बाराबंकी के शरीफाबाद में तेंदुए के पगचिन्हों की पुष्टि वन विभाग ने रातभर की कॉम्बिंग, ग्रामीणों में दहशत बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए की आशंका बनी हुई थी, जिसकी अब पगचिन्हों से पुष्टि हो गई है। वन विभाग ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। हाल ही में, राम पदारथ तिवारी के घर के पास एक बछड़े पर तेंदुए जैसे जंगली जानवर ने हमला किया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रातभर कॉम्बिंग की, हालांकि तेंदुआ हाथ नहीं लगा। वन विभाग के वनदरोगा (हैदरगढ़ रेंज) अनुज सिंह ने बताया कि मौके से मिले पगचिन्हों के सैंपल की जांच में तेंदुए की पुष्टि हुई है। इसके बाद से इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है और एक टीम को लगातार कॉम्बिंग के लिए तैनात किया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।
बाराबंकी के शरीफाबाद में तेंदुए के पगचिन्हों की पुष्टि वन विभाग ने रातभर की कॉम्बिंग, ग्रामीणों में दहशत बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए की आशंका बनी हुई थी, जिसकी अब पगचिन्हों से पुष्टि हो गई है। वन विभाग ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। हाल ही में, राम पदारथ तिवारी के घर के पास एक बछड़े पर तेंदुए जैसे जंगली जानवर ने हमला किया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रातभर कॉम्बिंग की, हालांकि तेंदुआ हाथ नहीं लगा। वन विभाग के वनदरोगा (हैदरगढ़ रेंज) अनुज सिंह ने बताया कि मौके से मिले पगचिन्हों के सैंपल की जांच में तेंदुए की पुष्टि हुई है। इसके बाद से इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है और एक टीम को लगातार कॉम्बिंग के लिए तैनात किया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।
- विधायक साकेंद्र वर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र आलू भंडारण, अनुदान में किसानों क रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आलू भंडारण और उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किसानों को हो रही तकनीकी और दस्तावेजी परेशानियों का उल्लेख करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। वर्ष 2026 में इन कोल्ड स्टोरेज में करीब 93 लाख 74 हजार पैकेट आलू का भंडारण किया गया था। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी आलू की उपज को सुरक्षित रखने के लिए इन कोल्ड स्टोरेज का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि आलू भंडारण के बाद किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान का लाभ प्राप्त करने में तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पात्र किसानों को अनुदान की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ मिल सके1
- बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है। बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...1
- तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। कुशीनगर: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टर्न लेते समय पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। गंभीर रूप से घायल शुभम की कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं दूसरा चालक भी गंभीर रूप से घायल है, इस हादसे का खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया।1
- मासूम बेटी की आवाज पर डीएम का संज्ञान, जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू बाराबंकी। चार साल की मासूम बच्ची की दर्द भरी अपील ने प्रशासन का ध्यान खींच लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास रहने वाली बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह हाथ जोड़कर कह रही थी, “डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पानी भर जाता है।” बच्ची की मासूम आवाज जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को सड़क की स्थिति जांचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया। बारिश में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क का काम शुरू होने पर बच्ची के परिवार और मोहल्लेवासियों ने डीएम का आभार जताया। बच्ची के पिता ने कहा कि डीएम ने उनकी बेटी की छोटी सी गुहार को गंभीरता से लेकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।1
- रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह* रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह*1
- शातिर आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी के वाहन और बैटरी बरामद: सफदरगंज पुलिस ने 4 ई-रिक्शा, 5 बाइक, 21 बैटरी और तमंचा जब्त किया शातिर आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी के वाहन और बैटरी बरामद: सफदरगंज पुलिस ने 4 ई-रिक्शा, 5 बाइक, 21 बैटरी और तमंचा जब्त किया जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता बाराबंकी पुलिस ने एक शातिर आटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के 4 ई-रिक्शा, 5 मोटरसाइकिल, 21 ई-रिक्शा बैटरी और एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी स्वाट/सर्विलांस और थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 26 अगस्त 2026 को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रसौली अंडरपास के पास से की। गिरफ्तार किए गए आटोलिफ्टर की पहचान शाह कटरा, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ बाबू पुत्र मेराजुद्दीन के रूप में हुई है। बरामदगी के संबंध में थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 368/2026 धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त इस्लामुद्दीन एक शातिर अपराधी है। वह गांवों और कस्बों में रेकी करता था और सार्वजनिक या भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। ई-रिक्शा चोरी करने के लिए वह अक्सर ई-रिक्शा बुक करता था। चालक को किसी बंद घर के बाहर ले जाकर कहता था कि घर में ताला लगा है, वह चाबी लेकर आता है। इस तरह चालक को भ्रमित कर वह चुपके से ई-रिक्शा लेकर फरार हो जाता था। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया और उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल सहित सफदरगंज थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।3
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1