Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर रोड स्तिथ हौंडा शोरूम के पास इलेक्ट्रॉनिक स्कुटी में लगी आग अजमेर में जयपुर रोड स्थित होंडा शोरूम के पास सोमवार शाम को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्कूटी से धुआं और तेज लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Shahid hussain

More news from राजस्थान and nearby areas
- अभय कमांड के कैमरे की मदद से लोटाए दो लाख रूपये अभय कमांड के अति. पुलिस अधीक्षक खान मोहमद के आदेशानुसार नुसरत ईमाम पुत्र ती मुजफ्फर ईमाम निवासी कचंननगर दोराई, केसरगंज के अपने आफिस से रामगंज बैंक जा रहे थे इस दोरान रामगंज हास्पिटल के पास उनके बेग मे रखे दो लाख रु. की राशि बेग फटने या चीरा लगने की वजह से गिर गये जिस पर अभय कमांड के हेड कानि. हितेन्द्र बागड़ी बारीकी से ने रूट चार्ट के अनुसार कैमरे से निरीक्षण किया और पैसे उठाने वाले स्कूटी सवार के नम्बरो के आधार पर ट्रेस कर, लक्षमणसिंह/प्रस लाल गोविंदनगर, रामगंज से कराया जिस पर उसने इमानदारी से पैसे मिलना कबूल किया और पुलिस अभय कमांड बुलाकर फरियादी को पैसे लौटाए1
- लोक जनता पार्टी लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे दरगाह की जियारत।1
- @Tejaji Short is live1
- Post by Buralal Herval4
- Post by Naveedali Khaskheli2
- like kare our apne bhi ki id ko follow kijiye1
- अजमेर में निजी यात्री बस संचालकों ने राजस्थान परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज़गी जताई है। अजमेर बस ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि परिवहन विभाग द्वारा प्राइवेट बसों पर राजनीतिक दबाव में दमनकारी कार्रवाई की जा रही है। बस संचालकों का कहना है कि विभागीय अधिकारी मनमानी करते हुए चालान, सीज और अन्य कार्यवाहियां कर रहे हैं, जिससे निजी बस व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि निजी परिवहन व्यवसाय को राहत मिल सके। ज्ञापन के दौरान बस मालिकों ने प्रशासन से निष्पक्ष रवैया अपनाने और परिवहन व्यवस्था को संतुलित रखने की अपील की। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- अजमेर में जीआरपी के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचीं डीआईजी श्वेता धनखड़ ने जीआरपी थाना पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीआईजी ने रिकॉर्ड, मालखाना और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जीआरपी अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों के साथ बैठक में बढ़ते अपराधों और रेल यात्रियों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। डीआईजी ने अपराध नियंत्रण, गश्त बढ़ाने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।1