Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर में Force Motors का नया शोरूम शुरू | Urbania, School Bus, Trax की होगी बिक्री
EN Daily National
गोरखपुर में Force Motors का नया शोरूम शुरू | Urbania, School Bus, Trax की होगी बिक्री
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- SSP गौरव ग्रोवर की बड़ी कार्रवाई, 32 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले अयोध्या जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया गया। SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने 32 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती की है। नई तैनाती अयोध्या, कैंट, नगर कोतवाली के अलावा रौनाही, महाराजगंज, गोसाईगंज, बीकापुर, तारुन, हैदरगंज, इनायतनगर, कुमारगंज, खंडासा, रुदौली, बाबा बाजार और पटरंगा क्षेत्र में की गई है। रोहित कुमार पाण्डेय को फतेहगंज, संदीप कुमार को लक्ष्मणघाट और अभिषेक कुमार को हसन कटरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। किरनपाल को मीरनघाट की जिम्मेदारी मिली है। मनीष तिवारी को सहादतगंज और शुभम सिंह को सदर बाजार चौकी भेजा गया है। पंकज सिंह औद्योगिक क्षेत्र और मनोज कुमार मठ शिवाला चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं। पूराकलंदर क्षेत्र में जितेन्द्र कुमार को छतिरवा चौकी प्रभारी बनाया गया है। रौनाही में आलोक कुमार सिंह को सतीचौरा, सत्यम अग्रवाल को रामनगर और हिमांशु सिंह को जननापुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। महाराजगंज में कमलेश कुमार को तमसा घाट रुस्तमाबाद और कमल सिंह को अरवत चौकी प्रभारी बनाया गया है। गोसाईगंज में प्रिंस सिंह को अमसिन और अरुण कुमार को दिलासीगंज चौकी की जिम्मेदारी मिली है। जंग बहादुर को कोछा बाजार, प्रवीण सिंह को गुनौर, विकास कुमार मौर्य को गयासपुर और अंशुल वर्मा को भोपा डुहिया चौकी प्रभारी बनाया गया है। इनायतनगर में राहुल कुमार यादव को आस्तीकन धाम चौकी की जिम्मेदारी मिली है। कुमारगंज में राजेश कुमार गुप्ता को बीसा का पुरवा तिन्दौली चौकी प्रभारी बनाया गया है। खंडासा में प्रशांत पाण्डेय को खंडासा, गौरव सिंह को अमरगंज और राजेंद्र प्रसाद को अघियारी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। रुदौली में स्तुति गुप्ता को ऐहार और देवेंद्र कुमार त्रिपाठी को दलसराय चौकी प्रभारी बनाया गया है। बाबा बाजार में आकिल हुसैन को हंसराजपुर और विपिन कुमार मौर्य को रैछ चौकी की जिम्मेदारी मिली है। पटरंगा में सौरभ सिंह को हाईवे प्रथम (गंगरेला) और प्रतिक्षा को दिवाली चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रभात कुमार द्विवेदी को मवई चौराहा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।1
- राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह जिंदाबाद1
- सहजनवां तहसील का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की व्यवस्था और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर गोरखपुर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. वैभव शर्मा ने गुरुवार को सहजनवां तहसील का औचक निरीक्षण किया। एडीएम के अचानक तहसील पहुंचने से विभिन्न अनुभागों और पटलों पर तैनात कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने तहसील के कामकाज की स्थिति का जायजा लेते हुए राजस्व कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव और जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने सबसे पहले संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अभिलेखों के रखरखाव, पत्रावलियों और राजस्व वसूली से संबंधित कार्यों की जानकारी कर्मचारियों से ली। इसके बाद उन्होंने आरके कार्यालय, नजारत अनुभाग समेत विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से लंबित मामलों और उनके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। अभिलेख व्यवस्थित रखने के दिए निर्देश डॉ. वैभव शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी सरकारी अभिलेख और पत्रावलियां सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रखी जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। कहा कि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। राजस्व एवं जनसुनवाई से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एडीएम ने कहा कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन और समयबद्धता बनाए रखना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। तहसील परिसर की साफ-सफाई भी देखी निरीक्षण के दौरान एडीएम ने तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय और परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यालय से आमजन को बेहतर माहौल मिलता है और सरकारी कार्यों के प्रति भी सकारात्मक संदेश जाता है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नमन मेहता, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार राम सूरज प्रसाद और शुभम बरनवाल मौजूद रहे। इसके अलावा आरके अरुण गुप्ता, नाजिर सत्य प्रकाश दुबे, अजय श्रीवास्तव समेत अन्य राजस्व निरीक्षक, अमीन और तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- महुली में पैदल गश्त के साथ अतिक्रमण हटाया, सीसीटीवी से बढ़ी निगरानी महुली। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को महुली पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने के साथ दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई। पैदल गश्त के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों पर आवागमन में बाधा बन रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर हटवाया गया। पुलिस ने दुकानदारों से प्रतिष्ठानों के सामने निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने तथा सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने का आह्वान किया। वहीं, कस्बे में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे महत्वपूर्ण स्थानों पर गतिविधियों की निगरानी बढ़ेगी और किसी घटना की स्थिति में पुलिस को आवश्यक साक्ष्य जुटाने में भी मदद मिलेगी। पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस का कहना है कि तकनीक, सतर्कता और जनसहयोग के माध्यम से अपराध की रोकथाम के साथ महुली कस्बे में सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल बनाने का प्रयास जारी रहेगा।3
- Post by Shailendra Pandey1
- चलती बस का, बाइक सवारों पर पड़ा पानी का छिंटा बाइक सवारों ने रोडवेज कर्मचारियों को बस में घुसकर की धुनाई, अब पुलिस उठाई गोरखपुर- सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के फरेंदा थाना क्षेत्र का पूरा मामला कई मिनट तक रोडवेज बस रही सड़क पर खड़ा , फरेंदा पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी #Maharajganj #police #phrendha #vidioviral #reelsviralシ #bikers #Sheeje1
- तीन हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित बैंक प्रबंधन, वित्त मंत्रालय और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच केंद्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में दो दिनों से चल रही वार्ता विफल होने के बाद बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी। करीब 3 हजार बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। जिससे 500 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में बैंक कर्मियों ने एसबीआई मुख्य शाखा पर एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।हड़ताल में जिले के स्टेट बैंक समेत सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के करीब 3000 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए हैं। यूएफबीयू में एआइबीईए, एआइबीओसी, एनसीबीई, एआइबीओए, बीईएफआइ, आइएनबीओसी और आइएनबीईएफ समेत सात यूनियनें शामिल हैं। आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि यूएफबीयू की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग, बैंक अधिकारियों के लिए प्रस्तावित पीएलआई की समान योजना, आइडीबीआई के विदेशीकरण पर रोक और पेंशन अपडेशन शामिल हैं। यूएफबीयू के संयोजक यूपीएन सिंह ने बताया कि 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल भी प्रस्तावित है। मांगें नहीं मानी गईं तो अक्टूबर के अंत में अनिश्चितकालीन हड़ताल का प्रस्ताव है। इसमें श्रेयांश श्रीवास्तव, बजरंग कुमार गुप्ता, प्रशांत शुक्ला शामिल रहे।1
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बड़ी मांग! ₹2,500 प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में जोड़ने की मांग1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1