logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बच्चों की खिलखिलाहट से गूंजा सिल्वर स्ट्रीक हॉस्पिटल, 'द लिटिल स्टार्स' में परिवारों ने लिया उत्साह से हिस्सा बच्चों की खिलखिलाहट से गूंजा सिल्वर स्ट्रीक हॉस्पिटल, 'द लिटिल स्टार्स' में परिवारों ने लिया उत्साह से हिस्सा गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 1 अगस्त । अस्पताल का नाम सुनते ही अक्सर छोटे बच्चों के मन में डर और झिझक पैदा हो जाती है। इसी डर को मुस्कान में बदलने और अस्पताल को बच्चों के लिए एक दोस्ताना माहौल देने के उद्देश्य से सिल्वर स्ट्रीक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 'द लिटिल स्टार्स' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस विशेष आयोजन में एक से पांच वर्ष तक के नन्हे बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सूरज स्कूल के निदेशक आनंद प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इसके बाद बच्चों और अभिभावकों के लिए कई मनोरंजक और सहभागितापूर्ण खेल आयोजित किए गए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया, वहीं माता-पिता ने भी खेलों में भाग लेकर कार्यक्रम को पारिवारिक उत्सव का रूप दिया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों की हंसी, उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक था। अपने संबोधन में सूरज स्कूल के निदेशक श्री आनंद प्रसाद ने कहा, "बच्चे का पहला गुरु उसकी मां होती है। वही उसे जीवन के पहले संस्कार, अनुशासन और सीख देती है। एक मां ही अपने बच्चे की शिक्षा और स्वास्थ्य, दोनों की पहली संरक्षक होती है। इसलिए परिवार, स्कूल और स्वास्थ्य संस्थानों को मिलकर बच्चों के समग्र विकास के लिए काम करना चाहिए। ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और अस्पतालों के प्रति उनके मन में बने डर को भी दूर करते हैं।" इस अवसर पर सिल्वर स्ट्रीक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. वी. के. गुप्ता ने कहा, "बच्चों के लिए अस्पताल केवल इलाज की जगह नहीं, बल्कि विश्वास और अपनापन देने वाली जगह भी होना चाहिए। यदि बचपन से ही उनका अस्पताल और डॉक्टरों के प्रति सकारात्मक अनुभव बनता है, तो वे भविष्य में स्वास्थ्य जांच और उपचार से कभी नहीं घबराएंगे। 'द लिटिल स्टार्स' जैसे कार्यक्रम इसी सोच का हिस्सा हैं, जहां हम चिकित्सा के साथ भावनात्मक जुड़ाव और स्वास्थ्य शिक्षा को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हमारा मानना है कि स्वस्थ बचपन ही स्वस्थ भारत की सबसे मजबूत नींव है।" कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों और अस्पताल की टीम ने अभिभावकों से संवाद भी किया तथा बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, संतुलित पोषण और प्रारंभिक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर जानकारी साझा की। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हे बच्चों ने डांस, फन गेम्स और अन्य एक्टिविटीज़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि अभिभावकों के लिए भी गोलगप्पा प्रतियोगिता, न्यूज़पेपर डांस, फादर्स डांस और कई रोचक खेल आयोजित किए गए। वहीं मदर्स विद किड्स रैंप वॉक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसमें माताओं ने अपने बच्चों के साथ आत्मविश्वास और उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में 'मोस्ट क्यूट बेबी', 'मोस्ट एक्टिव बेबी' और 'क्यूटेस्ट स्माइल' जैसी विभिन्न श्रेणियों में बच्चों को सम्मानित किया गया।

2 hrs ago
user_Gaurav kumar
Gaurav kumar
विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
2 hrs ago
358ed9ba-5a0e-4c19-a371-c41a5a256491

