logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मा0 मुख्यमंत्री द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का किया गया शुभारंभ, ईको पार्क, माती में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ से उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ। साथ ही, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने संबंधी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ईको पार्क, माती में देखा एवं सुना गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी , भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं बेटियां उपस्थित रहीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी माता-बहनों एवं बेटियों के लिए रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे माताएं एवं बहनें आसानी से अपने भाइयों के पास जाकर उन्हें राखी बांध सकेंगी और रक्षाबंधन का पर्व उल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में मना सकेंगी। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना अन्तर्गत निःशुल्क आजीवन बस यात्रा का लाभ मिलेगा। माताएं अपना आधार कार्ड अथवा निर्वाचन कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा का लाभ ले सकेंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना की घोषणा के लिए माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह योजना मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मंत्री ने कहा कि इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं प्रदेश में कहीं भी निःशुल्क आवागमन कर सकेंगी तथा विभिन्न पर्यटन स्थलों एवं तीर्थ स्थानों की यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। इससे बुजुर्ग महिलाओं को अपने परिवारजनों से मिलने, धार्मिक स्थलों के दर्शन करने तथा प्रदेश के विभिन्न स्थानों की यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार माता-बहनों एवं बेटियों को लाभान्वित कर उनके सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि माताएं और बहनें आगे बढ़ेंगी तभी देश और प्रदेश आगे बढ़ेगा। महिला सशक्तिकरण के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। माननीय मंत्री जी ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आज मातृशक्ति के लिए विभिन्न सौगातें प्रदान की गई हैं, जिनका निश्चित रूप से प्रदेश की महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी उपस्थित लोगों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जनपद में उनके द्वारा लागू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो सके। इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने भी उपस्थित माता-बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क बस यात्रा की यह घोषणा मातृशक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने परिवारजनों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के लिए इस महत्वपूर्ण पहल से सभी बहनें प्रसन्न हैं और प्रदेश सरकार के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, बहनों एवं बेटियों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित निःशुल्क बस यात्रा योजना के लिए विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने योजना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उनके लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी है। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा उन्हें धार्मिक, पारिवारिक एवं पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंचने का अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी माता-बहनों एवं बेटियों को वस्त्र एवं मिष्ठान वितरित किया गया। इसी अवसर पर माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, किट, वस्त्र, मिष्ठान आदि प्रदान कर सम्मानित एवं लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं मातृशक्ति ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सुविधा एवं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, एआरएम रोडवेज मोहम्मद अश्फाक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय सहित सम्बन्धित अधिकारीगण व बड़ी संख्या में मातायें, बहनें एवं बेटियां आदि उपस्थित रहीं।

12 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
450799cf-53d5-494b-9ba0-612ebe77e9ec

मा0 मुख्यमंत्री द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का किया गया शुभारंभ, ईको पार्क, माती में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ से उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ। साथ ही, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने संबंधी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ईको पार्क, माती में देखा एवं सुना गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी , भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं बेटियां उपस्थित रहीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी माता-बहनों एवं बेटियों के लिए रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान

58ff4767-654d-4512-8084-9915e1aec227

की जा रही है। इससे माताएं एवं बहनें आसानी से अपने भाइयों के पास जाकर उन्हें राखी बांध सकेंगी और रक्षाबंधन का पर्व उल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में मना सकेंगी। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना अन्तर्गत निःशुल्क आजीवन बस यात्रा का लाभ मिलेगा। माताएं अपना आधार कार्ड अथवा निर्वाचन कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा का लाभ ले सकेंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना की घोषणा के लिए माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह योजना मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मंत्री ने कहा कि इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं प्रदेश में कहीं भी निःशुल्क आवागमन कर सकेंगी तथा विभिन्न पर्यटन स्थलों एवं तीर्थ स्थानों की यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। इससे बुजुर्ग महिलाओं को अपने परिवारजनों से मिलने, धार्मिक स्थलों के दर्शन करने तथा प्रदेश के विभिन्न स्थानों की यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार माता-बहनों एवं बेटियों को लाभान्वित कर उनके सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि माताएं और बहनें आगे बढ़ेंगी तभी देश और प्रदेश आगे बढ़ेगा। महिला सशक्तिकरण के बिना समग्र विकास

