logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस प्रतापगढ़ जनपद के थाना हथिगवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुला का पुरवा, बेंती में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

10 hrs ago
user_Salman Khan "Journalist"
Salman Khan "Journalist"
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस प्रतापगढ़ जनपद के थाना हथिगवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुला का पुरवा, बेंती में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़ भगवान परशुराम की जयंती के शुभ अवसर पर विधानसभा विश्वनाथगंज प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में हंसी चौराहे से डीजे के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा यह शोभायात्रा जेठवारा चौराहा संजय तिराहा होते हुए पौराणिक हनुमान मंदिर पर या शोभा यात्रा समाप्त हुई इस शोभा यात्रा में सभी सनातनियों ने हाथ में श्री राम भगवान का झंडा लेकर यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जय परशुराम के नारे के साथ बड़ी धूमधाम से परशुराम की यात्रा हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई
    1
    प्रतापगढ़ भगवान परशुराम की जयंती के शुभ अवसर पर विधानसभा विश्वनाथगंज प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में हंसी चौराहे से डीजे के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा यह शोभायात्रा जेठवारा चौराहा संजय तिराहा होते हुए पौराणिक हनुमान मंदिर पर या शोभा यात्रा समाप्त हुई इस शोभा यात्रा में सभी सनातनियों ने हाथ में श्री राम भगवान का झंडा लेकर यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जय परशुराम के नारे के साथ बड़ी धूमधाम से परशुराम की यात्रा हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *बिजनौर ब्रेकिंग-डीएम जसजीत कौर का प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण* *डीएम जसजीत कौर ने मिड डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए नन्हे मुन्ने बच्चो के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया* *निरीक्षण के दौरान स्कूल मे साफ-सफाई एव मिड डे मील की गुणवत्ता सही पाई गई* *बिजनौर के तैमूरपुर दीप स्थित विद्यालय का मामला डीएम जसजीत कौर का यह वीडियो काफी सुर्खियों में*
    1
    *बिजनौर ब्रेकिंग-डीएम जसजीत कौर का प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण* 
*डीएम जसजीत कौर ने मिड डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए नन्हे मुन्ने बच्चो के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया* 
*निरीक्षण के दौरान स्कूल मे साफ-सफाई एव मिड डे मील की गुणवत्ता सही पाई गई* 
*बिजनौर के तैमूरपुर दीप स्थित विद्यालय का मामला डीएम जसजीत कौर का यह वीडियो काफी सुर्खियों में*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    1
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • परशुराम जयंती पर अमेठी में ब्राह्मण समाज का जुटान, विधायक महराजी प्रजापति के कार्यक्रम से पूर्व मंत्री परिवार ने दिया बड़ा सियासी संदेश
    1
    परशुराम जयंती पर अमेठी में ब्राह्मण समाज का जुटान, विधायक महराजी प्रजापति के कार्यक्रम से पूर्व मंत्री परिवार ने दिया बड़ा सियासी संदेश
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भगवान परशुराम की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम जयकारो से गूँज उठी नगर पंचायत अमेठी भगवान परशुराम जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए कहीं शोभायात्रा का आयोजन हुए तो कहीं शरबत हलुआ वितरित किए गए रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के बैनर तले भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम और माता गायत्री की पूजा-अर्चना 111 वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार करके पूजा अर्चना कराया इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी तथा हर्ष महाराज के नेतृत्व में भगवान परशुराम की जयघोष के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई भक्तगण गीतों पर नृत्य और जय श्रीराम, जय भगवान परशुराम, भारत माता की जय के उद्घोष लगाते हुए शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से अंबेडकर तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, गाँधी चौक, सगरा तिराहा, राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए पुनः गायत्री शक्तिपीठ पहुँची। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया विगत वर्षों की भांति यह शोभायात्रा में सर्ब समाज के लोगों के साथ निकाली गई अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला धर्मेंद्र शुक्ला अरविंद चतुर्वेदी प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला अभिजित त्रिपाठी डाक्टर देवमणि तिवारी बबलू तिवारी सहित हजारों लोग थे कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रवक्ता अनिरुद्ध मिश्र ने किया। इसके पहले ब्राह्मण कल्याण संस्थान ने शिवमन्दिर रामनगर से शोभायात्रा निकाली जो नगर भ्रमण करते हुए गौरीगंज गई शिव कुमार मिश्र काशी तिवारी अन्नत विक्रम सिंह आदि थे सगरा तिराहा पर शरबत वितरण धर्मेंद्र शुक्ला उनके साथियों ने किया विप्र शक्ति सेना ने किया गोष्ठी का आयोजन विप्र शक्ति सेना भगवान परशुराम जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें अधिवक्ता बृजेश मिश्र प्रमोद मिश्र दीपू पाण्डेय रणजीत आदि ने परशुराम के चरित्र पर प्रकाश डाला
    3
    भगवान परशुराम की जयंती पर  हुए विविध कार्यक्रम 
जयकारो से  गूँज उठी नगर पंचायत 
अमेठी
भगवान परशुराम जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए कहीं शोभायात्रा का आयोजन हुए तो कहीं शरबत हलुआ वितरित किए गए 
रविवार को गायत्री शक्तिपीठ  में ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के बैनर तले भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। 
शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम और माता गायत्री की पूजा-अर्चना  111 वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार करके पूजा अर्चना कराया इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी तथा हर्ष महाराज के नेतृत्व में भगवान परशुराम की जयघोष के साथ  शोभायात्रा की शुरुआत हुई भक्तगण गीतों पर नृत्य और जय श्रीराम, जय भगवान परशुराम, भारत माता की जय के उद्घोष लगाते हुए  शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से अंबेडकर तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, गाँधी चौक, सगरा तिराहा, राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए पुनः गायत्री शक्तिपीठ पहुँची।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया विगत वर्षों की भांति यह शोभायात्रा में सर्ब समाज के लोगों के साथ निकाली गई अधिवक्ता  अखिलेश शुक्ला धर्मेंद्र शुक्ला अरविंद चतुर्वेदी प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला अभिजित त्रिपाठी  डाक्टर देवमणि तिवारी बबलू तिवारी सहित हजारों लोग थे 
कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रवक्ता अनिरुद्ध मिश्र ने किया। 
इसके पहले ब्राह्मण कल्याण संस्थान ने शिवमन्दिर रामनगर से शोभायात्रा निकाली  जो नगर भ्रमण करते हुए गौरीगंज गई शिव कुमार मिश्र काशी तिवारी अन्नत विक्रम सिंह आदि थे 
सगरा तिराहा पर शरबत वितरण धर्मेंद्र शुक्ला उनके साथियों ने किया 
विप्र शक्ति सेना ने किया गोष्ठी का आयोजन 
विप्र शक्ति सेना भगवान परशुराम जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया  जिसमें अधिवक्ता बृजेश मिश्र प्रमोद मिश्र दीपू पाण्डेय रणजीत आदि ने परशुराम के चरित्र पर प्रकाश डाला
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर संग्रामपुर विकास खंड के तिवारीपुर गांव में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। शोभायात्रा तिवारीपुर गांव से प्रारंभ होकर करनाईपुर, रानीपुर, पहिया होते हुए पुनः तिवारीपुर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भगवान परशुराम के जयघोष, भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। इस आयोजन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग भी शामिल हुए, जो सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बना। इस मौके पर अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह के प्रतिनिधि विजय पाल उपाध्याय ने उपस्थित लोगों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श हमें धर्म, न्याय और समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में अमन दुबे, लालू तिवारी, आनंद तिवारी, राज शुक्ल, हर्ष तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और आयोजकों की अहम भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।
    2
    अमेठी। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर संग्रामपुर विकास खंड के तिवारीपुर गांव में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
शोभायात्रा तिवारीपुर गांव से प्रारंभ होकर करनाईपुर, रानीपुर, पहिया होते हुए पुनः तिवारीपुर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भगवान परशुराम के जयघोष, भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।
इस आयोजन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग भी शामिल हुए, जो सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बना। इस मौके पर अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह के प्रतिनिधि विजय पाल उपाध्याय ने उपस्थित लोगों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श हमें धर्म, न्याय और समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में अमन दुबे, लालू तिवारी, आनंद तिवारी, राज शुक्ल, हर्ष तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और आयोजकों की अहम भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महेन्द्र सरोज और उसकी मां रेखा शामिल हैं। मामले के अनुसार, थाना रानीगंज क्षेत्र के ग्राम बाबूपट्टी निवासी वादी की बहन की शादी वर्ष 2020 में महेन्द्र सरोज (निवासी ग्राम सिंगाही) के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा ₹2 लाख दहेज की मांग को लेकर महिला को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। दिनांक 17 अप्रैल 2026 को सूचना मिलने पर वादी जब अपनी बहन के घर पहुंचा, तो वह घर के अंदर बेड पर मृत अवस्था में पाई गई। वादी ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या उसके पति महेन्द्र सरोज, सास रेखा और अन्य सह-अभियुक्तों ने मिलकर की है। इस संबंध में थाना रानीगंज में मुकदमा संख्या 145/2026, धारा 85/80(1) भा.न्या.सं. एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत कुल 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विजय कान्त सत्यार्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे, तभी मुखबिर की सूचना पर नहसिंहगढ़ पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
    2
    प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महेन्द्र सरोज और उसकी मां रेखा शामिल हैं।
मामले के अनुसार, थाना रानीगंज क्षेत्र के ग्राम बाबूपट्टी निवासी वादी की बहन की शादी वर्ष 2020 में महेन्द्र सरोज (निवासी ग्राम सिंगाही) के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा ₹2 लाख दहेज की मांग को लेकर महिला को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।
दिनांक 17 अप्रैल 2026 को सूचना मिलने पर वादी जब अपनी बहन के घर पहुंचा, तो वह घर के अंदर बेड पर मृत अवस्था में पाई गई। वादी ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या उसके पति महेन्द्र सरोज, सास रेखा और अन्य सह-अभियुक्तों ने मिलकर की है।
इस संबंध में थाना रानीगंज में मुकदमा संख्या 145/2026, धारा 85/80(1) भा.न्या.सं. एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत कुल 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विजय कान्त सत्यार्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे, तभी मुखबिर की सूचना पर नहसिंहगढ़ पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुला का पुरवा, बेंती में 01 व्यक्ति के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना पर थाना हथिगवां पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने क्या कहा देखें।
    1
    थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुला का पुरवा, बेंती में 01 व्यक्ति के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना पर थाना हथिगवां पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  बृजनन्दन राय ने क्या कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आज से ठीक 10 साल पहले सिर्फ 15 साल की उम्र में कपिल शर्मा के शो में पब्लिक अपीयरेंस में गाना गाने वाली ये लड़की आज देश की सबसे कम उम्र की विधायक है (प्रसिद्ध गायिका तो बन ही चुकी थी पहले ही) पहचान तो गये ही होंगे.....🥰👏👏
    1
    आज से ठीक 10 साल पहले सिर्फ 15 साल की उम्र में कपिल शर्मा के शो में पब्लिक अपीयरेंस में गाना गाने वाली ये लड़की आज देश की सबसे कम उम्र की विधायक है (प्रसिद्ध गायिका तो बन ही चुकी थी पहले ही)
पहचान तो गये ही होंगे.....🥰👏👏
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.