More news from हरियाणा and nearby areas
  • योगी अखाड़ा और किन्नर समाज में आक्रोश, गुरु की गरिमा पर आंच आई तो देंगे करारा जवाब योगी अखाड़ा और किन्नर समाज में आक्रोश, गुरु की गरिमा पर आंच आई तो देंगे करारा जवाब गुरुग्राम। योगी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम जी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किन्नर समाज से करोड़ों रुपये लेकर महामंडलेश्वर बनाए जाने का आरोप लगाए जाने के बाद किन्नर समाज एवं योगी अखाड़ा के पदाधिकारियों ने इन आरोपों का कड़ा विरोध जताया है। किन्नर समाज ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और असत्य बताते हुए स्पष्ट कहा कि ऐसे आरोप समाज और संत परंपरा की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास हैं। मीडिया के माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में किन्नर समाज और योगी अखाड़ा के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में उनके गुरु स्वामी राधेश्याम जी अथवा किन्नर समाज व श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उमाशंकर योगी महाराज की प्रतिष्ठा पर किसी भी प्रकार की आंच पहुंचाने का प्रयास किया गया, तो इसका उचित एवं कानूनी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना प्रमाण के झूठे और भ्रामक आरोप लगाने से बचना चाहिए। इस मामले को लेकर किन्नर समाज, योगी अखाड़ा के सदस्यों तथा स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर गुरु एवं समाज के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इस प्रकार की घटनाएं दोहराई गईं, तो आने वाले समय में एक बड़ा निर्णय एवं आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उमाशंकर जी, राष्ट्रीय किन्नर अध्यक्ष नैना तिवारी, महिला सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम डीका, मानव जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय प्रचारक सोनू गोकलगढ़िया, योगी अखाड़ा सदस्य खुशबू, नंदिनी, चांदनी, नेहा, रेनू, योगी अखाड़ा के मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अनीता, पवन सहित योगी अखाड़ा के अनेक सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि गुरु एवं समाज की गरिमा सर्वोपरि है और उसके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    1
    योगी अखाड़ा और किन्नर समाज में आक्रोश, गुरु की गरिमा पर आंच आई तो देंगे करारा जवाब

योगी अखाड़ा और किन्नर समाज में आक्रोश, गुरु की गरिमा पर आंच आई तो देंगे करारा जवाब
गुरुग्राम। योगी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम जी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किन्नर समाज से करोड़ों रुपये लेकर महामंडलेश्वर बनाए जाने का आरोप लगाए जाने के बाद किन्नर समाज एवं योगी अखाड़ा के पदाधिकारियों ने इन आरोपों का कड़ा विरोध जताया है। किन्नर समाज ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और असत्य बताते हुए स्पष्ट कहा कि ऐसे आरोप समाज और संत परंपरा की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास हैं।
मीडिया के माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में किन्नर समाज और योगी अखाड़ा के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में उनके गुरु स्वामी राधेश्याम जी अथवा किन्नर समाज व श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उमाशंकर योगी महाराज की प्रतिष्ठा पर किसी भी प्रकार की आंच पहुंचाने का प्रयास किया गया, तो इसका उचित एवं कानूनी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना प्रमाण के झूठे और भ्रामक आरोप लगाने से बचना चाहिए।
इस मामले को लेकर किन्नर समाज, योगी अखाड़ा के सदस्यों तथा स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर गुरु एवं समाज के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इस प्रकार की घटनाएं दोहराई गईं, तो आने वाले समय में एक बड़ा निर्णय एवं आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उमाशंकर जी, राष्ट्रीय किन्नर अध्यक्ष नैना तिवारी, महिला सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम डीका, मानव जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय प्रचारक सोनू गोकलगढ़िया, योगी अखाड़ा सदस्य खुशबू, नंदिनी, चांदनी, नेहा, रेनू, योगी अखाड़ा के मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अनीता, पवन सहित योगी अखाड़ा के अनेक सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि गुरु एवं समाज की गरिमा सर्वोपरि है और उसके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • 'मेरे पापा के माथे पर टांके लगे थे...' CJP Protest में पत्थरबाजी से घायल Delhi Police ACP के बेटे ने क्या आपबीती सुनाई? 'मेरे पापा के माथे पर टांके लगे थे...' CJP Protest में पत्थरबाजी से घायल Delhi Police ACP के बेटे ने क्या आपबीती सुनाई?
    1
    'मेरे पापा के माथे 
पर टांके लगे थे...'

