Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ:बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की मतगणना में प्रशांत सिंह अटल दूसरे स्थान पर
Pankaj gupta
लखनऊ:बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की मतगणना में प्रशांत सिंह अटल दूसरे स्थान पर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमरिया में निकली हर घर तिरंगा यात्रा, भारत माता के नारों से गूंजा क्षेत्र1
- शारदा नदी के तेज कटान और विधायक बाबूराम पासवान द्वारा किए गए निरीक्षण पर आधारित समाचार स्क्रिप्ट नीचे दी गई है: पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में शारदा नदी का भीषण कटान जारी है। ग्राम हजारा में सैकड़ों किसानों की उपजाऊ जमीनें नदी में समाहित हो चुकी हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।1
- गांधी प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा महोत्सव का भव्य आयोजन। गांधी प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भव्य हर घर तिरंगा महोत्सव/कॉन्सर्ट संपन्न पीलीभीत ।गांधी प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा महोत्सव/काॅन्सर्ट का एक भव्य आयोजन एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज की छात्राएं, ड्रमण्ड इंटर कालेज के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ हुआ। आयोजित कार्यक्रम में म्यूजिकल कॉन्सर्ट में छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इंडियन आइडल के प्रतिभागी क्षितिज सक्सेना ने राष्ट्रभक्ति गीत गाकर समाँ बांधा तो वहीं। बासुरी वादक दिनेश सिंह यादव ने अपनी प्रस्तुति से जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। परिसर में तिरंगा मेले का आयोजन किया गया। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित तिरंगे, हस्तशिल्प एवं अन्य सामग्री के स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और वोकल फॉर लोकल पहल को बढ़ावा देना है। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद में हर घर तिरंगा से सम्बन्धित विषय पर जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देशवासियों में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक पावन पर्व है। इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन मंसूर अहमद शम्सी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, नगर मजिस्टेªट प्यारेलाल मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह यादव, उपायुक्त स्वतः रोजगार वन्दना सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, कार्यक्रम के नोडल इंतजार खान सहित अन्य उपस्थित रहे।4
- मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा। फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है। अमित शाह1
- जिला बरेली के भुता कस्बा में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र भुता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना भुता क्षेत्र में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा की शुरुआत भुता स्थित प्रीति फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप से हुई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए थाना भुता पहुंची। रास्ते में ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया और प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर देशभक्ति के इस आयोजन का उत्साह बढ़ाया। यात्रा के दौरान युवाओं और ग्रामीणों में खासा जोश दिखाई दिया। यात्रा में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर, दिवंगत विधायक के पुत्र ईशान ग्वाल, रामेश्वर दयाल, जवाहरलाल, डॉ. महेंद्र देव, भाजपा मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद गंगवार, मंडल उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री दीपक सिंह चौहान, कल्याण राय मौर्य, शंकर सिंह (बालाजी स्वीट्स हाउस), ग्राम प्रधान डालचंद मौर्य, कुंवर सेन गंगवार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास वर्मा, सोमवीर गंगवार, रमेश चंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र देव सक्सेना, टीआर गंगवार समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा और पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस की निगरानी के बीच यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और लोगों के उत्साह ने पूरे भुता क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।3
- बीसलपुर स्कूल हादसे पर DM का बड़ा एक्शन, जिलेभर के स्कूलों की होगी जांच | UP UPDATE पर देखिए1
- बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है पूरनपुर (पीलीभीत): आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी 129 विधानसभा पूरनपुर के द्वारा एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार राजू रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने शिरकत की।1
- BIG BREAKING: स्कूल हादसे के बाद DM एक्शन में, विद्यालय की जांच के आदेश—जिलेभर में चलेगा जांच अभियान1
- भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा। मा0 जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकली हर घर तिरंगा रैली तिरंगा रैली का विकास भवन चैराहे से प्रारम्भ होकर नेहरू पार्क में देशभक्ति के जयघोष के साथ हुआ समापन हर घर तिरंगा और तिरंगा रैली के माध्यम से देशप्रेम एवं जन-कल्याण का संदेश पीलीभीत । जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव की संयुक्त अध्यक्षता एवं कुशल मार्गदर्शन में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन किया गया। हर घर तिरंगा रैली के अन्तर्गत आज जनपद में राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। रैली विकास भवन चैराहे से देशभक्ति के उद्धोष के साथ रवाना हुई और नगर के टनकपुर मार्ग से होते हुए नेहरू पार्क पहुॅचकर सम्पन्न हुई। तिरंगा रैली में सशस्त्र सीमा बल,एनसीसी, विद्यार्थी, महिला स्वयं सहायता समूह, युवा कल्याण, सामाजिक संगठन सहित विभिन्न संस्थाओं एवं नागरिकों एवं नेकी की दीवार सामाजिक संस्था ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्य और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वच्छता, सामाजिक सौहार्द, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, कर्तव्य पालन एवं स्वदेशी को अपनाने का भी संदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा रैली तहसील, ब्लाक एवं नगर पालिकाओं में निकाली जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना तथा स्वतंत्रता सेनानिया के बलिदानों को याद करना है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी नागरिक 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों, प्रतिष्ठानों व कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा अवश्य फहराएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तिरंगा रैली में युवाओं और नागरिकों का यह अनुशासन और उत्साह सराहनीय है। सभी नागरिक इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और शान्तिपूर्ण वातावरण में मनाएंे। कार्यक्रम के दौरान डीएफओ सामाजिक वानिकी, मुख्य विकास अधिकारी, एसएसबी कमाडेंट, नगर मजिस्टेªट, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।4