Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसनगंज में रामनवमी के अवसर पर निकली गई भव्य शोभायात्रा।
Mukesh Kumar
हसनगंज में रामनवमी के अवसर पर निकली गई भव्य शोभायात्रा।
More news from बिहार and nearby areas
- रात्रि के 12 बजे आग लग जाने से एक गरीब परिवार का दो घर जल कर राख और खाख हो गया तकरीबन दो लाख का नुकसान हो गया हैं1
- Post by Usha devi1
- कस्बा के बेगमबाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में बाबा अंबिका नाथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा तथा निकाली गई कलश यात्रा। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 10 स्थित बेगमबाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में बाबा अम्बिका नाथ के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर भोला मंदिर, लीची बागान होते हुए नौलखा भगवती मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कोशी नदी से कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद यात्रा कांलेज चौक, रानी सती चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। वहीं मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से नवनिर्मित शिव मंदिर में बाबा अम्बिका नाथ के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।1
- “क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जगह-जगह गड्ढे, टूटी सड़क और जलभराव के कारण आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है और संबंधित ऐप/माध्यम पर शिकायत दर्ज कराई जा रही है, ताकि समस्या का जल्द समाधान हो सके।”1
- प्रकृति की मार से किसान परेशान है।पीरपैंती प्रखंड में शुक्रवार की देर रात्रि तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानो की परेशानी बढ़ गई है। किसान गेहूं की फसल को लेकर काफी चिंतित है कि आखिर उनके गेहूं की कटाई व पेराई कैसे होगी।1
- Post by Abhishek kumar1
- प्रखंड में रामनवमी के अवसर पर राम जनसेवा समिति व राम जानकी सेवा समिति हसनगंज की अगुवाई में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो शोभायात्रा हसनगंज दुर्गा मंदिर में नमन कर प्रखंड मुख्यालय सामने क्रीडा मैदान में इकट्ठा होकर लाइनबद्ध रामनगरबंशी, रामपुर, सरदाही के रास्ते पोखरिया, बलुआ,महमदिया, कालसर राजा सड़क, बबैया चौक, मननपुर, हसनगंज बाजार होते हुए कोरगामा गांव प्रखंड प्रमुख नीलू देवी के आवास पर महाप्रसाद ग्रहण करते हुए शोभायात्रा समाप्त हुई। मौके पर शोभायात्रा दौरान हजारों युवाओं ने अपने हाथ में झंडा लिए जय श्रीराम के नारा को बुलंद किया। मौके पर अपने आराध्य देव श्री राम के नारे लगाते हुए युवा वर्ग शोभायात्रा में आगे बढ़ते नजर आए। मौके पर राम जन सेवा समिति व राम जानकी सेवा समिति के लोगों ने बताया कि इस बार सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए शोभायात्रा निकाली गई है। जिसमें हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया है। शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को शांति व भाईचारा का संदेश दिया गया। बताया शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को एकता व भाईचारा का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही शोभायात्रा दौरान जगह-जगह गणमान्य युवाओं ने शीतल पेय जल की भी व्यवस्था की थी। मौके पर शोभायात्रा में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद व विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से गांव में शांति एकता और भाईचारा बढ़ता है। साथ ही लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था जुड़ी रहती है। वहीं शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हसनगंज थानाध्यक्ष निक्की कुमारी मुस्तैद रहे, साथ ही पुरे पुलिस बल संपूर्ण शोभा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चुस्त दुरुस्त दिखे। साथ ही सीओ कृष्ण मोहन कुमार, जनप्रतिनिधिगण सहित गणमान्य लोगों के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण माहौल में शोभायात्रा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवा वर्ग मौजूद रहे।1
- रात्रि के 12 बजे अचानक आग लग जाने से एक गरीब परिवार का दो घर जल कर राख और खाख हो गया हैं मामला धमदाहा प्रखंड के रंगपुरा दक्षिण पंचायत का हैं वीडियो को शेयर जरूर करें ताकि इस गरीब को फायदे मिल सकें!!1
- रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा जलालगढ़ युवा संघ एवं नोनिया जागृति संघ के बैनर तले आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए अखाड़ा दलों, युवाओं, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभा यात्रा की शुरुआत जलालगढ़ प्रखंड स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से हुई। यहां से दर्जनों अखाड़ा दल पारंपरिक वेशभूषा में बैंड बाजा ,ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के साथ शामिल हुए। इसके बाद शोभा यात्रा का काफिला दुर्गा मंदिर परिसर से निकलकर जलालगढ़ की हृदयस्थली श्री रामचंद्र ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचा। वहां से यात्रा जवाहर चौक, बस स्टैंड होते हुए कोशी कॉलोनी स्थित पुराने थाना शिव मंदिर के रास्ते पूरे बाजार नगर का भ्रमण करती हुई पुनः ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में भगवा ध्वज लेकर “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा का स्वागत किया तथा पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभा यात्रा को लेकर स्थानीय समाजसेवियों के द्वारा नगर क्षेत्र में जगह-जगह मीठे पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी, जहां श्रद्धालुओं को शरबत और पानी पिलाकर सेवा की गई। इस सेवा कार्य में कई युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रामनवमी के इस आयोजन को लेकर पूरा जलालगढ़ नगर क्षेत्र भक्ति के रंगों में रंगा नजर आया। हर तरफ भगवा ध्वज लहराते दिखे और “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम थे।1