बड़ा खुलासा: एनकाउंटर या स्क्रिप्टेड ड्रामा? गोली लगने के बाद आरोपी के बयान ने खोली पुलिस की पोल! मथुरा पुलिस सवालों के घेरे में: 'होडल से उठाया, फिर मारी गोली' - कुंडल लुटेरे के इस दावे से पुलिस महकमे में हड़कंप। सवालों में खाकी: अगर होडल से गिरफ्तारी हुई, तो मुठभेड़ का दावा कितना सच? मथुरा पुलिस का एक और 'एनकाउंटर' आज गहरे सवालों के घेरे में आ गया है। कोसीकलां में एक बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने वाले शातिर अपराधी दुष्यंत को पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार तो कर लिया है और उसे मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इसे एक सफल मुठभेड़ बता रही है, लेकिन कैमरे के सामने इस घायल आरोपी ने जो बयान दिया है, उसने पुलिस की पूरी थ्योरी पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। क्या ये सच में एनकाउंटर था, या गिरफ्तारी के बाद रची गई कोई कहानी? हेडलाइन: कोसीकलां लूटकांड का खुलासा: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने वाले आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचे, अवैध हथियार व लूटा माल बरामद मथुरा के कोसीकलां में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुधवार (06 मई 2026) को थाना कोसीकलां पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के दौरान लूट में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 29 अप्रैल 2026 को आर्य समाज कोसीकलां के प्रधान चिकित्सक डॉ. प्रकाश आर्य की माताजी से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े कुंडल लूट लिए थे। झपट्टामारी में बुजुर्ग महिला घायल हो गई थीं, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था। इसी मामले में बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी न्यू कोसी कामर रोड तिराहा, दहगांव की ओर मौजूद हैं। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुष्यंत (45 वर्ष) और सौरभ उर्फ सुरेन्द्र (20 वर्ष), निवासी गडिया मोहल्ला, होडल (जिला पलवल, हरियाणा) के रूप में हुई है। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल राकेश धनगर के हाथ में भी चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे (.315 बोर), 04 जिंदा कारतूस, 06 खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (HR50 L 1892) और लूटे गए 02 पीली धातु के कुंडल बरामद किए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कोसीकलां भेजा गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी दुष्यंत पर हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सौरभ पर भी लूट व आर्म्स एक्ट के मामले सामने आए हैं।इस कार्रवाई को थाना कोसीकलां पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर अंजाम दिया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।पहले जहां दिनदहाड़े लूट की घटना से लोगों में डर और आक्रोश था, वहीं अब पुलिस की इस कार्रवाई से मामले का खुलासा होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
बड़ा खुलासा: एनकाउंटर या स्क्रिप्टेड ड्रामा? गोली लगने के बाद आरोपी के बयान ने खोली पुलिस की पोल! मथुरा पुलिस सवालों के घेरे में: 'होडल से उठाया, फिर मारी गोली' - कुंडल लुटेरे के इस दावे से पुलिस महकमे में हड़कंप। सवालों में खाकी: अगर होडल से गिरफ्तारी हुई, तो मुठभेड़ का दावा कितना सच? मथुरा पुलिस का एक और 'एनकाउंटर' आज गहरे सवालों के घेरे में आ गया है। कोसीकलां में एक बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने वाले शातिर अपराधी दुष्यंत को पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार तो कर लिया है और उसे मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इसे एक सफल मुठभेड़ बता रही है, लेकिन कैमरे के सामने इस घायल आरोपी ने जो बयान दिया है, उसने पुलिस की पूरी थ्योरी
पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। क्या ये सच में एनकाउंटर था, या गिरफ्तारी के बाद रची गई कोई कहानी? हेडलाइन: कोसीकलां लूटकांड का खुलासा: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने वाले आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचे, अवैध हथियार व लूटा माल बरामद मथुरा के कोसीकलां में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुधवार (06 मई 2026) को थाना कोसीकलां पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के दौरान लूट में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 29 अप्रैल 2026 को आर्य समाज कोसीकलां के प्रधान चिकित्सक डॉ. प्रकाश आर्य की माताजी से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े कुंडल लूट लिए थे। झपट्टामारी में बुजुर्ग महिला घायल हो
