Shuru
Apke Nagar Ki App…
खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहा युवक। गौतम अरनिया ब्लॉक प्रमुख के नाम से फेसबुक से पोस्ट की गई है वीडियो।
Upkar chauhan Reporter
खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहा युवक। गौतम अरनिया ब्लॉक प्रमुख के नाम से फेसबुक से पोस्ट की गई है वीडियो।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- द गुरुकुल(ए टेम्पल ऑफ एजुकेशन) में वीर शिरोमणि मेवाण मुकुट महाराणा प्रताप का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों तथा अध्यापकगण ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभारी अभिषेक वार्ष्णेय ने वताया कि महाराणा प्रताप ने अपना जीवन मुगलों के सामने झुकने के बजाय देश के लिए समर्पित कर दिया। तत्पश्चात मातृ दिवस का आयोजन किया गया। बच्चों ने मां के विषय में अपने- अपने विचार प्रकट किए। नाटक एवं नृत्य के माध्यम से मां की ममता का बखान किया। प्रबंध समिति सदस्य हृदयेश कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक दिन की बजाय प्रत्येक दिन मातृ दिवस होना चाहिए। अपनी मां के प्रति समर्पित होना चाहिए। मुस्कान गोविल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति सदस्य हृदयेश कुमार, अभिषेक वार्ष्णेय, नेहा शर्मा, योगिता भटनागर, रेनू शर्मा, बाला शर्मा, संगीता गुप्ता, सरोज शर्मा, बबीता शर्मा, रुचि शर्मा, सुधा शर्मा, स्वीडल शर्मा, दीपांशी शर्मा, दिव्या ठाकुर, नेहा शर्मा, फरहीन, तान्या, अंजुम, अर्शी, फिजा, निदा, प्रिया आदि उपस्थित रहे।1
- बुलंदशहर: महाराणा प्रताप सिंह की जयंती पर क्षत्रिय समाज की रैली। रैली में दिखा यातायात नियमों का उल्लंघन,वीडियो वायरल। कार और ट्रैक्टर पर खड़े होकर जानलेवा स्टंट करते दिखे युवा। कार की खिड़की से बाहर निकलकर भी स्टंटबाजी कर रहे युवा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो खुर्जा नगर के मंदिर रोड की है।1
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नेशनल हाईवे 34 पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।4
- ग्रेटर नोएडा इंटीट्यूशनल एरिया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रण होकर गोल-गोल घूमती हुई खंभे से टकराई, स्टंट करने के दौरान हुआ हादसा, स्कॉर्पियो में सवार एक युवक की मौत दूसरे हुआ घायल देर रात स्कॉर्पियो में सायरन बजा कर दौड़ा रहे थे स्कॉर्पियो, हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का मामला।1
- कृपया उत्तर प्रदेश सरकार इस गांव साबोता के पार्क पर ध्यान देने की कृपा करे ये है गांव साबोता का अंबेडकर पार्क की दुर्लभ स्थिति जो आता है जेवर एयरपोर्ट के पास जहां पर आज तक ना तो प्राधिकरण ने कोई काम कराया है और ना ही इस पर जेवर के जनप्रतिनिधि ध्यान देने को राजी है @UPgovt @DMgbnagar @ambedkarite people of india @ mayavati1
- अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में साईं ढाबा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले की जोड़ी शिकार हो गई। इस दुर्घटना में जीजा सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साला राहुल गंभीर रूप से घायल है। मृतक सन्नी की शादी पिछले वर्ष 12 नवंबर को ही हुई थी, जिससे परिवार में मातम छा गया है।2
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तिहरे हत्याकांड के दो इनामी बदमाश रवि और सौरभ उर्फ सीटू गिरफ्तार किए गए हैं। इन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था और पुलिस ने इन्हें खुर्जा के हसनगढ़ रोड से दबोचा। उनकी गिरफ्तारी से अब तिहरे हत्याकांड के कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।1
- एस एस सी (सीजीएल) के द्वारा इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर केंद्र सरकार में चयनित हुए गोविंद शर्मा पुत्र श्री दिनेश कुमार शर्मा जी का श्री रामचरितमानस प्रचार समिति रजिस्टर्ड संस्था 0 53 04 के द्वारा संरक्षक सतीश शर्मा एवं अध्यक्ष सौरभ गौड़ के नेतृत्व में श्री राम दरबार भेंटकर एवं पटका उड़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, ललित गुप्ता,सचिव रामू तिवारी, कोषाध्यक्ष हेमंत शर्मा, सह कोषाध्यक्ष पीकेश शर्मा, मुकेश सैनी, ब्रजेश दक्ष, उत्कर्ष शर्मा, बीके शर्मा ,जीवाराम गौड़ एवं गोविंद शर्मा की पूजनीय पिता श्री दिनेश शर्मा एवं परिवारजन उपस्थित रहे।1
- बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार किए गए, जिनके पास से अवैध हथियार और बाइक बरामद हुई। ये बदमाश दो दिन पहले हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे।3