*लखीमपुर खीरी | फरधान थाना क्षेत्र में युवक की गड़ासे से निर्मम हत्या* *लखीमपुर खीरी | फरधान थाना क्षेत्र में युवक की गड़ासे से निर्मम हत्या* फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम खेतौसा में शनिवार देर शाम एक 23 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मीर कुमार पुत्र राजाराम (गौतम) के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, सामने रहने वाले आधा दर्जन दबंग घर में घुसे और युवक को जबरन बाहर खींच लाए। इसके बाद गड़ासे से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। कल घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
*लखीमपुर खीरी | फरधान थाना क्षेत्र में युवक की गड़ासे से निर्मम हत्या* *लखीमपुर खीरी | फरधान थाना क्षेत्र में युवक की गड़ासे से निर्मम हत्या* फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम खेतौसा में शनिवार देर शाम एक 23 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मीर कुमार पुत्र राजाराम (गौतम) के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, सामने रहने वाले आधा दर्जन दबंग घर में घुसे और युवक को जबरन बाहर खींच लाए। इसके बाद गड़ासे से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। कल घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- धोरहरा :बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की वैन ट्रक से टकराई, एक की मौत कई घायल1
- *थाना मैगलगंज क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मितौली श्री यादवेन्द्र यादव की बाईट*1
- भीरा पुलिस की चेतावनी भी रीलबाज युवक पर बेअसर लखीमपुर खीरी भीरा थाना क्षेत्र में एक युवक लगातार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले वीडियो पोस्ट कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पूर्व भीरा पुलिस द्वारा सख्त चेतावनी दिए जाने के बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। बताया जा रहा है कि युवक थाना भीरा क्षेत्र के रायपुर गांव का निवासी है। यदि उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जाए तो दर्जनों विवादित वीडियो आसानी से मिल जाएंगे। क्षेत्र में चर्चा है कि अब हालात ऐसे हो चुके हैं कि पानी सर से ऊपर गुजर रहा है—किसी दिन अगर जनता भड़क गई तो यह युवक अपने तथाकथित “ज्ञान के घमंड” की भारी कीमत चुका सकता है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पुलिस जानकर अनजान बनी हुई है? कहीं यह लापरवाही भविष्य में कानून-व्यवस्था के लिए भारी न पड़ जाए। 👉 प्रशासन से मांग: युवक के सोशल मीडिया अकाउंट की गंभीरता से जांच कर समय रहते कार्रवाई की जाए, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।1
- भुगतान न मिलने से ठेकेदार व मजदूरों में आक्रोश पुलिस चौकी पहुंचे पीड़ित, दो लाख समेत हजारों रुपये बकाया होने का आरोप, महिला मजदूरों से अभद्रता की शिकायत पलिया। दिन भर मेहनत-मजदूरी करके अपने-अपने परिवारों का भरण-पोषण करने वाले मजदूरों को जब अपनी मेहनत की कमाई का हक पाने के लिए दरदर भटकना पड़े तो उनकी पीड़ा साफ झलकती है। ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं कि बड़े-बड़े लोग मजदूरों से मजदूरी तो करा लेते हैं, लेकिन जब उनकी मजदूरी देने का नम्बर आता है तो टालमटोल करते हैं, काम में कमियां निकालते और ढेरों सारे बहाने बनाते हैं। जब मजदूर पुलिस से मदद मांगते हैं तो उनकी मदद भी नहीं की जाती है। ऐसा ही एक मामला पलिया नगर में सामने आया, जहां भुगतान न मिलने से आक्रोशित ठेकेदार व कई मजदूर पुलिस चौकी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला रंगरेजान प्रथम निवासी विवेक गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने ठेकेदारी के तहत सम्पूर्णानगर रोड स्थित गोकुलधाम में मनोज गुप्ता (बीड़ी वालों) के मकान का निर्माण कार्य लिया था। कुल आठ लाख रुपये का भुगतान बनता था, लेकिन अब तक केवल छह लाख रुपये ही दिए गए हैं। शेष दो लाख रुपये मांगने पर टालमटोल और अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसी मामले में मोहल्ला टेहरा निवासी शिवराम वर्मा ने बताया कि उन्होंने उक्त मकान में बिजली का कार्य किया था, जिसका करीब 71 हजार रुपये बकाया है। कई बार मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। वहीं टेहरा निवासी रामसागर ने सात हजार रुपये और सुभाषनगर निवासी जयपाल ने करीब 15 हजार रुपये बकाया होने की तहरीर दी है। पीड़ितों का आरोप है कि रविवार को जब ठेकेदार व अन्य मजदूर सामूहिक रूप से अपना भुगतान मांगने पहुंचे तो मनोज गुप्ता ने महिला मजदूरों के साथ भी गाली-गलौज किया। इससे आक्रोशित मजदूर पुलिस चौकी पहुंचे और मामले की जांच कराकर बकाया राशि दिलाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। मजदूरों का कहना है कि उन्हें उनकी मेहनत की कमाई जल्द दिलाई जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ितों द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by अमित कुमार1
- फरधान मारपीट मामला: इलाज के दौरान घायल की मौत, पुलिस ने केस किया दर्ज, सीओ सदर विवेक तिवारी ने दी जानकारी स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश लोकेशन: लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी (फरधान)। जनपद के थाना फरधान क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। झगड़े के दौरान घायल हुए एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, वहीं पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, थाना फरधान क्षेत्र के अंतर्गत किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस संघर्ष में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तत्काल जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया था। दुर्भाग्यवश, काफी प्रयासों के बाद भी घायल व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर विवेक तिवारी का आधिकारिक बयान घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, श्री विवेक तिवारी ने मीडिया को बाइट देते हुए पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया: > "थाना फरधान क्षेत्र के अंतर्गत मारपीट की एक सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।" > दोषियों की धरपकड़ जारी सीओ सदर विवेक तिवारी ने आगे बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। निष्कर्ष इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।1
- लखीमपुर खीरी के ओयल कस्बे में स्थित मेंढक मंदिर अपनी अनोखी बनावट और रहस्यमयी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। 19वीं सदी में ओयल रियासत के राजा द्वारा बनवाया गया यह शिव मंदिर एक विशाल मेंढक की आकृति पर बना है। मान्यता है कि सूखा और प्राकृतिक संकट दूर करने के लिए तांत्रिक सलाह पर इसका निर्माण कराया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर का शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है, जिसे श्रद्धालु चमत्कार मानते हैं। परिसर में बना प्राचीन कुआं भी रहस्य का विषय है, जिसका जलस्तर हमेशा समान रहता है। सावन, नागपंचमी और महाशिवरात्रि पर यहां भारी भीड़ उमड़ती है। अनोखी संरचना और आस्था के कारण यह मंदिर आज भी श्रद्धा और जिज्ञासा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।1
- *बदायूं में दो बसों की आमने सामने टक्कर, 3 की गई जान* बदायूं मेरठ हाईवे पर हादसा, 12 से अधिक यात्री घायल, शादी समारोह से लौट रही प्राईवेट बस की रोडवेज बस से भिड़ंत बसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त, खिड़कियां काटकर घायलों को निकाला गया। हादसे के बाद चीख पुकार, पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जांच जारी, घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुलगंज गांव के पास की है।1