स्थानीय *Varanasi: कचहरी के पक्की बाजार क्षेत्र में पागल व्यक्ति ने मचा दिया आतंक, कई लोगों को किया घायल* *इलाके में दहशत का माहौल* वाराणसी के कचहरी के आसपास के इलाके में पिछले कुछ दिनों से एक मानसिक रूप से असंतुलित व्यक्ति (पागल) ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासी उसे "पागल" कहकर पुकारते हैं, जो अचानक ईंट से हमले करता रहता है और इलाके में आतंक का पर्याय बन गया है। जानकारी के अनुसार कचहरी के पास पक्की बाजार क्षेत्र में इस व्यक्ति ने ईंट लेकर लोगों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में कई लोग घायल हो गए। लोगों पर अचानक ईंट के हमले से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के मोहल्लों के निवासियों का कहना है कि यह व्यक्ति कई दिनों से इलाके में घूम रहा है और छोटी-मोटी हरकतें करता रहता है। लेकिन आज उसकी हरकतें हिंसक रूप ले लीं। लोग अब बाजार आने-जाने से डर रहे हैं। कई दुकानदारों ने बताया कि वह बिना वजह चिल्लाता है, लोगों को धमकाता है और अब ईंट पत्थर लेकर हमला करने लगा है। स्थलोगों ने पागल को किया कचहरी पुलिस के हवाले लेकिन वहां से भी भाग निकला पागल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ा कर पकड़ लिया और चौकी ले आये
स्थानीय *Varanasi: कचहरी के पक्की बाजार क्षेत्र में पागल व्यक्ति ने मचा दिया आतंक, कई लोगों को किया घायल* *इलाके में दहशत का माहौल* वाराणसी के कचहरी के आसपास के इलाके में पिछले कुछ दिनों से एक मानसिक रूप से असंतुलित व्यक्ति (पागल) ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासी उसे "पागल" कहकर पुकारते हैं, जो अचानक ईंट से हमले करता रहता है और इलाके में आतंक का पर्याय बन गया है। जानकारी के अनुसार कचहरी के पास पक्की बाजार क्षेत्र में इस व्यक्ति ने ईंट लेकर लोगों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में कई लोग घायल हो गए। लोगों पर अचानक ईंट के हमले से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के मोहल्लों के निवासियों का कहना है कि यह व्यक्ति कई दिनों से इलाके में घूम रहा है और छोटी-मोटी हरकतें करता रहता है। लेकिन आज उसकी हरकतें हिंसक रूप ले लीं। लोग अब बाजार आने-जाने से डर रहे हैं। कई दुकानदारों ने बताया कि वह बिना वजह चिल्लाता है, लोगों को धमकाता है और अब ईंट पत्थर लेकर हमला करने लगा है। स्थलोगों ने पागल को किया कचहरी पुलिस के हवाले लेकिन वहां से भी भाग निकला पागल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ा कर पकड़ लिया और चौकी ले आये
- प्राइवेट स्कूलों में एन सी ई आर टी की किताबें लागू हो : जे के ए चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को संबंधित जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया पांच सूत्रीय ज्ञापन बाराबंकी।शनिवार को जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित एवं प्राइवेट स्कूलों से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया।दिए गए ज्ञापन में दर्शाया गया है कि सभी प्राइवेट/निजी स्कूलों में एन सी ई आर टी की किताबें लागू कर पर्याप्त उपलब्ध कराई जाएं।मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों के अध्यापकों को सरकार द्वारा उचित मानदेय दिया जाए। मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब,असहाय व अनाथ बच्चों की पूरी शुल्क,ड्रेस एवं किताबों की व्यवस्था सरकार द्वारा कराई जाए।प्राइवेट विद्यालयों की मान्यता कराने हेतु लागू मानकों में सरलीकरण किया जाए।खंड शिक्षा अधिकारियों के संरक्षण में कई वर्षों से संचालित सभी अमान्य विद्यालयों को आसान तरीके से तत्काल मान्यता प्रदान की जाए अथवा उच्च स्तरीय टीम द्वारा जांच कराकर संरक्षणकर्ता अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए।इसी के साथ ही चेयरमैन श्री यादव ने यह भी बताया कि एक ज्ञापन रजिस्टर्ड डाक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भेजा जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह,जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सिंह,मातृशक्ति जिला प्रभारी शबनम बानो, मातृशक्ति जिला प्रमुख महासचिव चांदनी बानो,नवाबगंज तहसील सचिव राम जी दीक्षित,देवा ब्लॉक अध्यक्ष राम मनोरथ,शाहिद आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।4
