एंटी रोमियो टीम ने स्कूल-कॉलेज और बाजारों में चलाया चेकिंग अभियान सिद्धार्थनगर जिले में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को एंटी रोमियो स्क्वाड ने स्कूल-कॉलेज, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चले अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा मनचलों व शोहदों पर नजर रखी गई। एएसपी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (आइपीएस) के पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो टीम ने उसका बाजार व जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्रों के पकड़ी, उसका राजा, भिटिया बाजार, मदनपुर, सोहास, हाइडिल तिराहा, तेतरी बाजार, सिद्धार्थ तिराहा, ककरहा और सनई समेत विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को 1090, 1098, 112, 181, 1930, 108 और 102 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम ने प्रमुख चौराहों और बाजारों में महिला दुकानदारों से बातचीत कर अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों और शोहदों के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने महिलाओं से किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना देने की अपील की। अभियान के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। टीम में उपनिरीक्षक मीरा चौहान और महिला हेड कांस्टेबल मंजू मौर्या शामिल रहीं।
एंटी रोमियो टीम ने स्कूल-कॉलेज और बाजारों में चलाया चेकिंग अभियान सिद्धार्थनगर जिले में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को एंटी रोमियो स्क्वाड ने स्कूल-कॉलेज, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चले अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा मनचलों व शोहदों पर नजर रखी गई। एएसपी के
निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (आइपीएस) के पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो टीम ने उसका बाजार व जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्रों के पकड़ी, उसका राजा, भिटिया बाजार, मदनपुर, सोहास, हाइडिल तिराहा, तेतरी बाजार, सिद्धार्थ तिराहा, ककरहा और सनई समेत विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को 1090, 1098, 112, 181, 1930, 108 और 102 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम ने प्रमुख
चौराहों और बाजारों में महिला दुकानदारों से बातचीत कर अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों और शोहदों के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने महिलाओं से किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना देने की अपील की। अभियान के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। टीम में उपनिरीक्षक मीरा चौहान और महिला हेड कांस्टेबल मंजू मौर्या शामिल रहीं।
- संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम। पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम। मेहदावल बाईपास पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक क्रेन का ड्राइवर क्रेन को बीच सड़क पर खड़ा कर लापता हो गया। विशालकाय क्रेन के सड़क पर खड़े होने से बाईपास पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेन अचानक खराब होने के बाद ड्राइवर उसे वहीं छोड़कर मौके से गायब हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ ट्रकों, बसों और छोटे वाहनों का लंबा जाम लग गया। स्कूली बच्चों और एंबुलेंस तक को जाम में फंसकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। काफी देर तक राहगीर जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाईपास पर बेतरतीब खड़े होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।1
- सहकारी गन्ना विकास समिति टिनिच में बभनान चीनी मिल का हुआ विरोध कृषको ने घाटोली एवं अन्य समस्या को लेकर चीनी मिल के अधिकारियों को घेरा सहकारीगन्ना विकास समिति टिनिच में आज सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव लाल बहादुर औरबोर्ड के सभी डायरेक्टर एवं सदस्य उपस्थित रहे कृष को ने बभनान चीनी मिल को लेकर अपने आक्रोश व्यक्त किए कृषको का आरोप था की बभनान चीनी मिल के द्वारा घाटोली की जाती है और केंद्र पर किसानों को अनावश्यकपरेशान करने के लिए अगेती गन्ना प्रजाति कोआस्वीकृत प्रजाति कहकर उत्पीड़न किया जाता है आए दिन सेंटर पर ट्रांसपोर्ट की समस्या बरकरार रहती है समय से तोल पर्ची न मिलने से कृषक गेहूं की बुवाई समय से नहीं कर पाते हैं चीनी मिल के द्वारा कृषको का उत्पीड़न किया जाता है और उनकी बात सुनने के लिए चीनी मिल का कोई भी अधिकारी नहीं आता है जिसे लेकर कृषको ने अपनी आवाज बुलंद की गन्ना समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा की कृषको का उत्पीड़न कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी बिंदुओं पर विचार किया जाएगा इस दौरान क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे2
- मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक | महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नए कानून, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया। साथ ही 112, 1090, 181 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।1
- हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह गोरखपुर के पाली क्षेत्र में नगर पंचायत घघसरा स्थित हनुमान गोरखपुर के पाली क्षेत्र में नगर पंचायत घघसरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं श्रद्धा के इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भंडारे के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण शुरू किया गया। जैसे-जैसे भंडारे की जानकारी लोगों को हुई, वैसे-वैसे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। आयोजकों और सहयोगियों की ओर से श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन की सराहना की। भंडारे में स्थानीय लोगों के साथ युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर सेवा कार्य किया और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। मंदिर परिसर में पूरे समय श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर डुमरी के अध्यापक सौरभ राज, अनिल राज, सौरभ राज, सतीश चौबे, प्रदीप वर्मा, राजेश, बड़कू अग्रहरि, ऋषभ राज, राकेश विश्वकर्मा, रमेश प्रधान तथा लाभजनक मौर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने भंडारे के आयोजन में अपना सहयोग दिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण में सहभागिता की। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों और भंडारे का उद्देश्य केवल प्रसाद वितरण करना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करना भी है। ऐसे आयोजनों से लोगों को एक साथ आने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है। भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। देर तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।3
- Breking : बलरामपुर जनपद बलरामपुर सदर सपा के पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई साधू पासवान गिरफ्तारी के पहले क्या कुछ कहा "सुनिए" Breking : बलरामपुर जनपद बलरामपुर सदर सपा के पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई साधू पासवान गिरफ्तारी के पहले क्या कुछ कहा "सुनिए"1
- #Breking : बलरामपुर #जनपद #बलरामपुर सदर सपा के पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई साधू पासवान गिरफ्तारी के पहले क्या कुछ कहा "सुनिए" #DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNewsrs। #Breking : बलरामपुर #जनपद #बलरामपुर सदर सपा के पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई साधू पासवान गिरफ्तारी के पहले क्या कुछ कहा "सुनिए" #DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNewsrs।1
- मोतीगंज चौराहे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना सिद्धार्थनगर जिले मे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के सिद्धार्थनगर जिले में प्रथम आगमन पर मोतीगंज चौराहे पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव , समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव, डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अगड़ा, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, किसान और नौजवान समेत समाज का हर वर्ग परेशान है। सरकार की नीतियों से लोगों को राहत मिलने के बजाय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी अगड़ा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और दलित वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। श्यामलाल पाल के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्साह जताया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।1
- संतकबीरनगर- बाईपास पर दिखी हाईटेक डबल डेकर बस, लोगों में मचासंतकबीरनगर- बाईपास पर दिखी हाईटेक डबल डेकर बस, लोगों में मचा कौतूहल: राहगीर रुक-रुक कर निहारते रहे, मोबाइल में कैद की तस्वीरें।कौतूहल: राहगीर रुक-रुक कर निहारते रहे, मोबाइल में कैद की तस्वीरें। जनपद खलीलाबाद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खलीलाबाद बाईपास पर सोमवार को गोरखपुर डिपो की अत्याधुनिक डबल डेकर बस दिखाई दी, जिसके बाद पूरे बाईपास पर उत्सुकता का माहौल बन गया। बाईपास से गुजरने वाली इस लग्जरी बस को देख राहगीर और स्थानीय लोग कुछ देर के लिए ठिठक गए। बस के बाईपास पर पहुंचते ही लोगों में उसे देखने की होड़ लग गई। कई उत्साहित युवाओं और राहगीरों ने इस डबल डेकर बस को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। पहली बार जनपद की सड़कों पर इतनी बड़ी और आधुनिक बस देख लोग अचरज में पड़ गए। बताया जा रहा है कि इस डबल डेकर बस सेवा के संचालन से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। भीड़भाड़ वाले रूट पर यह बस यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी। रोडवेज सूत्रों के अनुसार डबल डेकर बस के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर की उम्मीद है। जल्द ही इस रूट पर नियमित संचालन शुरू होने से संतकबीर नगर के यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा और भी आसान हो जाएगी।1
- मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक ब्यूरो, संतकबीरनगर ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में मंगलवार को गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज, भुजैनी (खलीलाबाद) में मिशन शक्ति फेज-5.0 तथा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं और महिलाओं को 112, 1090, 1076, 1098 तथा 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए संकट की स्थिति में इनके उपयोग के बारे में बताया। साथ ही ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, वित्तीय धोखाधड़ी समेत बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय समझाए तथा किसी भी साइबर ठगी की तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इसके अलावा मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों, पिंक बूथ एवं त्वरित पुलिस सहायता की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया और कानून के प्रति जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।4