Shuru
Apke Nagar Ki App…
पलवल में ब्लाइंड लूट का हो गया पर्दाफाश पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पलवल धर्मा ढाबे के पास एक बहुत बड़ी लूट हुई थी, जिसमें कुछ कैश और सोना साथ था, बदमाशों ने अधिकारी बनकर व्यापारी को लूट लिया लेकिन पुलिस ने अपने पुख्ता इंतजाम करना शुरू कर दिया। जिसके चलते डीएसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें सी ई ए पलवल, हथीन ,होडल आदि ने पूरा सहयोग कर ब्लाइंड्ली लूट का पर्दाफाश किया। जिसमें सात आरोपी पकड़े गए हैं एक पलवल एक पश्चिम बंगाल और कई जगह के लोग शामिल है पुलिस ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है ।
AMAR NAUHWAR
पलवल में ब्लाइंड लूट का हो गया पर्दाफाश पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पलवल धर्मा ढाबे के पास एक बहुत बड़ी लूट हुई थी, जिसमें कुछ कैश और सोना साथ था, बदमाशों ने अधिकारी बनकर व्यापारी को लूट लिया लेकिन पुलिस ने अपने पुख्ता इंतजाम करना शुरू कर दिया। जिसके चलते डीएसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें सी ई ए पलवल, हथीन ,होडल आदि ने पूरा सहयोग कर ब्लाइंड्ली लूट का पर्दाफाश किया। जिसमें सात आरोपी पकड़े गए हैं एक पलवल एक पश्चिम बंगाल और कई जगह के लोग शामिल है पुलिस ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है ।
More news from हरियाणा and nearby areas
- नूंह। जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और गैर-कानूनी सामग्री प्रसारित करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेवाती सिंगर असलम को गिरफ्तार कर लिया है। पहले दर्ज किए गए केस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यूट्यूब चैनल असलम सिंगर ज़मीदार टॉपिक” पर प्रकाशित एक गाने में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री पाई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि गाने में अवैध हथियारों का महिमामंडन, रंगदारी की मांग और गोलीबारी जैसी आपराधिक घटनाओं का उल्लेख है, जिससे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बन सकता है और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही, इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के भी संकेत दिए गए हैं। पुलिस आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके। इससे पहले जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन द्वारा सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। उसी के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस ने संबंधित यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट को बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।2
- नई दिल्ली :- 7 जून को राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज जी द्वारा एक ऐतिहासिक और भव्य अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। इस धर्म संसद में देश-विदेश से अनेक प्रतिष्ठित धर्माचार्य, जगतगुरु, महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, महंत तथा विद्वान संतों का आगमन होगा। कई सनातनी हिन्दू वीर एबं अनेक संख्या में सनातन धर्म के अनुयायी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।1
- फरीदाबाद के ओल्ड इलाके में साढ़े 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सरकारी स्कूल बिल्डिंग का आज शिलान्यास किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि एक ओर संसद में नारी शक्ति वंदन बिल पास हो रहा है, वहीं दूसरी ओर वे बच्चियों के स्कूल की नींव रख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एक साल के भीतर यह स्कूल बनकर तैयार हो जाएगा और क्षेत्र में शिक्षा सुविधाएं और बेहतर होंगी।1
- कल एक बार फिर से देश के अन्नदाता की जीत हुई 🙏💕। मास्टर श्यौराज1
- कल एक बार फिर से देश के अन्नदाता की जीत हुई 🙏💕। मास्टर श्यौराज1
- Faridabad jordar barish2