- *गाजियाबाद में डीपीएस स्कूल के बाहर छात्रों का हंगामा* गाजियाबाद के डीपीएस स्कूल में पेरेंट्स का हंगामा जारी है। बिना किसी सूचना के टाइमिंग बढ़ाने पर विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन सुनने को तैयार नहीं है। पेरेंट्स 8 घंटे से ज्यादा स्कूल चलाने पर रोक की मांग कर रहे हैं। स्कूल बसों की कमी के चलते फैसले का आरोप लगा रहे हैं ¹। *क्या है मामला?* पेरेंट्स का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने बिना किसी सूचना के स्कूल की टाइमिंग बढ़ा दी है, जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि स्कूल बसों की कमी के कारण यह फैसला लिया गया है, जो कि गलत है। पेरेंट्स ने स्कूल प्रशासन से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं हैं। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है या गाजियाबाद में शिक्षा की स्थिति क्या है?1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। खाली नगर स्थित मुर्गा फार्म के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पकरियापुर निवासी 28 वर्षीय विवेक पुत्र राधेलाल और 35 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र किशन के रूप में हुई है। विवेक सुबह दूध देने के लिए घर से निकले थे, जबकि वीरेंद्र बिलौली बाजार से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, खाली नगर के पास मुर्गा फार्म के समीप पहुंचते ही दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि विवेक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया है। वहीं, वीरेंद्र का इलाज फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।1
- Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma1
- उन्नाव - सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील के लिए एलपीजी की कमी से बच्चों पर बोझ स्कूल में गैस न होने पर शिक्षक शिशिर यादव ने दो कक्षाओं के बच्चों को लकड़ी चुनने के लिए भेजा, बच्चे लकड़ियां लाकर खाना बनवाते थे एक बच्चा लकड़ी नहीं ला सका तो शिक्षक ने उसे सजा दी, मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया1
- उत्तर प्रदेश उन्नाव ब्रेकिंग चमत्कारी मंदिर से मांगी कामना मौत के मुंह से लौटा व्यक्ति मियागंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम सभा गौरा कला में स्थित जय शीतल माता मंदिर स्थित है जहां हर वर्ष चैत्र माह में मेला लगता है यह मंदिर नगर पंचायत हैदराबाद से 2 किलोमीटर दूरी पर गौरा कला में स्थित है जहां श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और माता उनका निवारण करती है इसी गांव के एक बुजुर्ग पप्पू रावत गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे बचने का कोई चांस नहीं था मौत के मुंह तक पहुंच चुके पप्पू रावत मां के चमत्कार ने नया जीवन दान दिया पप्पू रावत की पुत्री ने माता से प्रार्थना की अगर मेरे पिताजी स्वस्थ हो गए तो मैं अपने घर से मंदिर तक लेट कर आऊंगी उसकी यह मनोकामना पूरी हुई तो मेले वाले दिन वह लड़की लेट कर माता के मंदिर पहुंची पूजा अर्चना की संवाददाता रानी रावत के साथ आफताब आलम की खास रिपोर्ट1
- *जालौन में दुल्हन ने सिलेंडर के लिए डीएम ऑफिस का दरवाजा खटखटाया* जालौन की रहने वाली नंदनी की शादी 20 अप्रैल को है, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उन्होंने डीएम ऑफिस का दरवाजा खटखटाया है ताकि उन्हें सिलेंडर मिल सके ¹। *क्या है मामला?* नंदनी ने बताया कि उन्होंने गैस एजेंसी से संपर्क किया, लेकिन वहां सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि शादी के लिए सिलेंडर बहुत जरूरी है, इसलिए उन्होंने डीएम ऑफिस का दरवाजा खटखटाया है। *क्या है समाधान?* गैस एजेंसी ने बताया है कि शादी और समारोह के लिए अस्थायी कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध है। इसके लिए आवेदन करना होगा और शादी का कार्ड संलग्न करना होगा। साथ ही, गैस कंपनी द्वारा तय सिक्योरिटी मनी भी जमा करनी होगी ¹ ²।1
- *UP के जिला फतेहपुर से BJP विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल छुट्टियां मनाने नैनीताल पहुंचा। फॉर्च्यूनर जाम में फंसी तो हूटर बजाना शुरू कर दिया। SDM नवाजिश खालिक ने फॉर्च्यूनर रुकवा ली। "पापा विधायक हैं हमारे" ऐसा कहकर राहुल ने धौंस दिखाई। SDM ने तुरंत फॉर्च्यूनर सीज करवा दी।*1