गोरई थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। यह घटना 11 मार्च की रात को हुई, जिसके बाद गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव कूबरा में मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी करण सिंह पुत्र जोधराज सिंह की बारात आई थी। देर रात बारात दुल्हन के दरवाजे तक पहुंची और बारौठी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान दूल्हा घोड़ी से उतरकर चौकी पर बैठा था, तभी अचानक उठकर भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक, लहंगा, चुनरी और तस्वीर को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दूल्हा बिफर गया। इस घटना के बाद कई घंटों तक हंगामा चलता रहा। गुरुवार को दूल्हा पक्ष ने शादी का खर्च आदि देकर संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में आपसी समझौता कर लिया। समझौते के बाद दुल्हन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। सूत्रों के अनुसार, गांव में यह चर्चा बनी रही कि दूल्हे का पहले से किसी अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसने शादी से इनकार किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
गोरई थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। यह घटना 11 मार्च की रात को हुई, जिसके बाद गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव कूबरा में मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी करण सिंह पुत्र जोधराज सिंह की बारात आई थी। देर रात बारात दुल्हन के दरवाजे तक पहुंची और बारौठी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान दूल्हा घोड़ी से उतरकर चौकी पर बैठा था, तभी अचानक उठकर भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक, लहंगा, चुनरी और तस्वीर को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दूल्हा बिफर गया। इस घटना के बाद कई घंटों तक हंगामा चलता रहा। गुरुवार को दूल्हा पक्ष ने शादी का खर्च आदि देकर संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में आपसी समझौता कर लिया। समझौते के बाद दुल्हन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। सूत्रों के अनुसार, गांव में यह चर्चा बनी रही कि दूल्हे का पहले से किसी अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसने शादी से इनकार किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
- सासनी में आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास एक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, हाथरस में थाना चंदपा के गांव नगला भुस निवासी राजा अपनी बाइक से किसी कार्र हेतु अलीगढ की ओर जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही उसकी बाइक पुरानी सब्जी मंडी के समीप पहुँची वैसे ही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई। जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया।3
- हाथरस में उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रवेश परीक्षा आज से जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 13,440 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।1
- कुछ छात्रों ने परीक्षा को बताया आसान तो कुछ के चेहरे पर नजर आई शिकन4
- बाजना में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है।लोगो का कहना है कि क्या ये निर्माण कार्य सड़कों तक ही सीमित रहेगा या फिर जो गालियां, खड़ंजे ज्यादा खराब हुए पड़े हैं वहां तक भी जाएगा3
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कल्चरल एजुकेशन सेंटर (सीईसी) में अलविदा जुमे के अवसर पर एमएसओ द्वारा एक शानदार इफतार पार्टी आयोजित की गई। इस अवसर पर एएमयू के कई छात्रों ने भाग लिया और एक साथ मिलकर इफतार का आनंद लिया। इस इफतार पार्टी में विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए, जिसमें से कुछ विशेष व्यंजन जैसे कि सेवई, बिरयानी, और शीर खुरमा आकर्षण का केंद्र थे। छात्रों ने एक दूसरे के साथ मिलकर इफतार किया और इस अवसर पर आयोजित की गई सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। इस अवसर पर एमएसओ के सदस्यों ने छात्रों को संबोधित किया और उन्हें इस्लामी मूल्यों और संस्कृति के बारे में बताया। छात्रों ने भी अपने विचार साझा किए और इस अवसर पर आयोजित की गई गतिविधियों की प्रशंसा की। क्या आप जानना चाहते हैं कि एएमयू में और क्या गतिविधियां आयोजित की जाती हैं या एमएसओ के बारे में अधिक जानना चाहते हैं?1
- सनातन के लिए काम करने वाले सच्चे शूरवीर: उल्का गुप्ता द केरला स्टोरी 2 की नायिका ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण पर महेंद्र प्रताप से की चर्चा, मूल गर्भगृह स्थल पर मंदिर निर्माण की जताई कामना वृंदावन | द केरला स्टोरी 2 की नायिका उल्का गुप्ता ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण के हिंदू पक्षकार तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की। स्थानीय एक होटल में हुई इस मुलाकात के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान उल्का गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म के लिए कार्य करने वाले लोग सच्चे शूरवीर होते हैं। उन्होंने महेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ठाकुर जी उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की प्राकट्य भूमि के मूल गर्भगृह स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए शक्ति प्रदान करें। उन्होंने इस संघर्ष में अपना समर्थन भी जताया। महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने उन्हें बताया कि ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़कर औरंगजेब ने वहां मस्जिद का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि सनातन आस्था का मूल केंद्र है और इससे समाज का गहरा भावनात्मक संबंध है। इस विषय के समाधान के लिए 23 दिसंबर 2020 को न्यायालय में वाद दायर किया गया, जिसके बाद यह मुद्दा व्यापक जनचर्चा का विषय बन गया। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के साथ-साथ आगरा की जामा मस्जिद में लगाए गए भगवान के विग्रहों को वापस लाने के लिए भी हाईकोर्ट में मुकदमा लड़ा जा रहा है। दोनों मामलों में न्यायिक प्रक्रिया जारी है। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वे न्यायालय में मुकदमा लड़ने के साथ-साथ जनजागरण अभियान भी चला रहे हैं। देश-विदेश में संगठन विस्तार के माध्यम से इस विषय को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। द केरला स्टोरी 2 की नायिका उल्का गुप्ता ने कहा कि सनातन की रक्षा और मजबूती के लिए ही फिल्म बनाई है। इससे पहले वह झांसी की रानी में अभिनय कर चुकी हैं और उनको झांसी की रानी के रूप में भी उनको जाना जाता है। उन्होंने महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट को सच्चा शूरवीर बताते हुए कहा कि वह भी उनके साथ खड़ी हैं। इस अवसर पर गोदान फिल्म की गायिका अनन्या सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने संक्षेप में कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इस विषय पर समाज को जागरूक करना आवश्यक है। मुलाकात के दौरान राजीव शर्मा, इंदिवर कोहली समेत फिल्म सिटी से जुड़े अन्य लोग भी उपस्थित रहे।2
- राया फाटक पर हाई वोल्टेज ड्रामा साधु बने पति को पत्नी ने पीटा1
- Post by Govind Chaudhary1
- कंप्यूटर सर्वर में गड़बड़ी से गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान फरह (मथुरा)। फरह क्षेत्र में गैस एजेंसियों के कंप्यूटर सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को क्षेत्र की विभिन्न गैस एजेंसियों, विशेषकर अंजनी नंदन गैस सर्विस पर 14 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए महिला और पुरुषों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। एजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंप्यूटर सिस्टम में सर्वर न आने के कारण बुकिंग और वितरण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है। एजेंसी संचालकों ने स्पष्ट किया है कि गैस गोदामों में सिलेंडरों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग अपनी उपभोक्ता किताब के माध्यम से कराएं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सिलेंडर प्राप्त करें। यदि किसी कारणवश सिलेंडर बुकिंग में समस्या आती है तो उपभोक्ता सीधे गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। एजेंसी प्रबंधन ने लोगों से किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा गैस की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई गई है और एजेंसियो के नियमों के तहत ही गैस वितरण कर रहे हैं।1