- *सोना तथा नगदी की ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश करते हुए पलवल पुलिस ने संगठित अपराध को अंजाम देने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपियों पर कसा शिकंजा।* *आरोपियों से लूटे गये 17.50 लाख रूपये, 138 ग्राम सोना, वारदात में प्रयुक्त दो गाडी, चार नकली नंबर प्लेट वा एक मोटरसाइकिल तथा चार मोबाईल बरामद।* *डीएसपी क्राइम पलवल श्री अनिल कुमार की देखरेख में ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीमों को प्रशस्ति पत्र की घोषणा।* पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी उपलब्धि का खुलासा आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए स्वयं पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने बताया कि जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में जिला की सभी क्राइम यूनिट तथा थाना शहर पलवल एवं साइबर टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस ने सोना तथा नगदी की ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश करते हुए संगठित अपराध को अंजाम देने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपियों को धर दबोचने में विशेष सफलता हासिल की है। *वारदात का संक्षिप्त विवरण-* मामले में प्राप्त शिकायत के अनुसार दिनांक 2 अप्रैल 2026 को बदमाशों ने खुद को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) का अधिकारी बताकर राष्ट्रीय राजमार्ग-10 स्थित हुडा चौक के समीप नामी सर्राफा कारोबारी की कार को रुकवाकर कार चालक राजकुमार और कर्मी विजय से 30 तोला सोना व 31 लाख को नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार में सवार कर्मचारी का अपहरण कर अपने साथ ले गए, जिसे बाद में गुरुग्राम छोड़ सोना व नगदी लेकर फरार हो गए। इस संदर्भ में विकास जैन निवासी की शिकायत पर सभी सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। *पुलिस एक्शन-* मामले की गंभीरता के मध्य नजर क्राइम यूनिट सहित चार टीमों का गठन किया गया। इस मामले में पलवल पुलिस की काईम यूनिट तथा थाना शहर पलवल के ज्वाइंट आपॅरेशन में टीमों ने पलवल,गुरुग्राम,दिल्ली व आस-पास के करीब 250/300 सी०सी०टी०वी० कैमरा खंगाले। साईबर तकनीकि, सी०सी०टी०वी० फुटेज तथा इंटेलीजेंस की मदद से कार्य करते हुये अभियोग में दिल्ली तथा फरीदाबाद के अलग-अलग ठिकानों से मास्टरमाइंड सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया वा करीब 138 ग्राम सोना वा 17,50,000 रूपए वा वारदात में उपयोग की गई दो गाडिया (एक अरटीगा, एक स्विफ्ट डीजायर) वा चार नकली नंबर प्लेट वा एक मोटरसाइकिल वा चार मोबाइल फोन अरोपियान से बरामद किये करने में सफलता हासिल की। *गिरफतार किए गए आरोपियों का नाम एवं पता-* दिल्ली के 4 आरोपी, एक पश्चिम बगाल, एक पलवल वा एक झज्जर से है जिन्हें दिल्ली तथा फरीदाबाद के अलग-अलग ठिकानों से गिरफतार किया गया है। 1. मास्टरमाइंड धरमबीर ऊर्फ सरजी ऊर्फ फौजी पुत्र सूरजभान निवासी सिलानी झज्जर हाल आबाद ग्रीन फील्ड थाना सूरजकुंड फरीदाबाद (उम्र 64 साल, शिक्षा 8 वा RETIERD FROM MINISTRI OF DEFENCE CIVIL DEPARTMENT)- गि० 17.04.2026 - फरीदाबाद से 2. नरेन्द्र कुमार उर्फ निटू पुत्र दयानन्द निवासी बधानी थाना सदर झज्जर (उ 42 साल, शिक्षा 12वीं वा डॉ० क्लिनिक खोला हुआ है) गि० 12-4-2026-फरीदाबाद से 3. अमित उर्फ बबलू पुत्र मुन्ना लाल निवासी बसेती, थाना इमलिय सुल्तानपुर जनपथ सितापुर जिला सितापुर उत्तर प्रदेश हाल म०न० अशोक बिहार, फेस-3. दिल्ली थाना भारत नगर, दिल्ली (उम्र 39 साल, शिक्षा 9वीं वा ड्राईवर है)-गि० 12-4-2026 फरीदाबाद से 4. बिजेन्द्र कुमार उर्फ काला पण्डित उर्फ टोपी पुत्र स्व० रघुनन्दन सिंह निवासी मसुरी थाना खेकड़ा जिला बागपत हाल कालका जी, नई दिल्ली (उम्र 44 साल, शिक्षा 12वीं वा ड्राईवर है) गि० 12-4-2026 फरीदाबाद से 5. लक्ष्मण उर्फ केहरी पुत्र धरमपाल निवासी गहलब थाना बहीन पलवल (उम्र 36 साल, शिक्षा 5वीं वा ड्राईवर है) गि० 10-4-2026 6 दिनेश कुमार पुत्र स्व० बृजपाल निवासी बागू सन्तोष पुर थाना बागपत जिला बागपत उत्तर प्रदेश हाल म०न० 122, गली नं0-2. शिवपुरी मिठापुर थाना जैतपुर, दिल्ली (उम्र 39 साल, शिक्षा 8वीं वा ड्राईवर है) गि० 16.04.2026 7. दीपक सामन्तो पुत्र शम्भु सामन्तो निवासी गांव मालीदा थाना पासकुडा जिला पुर्वी