049ebfd4-353a-42d4-a6ff-2332decbc725

की कल्पना नहीं की जा सकती। माननीय मंत्री जी ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आज मातृशक्ति के लिए विभिन्न सौगातें प्रदान की गई हैं, जिनका निश्चित रूप से प्रदेश की महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी उपस्थित लोगों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जनपद में उनके द्वारा लागू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो सके। इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने भी उपस्थित माता-बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क बस यात्रा की यह घोषणा मातृशक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने परिवारजनों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा

4c3e57f5-a8e1-4571-98c0-aee426aba6c0

कि मातृशक्ति के लिए इस महत्वपूर्ण पहल से सभी बहनें प्रसन्न हैं और प्रदेश सरकार के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, बहनों एवं बेटियों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित निःशुल्क बस यात्रा योजना के लिए विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने योजना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उनके लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी है। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा उन्हें धार्मिक, पारिवारिक एवं पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंचने का अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी माता-बहनों एवं बेटियों को वस्त्र एवं मिष्ठान वितरित किया गया। इसी अवसर पर माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, किट, वस्त्र, मिष्ठान आदि प्रदान कर सम्मानित एवं लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं मातृशक्ति ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सुविधा एवं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, एआरएम रोडवेज मोहम्मद अश्फाक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय सहित सम्बन्धित अधिकारीगण व बड़ी संख्या में मातायें, बहनें एवं बेटियां आदि उपस्थित रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 23 किलोमीटर सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला—सड़क नहीं तो अब आंदोलन, पैदल मार्च का ऐलान आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क के इंतजार में जिंदगी काट रहे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। बरही बम्बा से बसरेही तक 23 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ‘सड़क बनाओ आंदोलन’ का बिगुल फूंक दिया है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को साफ संदेश देते हुए शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है। आंदोलन से जुड़े सोनू राजपूत ने बताया कि बरही बम्बा से चंदरसी, बसरेही और जलालपुर संपर्क मार्ग की मांग को लेकर बरही बम्बा से बसरेही तक करीब 23 किलोमीटर का शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मांग उठाई जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से ठोस पहल नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। बरसात में सड़क नहीं, मुसीबतों का रास्ता! ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम मटरा, दादूपुर, कुंआखेड़ा, कुरहना, मवई ब्राह्मण, करमचन्द्रपुर, शहीद नगर, नगवां, सरसई डेरा, नगवा डेरा, मैदाने बाबा डेरा, अल्मोरी डेरा, कुन्हेटा, चंदरसी, कान्हाखेड़ा, समसी, रिरूआ डेरा, बसरेही और क्योटरा डेरा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को सड़क सुविधा के अभाव में रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब गांवों से सरकार तक पहुंचने के लिए सड़क जरूरी है, तो आखिर इन गांवों तक विकास की सड़क कब पहुंचेगी? बरसात के दिनों में रास्ते और खराब हो जाते हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और किसानों को अपनी फसल बाजार तक ले जाने में भी भारी दिक्कत उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब तक इंतजार? ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी यदि वर्षों तक आंदोलन करना पड़े तो विकास के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो ‘सड़क बनाओ आंदोलन’ को और व्यापक किया जाएगा। अब देखना यह है कि 23 किलोमीटर सड़क की यह मांग सरकारी फाइलों में दबती है या फिर जिम्मेदारों की नींद टूटती है। #Jalaun #Urai #SadakBanaoAndolan #RoadDemand #JalaunNews #UraiNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #RuralNews #VillageRoad #RoadConstruction #बरही_बम्बा #बसरेही #चंदरसी #जलालपुर #LatestNews #HindiNews #ViralNews
    1
    23 किलोमीटर सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला—सड़क नहीं तो अब आंदोलन, पैदल मार्च का ऐलान

आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क के इंतजार में जिंदगी काट रहे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। 
बरही बम्बा से बसरेही तक 23 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ‘सड़क बनाओ आंदोलन’ का बिगुल फूंक दिया है। 
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को साफ संदेश देते हुए शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है।
आंदोलन से जुड़े सोनू राजपूत ने बताया कि बरही बम्बा से चंदरसी, बसरेही और जलालपुर संपर्क मार्ग की मांग को लेकर बरही बम्बा से बसरेही तक करीब 23 किलोमीटर का शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। 
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मांग उठाई जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से ठोस पहल नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
बरसात में सड़क नहीं, मुसीबतों का रास्ता!
ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम मटरा, दादूपुर, कुंआखेड़ा, कुरहना, मवई ब्राह्मण, करमचन्द्रपुर, शहीद नगर, नगवां, सरसई डेरा, नगवा डेरा, मैदाने बाबा डेरा, अल्मोरी डेरा, कुन्हेटा, चंदरसी, कान्हाखेड़ा, समसी, रिरूआ डेरा, बसरेही और क्योटरा डेरा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को सड़क सुविधा के अभाव में रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब गांवों से सरकार तक पहुंचने के लिए सड़क जरूरी है, तो आखिर इन गांवों तक विकास की सड़क कब पहुंचेगी?
बरसात के दिनों में रास्ते और खराब हो जाते हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और किसानों को अपनी फसल बाजार तक ले जाने में भी भारी दिक्कत उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब तक इंतजार?
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी यदि वर्षों तक आंदोलन करना पड़े तो विकास के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो ‘सड़क बनाओ आंदोलन’ को और व्यापक किया जाएगा। 
अब देखना यह है कि 23 किलोमीटर सड़क की यह मांग सरकारी फाइलों में दबती है या फिर जिम्मेदारों की नींद टूटती है।
#Jalaun #Urai #SadakBanaoAndolan #RoadDemand #JalaunNews #UraiNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #RuralNews #VillageRoad #RoadConstruction  #बरही_बम्बा #बसरेही #चंदरसी #जलालपुर #LatestNews #HindiNews #ViralNews
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🎤jalaun : आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक कच्चा रास्ता बना मुसीबत का जड़🖥️ 📌बारिश में ग्रामीणों कीचड़ से निकलने को है मजबूर 📌इस रास्ते से प्रतिदिन गुजरते है दर्जनों स्कूली बच्चे जालौन।विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बारिश के मौसम में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से प्रतिदिन ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार फिसलने का भी डर रहता है वहीं, यदि किसी ग्रामीण की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस घर तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। खास बात यह है कि इसी रास्ते पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की बदहाली की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रोजमर्रा के काम से लेकर बच्चों के स्कूल जाने तक लोगों को इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराया जाए, ताकि बरसात में होने वाली परेशानी से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को निजात मिल सके। ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन,हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की है। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    2
    🎤jalaun : आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक कच्चा रास्ता बना मुसीबत का जड़🖥️
📌बारिश में ग्रामीणों कीचड़ से निकलने को है मजबूर
📌इस रास्ते से प्रतिदिन गुजरते है दर्जनों स्कूली बच्चे
जालौन।विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बारिश के मौसम में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से प्रतिदिन ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार फिसलने का भी डर रहता है वहीं, यदि किसी ग्रामीण की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस घर तक पहुंचने में भी परेशानी होती है।
खास बात यह है कि इसी रास्ते पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की बदहाली की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रोजमर्रा के काम से लेकर बच्चों के स्कूल जाने तक लोगों को इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराया जाए, ताकि बरसात में होने वाली परेशानी से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को निजात मिल सके।
ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन,हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की है।
रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है। नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
    1
    नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video 

रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video 
रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा! रक्षाबंधन पर घर जा रहे युवक की मौत!!.. जालौन : फिर हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा रक्षाबंधन पर्व पर घर जा रहे वाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर!! टक्कर लगने से उछल कर हाइवे पर गिरे बाइक सवार हुए घायल, टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भागने में कामयाब सूचना मिलने पर हाइवे एम्बुलेंस सेवा तथा रिलीफ़ टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया!! एक बाइक सवार ने रास्ते में ही दम तोड दिया, दूसरे बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया!! मौके पर पहुंची पुलिस ने शेष विधिक कार्रवाई शुरू की!! बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला वाइट - वरिष्ठ चिकित्सक डॉ योगेश कुमार आर्य
    1
    जालौन : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा! रक्षाबंधन पर घर जा रहे युवक की मौत!!..
जालौन :  फिर हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा रक्षाबंधन पर्व पर  घर जा रहे वाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर!! टक्कर लगने से उछल कर हाइवे पर गिरे बाइक सवार हुए घायल, टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भागने में कामयाब सूचना मिलने पर हाइवे एम्बुलेंस सेवा तथा रिलीफ़ टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया!! एक बाइक सवार ने रास्ते में ही दम तोड दिया, दूसरे बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया!! मौके पर पहुंची पुलिस ने शेष विधिक कार्रवाई शुरू की!! बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला 
वाइट - वरिष्ठ चिकित्सक डॉ योगेश कुमार आर्य
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण, मिलीं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं ​ओपीडी में खुद देखे मरीज; व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, चिकित्सा अधीक्षक के कार्यों की सराहना की ​रामपुरा(जालौन)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिनंदन प्रसाद ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अवकाश के दिन भी निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात पाए गए। ​निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, दवा स्टोर, ड्रेसिंग रूम, पैथोलॉजी लैब, पुरुष व महिला वार्ड तथा लेबर रूम का जायजा लिया। ओपीडी में डॉ. पंकज कुमार ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने खुद ओपीडी में बैठकर दो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान नवजात शिशुओं के परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। ​निरीक्षण में एसीएमओ डॉ. आनंद प्रसाद वर्मा एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत मौजूद रहे। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। ​निरीक्षण के उपरांत सीएमओ ने रामपुरा सीएचसी की व्यवस्थाओं पर गहरा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामपुरा अस्पताल की व्यवस्थाएं जिले के अन्य सीएचसी के मुकाबले कई मानकों पर काफी बेहतर हैं। उन्होंने स्टाफ को इसी समर्पण से आगे भी बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।
    1
    सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण, मिलीं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं
​ओपीडी में खुद देखे मरीज; व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, चिकित्सा अधीक्षक के कार्यों की सराहना की
