मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण विभाग के कार्यों एवं प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की पटना 01 अगस्त । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में पथ निर्माण विभाग के कार्यों एवं प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में राजधानी पटना में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के मद्देनजर नेहरू पथ (बेली रोड) पर यातायात को सुगम एवं निर्बाध बनाए रखने की व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल एवं पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री संदीप कुमार आर० पुडुकलकट्टी ने बताया गया कि नेहरू पथ पर 11 स्ट्रेच चिन्हित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन चिन्हित स्ट्रेच का स्थल निरीक्षण कर वहां की वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप यातायात सुधार के उपाय किए जाएं। जहां आवश्यक हो, वहां सड़क का चौड़ीकरण किया जाए तथा जंक्शन सुधार, बॉटलनेक हटाने और अन्य जरूरी कार्य भी किए जाएं, ताकि यातायात का सुचारु संचालन बना रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके निर्माण के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में कम-से-कम असुविधा हो, इसके लिए पथ निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेट्रो निर्माण के दौरान लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा न आए। जिन स्थानों पर निर्माण कार्य के कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना है, वहां समय रहते वैकल्पिक मार्ग की पहचान कर समुचित व्यवस्था की जाए। वैकल्पिक मार्गों को भी आवागमन के अनुकूल बनाया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे की गतिविधियों को सुव्यवस्थित किया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आम नागरिकों की सुविधा भी बनी रहे। मुख्यमंत्री ने नेहरू पथ पर उपयुक्त वेंडिंग जोन की पहचान करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पथ निर्माण विभाग, पटना मेट्रो से संबंधित एजेंसियों, जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक मैनेजमेंट, वैकल्पिक मार्ग, आवश्यकतानुसार सड़क चौड़ीकरण तथा अन्य यातायात सुधार कार्यों की समग्र कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। पटना मेट्रो के निर्माण के दौरान नेहरू पथ सहित प्रभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम समयबद्ध तरीके से उठाए जाएं। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सह नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री संदीप कुमार आर० पुडुकलकट्टी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, पटना के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

- पटना नगर आयुक्त का दो टूक काम पर लौटे कर्मी/पुलिस की मौजूदगी में होगो सफाई/खलल डालने बालो पर होगी कारबाई नगर आयुक्त के कह दिया साफ-साफ, काम पर लौटे कर्मी, आउटसोर्सिंग एजेंसी और पुलिस बल संभालेंगे पटना की सफाई व्यवस्था, बाधा डालने पर होगी कार्रवाई2
- SSDCOD108 को आया CALL 📞 MAHARASTRA, MAHABODHI BHANTE JI देखिए ITS ASHOK SAMRAT के साथ ,1
- जन सुराज पार्टी ने पटना के एसएसपी खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत.उपचुनाव में पुलिस ज्यादती का आरोप पटना.01 अगस्त। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने आज यहां पटना के एसएसपी खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत. की है। उपचुनाव में पुलिस ज्यादती का आरोप लगाया है। पीके के अनुसार उनके आरोप की जांच का आदेश दिया गया है।1
- JDU राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने क्या कहा की बवाल हो गया1
- भारतमाता चालीसा........................................1
- बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की शिकायत पर पटना SSP के खिलाफ जांच का आदेश, कल सुबह 11 बजे पीके करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान प्रशासनिक कार्यशैली और निष्पक्षता पर जन सुराज के संस्थापक व उम्मीदवार प्रशांत किशोर (PK) ने गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रशांत किशोर द्वारा केंद्रीय व राज्य चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के खिलाफ जांच का आदेश जारी कर दिया गया है।1
