टांडा कला में 20 सितंबर को लगेगा वृहद निःशुल्क नेत्र शिविर न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट जुड़ा हरधन न्याय पंचायत के टांडा कला गांव में रविवार, 20 सितंबर को वृहद निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा शिविर कंपोजिट विद्यालय टांडा कला, सरस्वती इंटर कॉलेज के सामने, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंद लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी जांच के दौरान मोतियाबिंद पाए जाने वाले मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी कार्यक्रम संयोजक अम्बरीश सिंह भोला, मानद सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना जनसेवा के संकल्प का हिस्सा है, ऐसे शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अपने आसपास के बुजुर्गों और नेत्र संबंधी समस्या से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को शिविर की जानकारी दें और उन्हें शिविर तक पहुंचने में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें स्थान: कंपोजिट विद्यालय टांडा कला, सरस्वती इंटर कॉलेज के सामने समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिनांक: 20 सितंबर 2026

- जौनपुर: दिनेश मौर्या के मछली शहर प्रभारी बनते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, दी बधाई न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट जौनपुर/ मछली शहर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश मौर्या को मछली शहर विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। पार्टी हाईकमान द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिनेश मौर्या लंबे समय से पार्टी संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और एक कर्मठ व जुझारू नेता के रूप में जाने जाते हैं। प्रभारी बनाए जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में मछली शहर में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और दिनेश मौर्या को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।1
- गरीबों को वितरित किया गया उपकरण और विकलांग को ट्राय साइकिल वाराणसी मे सरकार की तरफ से सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की ओर से गरीब एवं विकलांग लोगों को सरकारी सहायता के रूप में उपकरणों को दिया गया। , breking news1
- कैथी में दिखा विशाल अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल भेजने की तैयारी की1
- भैया महादेव अब हम नहीं बचेंगे हमारा तबीयत बहुत खराब है वाराणसी से मंगल केवट का पुकार भैया महादेव अब हम नहीं बचेंगे हमारा तबीयत बहुत खराब है1
- सीएम के गृह जनपद में कानून व्यवस्था ध्वस्त श्मशान घोटाले में 2 वकीलों की मौत-अजय राय न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस वार्ता कर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में ही अपराध चरम पर है। उन्होंने बताया कि शुभम मिश्रा नाम के युवक की नृशंस हत्या कर दी गई, जबकि 6 महीने पहले तक उसके पास गनर था जिसे हटा लिया गया। इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।उन्होंने गोरखपुर में श्मशान घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि 2021 में बना श्मशान घाट का गुम्बद 2026 में गिर गया जिससे 2 वकीलों की मौत हो गई। उन्होंने कहा पहले भाजपा कब्रिस्तान घोटाले की बात कहती थी, अब उनके ही जिले में श्मशान घोटाला हो रहा है।भाजपा सिर्फ इवेंट करती है।अजय राय ने कहा कि भाजपा सिर्फ इवेंट करना जानती है, इन्हें सिर्फ अच्छे-अच्छे नाम आते हैं।सेवा संकल्प,लेकिन काम कुछ नहीं करना है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में करोड़ों दीये जलाए गए,एक दीये में 5 रुपये खर्च आया,अरबों रुपये फूंक दिए गए।दूसरी तरफ देश बाढ़ से जूझ रहा है,बिहार का 70 से 75% हिस्सा डूबा है, गांव के गांव डूबे हैं, लोगों को खाने के पैकेट और दवाएं नहीं मिल रही।बनारस में 500 नई मोटरसाइकिलें निकालकर कार्यक्रम कराया गया, बाइक चलाने वालों को 700 से 1200 रुपये प्रतिदिन दिया गया।कई जगह वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे जले हुए दीयों से तेल इकट्ठा कर घर ले जा रहे हैं ताकि खाना बना सकें।1
- वाराणसी में 47 लोगों को हिरासत में लेने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी1
- नम आंखों से बप्पा को दी विदाई, जयकारों से गूंजा गंगापुर,अबीर-गुलाल के बीच डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु, भंडारे के साथ संपन्न हुआ गणेशोत्सव गंगापुर। नगर पंचायत गंगापुर में श्री गणेश पूजनोत्सव समिति की ओर से आयोजित गणेशोत्सव का शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हुआ। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु डीजे की धुन पर झूमते रहे और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। गणेश प्रतिमा को लेकर निकली विसर्जन यात्रा में युवाओं के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। बप्पा की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने भगवान श्री गणेश से नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समिति की ओर से गणेशोत्सव के दौरान भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान नगर में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा। विसर्जन कार्यक्रम में सचिन केसरी, आकाश केसरी उर्फ गोलू, अरविंद, बृजेश केसरी, अरविंद मौर्या उर्फ गांधी, सोनू ठठेरा, रवि केसरी, प्रदुम्न जायसवाल, जतिन केसरी, दिव्यांशु यादव, आकाश कसौधन, प्रियांशु अग्रहरि और आर्यन यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही गणेशोत्सव संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर गणपति बप्पा के आगमन की कामना करते हुए उन्हें भावुक विदाई दी।3
- ज्ञान के मंदिर में जान का खतरा! महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की लाइब्रेरी में ऊपर देखोगे तो मौत दिखेगी,नीचे किताबें हैं। न्यूज़ टू इंडिया से संवाददाता अनन्या वर्मा उर्फ गुनगुन की खास रिपोर्ट वाराणसी।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के समाज विज्ञान संकाय में स्थित अर्थशास्त्र विभाग की पुस्तकालय की हालत बेहद दयनीय हो गई है। पुस्तकालय की छत की सीलिंग कई जगहों से टूट गई है और प्लास्टर उखड़ कर गिर रहा है। कई जगह लोहे का सरिया भी बाहर निकल आया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।रोजाना इस पुस्तकालय में सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं, लेकिन छत की जर्जर स्थिति के कारण उनकी जान हमेशा खतरे में बनी रहती है। छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं।इस पूरे मामले पर छात्र नेता अभिषेक दुबे ने आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि "हाल ही में दिल्ली के सत्य निकेतन में कोचिंग संस्थान की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। ऐसी ही घटना काशी विद्यापीठ में भी हो सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है।"उन्होंने माननीय कुलपति महोदय से मांग की है कि अर्थशास्त्र विभाग की पुस्तकालय की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।1