गई थीं, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था। इसी मामले में बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी न्यू कोसी कामर रोड तिराहा, दहगांव की ओर मौजूद हैं। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुष्यंत (45 वर्ष) और सौरभ उर्फ सुरेन्द्र (20 वर्ष), निवासी गडिया मोहल्ला, होडल (जिला पलवल, हरियाणा) के रूप में हुई है। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल राकेश धनगर के हाथ में भी चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे (.315 बोर), 04 जिंदा कारतूस, 06 खोखा कारतूस,
एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (HR50 L 1892) और लूटे गए 02 पीली धातु के कुंडल बरामद किए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कोसीकलां भेजा गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी दुष्यंत पर हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सौरभ पर भी लूट व आर्म्स एक्ट के मामले सामने आए हैं।इस कार्रवाई को थाना कोसीकलां पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर अंजाम दिया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।पहले जहां दिनदहाड़े लूट की घटना से लोगों में डर और आक्रोश था, वहीं अब पुलिस की इस कार्रवाई से मामले का खुलासा होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
- दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे कई लोग हुए घायल मथुरा जिले की छाता तहसील क्षेत्र से इस समय की बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है, जहां गांव मझौई में मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला खेत की मेड यानी जमीन की सीमा को लेकर शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे कहासुनी से बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के करीब 10 से 12 लोग एकजुट होकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़े और दो युवक—किशोर और विजय सिंह—को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी इस संघर्ष में चोटें आई हैं, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे कई लोग हुए घायल मथुरा जिले की छाता तहसील क्षेत्र से इस समय की बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है, जहां गांव मझौई में मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला खेत की मेड यानी जमीन की सीमा को लेकर शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे कहासुनी से बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के करीब 10 से 12 लोग एकजुट होकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़े और दो युवक—किशोर और विजय सिंह—को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी इस संघर्ष में चोटें आई हैं, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाता में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन गंभीर रूप से घायल दो युवकों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस खूनी संघर्ष ने एक बार फिर छोटे-छोट दिया है। मीडिया से बात करते हुए बताया के रिपोर्टर विजय शर्मा4
- कुछ दिन पूर्व हुई बुजुर्ग महिला से कान के कुंडल लूट की घटना करने वाले बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ मथुरा जनपद की कोसीकला में कुछ दिन पूर्व हुई बुजुर्ग महिला से कान के कुंडल लूट करने वाले दो बदमाशों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ बदमाश हुए घायल1
- बेटे ने क्या मेवाती लड़की से प्यार लड़की वालों ने लड़के के बाप का कर दिया मर्डर1
- वृंदावन में शीतला माता मंदिर के ठीक सामने से एक बाइक चोरी हो गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में लोगों को चौंका दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- jay jay shree ram 🚩🚩 jay gau mata ki 🙏♥️ namha parvati Pate har har Mahadev jay gopal1
- महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर पहाड़ी नगर कामा रोड चौराहा में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका अमर दीप सेन पहाड़ी (डीग)। महिला आरक्षण कानून 2023 को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर आज पहाड़ी नगर कामा रोड चौराहे पर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने किया। इस दौरान डीग जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी जी भी उपस्थित रहीं !बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, कांग्रेस पदाधिकारी और आमजन की भागीदारी देखने को मिली। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने कहा कि महिला आरक्षण कानून 2023 महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन इसे लागू करने में हो रही देरी से महिलाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बिना किसी विलंब के इस कानून को तुरंत लागू किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए अब संघर्ष और तेज किया जाएगा तथा सड़क से सदन तक आवाज उठाई जाएगी केंद्र सरकार आरक्षण को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर राजनीतिक और निर्वाचन ढांचे में बदलाव करना चाहती है जो संविधान पर सीधा आघात है कांग्रेस हमेशा महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में रही है परंतु बीजेपी सरकार परिसीमन के माध्यम से अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार ढांचा बदलना चाहती है जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी इस दौरान महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं, इस अवसर पर डीग कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर भ्रम फैला रही है, उन्होंने आरोप लगाया महिला आरक्षण के नाम पर आम जनता को भ्रमित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर बेरोजगारी, मँहगाई और कानून जेसे मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है जिनमें शिफा खान देवेन्द्र सिंह, रिंका खान, बबीता,प्रेम सिंह, पूरण अब्बास सरपंच, वीरा पहलवान,अनुराग शौकत तिलकपुरी, राजकुमार, राहुल खान, प्रताप सिंह, शरीफ सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कौंग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि महिला आरक्षण कानून को लागू कराने के लिए अब आंदोलन और तेज होगा।4
- मथुरा वृंदावन चार धाम से मदिरा मांस मुक्त पद यात्रा आज एटा के कुरावली पहुंची इस का अंतिम पड़ाव सीएम श्री आदित्य नाथ योगी जी कार्यालय लखनऊ में होगा1
- छाता बार ने नबागत न्यायिक अधिकारियों का किया स्वागत सम्मान समारोह। मंगलवार को छाता बार एसोसिएशन के द्वारा हाल ही में आए नवागत न्यायिक अधिकारियों के सम्मान में तहसील सभागार छाता में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छाता बार के अध्यक्ष राजेश कुमार पालीवाल ,सचिव सुनील कुमार पांडे, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह अन्य अधिवक्ताओं ने नवागत सीनियर डिवीजन जज गौरव द्विवेदी, जूनियर डिवीजन जज मीनाक्षी बंसल न्यायिक अधिकारियों का गर्मजोशी से राधा कृष्ण की तस्वीर, माला दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को ब्रज की पावन भूमि पर सेवा करने का जो सौभाग्य मिला है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "जब आपको इस धर्म नगरी में सेवा का अवसर मिला है, तो यह सुनिश्चित करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए कि आपकी कलम से हर पीड़ित बृजवासी को उचित और सुलभ न्याय मिले।" छाता मथुरा छाता बार ने नबागत न्यायिक अधिकारियों का किया स्वागत सम्मान समारोह। मंगलवार को छाता बार एसोसिएशन के द्वारा हाल ही में आए नवागत न्यायिक अधिकारियों के सम्मान में तहसील सभागार छाता में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छाता बार के अध्यक्ष राजेश कुमार पालीवाल ,सचिव सुनील कुमार पांडे, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह अन्य अधिवक्ताओं ने नवागत सीनियर डिवीजन जज गौरव द्विवेदी, जूनियर डिवीजन जज मीनाक्षी बंसल न्यायिक अधिकारियों का गर्मजोशी से राधा कृष्ण की तस्वीर, माला दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को ब्रज की पावन भूमि पर सेवा करने का जो सौभाग्य मिला है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "जब आपको इस धर्म नगरी में सेवा का अवसर मिला है, तो यह सुनिश्चित करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए कि आपकी कलम से हर पीड़ित बृजवासी को उचित और सुलभ न्याय मिले।" इस दौरान न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनसामान्य के विश्वास को बनाए रखने पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में एडवोकेट होती लाल तिवारी, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार ,करण कुमार रोहिंडीश्वर शर्मा ,अशोक कुमार अजय सिंह गिरधारी लाल पचोरी,रेवती रमन शर्मा ,जितेंद्र कुमार विनोद तिवारी , किशन सिंह एडवोकेट,शिखा, मंजू , लक्ष्मी पूजा सहित कई प्रमुख अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रिपोर्टर विजय शर्मा4