करनाईपुर में दूल्हे को आई मिर्गी, दुल्हन ने लौटाई बरात Handia.शादी होने के बाद सुबह दूल्हा जब मंडप में पंहुचा तो उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया l दूल्हे की हालत खराब देख दुल्हन समेत उसके परिजनों में खलबली मच गयी ।उधर बराती में भी मायूसी छा गयी ।दूल्हे की स्थित सामान्य होने के बाद दुल्हन ससुराल जाने इंकार कर दिया । बिना दुल्हन की बारात वापस लौट गयी । बहरिया थाना के करनाईपुर की रहने वाली युवती का रिश्ता प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थाना के रायपुर रिठी निवासी राकेश कुमार के साथ तय हुआ था। गुरुवार रात को बरात आई। बरातियों के स्वागत के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आए जयमाल हुआ । बाराती खाना खाए उसके बाद दूल्हा दुल्हन की मंडप में शादी हुई । शादी के बाद बरात की बिदाई से पहले शुक्रवार को सुबह दूल्हे को मंडप में बुलाकर महिलाएं नेग चार देना शुरू की तो इसी बीच दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि दूल्हे को मिर्गी का दौरा आ गया। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। बीमारी का पता चलने पर शादी मंडप समारोह में हड़कंप मच गया ।दुल्हन ससुराल जाने से इंकार कर दिया तो दोनों पक्ष आपस में बात किया कि बिना दुल्हन के ही बारात वापस जाएगी और शादी का रिश्ता खत्म माना जायेगा । उधर दूल्हे की ओर से जो ज़ेवर शादी के मंडप में दुल्हन को दिया गया था वह ज़ेवर दूल्हे को वापस कर दोनों पक्ष में समझौता के बाद बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गयी ।

- Post by Vertman Bharat News Prayagraj1
- . प्रयागराज, सराय ममरेज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामसभा चौका जंघई के एक विधवा महिला द्वारा बताया जा रहा है कि 2020 में उसने चौक मोड पर स्थित जमीन बैनामा करवाई थी जिसमें जमीन विक्रेता द्वारा उसे जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे नायक तहसीलदार लेखपाल द्वारा पुलिस बल की मौजूद में विपक्षीगढ़ से मकान खाली करा कर विधवा महिला सीता देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश को सुपुर्द किया गया। किंतु महिला ने बताया कि राजस्व टीम के जाने के बाद में विपक्षीगढ़ फिर दल बल के साथ अपने परिवार वालों के साथ लेकर महिला के परिवार वालों को धमकी देकर जबरन मकान में कब्जा किए बैठे हैं । महिला द्वारा इसकी शिकायत जिला आला अधिकारी से व मुख्यमंत्री से पोर्टल के माध्यम से गुहार लगाई है।2
- Post by हंडिया न्यूज़ प्रयाग पांडेय पत्रकार1
- मुख्यमंत्री द्वारा 'स्कूल चलो अभियान' का भव्य शुभारंभ; कलेक्ट्रेट सभागार भदोही में हुआ सजीव प्रसारण1
- सरेराह दबंगो का आतंक!! दबंगो ने महिला के छप्पर को जबरन तोड़ा.... दबंगो की दबंगई का वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल!! शिकायत के बाद भी दबंगो पर नहीं हुई कार्यवाई!! स्थानीय पुलिस पर कार्यवाई ना करने का आरोप!! Anchor --- उत्तर प्रदेश मे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही दबंग और भूमाफियाओ पर जीरो टॉलरेस की कार्यवाई करते हो!लेकिन प्रयागराज मे आज भी दबंगो को शासन प्रशाशन का जरा सा खौफ नहीं है!प्रयागराज मे बेखौफ दबंगो ने दिन दहाड़े महिला के छप्पर को गिराकर फिर एक बार कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है!जंघई बाजार निवासी विकास जायसवाल का आरोप है की उसके छप्पर को दबंग मनोज मिश्रा और उसके बेटे ने तोड़ कर गिराते हुए कब्ज़ा कर लिया!आरोप है की दबंगो ने जबरन विकास जायसवाल और उसके पुरे परिवार को घर से बाहर भी निकाल दिया, दबंगो ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर दोबारा घर मे आने की कोशिश करोगे तो जान से मार दिए जाओगे!पीड़ित और पीड़ित का परिवार घटना से डरा सहमा हुआ है!भुक्तभोगी विकास का कहना है की साल 2020 मे मनोज मिश्रा और मंजू मिश्रा से जमीन खरीदकर मकान का निर्माण कराया था!कुछ दिन बाद हाईवे का निर्माण होने से मकान का कुछ भाग हाईवे की जद मे आ गया!जिसके बाद भुक्त भोगी विकास जायसवाल ने शेष बची जमीन पर टीन शेड लगा कर रहना शुरू कर दिया !आरोप है की कुछ दिन बीतने के बाद मनोज मिश्रा और उसके बेटे विरोध करते हुए मारपीट पर अमादा हो गए!पीड़ित मामले की लिखित शिकायत SDM हंडिया से करते हुए कब्ज़ा दिलवाने की मांग की!पीड़ित की शिकायती पत्र पर SDM हंडिया ने संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम का गठन किया!SDM हंडिया के आदेश पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करते हुए भुक्तभोगी विकास जाय सवाल को कब्ज़ा दिलाये!आरोप है कुछ राजस्व टीम को जाने के बाद दबंग मनोज मिश्रा और उसका दबंग बेटा उसी जमीन पर फिर से कब्ज़ा जमा लिया!भुक्त भोगी विकास जायसवाल ने इस मामले की शिकायत सरायममरेज पुलिस से करते हुए कार्यवाई की मांग की लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी दबंगो के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं हुई!सबसे बड़ा सवाल है की आखिर ये दबंग कितने प्रभावसाली है की इनके खिलाफ स्थानीय प्रशाशन भी कार्यवाई करने गुरेज कर रहा है!क्या इन दबंगो के सामने स्थानीय प्रशासन भी नतमस्तक को गया है!अब भुक्तभोगी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से जान माल की सुरक्षा और जमीन को कब्ज़ामुक्त कराने के लिए गुहार लगाया है!अब देखने वाली बात होंगी की शासन प्रशाशन दबंगो के खिलाफ कब और कैसे कार्यवाई करता है!क्या प्रशाशन इन दबंगो के चंगुल से जमीन कब्ज़ा मुक्त करा पायेगी, या पीड़ित परिवार को दर दर की ठोकरे ही खानी पड़ेगी.....1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- स्वर्णकार नेतृत्व संगम फरीदाबाद द्वारा सोनार महाकुंभ धूमधाम से संपन्न हुआ1
- मीरजापुर: छेड़खानी व मारपीट के आरोप-प्रत्यारोप में उलझा मामला, निष्पक्ष जांच की मांग1