मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नरसिंहपुर जिले के शासकीय सिविल अस्पताल गाडरवारा में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई। शनिवार को आयोजित इस बैठक में गाडरवारा सहित साईंखेड़ा, सालीचौका और चीचली क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए समाजसेवियों और दानदाताओं से अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान अस्पताल में 24 घंटे निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने, ओपीडी पंजीयन के लिए तीन कंप्यूटरीकृत काउंटर स्थापित करने, नए भवन में रैंप सहित मरीजों की सुविधा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित करने और रिक्त पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से जरूरी स्टाफ की नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा दो मॉर्चुरी बॉक्स उपलब्ध कराने तथा अस्पताल के मुख्य प्रवेश मार्ग का निर्माण करने का भी निर्णय लिया गया। अस्पताल परिसर की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से कोचर कॉलोनी मार्ग पर भारी वाहनों, डीजे वाहनों और अनावश्यक शोर-शराबे पर नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग लगाने तथा जुलूसों के आवागमन को प्रतिबंधित करने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा, श्री मिनेन्द्र डागा, जिला पंचायत सदस्य डॉ. योगेश, रोगी कल्याण समिति के सदस्य श्रीमती बसंती पालीवाल, श्री शैलेंद्र जैन, श्री अरुण बड़कुर, श्री चंद्रकांत शर्मा, श्री राव संदीप सिंह, एसडीएम श्री मणिन्द्र सिंह, एसडीओपी श्री ललित डागुर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. उपेंद्र वस्त्रकर, सभी बीएमओ और स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।

- नरसिंहपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' के तहत कोतवाली पुलिस ने एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तिंदनी रोड नहर के पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और तलापार निवासी आरोपी आशीष मेहरा को तिन्दी नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए आरोपी आशीष मेहरा के पास से लगभग ₹1 लाख कीमत की 10 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।1
- नरसिंहपुर के वनग्राम गुकला के ग्रामीण नाकेदार की मनमानी का शिकार हो रहे हैं। नाकेदार के इस मनमाने रवैये से परेशान होकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय का रुख किया और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।1
- मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगामी चुनाव परिणामों और क्षेत्र की राजनीति को लेकर आत्मविश्वास के साथ एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में यह दावा करते हुए कहा कि दतिया को जिताने की बात हुई है और दतिया हम जीत रहे हैं, जीतेंगे।1
- Post by Jyoti soni1
- नरसिंहपुर जिले की हर खबर को अब दर्शक एसीएन भारत समाचार पर देख सकते हैं। यह समाचार प्रसारण जी टी पी एल केबल टी वी के चैनल नंबर 198 पर उपलब्ध है।1
- Post by Satish Vishwakarma1
- नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र में स्थित झांसीघाट पर झांसीघाट मां रेवा सेवा समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ महाआरती की गई। इस आयोजन में गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।2
- नरसिंहपुर में संदूक से कपड़े निकालते समय एक युवक को जहरीले सर्प ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कपड़े निकालने के दौरान अचानक हुए इस सर्पदंश के कारण युवक ने दम तोड़ दिया।1