथू, सराय अकिल मूरतगंज, पश्चिम शरीरा, करारी आदि के साथ-साथ अन्य प्रमुख बाजारों में भी विशेष रूप से चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पतंग, धागा एवं जनरल स्टोर्स सहित अन्य संबंधित दुकानों पर पुलिस टीमों द्वारा विधिवत जांच की गई तथा चाइनीज मांझा की बिक्री/भंडारण के संबंध में आवश्यक सत्यापन किया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि चाइनीज मांझा का क्रय-विक्रय एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके प्रयोग से आमजन, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों एवं पक्षियों को गंभीर चोट अथवा जान का खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी।अभियान के दौरान संदिग्ध दुकानों एवं व्यक्तियों पर विशेष नजर रखते हुए व्यापक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान थाना पश्चिम शरीरा अन्तर्गत एक दुकान से 33 छोटे-बड़े पैकेट चाइनीज मांझा जब्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। साथ ही दुकानदारों एवं आम जनमानस को बताया गया कि भविष्य में चाइनीज मांझा की बिक्री, भंडारण अथवा उपयोग पाए जाने की स्थिति में एनवायरमेंटल पॉल्यूशन कन्ट्रोल एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।पुलिस ने जनता से अपील की है कि चाइनीज मांझा न खरीदें, न बेचें, न भंडारित करें तथा न ही इसका उपयोग करें।यदि कहीं अवैध बिक्री या भंडारण की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।आपातकालीन सहायता हेतु 112 पर कॉल करें या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराएं।कौशाम्बी पुलिस जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहयोग की अपेक्षा करती है। अवैध चाइनीज मांझा का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।1