Pratapgarh News || सुरंगपुर की सभा में पट्टी विधायक का तीखा बयान! भाजपा पर साधा निशाना प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी क्षेत्र के सुरंगपुर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमयी सुन्दरकांड पाठ के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पट्टी विधायक रामसिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय यादव (पूर्व एमएलसी प्रत्याशी) मौजूद रहे, जिनका स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक रामसिंह पटेल ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सुंदरकांड पाठ और इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर आयोजक संजीव कुमार शर्मा उर्फ रिंकू (सुरंगपुर) के साथ अरुण कुमार शर्मा, कौशल शर्मा, कुलदीप शर्मा, राम जनक चौहान, नरसिंह बहादुर यादव, राघव राम यादव, अमरनाथ यादव, बीडीसी मनोज कुमार यादव, रामदास सिंह और जितेन्द्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया और लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने का संकल्प लिया।
Pratapgarh News || सुरंगपुर की सभा में पट्टी विधायक का तीखा बयान! भाजपा पर साधा निशाना प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी क्षेत्र के सुरंगपुर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमयी सुन्दरकांड पाठ के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पट्टी विधायक रामसिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय यादव (पूर्व एमएलसी प्रत्याशी) मौजूद रहे, जिनका स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक रामसिंह पटेल ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि
यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सुंदरकांड पाठ और इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर आयोजक संजीव कुमार शर्मा उर्फ रिंकू (सुरंगपुर) के साथ अरुण कुमार शर्मा, कौशल शर्मा, कुलदीप शर्मा, राम जनक चौहान, नरसिंह बहादुर यादव, राघव राम यादव, अमरनाथ यादव, बीडीसी मनोज कुमार यादव, रामदास सिंह और जितेन्द्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया और लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने का संकल्प लिया।
- होली के दिन मस्जिद पर रंग का छींटा पड़ने के बाद पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बर कार्रवाई के विरोध में आज कंधई बाजार हनुमानगंज में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर विरोध दर्ज कराया। मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और हिंदू समाज पर हुई कथित प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान विहिप के जिला मंत्री मनीष रावत, जिला संयोजक प्रिंस बरनवाल, विजय सिंह बजरंगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी भी पहुंचे और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन व उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा मस्जिद की जमीन की जांच कराने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी गई। प्रशासन की ओर से मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान रवि गुप्ता, कुलभाषकर जायसवाल, निहाल सोनी, आदर्श मोदनवाल, जयप्रकाश जायसवाल समेत सैकड़ों की संख्या में बाजारवासी मौजूद रहे।1
- प्रतापगढ़ -पट्टी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आशु सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।1
- 🚨 प्रतापगढ़ कंधई थाना प्रकरण को लेकर व्यापारियों का बड़ा फैसला 🚨 कंधई थाना क्षेत्र में व्यापारियों के साथ हुई कथित मारपीट और उत्पीड़न के विरोध में 11 मार्च को कंधई, कोहंडौर, रखहा, मदाफरपुर, दीवानगंज, ताला व किशुनगंज बाजार के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ✊ व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और सभी व्यापारी न्याय की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों का विश्वास बना रहे। सभी व्यापारी भाईयों से निवेदन है कि 11 मार्च को बाजार बंद कर इस विरोध में अपनी सहभागिता दें। #Pratapgarh #Kandhai #VyapariEkta #JusticeForTraders UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Amarpal Maurya Ashish Patel Nitin Agarwal Anupriya Patel Dr. Pallavi Patel Chief Minister Office Uttar Pradesh1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गेट पर बुधवार की शाम एक कार सवार दबंगों ने एंबुलेंस चालक को गाड़ी से खींचकर लात-घूसों से पिटाई कर दिया। वही घायल एंबुलेंस चालक प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढ़कवा बाजार निवासी अमित कुमार गुप्ता ने लगभग आधा दर्जन 108 एंबुलेंस सहित चालकों के साथ बदलापुर कोतवाली पहुच कर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किया है। फिलहाल पूछे जाने पर बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घायल का इलाज तथा मेडिकल मुवाइना करवाते हुए पुलिस आवश्यक कार्यवाई में जुटी है।1
- “PM is compromised” Rahul Gandhi के बयान पर संसद में मचा बवाल #RahulGandhi #Parliament #PMModi #IndiaPolitics #BreakingNews #PoliticalDebate #Congress1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- **कंन्धई थाने में पुलिस हिरासत में व्यापारियों के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता व बेरहमी से पिटाई के विरोध प्रतापगढ़ कंन्धई हनुमानगंज बाजार को बन्द कर व्यापारी लगातार कर रहे हैं धरना प्रदर्शन कंन्धई कोतवाल मुर्दाबाद के लगे नारे कंन्धई समेत आसपास सटे हुए रखहा दीवानगंज मदारपुर आसलपुर ताला बाजार को व्यापारियों ने किया है बंद। कंन्धई इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की व्यापारी कर रहे हैं मांग।में प्रदर्शन2
- Post by Anupam tiwari1