मुरलीगंज में धूमधाम से निकली भव्य निशान यात्रा, हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा का मुरलीगंज शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। गोलबाजार स्थित श्री गौतम शारदा पुस्तकालय परिसर से श्री बालाजी खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में शहर के विभिन्न मार्गों पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। निशान यात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तिभजनों के साथ श्रद्धालु ध्वज लेकर पूरे शहर में भ्रमण करते रहे। यात्रा गौतम शारदा पुस्तकालय से निकलकर हरिद्वार चौक, जयरामपुर महावीर चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिल चौक और हाट बाजार होते हुए पुनः पुस्तकालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई। निशान यात्रा में मारवाड़ी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों की सहभागिता रही, जिन्होंने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मारवाड़ी समाज के सुरज पंसारी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। बाइट - सुरज पंसारी, सदस्य, आयोजन कमिटी
मुरलीगंज में धूमधाम से निकली भव्य निशान यात्रा, हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा का मुरलीगंज शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। गोलबाजार स्थित श्री गौतम शारदा पुस्तकालय परिसर से श्री बालाजी खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में शहर के विभिन्न मार्गों पर भव्य निशान
यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। निशान यात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तिभजनों के साथ श्रद्धालु ध्वज लेकर पूरे शहर में भ्रमण करते रहे। यात्रा गौतम शारदा पुस्तकालय से निकलकर हरिद्वार चौक, जयरामपुर
महावीर चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिल चौक और हाट बाजार होते हुए पुनः पुस्तकालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई। निशान यात्रा में मारवाड़ी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों की
सहभागिता रही, जिन्होंने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मारवाड़ी समाज के सुरज पंसारी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। बाइट - सुरज पंसारी, सदस्य, आयोजन कमिटी
- Post by मिथिलेश कुमार1
- सुपौल जिले के रामदास ठाकुरबाड़ी मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर पूजा समिति के सदस्यों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही पूजा-पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी श्रद्धालु इस पावन अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।1
- Post by Singer Vikram Deewana Patel1
- #saharsa मैट्रिक परीक्षा में 474 मार्क प्राप्त कर | पूरे सहरसा जिला में 5 वा स्थान प्राप्त करने वाले Md Ahsan के पिता जी से कुछ बातचीत 🎉 #tauseefkamal #htktoday #BiharBoard #bihar #Matric #BiharTopper #today #reelsvideo1
- छातापुर:त्रिवेणीगंज में स्मैक का तांडव, रेलवे की संपत्ति पर भी डाला हाथ — प्रशासन के लिए खतरे की घंटी!,जाने कैसे और क्या क्या हुआ है चोरी1
- मामला नवहट्टा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत का है, जहां वार्ड संख्या 9, 10 और 11 में सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि यह सड़क गांव के लोगों के लिए मंदिर, मस्जिद और स्कूल तक जाने का एकमात्र रास्ता है, लेकिन यहां हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि मुखिया द्वारा ईनादपुर और अपने क्षेत्र में ही विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि मोहनपुर के इन वार्डों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि वे भी इसी पंचायत के निवासी हैं, बावजूद इसके उनके इलाके में सड़क और नाले का निर्माण नहीं कराया जा रहा है, जबकि मुखिया के घर के आसपास विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने मुखिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क और नाला निर्माण कराने की मांग की है।1
- बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच मधेपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल मधेपुरा में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तुनियाही वार्ड नंबर-04 में छापेमारी कर एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 78 कार्टून में कुल 806.39 लीटर विदेशी शराब जब्त की। बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू, सिग्नेचर, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड और ऑफिसर्स चॉइस जैसे कई नामी ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक चारपहिया वाहन से भी शराब की खेप बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपये है, जिसे अवैध तरीके से खपाने की तैयारी की जा रही थी। इस मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। बाइट -प्रवेंद्र भारती, एएसपी, मधेपुरा "जिले में शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"4
- खबर-✔️DAT.NEWS/ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार ➖️➖️➖️➖️➖️➖️➖️➖️➖️➖️ बिहार के मधुबनी जिला के फूलपरास नगर पंचायत में स्थित-J.M.S. कोचिंग सेंटर के छात्र और छात्राओं ने 2026 में 10वीं और 12वीं के परीक्षाफल आने के बाद J.M.S . कोचिंग सेंटर के बच्चों ने फूलपरास नगर पंचायत में चार चांद लगा दिया। कोचिंग संचालक ललित कुमार एवं सहायक शिक्षक के द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सभी छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया गया और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छात्र और छात्राओं ने शिक्षक और माता पिता का नाम रोशन किया। ➖️➖️➖️➖️➖️➖️➖️➖️➖️➖️➖️ अच्छे शिक्षक और बेहतर पढ़ाई के लिए मधुबनी नगर पंचायत फूलपरास J.M.S. कोचिंग सेंटर , संचालक- ललित कुमार जी से सम्पर्क करें और अपने बच्चों को भविष्य को ओर बेहतर बनाए।1
- Post by मो फिजाकत1