- गयाजी जिला के टेकारी अनुमंडल के कोच प्रखंड के उतरेन गांव कि रहने वाली ढाई साल कि वाणी 158देशों के झंडे को पहचानकर उसके देश का नाम बता देती है गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट ढाई साल की बच्ची ने खेल-खेल में रच दिया इतिहास, 153 देशों के झंडे पहचानकर बताती है नाम… इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर बिहार के गया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आपको हैरान कर देगी। महज ढाई साल की उम्र… और सैकड़ों देशों के झंडे देखकर उनके नाम बताने की अद्भुत प्रतिभा। गया के टेकारी अनुमंडल के कोच प्रखंड के उतरेन गांव की रहने वाली नन्हीं वाणी ने अपनी इस अनोखी प्रतिभा से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। अब वाणी के परिवार की नजर प्रतिष्ठित गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है। इसके लिए वाणी को दुनिया के 195 देशों के झंडे पहचानने होंगे। ये तस्वीरें हैं गया जिले के कोच प्रखंड के उतरेन गांव की रहने वाली महज 2 साल 10 महीने की नन्हीं वाणी की। उम्र भले ही छोटी है, लेकिन प्रतिभा ऐसी कि बड़े-बड़े भी हैरान रह जाएं। वाणी को अलग-अलग देशों के झंडे दिखाइए और वह तुरंत झंडे को देखकर देश का नाम बता देती है। बताया जा रहा है कि वाणी अब तक 153 से अधिक देशों के झंडों को पहचानकर उनके नाम बता चुकी है। वाणी की इस अद्भुत प्रतिभा का पता उसके पिता रविकांत कुमार को उस वक्त चला, जब ढाई साल की उम्र में खेल-खेल में वाणी ने एक पोस्टर पर बने 20 देशों के झंडे देखकर उनके नाम बता दिए। इसके बाद पिता ने वाणी की प्रतिभा को गंभीरता से लिया और उसकी क्षमता को निखारने की कोशिश शुरू की। कुछ ही समय में वाणी ने 45 एशियाई देशों के झंडे पहचानने शुरू कर दिए। 29 जून 2026 को वाणी को 45 एशियन कंट्री के नाम पहचानने के लिए पहला अवार्ड मिला। इसके बाद परिवार ने उसकी तैयारी और तेज कर दी। महज 10 दिनों के अंदर वाणी ने 127 देशों के झंडे पहचानने की क्षमता हासिल कर ली। परिवार ने इसका वीडियो बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड को भेजा, जिसके बाद वाणी का रिकॉर्ड कंफर्म किया गया। परिजनों के मुताबिक, वाणी ने 127 देशों के नाम महज 6 मिनट 35 सेकंड में झंडे देखकर बताए। इससे पहले 45 देशों के नाम उसने 2 मिनट 10 सेकंड में बताए थे, जिसके आधार पर उसे प्रमाण पत्र भी मिला। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से वाणी को मेडल, आई कार्ड और रिकॉर्ड बुक देकर सम्मानित किया गया है। बेटी की इस प्रतिभा को देखकर पिता रविकांत कुमार भी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वाणी को बचपन से ही रंगों में काफी रुचि थी। इसी वजह से अलग-अलग देशों के झंडों के रंग और डिजाइन को देखकर वह उन्हें आसानी से पहचान लेती है। अब परिवार का लक्ष्य वाणी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना है। वाणी की मां पल्लवी मिश्रा और परिवार के अन्य सदस्य भी उसकी प्रतिभा से बेहद खुश हैं। परिवार का कहना है कि दोनों बेटियां अभी छोटी हैं और अल्फाबेट भी पूरी तरह नहीं जानतीं, लेकिन वाणी सैकड़ों देशों के नाम झंडे देखकर बता देती है। यही वजह है कि परिवार वाणी की इस प्रतिभा को आगे बढ़ाने में जुटा हुआ है। वाणी के दादा राम पांडे बताते हैं कि उनकी पोती को रंगों की शानदार समझ है। वह झंडे के रंग और पैटर्न को देखकर देश का नाम बता देती है। परिवार ने अब दुनिया के 195 देशों के झंडों की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि वाणी जल्द से जल्द वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर कदम बढ़ा सके। गया की नन्हीं वाणी की यह प्रतिभा वाकई अद्भुत है। जिस उम्र में बच्चे खेल-खेल में अक्षर और रंग सीखते हैं, उस उम्र में वाणी सैकड़ों देशों के झंडे पहचानकर उनके नाम बता रही है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद अब वाणी और उसके परिवार की नजर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है। अगर वाणी 195 देशों के झंडे पहचानने में कामयाब होती है, तो यह नन्हीं प्रतिभा दुनिया के सामने बिहार और गया का नाम रोशन कर सकती है।1
- इमरान प्रतापगढ़ी पटना पहुंचते शुरू किया खेल, सिवान जाने की बात कही1