Shuru
Apke Nagar Ki App…
Alok Kishor
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर बिग ब्रेकिंग। मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में चोरी की सूचना, बताया जा रहा है कि भारी भीड़ घर में घुसी, तोड़फोड़, मारपीट सहित चोरी की घटना को दिया अंजाम। पीड़ित की सूचना पर यूपी 112 डायल भी मौके पर मौजूद। अपडेट। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मामला मारपीट का निकला, और पीड़ित महिला का कहना है कि किसी तरह की कोई चोरी नहीं हुई है गांव के ही कई लोगों ने घर में घुसकर बेवजह मारपीट की है अब पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर वापस लौट गई।2
- जनपद में श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक नहीं पहुंच पा रहा है। वर्ष 2021-22 से अब तक कन्या विवाह, मातृत्व सहायता और मृत्यु अंत्येष्टि जैसी योजनाओं की राशि स्वीकृत होने के बावजूद लंबित है।1
- मुजफ्फरनगर l चरथावल क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना वाहनों से हो रहे हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर शाम चरथावल पश्चिम गन्ना क्रय केंद्र (खाईखेड़ी) से क्षमता से अधिक गन्ना लादकर निकला एक ट्रक कुटेसरा पुल पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के कई घंटे बाद तक समाचार लिखे जाने तक ट्रक को मौके से नहीं हटाया जा सका, जिससे पुल पर यातायात बाधित रहा और राहत कार्य प्रभावित हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ओवरलोड होने के कारण संतुलन खो बैठा और पुल पर पलट गया। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि कोई अन्य वाहन या राहगीर ट्रक की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक के पलटने से ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइनें भी टूटकर गिर गईं, जिससे चरथावल कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। कड़ाके की ठंड और अंधेरे के कारण हजारों लोग परेशान रहे। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज एसआई राजेश शर्मा व राहुल गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने यातायात नियंत्रित करने के प्रयास किए, लेकिन ट्रक न हटने के कारण मार्ग पूरी तरह सुचारू नहीं हो सका। पुल पर पड़े ट्रक और अंधेरे के कारण राहगीरों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। खतौली कांड से भी नहीं लिया सबक उल्लेखनीय है कि गत वर्ष खतौली में गन्ना ट्रक पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बावजूद खाईखेड़ी शुगर मिल प्रशासन पर मानकों के विपरीत ओवरलोडिंग कराने के आरोप लगते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिल प्रबंधन की लापरवाही के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं और सरकारी संपत्ति, विशेषकर बिजली लाइनों, को भारी नुकसान पहुंच रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई और जिम्मेदारों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की है।1
- मुजफ्फरनगर में Safer Internet Day–2026 पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित Safer Internet Day–2026 के अवसर पर जिला सभागार, मुजफ्फरनगर में “Smart Technology, Safe Choices” थीम पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी क्राइम श्रीमती इन्दु सिद्वार्थ एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त) गजेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यशाला में साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल-लिंक और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। अधिकारियों ने सुरक्षित व जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग पर जोर देते हुए साइबर हेल्पलाइन व त्वरित शिकायत की प्रक्रिया की जानकारी दी।1
- Post by Radhika Singh1
- झूठे मुकदमे को लेकर जिलाधिकारी से मिले किसान मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर1
- सहारनपुर वन्देमातरम को लेकर मुस्लिम धर्म गुरु और देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा का बयान सामने आया है , कारी इसहाक गोरा ने कहा है कि हमारे धर्म गुरु और अन्य उलेमा वन्देमातरम के कुछ अंशों पर पहले भी आपत्ति जता चुके थे मजहबे इस्लाम में किसी की पूजा नहीं होती सरकार को इसे लागू करने से पहले सोचना चाहिए था।1
- बिग न्यूज आमतौर पर कहा जाता है कि नशा सिर चढ़कर बोलता है। लेकिन यहां तो नशा कार पर चढ़कर बोल रहा है साहब नशा मुक्ति केंद्र से पहले ऐसे रीलबाजो से मुक्ति का पुनर्वास केंद्र खोलना चाहिए1
- Post by VIRENDRA SINGH दैनिक सर्वे बुल1