Shuru
Apke Nagar Ki App…
साड़ ने टैक्टर, को उड़ाये परखच्चे, ड्राइवर भागा जान बचाकर,
बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
साड़ ने टैक्टर, को उड़ाये परखच्चे, ड्राइवर भागा जान बचाकर,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर। बीती रात उद्योग नगरी सुमेरपुर के समीप हाईवे किनारे संचालित अर्थ होटल में कुछ युवकों ने खाना देने से मना करने से नाराज होकर होटल मैनेजर सहित सफाई कर्मियों एवं होटल में ठहरे एक युवक को बीच बचाव करने पर अर्धनग्न करके जमकर पीटा और जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गये। पुलिस ने होटल मैनेजर की तहरीर पर तीन को नामजद करके कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज किये गये मुकदमे में कहा गया है कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे कस्बे के कुछ युवक नशे में चूर होकर उद्योग नगरी के समीप हाइवे किनारे संचालित अर्थ होटल में खाना खाने पहुंचे। होटल के मैनेजर कुलदीप सिंह से खाना मांगा। मैनेजर ने कहा कि गैस के साथ साथ खाना खत्म हो गया है, खाना मिलना संभव नहीं है। इससे नाराज युवकों ने मैनेजर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाने दौड़े सफाई कर्मी नरेंद्र अनुरागी, अरुण वाल्मीकि को लात घूंसे से जमकर पीटा। इसी बीच होटल में ठहरा ग्राहक पंकज कुमार पाल निवासी दौलतपुरा उरई जालौन बीचबचाव करने लगा। तो युवकों ने इसको भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने मैनेजर की तहरीर पर नैतिक सोनी, प्रत्यूष साहू, भोलू ठाकुर को नामजद करके कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।2
- Post by बसंत कुमार मौर्य जनसेवक1
- मौदहा ब्लॉक के सैकड़ों लोगों ने थामा सपा का दामन। जिलाध्यक्ष इदरीश खान की मौजूदगी में दिलाई गई सदस्यता, नए कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर किया गया स्वागत। जिलाध्यक्ष बोले— नए साथियों से संगठन को मिलेगी मजबूती, आगामी चुनाव में पार्टी को मिलेगा लाभ। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद, सभी ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर जालौन जालौन में नवरात्रि और रामनवमी की शोभायात्रा यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों ने यमुना नदी किनारे मां वनखंडी देवी मंदिर में दर्शन कर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर किया निरीक्षण, नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा, आगामी रामनवमी शोभायात्रा को लेकर भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, सफाई, पेयजल, सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी को लेकर डीएम ने दिए कड़े निर्देश, जालौन के कालपी नगर के मां वनखंडी देवी मंदिर पहुंचे थे डीएम-एसपी।4
- 3D स्टेट ऑफ हारमोंस के बारे में आप लोग देख सकते हैं 3D mein aap log samajh Gaye state aap harmons Iran Vs America Israel1
- अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम संगसियापुर में बौद्ध कथा का आयोजन हो रहा था।कल उसका समापन था, जिससे क्रम में पुलिस को यह सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा मूर्ति को विखंडित किया गया है साथ ही कथा वाचक से मारपीट भी की गई है।जिसके क्रम में अभी तहरीर प्राप्त हुई है। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।साथ ही आयोजन समिति की सहमति से मूर्ति स्थापना का प्रयास किया जा रहा है।मूर्ति रास्ते में है और बहुत जल्द स्थापित हो जाएगी।1
- अखिल भारतीय एकता परिषद ने जिला अस्पताल की बदहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन जिला अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी को लेकर गंभीर मामला सामने आया, वर्षों से रिक्त पदों के चलते मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है, आपात स्थिति में मरीजों को कानपुर रेफर किया जा रहा, रास्ते में हो रही मौतें चिंता का विषय, इस लापरवाही को लेकर संगठनों ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया, ज्ञापन के माध्यम से डॉक्टरों की तत्काल नियुक्ति और सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई, लंबे समय से लंबित मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की भी उठी मांग, चेतावनी दी गई कि जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा ।।4
- हमीरपुर। बुधवार को देर शाम सुमेरपुर कस्बे में बाइक जुलूस निकालकर कस्बा वासियों को रामनवमी पर्व की भव्य शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी सेवा समिति ने कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारियां की है। आगामी 27 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा के लिए लोगों को आमंत्रित करने के लिए बुधवार की शाम बाईक जुलूस निकाला गया। बाइक जुलूस नवीन गल्ला मंडी से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गो से गुजरकर वापस कार्यालय में जाकर संपन्न हुआ।1
- कस्बा रुरा स्तिथ पाथा माई मंदिर में महिलाओं ने नवरात्रि पर्व के सातवें दिन बुधवार को मां कालरात्रि देवी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और देवी मां से आशीर्वाद मांगा।1