CJP Protest में पत्थरबाजी से घायल Delhi Police ACP के बेटे ने क्या आपबीती सुनाई?
'मेरे पापा के माथे 
पर टांके लगे थे...'
CJP Protest में पत्थरबाजी से घायल Delhi Police ACP के बेटे ने क्या आपबीती सुनाई?
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • बंद सड़क को खुलवाना धनकोट गुरुग्राम की सड़क जो विकास के नाम पर बंद है उसे तुरंत चालू करने हेतु ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
    2
    बंद सड़क को खुलवाना
धनकोट गुरुग्राम की सड़क जो विकास के नाम पर बंद है उसे तुरंत चालू करने हेतु ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
    user_मोहन लाल सैनी
    मोहन लाल सैनी
    गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • Delhi: Pink Saheli Smart Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री यात्रा करने का लाभ, महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने Pink Ticket से Free Bus Travel की अवधि 15 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। 16 अगस्त 2026 से DTC बसों में मुफ्त यात्रा के लिए Saheli Pink Smart Card अनिवार्य होगा। अब तक 17.20 लाख+ Saheli Pink Smart कार्ड जारी हो चुके हैं। अगर आपने अभी तक Smart Card नहीं बनवाया है, तो जल्द बनवाएं और बिना किसी रुकावट के मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाएं।
    1
    Delhi: Pink Saheli Smart Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री यात्रा करने का लाभ, 
महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने Pink Ticket से Free Bus Travel की अवधि 15 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है।
16 अगस्त 2026 से DTC बसों में मुफ्त यात्रा के लिए Saheli Pink Smart Card अनिवार्य होगा। अब तक 17.20 लाख+ Saheli Pink Smart कार्ड जारी हो चुके हैं।
अगर आपने अभी तक Smart Card नहीं बनवाया है, तो जल्द बनवाएं और बिना किसी रुकावट के मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाएं।
    user_Nitesh kumar (Janta Connect)
    Nitesh kumar (Janta Connect)
    Video Creator द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा नूंह जिला में 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर तावडू में डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान तावडू शहर, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएसपी ने आमजन से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
    1
    ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नूंह जिला में 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर तावडू में डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान तावडू शहर, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएसपी ने आमजन से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पत्रकार लियाकत अली की अपील नूंह मेवात लियाकत अली : 03 अगस्त 2026 को नूंह जिले में प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं का मैं, लियाकत अली पत्रकार  नूंह मेवात हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। मैं सभी श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाता हूँ कि इस यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मेरी तरफ से एवं मिडिया की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और आप सभी के सहयोग से यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होगी । मैं सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन करता हूँ कि वे इस यात्रा में शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना के साथ शामिल हों । साथ ही, क्षेत्र के सभी नागरिकों से भी आग्रह है कि वे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत करें तथा इस यात्रा को सफल बनाने में नूंह पुलिस एवं प्रशासन का पूरा सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या भ्रामक सूचना प्राप्त हो तो उसकी जानकारी तुरंत नूंह पुलिस प्रशासन को दें। आइए, हम सभी मिलकर आपसी सद्भाव, भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ इस यात्रा को सफल बनाएँ।
    1
    बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पत्रकार लियाकत अली की अपील 
नूंह मेवात लियाकत अली : 03 अगस्त 2026 को नूंह जिले में प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं का मैं, लियाकत अली पत्रकार  नूंह मेवात हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ।
मैं सभी श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाता हूँ कि इस यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मेरी तरफ से एवं मिडिया की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और आप सभी के सहयोग से यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होगी ।
मैं सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन करता हूँ कि वे इस यात्रा में शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना के साथ शामिल हों । साथ ही, क्षेत्र के सभी नागरिकों से भी आग्रह है कि वे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत करें तथा इस यात्रा को सफल बनाने में नूंह पुलिस एवं प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या भ्रामक सूचना प्राप्त हो तो उसकी जानकारी तुरंत नूंह पुलिस प्रशासन को दें।
आइए, हम सभी मिलकर आपसी सद्भाव, भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ इस यात्रा को सफल बनाएँ।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है। इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है। इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है
    1
    लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। 
यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है।

इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है
लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। 
यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है।
इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • company accident me dardnak . pura video dekhne ke liye 31 July company mein dardnak hadsa hadse ke dauran labour Ho Gaye Ghayal aage kya hota hai dekhne ke liye like Karen and share Karen.
    2
    company accident me dardnak .
pura video dekhne ke liye 
31 July company mein dardnak hadsa hadse ke dauran labour Ho Gaye Ghayal aage kya hota hai dekhne ke liye  like Karen and share Karen.
    user_Shoaib khan
    Shoaib khan
    Electrician Gurgaon, Gurugram•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.