​रामपुरा(जालौन)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिनंदन प्रसाद ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अवकाश के दिन भी निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात पाए गए। ​निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, दवा स्टोर, ड्रेसिंग रूम, पैथोलॉजी लैब, पुरुष व महिला वार्ड तथा लेबर रूम का जायजा लिया। ओपीडी में डॉ. पंकज कुमार ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने खुद ओपीडी में बैठकर दो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान नवजात शिशुओं के परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। ​निरीक्षण में एसीएमओ डॉ. आनंद प्रसाद वर्मा एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत मौजूद रहे। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। ​निरीक्षण के उपरांत सीएमओ ने रामपुरा सीएचसी की व्यवस्थाओं पर गहरा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामपुरा अस्पताल की व्यवस्थाएं जिले के अन्य सीएचसी के मुकाबले कई मानकों पर काफी बेहतर हैं। उन्होंने स्टाफ को इसी समर्पण से आगे भी बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शानों शौकत से निकला विशाल जुलूस ए मोहम्मदी तमाम संगठनों ने जगह जगह अकीदत मंदो का किया स्वागत कालपी जालौन अल्लाह के प्यारे नबी हुजूर-ए-कायनात मोहम्मद सल्ललाहो ताआला अलैह वसल्लम की यौमे पैदाइश पर रोशनी और सजावट से वुधवार को कालपी नगर जगमगा उठा। खानकाह मुहम्मदिया दरगाह के सज्जादानशीन सैयद गयासुद्दीन मियां की अध्यक्षता में नगर में शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मेरे नवी की देखो शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान, नारा-ए-तकवीर अल्लाह हो अकबर जैसे नारे बुलंद किए गए। विभिन्न संगठनों के द्वारा जगह-जगह स्वागत करके हिंदू मुस्लिम सदभाव की मिसाल पेश की। प्राचीन परंपराओं के अनुसार नगर के विभिन्न मदरसों के बच्चे, धार्मिक कमेटियों के कार्यकर्ता अपने अपने झंडे तथा बैनर लेकर छोटे बड़े वाहनों के साथ मोहल्ला रावगंज स्थित हजरत मखदूम साहब के आस्ताने में एकत्रित हुए। दोपहर 3 बजे खानकाह ए मोहम्मदिया दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद गयासुद्दीन मियां के नेतृत्व में इस्लामी परचम लहराते हुए विशाल जुलूस मोहम्मदी शुरू हुआ। महमूदपुरा, दुर्गा मंदिर चौराहा, बाईपास, हरीगंज चौराहा, जुलैहटी चौराहा, फुल पावर, टरननगज बाजार, बिजलीघर होते हुए जुलूस ए मोहम्मदी शाम 7 बजे खानकाह शरीफ की दरगाह में पहुंचा। अनुशासित ढंग से जुलूस-ए मुहम्मदी में चल रहे अकीदतमंद अपने प्यारे नबी सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम, गौस पाक, हिंदलवली ख्वाजा गरीब नवाज, आला हजरत बरेलवी, मीर मोहम्मद तिर्मीजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस ए मोहम्मदी मे शामिल अकीदतमंदो का स्वागत करने के लिये जगह-जगह राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पंडाल लगाकर इंतजाम किये गये। बसपा कालपी प्रभारी वीरपाल सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार जिया दीवान आदि कार्यकर्ताओ ने बहुजन समाज पार्टी का बैनर लगाकर अकीदत मंदो का जोरदार स्वागत किया। डाकघर के सामने न्यू लोक कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष डा.सुरेश वर्मा के पंडाल में राठौर समाज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, अमर सिंह चंदेल,शिवबालक सिंह यादव आदि के द्वारा मिठाईयां खिलाकर स्वागत किया गया। उधोगपति दीवान अतीक सिद्दीकी की अगुवाई में परवेज कुरैशी एडवोकेट, राजेश गौतम आदि ने फुल पावर चौराहा में बसपा नेताओं ने स्वागत किया जुलूस ए मोहम्मदी को मद्देनजर रखकर प्रशासन तथा पुलिस विभाग के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए थे। कालपी नगर में कई थानों की फोर्स की तैनाती जगह जगह की गई थी।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी,उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य,सीओ राजेश कमल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, इंस्पेक्टर परम हंस तिवारी,एसएसआई उदय प्रताप सिंह के साथ पुलिस कर्मी जुलूस ए मोहम्मदी के आगे पीछे चल रहे थे। खुफिया विभाग के कर्मचारी भी बराबर सक्रिय रहे।
    4
    शानों शौकत से निकला विशाल जुलूस ए मोहम्मदी 