मजलीपुर पं० बंगाल हाल अशोक अरोड़ा रघौरपुर नई दिल्ली (उम्र 44 साल, शिक्षा 7वीं वा करोल बाग दिल्ली में आभूषण बनाने का काम करता है) गि० 16.04.2026 *वारदात का तरीका-* आरोपियों से की गई गहन पूछताछ एव विवेचना में सामने आया कि आरोपी संगठित अपराध करते जिसमें पहले रैकी करते हैं और फर्जी आईडी / नम्बर प्लेट का प्रयोग कर फर्जी अधिकारी बनकर लूट/डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे। कुछ महीनों पहले भी ग्वालियर एम०पी० में एक गुटखा व्यापारी से 25 लाख की लूट तथा 5 लाख की एक और लूट वारदात को दिल्ली में अंजाम दिया गया। *अपराधिक रिकार्ड-* 1. आरोपी मास्टरमाइंड धरमबीर ऊर्फ सरजी ऊर्फ फौजी के खिलाफ दिल्ली तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी आदि संगीन धाराओं के तहत 26 मामले दर्ज है। यह आरोपी वर्ष 2011 से अपराध की दुनिया में आया हुआ है तथा अंडर सस्पेशन ही सरकारी नौकरी से हटा था। 2. बिजेन्द्र कुमार उर्फ काला पण्डित उर्फ टोपी के खिलाफ दिल्ली तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, धोखाधडी आदि संगीन धाराओं के तहत 17 मामले दर्ज हैं। यह आरोपी वर्ष 2003 से अपराध की दुनिया में आया हुआ है। 3. दिनेश कुमार के खिलाफ दिल्ली तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, धोखाधडी आदि संगीन धाराओं के तहत 11 मामले दर्ज हैं। यह आरोपी वर्ष 1999 में अपराध की दुनिया में आया हुआ है। 4 अमित उर्फ बबलू के खिलाफ दिल्ली तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में लूट, बकती धोखाधडी आदि संगीन धाराओं के तहत 4 मामले दर्ज है। यह आरोपी वर्ष 2016 से अपराध की दुनिया में आया हुआ है। 5. लक्ष्मण उर्फ केहरी के खिलाफ बलात्कार, लूट आदि संगीन धाराओं के तहत 04 मामले दर्ज है। अन्य राज्यों से भी रिकार्ड खगलवाया जा रहा है। यह आरोपी वर्ष 2020 की अपराध की दुनिया में आया हुआ है। *अन्य 2 आरोपियों दीपक सामन्तो व नरेन्द्र कुमार उर्फ नीटू का रिकार्ड खंगलवाया जा रहा है।* *अभी तक बरामदगी-* करीब 138 ग्राम सोना या 17.50 लाख रूपए वा वारदात में उपयोग की गई दो गाड़िया (एक अरटीगा एक स्विफ्ट डीजायर) वा चार नकली नंबर प्लेट वा एक मोटरसाइकिल वा चार मोबाइल फोन बरामद किये जा चुके हैं। 1 मास्टर माइंड धरमबीर ऊर्फ सरजी ऊर्फ फौजी से 8 लाख रुपये व 138 ग्राम सोना बरामद 2. आरोपी लक्ष्मण उर्फ केहरी से एक गाडी स्विफ्ट डिजायर एक मोबाईल फोन, 3.50 लाख रुपये बरामद 3. आरोपी नरेन्द्र कुमार उर्फ नीटु से वारदात में प्रयोग एक मोटर साईकिल व 90 हजार रुपये 4 आरोपी बिजेन्द्र कुमार उर्फ काला पण्डित उर्फ टोपी से बरामदगी एक मोबाईल फोन, 3 फर्जी मोहर (रबड स्टाम्प) व 2.25 लाख रुपये, एक फोन 5 अमीत उर्फ बब्लु से बरामदगी एक गाडी अर्टीगा व दो फर्जी न० पलेट. 1 मोबाईल फोन, व 85 हजार रुपये *अन्य की संलिप्ता-* अभियोग में अभी गैंग के कई अरोपियान की गिरफ्तारी बकाया है जिनको जल्द से जल्द गिरफ्तार करके अभियोग में बकाया माल की बरामदगी की जाएगी। *ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र की घोषणा-* पुलिस अधीक्षक ने इस ऑपरेशन को लीड कर रहे डीएसपी क्राइम पलवल श्री अनिल कुमार, ऑपरेशन में शामिल क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह,क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार, CIA(AVT) हथीन प्रभारीP/SI दीपक गुलिया, थाना शहर पलवल प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद, साइबर सेल प्रभारी ASI विनोद भाटी एवं चौकी भवन कुंड प्रभारी ASI हंसराज की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।6
- कल एक बार फिर से देश के अन्नदाता की जीत हुई 🙏💕। मास्टर श्यौराज1
- Convention on Aviation & Aerospace Safety and Quality ... एविएशन विशेषज्ञ और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने रखे विचार, एयर मार्शल जीएस बेदी, ग्रुप कैप्टन सुशील भाटिया और ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह ने किया सम्मानित, सम्मेलन में बनी सुझाव रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंपी जाएगी..... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1