तमाम संगठनों ने जगह जगह अकीदत मंदो का किया स्वागत

कालपी जालौन
अल्लाह के प्यारे नबी हुजूर-ए-कायनात मोहम्मद सल्ललाहो ताआला अलैह वसल्लम की यौमे पैदाइश पर रोशनी और सजावट से वुधवार को कालपी नगर जगमगा उठा। खानकाह मुहम्मदिया दरगाह के सज्जादानशीन सैयद गयासुद्दीन मियां की अध्यक्षता में नगर में शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मेरे नवी की देखो शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान, नारा-ए-तकवीर अल्लाह हो अकबर जैसे नारे बुलंद किए गए। विभिन्न संगठनों के द्वारा जगह-जगह स्वागत करके हिंदू मुस्लिम सदभाव की मिसाल पेश की।
प्राचीन परंपराओं के अनुसार नगर के विभिन्न मदरसों के बच्चे, धार्मिक कमेटियों के कार्यकर्ता अपने अपने झंडे तथा बैनर लेकर छोटे बड़े वाहनों के साथ मोहल्ला रावगंज स्थित हजरत मखदूम साहब के आस्ताने में एकत्रित हुए। दोपहर 3 बजे खानकाह ए मोहम्मदिया दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद गयासुद्दीन मियां के नेतृत्व में इस्लामी परचम लहराते हुए विशाल जुलूस मोहम्मदी शुरू हुआ। महमूदपुरा, दुर्गा मंदिर चौराहा, बाईपास, हरीगंज चौराहा, जुलैहटी चौराहा, फुल पावर, टरननगज बाजार, बिजलीघर होते हुए जुलूस ए मोहम्मदी शाम 7 बजे खानकाह शरीफ की दरगाह में पहुंचा। अनुशासित ढंग से जुलूस-ए मुहम्मदी में चल रहे अकीदतमंद अपने प्यारे नबी सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम, गौस पाक, हिंदलवली ख्वाजा गरीब नवाज, आला हजरत बरेलवी, मीर मोहम्मद तिर्मीजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस ए मोहम्मदी मे शामिल अकीदतमंदो का स्वागत करने के लिये जगह-जगह राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पंडाल लगाकर इंतजाम किये गये। बसपा कालपी प्रभारी वीरपाल सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार जिया दीवान आदि कार्यकर्ताओ ने बहुजन समाज पार्टी का बैनर लगाकर अकीदत मंदो का जोरदार स्वागत किया। डाकघर के सामने न्यू लोक कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष डा.सुरेश वर्मा के पंडाल में राठौर समाज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, अमर सिंह चंदेल,शिवबालक सिंह यादव आदि के द्वारा मिठाईयां खिलाकर स्वागत किया गया। उधोगपति दीवान अतीक सिद्दीकी की अगुवाई में परवेज कुरैशी एडवोकेट, राजेश गौतम आदि ने  फुल पावर चौराहा में बसपा नेताओं ने स्वागत किया
जुलूस ए मोहम्मदी को मद्देनजर रखकर प्रशासन तथा पुलिस विभाग के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए थे। कालपी नगर में कई थानों की फोर्स की तैनाती जगह जगह की गई थी।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी,उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य,सीओ राजेश कमल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, इंस्पेक्टर परम हंस तिवारी,एसएसआई उदय प्रताप सिंह के साथ पुलिस कर्मी जुलूस ए मोहम्मदी के आगे पीछे चल रहे थे। खुफिया विभाग के कर्मचारी भी बराबर सक्रिय रहे।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 521 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 521 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।
    1
    सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 521 वाहनों का चालान किया गया 
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 521 वाहनों* का चालान किया गया।  इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता! कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं। गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है। यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं? एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी? वीडियो को अंत तक जरूर देखें और बताएं—क्या ऐसी सड़क व्यवस्था पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब नहीं मांगा जाना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। #जालौन #कालपी #जोल्हूपुर #जोल्हूपुर_ओवरब्रिज #कदौरा #हमीरपुर #उरई #कानपुर #सड़क_पर_गड्ढे #गड्ढों_की_सड़क #सड़क_की_गुणवत्ता #सड़क_निर्माण #PWD #लोकनिर्माण_विभाग #टोलटैक्स #हादसे_का_खतरा #वाहन_चालक #ई_रिक्शा #सरकारी_बस #ट्रक #जनता_की_आवाज #जिम्मेदार_कौन #बड़ा_सवाल #ब्रेकिंग_न्यूज़ #वायरल_वीडियो #ताजा_खबर #जालौन_न्यूज #JalaunNews #KalpiNews #BreakingNews
    1
    जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता!

कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। 
ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं।
गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। 
वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है।
यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं?
एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी?
क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी?
वीडियो को अंत तक जरूर देखें और बताएं—क्या ऐसी सड़क व्यवस्था पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब नहीं मांगा जाना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
#जालौन #कालपी #जोल्हूपुर #जोल्हूपुर_ओवरब्रिज #कदौरा #हमीरपुर
#उरई #कानपुर #सड़क_पर_गड्ढे #गड्ढों_की_सड़क #सड़क_की_गुणवत्ता #सड़क_निर्माण #PWD #लोकनिर्माण_विभाग #टोलटैक्स #हादसे_का_खतरा #वाहन_चालक #ई_रिक्शा #सरकारी_बस #ट्रक #जनता_की_आवाज #जिम्मेदार_कौन #बड़ा_सवाल #ब्रेकिंग_न्यूज़ #वायरल_वीडियो #ताजा_खबर #जालौन_न्यूज  #JalaunNews #KalpiNews #BreakingNews
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन : सालाबाद में तालाब का कहर! घरों में घुसा पानी, SDM ने JCB से खोला रास्ता!!. तालाब का पानी घरों में घुसा तो दौड़े अफसर, मौके पर पहुंचे एसडीएम; जेसीबी से खुदाई कराकर खुलवाया जलनिकासी का रास्ता जालौन। ग्राम पंचायत सालाबाद में लगातार हो रही बारिश के चलते तालाब का जलस्तर बढ़ने और पानी की निकासी का रास्ता बंद होने से ग्रामीणों के घरों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पानी घरों तक पहुंचने से मोहल्लेवासियों में परेशानी बढ़ गई। समस्या की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम जालौन को दी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम जालौन तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ तहसीलदार जालौन, चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तालाब और जलभराव वाले स्थान का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या को समझा। निरीक्षण के दौरान जलनिकासी बाधित होने की स्थिति सामने आने पर अधिकारियों ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर खुदाई कराई गई और पानी की निकासी के लिए रास्ता तैयार कराया गया। निकासी का रास्ता खुलने के बाद तालाब का पानी बाहर निकलने लगा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बारिश के बीच प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रशासन के मौके पर पहुंचने और जेसीबी से जलनिकासी कराने से बड़ी परेशानी टल गई। वहीं ग्रामीणों ने भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।
    1
    जालौन : सालाबाद में तालाब का कहर! घरों में घुसा पानी, SDM ने JCB से खोला रास्ता!!.
तालाब का पानी घरों में घुसा तो दौड़े अफसर, मौके पर पहुंचे एसडीएम; जेसीबी से खुदाई कराकर खुलवाया जलनिकासी का रास्ता
जालौन। ग्राम पंचायत सालाबाद में लगातार हो रही बारिश के चलते तालाब का जलस्तर बढ़ने और पानी की निकासी का रास्ता बंद होने से ग्रामीणों के घरों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पानी घरों तक पहुंचने से मोहल्लेवासियों में परेशानी बढ़ गई। समस्या की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम जालौन को दी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम जालौन तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ तहसीलदार जालौन, चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तालाब और जलभराव वाले स्थान का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या को समझा। निरीक्षण के दौरान जलनिकासी बाधित होने की स्थिति सामने आने पर अधिकारियों ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर खुदाई कराई गई और पानी की निकासी के लिए रास्ता तैयार कराया गया। निकासी का रास्ता खुलने के बाद तालाब का पानी बाहर निकलने लगा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
बारिश के बीच प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रशासन के मौके पर पहुंचने और जेसीबी से जलनिकासी कराने से बड़ी परेशानी टल गई। वहीं ग्रामीणों ने भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.